पानी की हो रही बंदरबांट:IGNP में चालीस करोड़ रुपए की लागत से बनी केजेडी नहर, मोघों को ऊंचा नीचा कर दिया अपनों को पानी
बीकानेर. खाजूवाला की अनूपगढ़ शाखा से निकल रही केजेडी नहर पर सरकार ने पिछले दिनों ही 40 करोड़ रुपए खर्च कर मरम्मत करवाई ताकि टेल पर बैठे किसान को पानी मिल सके। हकीकत ये है कि चालीस करोड़ रुपए तो खर्च हो गए लेकिन बड़ी संख्या में किसानों को पानी आज भी नहीं मिल रहा है। अब परेशान किसानों ने आंदोलन शुरू कर दिया है। नहर के माइनर में मोघों को ऊंचा नीचा करके पानी का असमान वितरण किया जा रहा है।
दरअसल, केजेडी माइनर पर किसानों को पानी देने के लिए इसे बनाया गया लेकिन इसका सही उपयोग अब तक शुरू नहीं हो पाया है। परेशान किसान नहर विभाग के अधिकारियों के चक्कर लगाते लगाते हुए नजर आ रहे हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। ऐसे में अब परेशान हुए किसानों ने खाजूवाला एसडीएम श्योराम को आरडी 146 पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने की चेतावनी दे दी है। किसानों का आरोप हैं कि नहर विभाग ने कुछ जगह मोघे नीचे कर दिए है और अधिका...








