Monday, May 11निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बीकानेर

कोहरा नहीं, सर्दी कायम:बीकानेर में तापमान में सामान्य परिवर्तन के बाद भी सर्द हवाएं कर रही है परेशान

कोहरा नहीं, सर्दी कायम:बीकानेर में तापमान में सामान्य परिवर्तन के बाद भी सर्द हवाएं कर रही है परेशान

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर. बीकानेर में तापमान में मामूली अंतर के बाद सर्दी का असर कायम रहा। मंगलवार को सुबह जहां कोहरे के कारण लोग घर से बाहर निकलने से बच रहे थे, वहीं दोपहर में गर्म कपड़ों में छटपटाहट महसूस हुई। पिछले चौबीस घंटे में अधिकतम तापमान जहां 22 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं न्यूनतम तापमान आठ से नौ डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। बुधवार सुबह कोहरा नहीं रहा लेकिन तेज हवाओं ने सर्दी से राहत नहीं दी। मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार तक तेज उत्तरी हवाएं प्रभावी रहने से कुछ स्थानों पर कोहरे में कमी आ सकती है। इसके साथ ही तापमान में भी दो से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी। बीकानेर में भी कोहरे में कमी आई है, ऐसे में आज दिन में तापमान में गिरावट से सर्दी फिर तेज हो सकती है। बीकानेर में पिछले दो दिन से सर्दी ज्यादा है, खासकर दिन में कोहरा परेशान कर रहा है। कुछ दिन पहले तक माइनस में चल रहे चूरू के तापमान में ...
थाइलैंड के लिए 17 फरवरी को जयपुर से उड़ेगी फ्लाइट:दक्षिण भारत दर्शन यात्रा: रामेश्वरम, कन्याकुमारी, मदुरै, तिरुपति बालाजी, मल्लिकार्जुन घूम सकेंगे यात्री

थाइलैंड के लिए 17 फरवरी को जयपुर से उड़ेगी फ्लाइट:दक्षिण भारत दर्शन यात्रा: रामेश्वरम, कन्याकुमारी, मदुरै, तिरुपति बालाजी, मल्लिकार्जुन घूम सकेंगे यात्री

बीकानेर
बीकानेर. इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) ने ट्यूरिस्ट व श्रद्धालुओं की मांग को ध्यान में रखते हुए थाइलैंड के लिए जयपुर से फ्लाइट व दक्षिण भारत दर्शन यात्रा के लिए ट्रेन चलाने का फैसला किया है। ट्रेन 11 मार्च काे सीकर से चलकर जयपुर, सवाई माधोपुर से यात्रियाें काे लेकर गंतव्य पर पहुंचेगी। यात्रा की अवधि 10 दिन की है। इस दाैरान यात्रियाें काे रामेश्वरम, मदुरै, कन्याकुमारी, तिरुपति बालाजी तथा मल्लिकार्जुन दर्शन का मौका मिलेगा। वहीं 17 से 22 फरवरी यानि 5 रात और 6 दिन का थाइलैंड टूर जयपुर एयरपाेर्ट से शुरू हाेगा। टूर में हवाई यात्रा, थ्री स्टार होटल, कोरल आइलैंड की स्पीड बोट से सैर, बैंकॉक का सिटी टूर, जेम्स गैलरी, रिवर क्रूज़, सफारी वर्ल्ड, अल्काज़ार शो जैसी सभी सुविधाएं शामिल हैं। आईआरसीटीसी के संयुक्त महाप्रबंधक/पर्यटन योगेंद्र सिंह गुर्जर ने बताया कि भारत गौरव टूरि...
खाजूवाला में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन:हाथ से हाथ जोड़ो रैली में 15 KM चले कैबिनेट मंत्री गोविन्द राम, दिखाया दमखम

खाजूवाला में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन:हाथ से हाथ जोड़ो रैली में 15 KM चले कैबिनेट मंत्री गोविन्द राम, दिखाया दमखम

