30 KM चलने पर 3 टीचर मिले:एपीओ हुए लेक्चरर को वापस स्कूल भेजा, दो सब्जेक्ट टीचर भी एग्जाम तक डेपुटेशन पर आएंगे
बीकानेर. बीकानेर के कालासर गांव के स्टूडेंट्स को तीस किलोमीटर पैदल चलने के बाद तीन टीचर मिल गए हैं। स्कूल में छह पद खाली चल रहे हैं, जिन पर स्थायी रूप से टीचर लगाने का आश्वासन दिया गया है। इसके बाद स्टूडेंट्स ने एक बार आंदोलन को स्थगित करते हुए बीकानेर के बजाय गांव की ओर रवाना हो गए हैं। सोमवार से एक बार फिर स्कूल खुल जाएगा।
इससे पहले शुक्रवार को ये स्टूडेंट्स पंद्रह किलोमीटर की यात्रा तय करके शाम को लाखूसर पहुंचे थे। यहां रातभर आराम करने के बाद सुबह बीकानेर के लिए रवाना हो गए। करीब पंद्रह किलोमीटर और चलने के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने इन्हें रोक लिया। स्टूडेंट्स और उनके साथ चल रहे सरपंच व अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ चर्चा की गई। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने एपीओ निरस्त करने के साथ ही दो सब्जेक्ट टीचर के डेपुटेशन का आदेश दिया। साथ ही जिन टीचर्स की कालासर के उच्च माध्यमिक स्कूल से...








