छुटि्टयां खत्म होते ही बढ़ेगी सर्दी:मौसम ने शिक्षा विभाग को फिर दिया चकमा, पांच जनवरी तक सर्दी की छुट्टी, इसके बाद ही बढ़ेगी सर्दी
बीकानेर. आमतौर पर स्कूल खुलने के साथ ही सर्दी तेज हो जाती है और शिक्षा विभाग को छुटि्टयां करनी पड़ती है। इस बार जब शिक्षा विभाग ने शीतकालीन अवकाश ही पांच जनवरी तक बढ़ा दिए हैं तो सर्दी भी पांच जनवरी के बाद ही बढ़ने की कोशिश में है। बीकानेर सहित कई शहरों में पिछले दस दिन में न्यूनतम तापमान में साढ़े चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है, लेकिन अब धीरे धीरे तापमान कम हो रहा है। सीकर के फतेहपुर में तापमान जहां माइनस में 0.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है, वहीं बीकानेर संभाग के चूरू में न्यूनतम तापमान माइनस में 0.5 डिग्री सेल्सियस है। राज्य के पंद्रह शहरों में पारा पांच डिग्री सेल्सियस से कम है। ऐसे में शिक्षा विभाग को एक बार फिर शीतकालीन अवकाश बढ़ाना पड़ सकता है।
दिसम्बर अंतिम सप्ताह में सर्दी
प्रदेशभर में दिसम्बर के अंतिम सप्ताह में जबर्दस्त सर्दी रही थी। एक जनवरी से अब तक सर्दी में कुछ ...