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर. कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का असर बीकानेर में देखने को मिल रहा है। इसी रैली के दम पर कैबिनेट मंत्री गोविन्दराम मेघवाल ने खाजूवाला एरिया में शक्ति प्रदर्शन किया है। करीब पंद्रह किलोमीटर रैली में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता कैबिनेट मंत्री के साथ चले। खाजूवाला में रैली के दौरान कैबिनेट मंत्री गोविन्दराम मेघवाल। खाजूवाला से 8 केवाईडी तक रैली निकाली गई। इस दौरान 5 किमी. तक गाड़ियों की कतार देखी गई। कोई पैदल चल रहा था तो कोई अपने वाहनों में कांग्रेस पार्टी के पक्ष में नारेबाजी करते नजर आए। खाद्य व्यापार मंडल से शुरू हुई यात्रा राजीव सर्किल से मुख्य बाजार पहुंची। रैली का जगह-जगह स्वागत किया गया। रैली का नेतृत्व कर रहे गोविन्दराम मेघवाल लोगों से हाथ मिलाकर इस अभियान से जुड़े। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया। मेघवाल के पुत्र और पूगल प्रधान गौरव चौह...
ASI सहित चार पुलिसकर्मियों पर मामला दर्ज:प्राइवेट स्कूल में मारपीट के छह महीने बाद गंगाशहर थाने में FIR दर्ज, सीसीटीवी में कैद हुई थी अभद्रता

ASI सहित चार पुलिसकर्मियों पर मामला दर्ज:प्राइवेट स्कूल में मारपीट के छह महीने बाद गंगाशहर थाने में FIR दर्ज, सीसीटीवी में कैद हुई थी अभद्रता

बीकानेर
बीकानेर. बीकानेर में एक प्राइवेट स्कूल संचालक के साथ छह महीने पहले हुई मारपीट के मामले में अब गंगाशहर थाने में यहीं पर एएसआई रहे भवानी दान सहित चार के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया तो अब न्यायालय के आदेश पर एफआईआर दर्ज कराई गई है, जिसकी जांच थानाधिकारी नवनीत सिंह को सौंपी गई है। एफआईआर में आरोप है कि एएसआई भवानीदान और तीन अन्य कांस्टेबल ने नौ अगस्त 2022 को स्कूल में आकर संचालक लोकेश कुमार मोदी के साथ मारपीट की। जबरन उसे पुलिस जीप में डालकर ले गए। जब एएसआई आए, तब तक किसी तरह की कोई एफआईआर दर्ज नहीं थी। यहां तक कि रोजनामचा भी दर्ज नहीं किया गया। इसके बाद भी स्कूल में आकर जबरदस्ती की। ये सब सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। इस मामले में एफआईआर दर्ज करवाने के लिए गंगाशहर पुलिस को कई बार रिपोर्ट दी गई लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। ऐसे में अदालत में इस्तगासा दायर क...
बीकानेर में फिर गिरा तापमान:बीकानेर में 1.9 डिग्री सेल्सियस तो चूरू में फिर माइनस में पहुंचा पारा, सर्दी से राहत नहीं

बीकानेर में फिर गिरा तापमान:बीकानेर में 1.9 डिग्री सेल्सियस तो चूरू में फिर माइनस में पहुंचा पारा, सर्दी से राहत नहीं

बीकानेर
बीकानेर. बीकानेर में सर्दी से फिलहाल कोई राहत नहीं है। रात के बजाय दिन का तापमान ज्यादा गिर रहा है। ऐसे में अब दिन में भी कोई खास राहत नहीं मिल पा रही है। गिरते तापमान के साथ ही ठंडी हवाओं ने आम आदमी को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है। पिछले चौबीस घंटे में दिन में 21 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा, जो सामान्य से करीब साढ़े तीन डिग्री कम है, वहीं रात में महज 1.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से कम है। बीकानेर के अलावा श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ व चूरू में भी तापमान कम रहा है। चूरू में अभी भी न्यूनतम तापमान माइनस में 0.5 डिग्री सेल्सियस रहा है। ऐसे में सर्दी से आने वाले कुछ दिनों तक राहत मिलने की उम्मीद नहीं की जा रही है। प्रदेश में सबसे कम तापमान फतेहपुर में माइनस 2.3 डिग्री सेल्सियस रहा है। पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में सर्दी पिछले दिनों में बढ़ी है। बीकानेर में तापमान में करीब तीन डिग्...
बीकानेर में सोलर प्लेट्स चोरी:जामसर एरिया में लगे सोलर प्लांट्स से प्लेट्स चोरी करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

