Monday, May 11निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बीकानेर

बीकानेर की गौशाला में आग लगी:चार हजार क्विंटल पराली जलकर राख हुई, सूचना देने के तीन घंटे बाद पहुंची दमकल

बीकानेर की गौशाला में आग लगी:चार हजार क्विंटल पराली जलकर राख हुई, सूचना देने के तीन घंटे बाद पहुंची दमकल

बीकानेर
बीकानेर. बीकानेर के लूणकरनसर में एक गौशाला में रखे चारे में मंगलवार देर रात आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि चार हजार क्विंटल पराली जलकर राख हो गई। गनीमत रही कि इस दौरान किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। पशुओं को भी सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया। जैतपुर गांव में स्थित इस गौशाला में आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ी सूचना देने के तीन घंटे बाद आई, तब तक सब कुछ जल चुका था। जानकारी के अनुसार लूणकरनसर के गांव जैतपुर में श्री गोपीनाथ गौशाला संचालित होती है। इस गौशाला में गायों व अन्य पशुओं के लिए चारा रखा जाता है। मंगलवार को यहां चार हजार क्विंटल चारा रखा हुआ था। देर रात अचानक इसमें आग लग गई। पराली में आग देखते ही देखते विकराल हो गई। आसपास के लोगों ने आग बुझाने के लिए पानी टैंकर भी मंगलवाए, मिट्‌टी भी डाली लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ा। आग पूरी तरह से पराली को चपेट में ले चुकी थी। घटना की जानकारी...
दुकान पर गैस सिलेंडर में विस्फोट:चाय-नमकीन की दुकान पर पहले आग लगी, फिर सिलेंडर फटा

दुकान पर गैस सिलेंडर में विस्फोट:चाय-नमकीन की दुकान पर पहले आग लगी, फिर सिलेंडर फटा

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर. श्रीडूंगरगढ़ के बिग्गा में एक चाय-नाश्ते की दुकान पर सिलेंडर फटने से हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। बल्कि दुकान का सामान जलकर राख हो गया। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव बिग्गा में रविवार रात ये हादसा हुआ। बिग्गा गांव के बस स्टैंड पर कानाराम तावनियां ने चाय-नाश्ते, जनरल आइटम की दुकान कर रखी है। देर रात करीब 12 बजे दुकान आग की चपेट में आई। इस दौरान दुकान में रखा सिलेंडर भी आग की चपेट में आ गया। थोड़ी देर बाद सिलेंडर गर्म होकर फट गया और तेज धमाके की आवाज पूरे गांव में सुनाई दी। दुकान में पड़ा समस्त सामान भी जल कर राख हो गया। आग विकराल हुई तो श्रीडूंगरगढ़ से फायर बिग्रेड भी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। सिलेंडर में विस्फोट से पूरी दुकान के परखच्चे उड़ा दिए। दुकान में रखा काफी सामान खराब हो गया। ग्राहकों के लिए नाश्ते के सामान के साथ ही फ...
दो ट्रकों पर आमने-सामने की भीषण टक्कर:नींद की झपकी आने के कारण सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ गया

दो ट्रकों पर आमने-सामने की भीषण टक्कर:नींद की झपकी आने के कारण सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ गया

बीकानेर
बीकानेर. लूणकरणसर थाना इलाके में बीकानेर-श्रीगंगानगर नेशनल हाईवे पर दो ट्रकों की आमने सामने भिड़ंत हो गई। इसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस गश्ती दल के अनुसार एक ट्रक बीकानेर की तरफ जा रहा था और दूसरा ट्रक लूणकरणसर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान लूणकरणसर से करीब 31 किलोमीटर दूर बामनवाली के पास शिव धोरा के सामने दोनों ट्रकों की भिड़ंत हो गई। गनीमत रही बड़ा हादसा होने से टल गया। बीकानेर की तरफ से आ रहे ट्रक चालक को नींद की झपकी आने के कारण सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ गया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम के एएसआई बजरंग लाल,कांस्टेबल ओम चाहर व चालक हजारीसिंह ने आसपास के लोगों की मदद से बीकानेर की तरफ से जा रहे ट्रक ड्राइवर को बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। और पुलिस ने निजी वाहन से बीकानेर पीबीएम अस्पताल पहुंचाया। जबकि दूसरे ट्रक का ड्राइवर सही सलामत रहा और वो मौके से फरार हो गया। नहीं पहुंच...
मालिक बातें करता रहा, चोर ले गया सोने-चांदी के गहने:पड़ोसी के घर में बैठे थे, आवाज आई तो दोड़कर पहुंचे; हो चुकी थी चोरी

