IIIT और NIT में टॉप-20 परसेंटाइल वाले स्टूडेंट भी शामिल:75% से कम मार्क्स पर भी ले सकेंगे एडमिशन, राजस्थान बोर्ड को जारी करनी होगी लिस्ट
बीकानेर. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में टॉप 20 परसेंटाइल में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स को भी NIT और IIIT में प्रवेश के योग्य मान लिया है। इसमें NTA ने स्पष्टीकरण भी जारी कर दिया है। अब राजस्थान सहित देश के सभी बोर्ड को पिछले दो साल के रिजल्ट्स में टॉप 20 परसेंटाइल वाले स्टूडेंट्स की लिस्ट जारी करनी होगी। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय इस संबंध में निर्देश जारी कर सकता है।
दरअसल, देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन के माध्यम से एनआईटी व ट्रिपलआईटी में प्रवेश के लिए 12वीं बोर्ड 75 पर्सेंट अंक होने जरूरी थे। इस बीच अब टॉप-20 परसेंटाइल विकल्प भी दे दिया गया है। इसका मंगलवार देर रात को स्पष्टीकरण नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जारी कर दिया गया। इसके लिए देशभर के स्टूडेंट्स मांग कर रहे थे। हालांकि अभी तक देश के कई बोर्ड ने पिछले दो वर्षों से टॉप-20 परसेंटाइल ...