बीकानेर में सोलर प्लेट्स चोरी:जामसर एरिया में लगे सोलर प्लांट्स से प्लेट्स चोरी करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

बीकानेर, What's Hot, टॉप न्यूज़
बीकानेर. बीकानेर के जामसर थाना एरिया में लगे सोलर प्लांट्स से चोरी करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। ये युवक बीकानेर के ऊन-सब्जी मंडी के पास रहता है, जिससे सोलर प्लेट्स के साथ एक गाड़ी भी जब्त की गई है। फिलहाल पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार बीस जनवरी को अकरम खान ने ने पुलिस थाना जामससर में मामला दर्ज कराया था कि अंजूर सोलर प्लांट से 19 जनवरी की रात ब्लॉक नंबर 25, 39 व 52 से सोलर प्लेट्स चोरी कर ली गई है। मामले की छानबीन हेड कांस्टेबल आनन्द सिंह को सौंपी गई थी। छानबीन करने पर इस मामले में बीकानेर में ऊन-सब्जी मंडी के पास रहने वाले बिशनाराम गोदारा की भूमिका संदिग्ध पाई गई। उसके घर पहुंचकर पुलिस ने छानबीन की तो वहां से चोरी हुई चार सोलर प्लेट्स व चोरी में काम ली गई केंपर गाड़ी मिली। गिरफ्तारी के बाद उसे अदालत में पेश किया गया...
युवती का शव लेकर धरने पर बैठे लोग:सिलेंडर ब्लास्ट में हुई थी मौत, आज बड़े प्रदर्शन की तैयारी

युवती का शव लेकर धरने पर बैठे लोग:सिलेंडर ब्लास्ट में हुई थी मौत, आज बड़े प्रदर्शन की तैयारी

बीकानेर
बीकानेर. बीकानेर के बज्जू में सिलेंडर लीक हादसे में तीन लोगों की मौत के बाद स्थानीय ग्रामीण जोधपुर सिलेंडर हादसे की तरह सहायता पैकेज की मांग कर रहे हैं। इस हादसे में कविता नामक सत्रह वर्षीय युवती की मौत के बाद मंगलवार रात से बज्जू एसडीएम कार्यालय के आगे विरोध प्रदर्शन हुआ, जो बुधवार सुबह तक जारी रहा। आज दोपहर ग्रामीण शव के साथ बड़ा विरोध प्रदर्शन करने की तैयारी कर रहे हैं। यहां एसडीएम कार्यालय के आगे ग्यारह बजे बाद भारी संख्या में ग्रामीण पहुंच रहे हैं। कंपकंपाने वाली सर्दी के बावजूद बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग कविता का शव लेकर एसडीएम कार्यालय के आगे जमा हो गए। यहां पुलिस अधिकारी समझाइश कराने पहुंचे लेकिन ग्रामीणों ने एक नहीं सुनी। उनका आरोप है कि जब तक जोधपुर सिलेंडर कांड की तरह पैकेज जारी नहीं किया जाएगा, तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। कविता का अंतिम संस्कार भी नहीं किया जाएगा। उ...
रेस्टोरेंट में आग, छत पर रखे थे 15 सिलेंडर:आग पहुंचने से पहले ही काबू कर लिया गया, बड़ा हादसा टला

रेस्टोरेंट में आग, छत पर रखे थे 15 सिलेंडर:आग पहुंचने से पहले ही काबू कर लिया गया, बड़ा हादसा टला