मालिक बातें करता रहा, चोर ले गया सोने-चांदी के गहने:पड़ोसी के घर में बैठे थे, आवाज आई तो दोड़कर पहुंचे; हो चुकी थी चोरी

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर. मुरलीधर व्यास नगर में चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां एक घर से चोर सोने चांदी के जेवर के साथ ही नगद रुपए भी लेकर फरार हो गए। हर बार की तरह इस बार भी चोरों का कोई सुराग पुलिस को नहीं लगा है। मुरलीधर व्यास नगर में डी 599 में रहने वाले मुकेश पुरोहित अपने पड़ोसी के घर में बैठे थे। इस दौरान उन्हें अपने घर से कुछ आवाज सुनाई दी। वो भागकर अपने घर गए तो वहां सामान बिखरा हुआ था। घर से बारह हजार रुपए नगर, आठ से दस तौला सोने के जेवर और बीस से तीस तोला चांदी के जेवर घर से गायब थे। मुकेश और उनके पड़ौसियों ने हाथों हाथ इधर-उधर दौड़कर चोरों को पकड़ने का प्रयास भी किया लेकिन कोई हाथ नहीं आया। मुकेश ने अब नयाशहर थाने में चोरी की एफआईआर दर्ज करवाई है। खास बात ये थे कि रात दस से ग्यारह बजे ही चोर चोरी करके भाग गए। आमतौर पर देर रात बाद चोर सक्रिय होते हैं लेकिन यहां लोगों के ...
शादियों में शामिल होने जा रही गाड़ियां आमने-सामने टकराई:सड़क हादसे में एक की मौके पर ही मौत, दस घायल

शादियों में शामिल होने जा रही गाड़ियां आमने-सामने टकराई:सड़क हादसे में एक की मौके पर ही मौत, दस घायल

बीकानेर
बीकानेर. श्रीडूंगरगढ़ में सड़क हादसे लगातार बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार देर रात यहां बोलेरो और डिजायर के बीच हुई। आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दस अन्य घायल हो गए। इसमें सात को पीबीएम अस्पताल में भर्ती किया गया है। इनमें कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। नेशनल हाइवे पर कितासर से लगभग डेढ़ किलाेमीटर आगे एक बोलेरो और डिजायर कार में भयंकर भिड़ंत हुई। एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। श्रीडूंगरगढ पुलिस दल घटना स्थल पर पहुंचा और एम्बुलेंस से घायलों और मृतकों को अस्पताल लाया गया। एएसआई हेतराम ने बताया कि मृतक युवक को सीएचसी को मोर्चरी में रखा गया है। 7 घायलों को बीकानेर रेफर किया गया है। ऐसे हुआ हादसाएएसआई हेतराम ने बताया कि डिजायर में सवार यात्री बीकानेर शादी में जा रहे थे। वहीं, बोलेरो में सवार 7 लोग ठुकरियासर से शेला सातड़ा, चूरू शादी में जा रहे थे। पुलिस क...
चलते ट्रेलर में लगी आग:चालक ने समझदारी दिखाकर ट्रेलर के पीछे लगी ट्रक बॉडी को अलग किया, आगे का हिस्सा जलकर राख

चलते ट्रेलर में लगी आग:चालक ने समझदारी दिखाकर ट्रेलर के पीछे लगी ट्रक बॉडी को अलग किया, आगे का हिस्सा जलकर राख

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर. बीकानेर-जयपुर नेशनल हाइवे पर बजरी से भरे ट्रेलर में अचानक आग लग गई। हालांकि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है लेकिन आग से ट्रेलर के आगे का हिस्सा काफी जल गया। चालक ने बुद्धिमानी दिखाते हुए ट्रेलर के पीछे के हिस्से को अलग कर दिया। दरअसल, शुक्रवार सुबह बजरी से भरा एक ट्रेलर श्रीडूंगरगढ़ से बीकानेर की ओर जा रहा था। इसी दौरान शेरुणा गांव के पास इस ट्रेलर से धुआं निकलता दिखाई दिया। किसी राहगीर ने ट्रेलर चालक को चेताया तो उसने किनारे रोक लिया। आग बढ़ने की आशंका को देखते हुए उसने ट्रेलर के पीछे के हिस्से को अलग कर दिया। आग ट्रेलर में लगे टायर से लगी थी। इस आग ने धीरे धीरे ट्रेलर को अपनी चपेट में ले लिया। ट्रेलर को काफी नुकसान हुआ है। हाइवे पर दोनों तरफ से आ रही गाड़ियों को एक बार रोक दिया गया। जिससे दोनों तरफ जाम लग गया। बाद में शेरुणा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने बाद में...
RPVT एडमिशन शुरू:प्रदेश के वेटरनरी कॉलेज में सीट मिलने के बाद केंडिडेट्स को आना होगा बीकानेर

RPVT एडमिशन शुरू:प्रदेश के वेटरनरी कॉलेज में सीट मिलने के बाद केंडिडेट्स को आना होगा बीकानेर

बीकानेर
बीकानेर. वेटरनरी विश्वविद्यालय के संघटक एवं सम्बद्ध वेटरनरी कॉलेजों में उपलब्ध सीटों पर बी.वी.एस.सी. एण्ड ए.एच. डिग्री पाठ्यक्रम (सत्र 2022-23) में प्रवेश आवंटन के लिए ऑनलाईन कॉउसलिंग के बाद अब फीस जमा कराने के लिए केंडिडेट्स को बीकानेर आना पड़ रहा है। दरअसल, अलग-अलग कॉलेज में सीट आवंटन के बाद प्रमाण-पत्र सत्यापन कर शुल्क जमा करवाने के लिए व्यक्तिगत रूप से बीकानेर वेटरनरी कॉलेज में बुलाया गया है। चेयरमैन स्नातक प्रवेश मण्डल प्रो. ए. पी. सिंह सिंह ने बताया कि बी.वी.एस.सी. एण्ड ए.एच. सत्र 2022-23 में प्रवेश के लिए युनिवर्सिटी के तीन सघंटक कॉलेज वेटरनरी कॉलेज, बीकानेर, वेटरनरी कॉलेज, नवानियां (उदयपुर) एवं पी.जी.आई.वी.ई.आर, जयपुर के साथ-साथ, अपोलो कॉलेज ऑफ वेटरनरी मेडिसिन, जयपुर, एम.जे.एफ. वेटरनरी कॉलेज चौमू, अरावली वेटरनरी कॉलेज, सीकर, एम.बी. वेटरनरी कॉलेज, डूंगरपुर, महात्मा गांधी वेटरनरी ...
हत्या के आरोपी गिरफ्तार:गांव की चौपाल पर झगड़ा हुआ, बुजुर्ग को लाठियों से पीट पीटकर मार डालने वाले गिरफ्तार

हत्या के आरोपी गिरफ्तार:गांव की चौपाल पर झगड़ा हुआ, बुजुर्ग को लाठियों से पीट पीटकर मार डालने वाले गिरफ्तार