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर. बीकानेर के जयनारायण व्यास कॉलोनी में रविवार सुबह एक रेस्टोरेंट में आग लग गई। इसी रेस्टोरेंट की छत पर पंद्रह से ज्यादा एलपीजी गैस सिलेंडर रखे हुए थे, जहां आग पहुंच जाती तो भारी नुकसान हो सकता था। इस हादसे में रेस्टोरेंट का सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि आग लगने के वक्त वहां कोई नहीं था, ऐसे में जनहानि नहीं हुई। जेएनवीसी में स्थित इस बिल्डिंग में आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड काे काफी मशक्कत करनी पड़ी। कॉलोनी के महर्षि गौतम सर्किल के पास ही डोसा प्लाजा रेस्टोरेंट में रविवार सुबह पहले धुआं नजर आया और बाद में आग की लपटे दिखने लगी। इस पर पड़ौसियों ने रेस्टोरेंट मालिक को सूचना दी और बाद में पुलिस को भी जानकारी दी। जयनारायण व्यास कॉलोनी पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल ने आग बुझा दी है लेकिन तब तक दुकान में रखा अधिकांश सामान जलकर राख हो गया। रेस्टोरेंट बंद था, इसलिए आग को फैलने ...
सीमावर्ती गांव में रात गुजारी सतीश पूनिया ने:भारत-पाक सीमा पर कोडेवाला चौकी पर बीएसएफ जवानों के साथ चर्चा की, ग्रामीणों को मोदी सरकार की योजनाएं गिनाई

सीमावर्ती गांव में रात गुजारी सतीश पूनिया ने:भारत-पाक सीमा पर कोडेवाला चौकी पर बीएसएफ जवानों के साथ चर्चा की, ग्रामीणों को मोदी सरकार की योजनाएं गिनाई

बीकानेर
बीकानेर . चुनावी साल शुरू होने के साथ ही बीकानेर में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई है। कुछ दिन पहले ही बीकानेर आए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया एक बार फिर यहां पहुंचे। भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित कोडेवाला चौकी पर सीमा के जवानों के साथ बैठे और फिर ग्रामीणों से मिलकर उन्हें केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पूनिया खाजूवाला में भाजयुमों के बॉर्डर विलेज संपर्क कार्यक्रम के तहत कोडेवाला बीओपी पहुंचे थे। जहां सीमा प्रहरियों के साथ काफी वक्त गुजारा। इस दौरान जवानों ने बताया कि वो किस तरह सीमा पर रहते हैं। देश की रक्षा के लिए ऊंटों पर किस तरह पहरा देते हैं। पूर्व विधायक और संसदीय सचिव रहे डॉ. विश्वनाथ मेघवाल और उनकी टीम ने पूनिया का गर्मजोशी से स्वागत किया। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए पूनिया ने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं और गांवों के लिए केंद्र सरकार ने कई ...
पैर काटे, आंखें निकाली, 14 साल बाद 19 को उम्रकैद:सरपंच समेत 3 की कर दी थी हत्या, चार महिलाओं को भी सुनाई सजा

पैर काटे, आंखें निकाली, 14 साल बाद 19 को उम्रकैद:सरपंच समेत 3 की कर दी थी हत्या, चार महिलाओं को भी सुनाई सजा

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर. पंचायत भवन में बैठक कर सरपंच त्रिलोकनाथ अपने बेटे लालनाथ और मित्र रूपाराम के साथ बाहर निकले ही थे कि दो जीप और ट्रैक्टरों ने घेर लिया। आसपास के घरों में छिपे कुछ लोग भी निकल कर बाहर आए। किसी के हाथ में लाठी थी, तो किसी के हाथ में कुल्हाड़ी और सरिया। हर किसी ने तीनों पर वार किया। इतना मारा कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने के बाद भी वार बंद नहीं हुए। त्रिलोकनाथ की आंखें बाहर निकाल दी गईं, बेटे लालनाथ का पैर काट दिया गया और मर चुके रूपाराम के शव को क्षत विक्षत कर दिया। मामले में श्रीडूंगरगढ़ थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई। इस हत्याकांड में शामिल 19 लोगों को अदालत ने शुक्रवार को आजीवन कारावास की सजा सुना दी है। वहीं, मृतकों के परिजनों को इससे भी ज्यादा सख्त सजा की उम्मीद थी। पुलिस ने इस मामले में 24 आरोपियों के खिलाफ 17 अक्टूबर 2008 को कोर्ट में चालान पेश किया था। कोर्ट ...