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर. देशनोक के केसरदेसर जाटान में एक वृद्ध की पीट पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला 18 नवम्बर का है, जब आपसी विवाद के चलते हरदास राम नामक वृद्ध की कुछ लोगों ने पीट पीटकर हत्या कर दी थी। हरदास राम को दोष सिर्फ इतना था कि उन्होंने वहां ताश खेल रहे लोगों को मना कर दिया था। शिवलाल जाट ने पुलिस को रिपोर्ट दी थी कि 18 दिसम्बर को रात के वक्त करीब 10.30 बजे हरदासराम गांव में विश्वकर्मा मंदिर के पास चौपाल में बुजुर्गों के साथ बैठे थे। तभी चार-पांच मोटर साईकिलों पर रामनिवास पुत्र धर्माराम, दिनेश, लालचन्द पुत्र हुक्माराम कस्वां, लालचन्द्र पुत्र गंगाराम कस्वा, नेनूराम पुत्र धर्माराम, रामचन्द्र पुत्र धर्माराम व 6-7 व्यक्ति हाथों में लाठी, डंडो व सरियों से लैस होकर आये तथा आते ही चौपाल से घसीटकर बाहर लाये और उनके साथ लाठी, डंडो व सरियों से मारपीट कर ...
आठ दिनों से अदालत परिसर के गलियारे सूने:सामूहिक अवकाश पर न्यायिक कर्मी, 33 कोर्ट में 9625 मामलों की सुनवाई टली

आठ दिनों से अदालत परिसर के गलियारे सूने:सामूहिक अवकाश पर न्यायिक कर्मी, 33 कोर्ट में 9625 मामलों की सुनवाई टली

बीकानेर
बीकानेर. न्यायिक कर्मचारियों के सामूहिक अवकाश पर होने के कारण अदालतों का काम पूरी तरह से ठप हो चुका है। आठ दिनों में दिवानी और फौजदारी के 9625 मामलों में सुनवाई नहीं हुईं।जयपुर में न्यायिक कर्मचारी सुभाष मेहरा की मौत से प्रदेश की सभी अदालतों के न्यायिक कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर हैं। अदालतों में पुलिस की ओर से पेश किए जा रहे अभियुक्तों को जेसी-पीसी करने के अलावा लगभग सारे काम पूरी तरह से ठप हो गए हैं। कोर्ट के पास इन मामलों में सुनवाई के लिए अगली तारीख देने के अलावा कोई चारा नहीं। हाईकोर्ट की ओर से सुनवाई नहीं किए जाने पर हम शुक्रवार के बाद सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चन्द्रचूड़ और राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के चेयरमैन संजीव कौल से मिलेंगे। जब तक न्याय नहीं मिलेगा, आन्दोलन जारी रहेगा।- सुरेन्द्र नारायण जोशी, प्रदेशाध्यक्ष न्यायिक कर्मचारी संघ कोर्ट में ये जरूरी काम ठप ...
बीकानेर में स्कूली स्टूडेंट्स का पैदल मार्च:टीचर्स देने की मांग के लिए अमरपुरा से सौ किलोमीटर पैदल बीकानेर आ रहे हैं स्कूली बच्चे

बीकानेर में स्कूली स्टूडेंट्स का पैदल मार्च:टीचर्स देने की मांग के लिए अमरपुरा से सौ किलोमीटर पैदल बीकानेर आ रहे हैं स्कूली बच्चे

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर. बीकानेर के पूगल से बड़ी संख्या में स्कूली स्टूडेंट्स ने टीचर्स की मांग को लेकर पैदल मार्च शुरू कर दिया है। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अमरपुरा के सौ से ज्यादा स्टूडेंट्स ने दो दिन से स्कूल में तालेबंदी कर रखी थी लेकिन विभागीय अधिकारियों ने गंभीरता से नहीं लिया। अब करीब सौ किलोमीटर की पैदल यात्रा करके ये स्टूडेंट्स माध्यमिक शिक्षा निदेशालय पहुंच रहे हैं। पंचायत समिति सदस्य रामनिवास सारस्वत के नेतृत्व में लड़कों के साथ स्कूली लड़कियां भी पैदल रवाना हुई है। ये स्टूडेंट्स नोखा,डैया से होते हुए छिला,जयमलसर,कोडमदेसर होते हुए बीकानेर की ओर पहुंच रहे हैं। ये दूसरा मौका है जब स्कूली स्टूडेंट्स को टीचर्स की मांग को लेकर पदयात्रा करनी पड़ रही है। 22 पद, 16 पद खाली इस स्कूल में टीचर्स को लेकर बड़ी समस्या है। इस स्कूल में 22 में से 16 अध्यापकों के पद खाली है। यहां तक कि स्कूल सही प्...