Monday, May 11निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बीकानेर

आग लगने से जलकर राख हुआ घर:परिवार बाहर था, पीछे से झौपड़े में लगी आग, घंटों की मशक्कत के बाद बुझी

आग लगने से जलकर राख हुआ घर:परिवार बाहर था, पीछे से झौपड़े में लगी आग, घंटों की मशक्कत के बाद बुझी

बीकानेर
बीकानेर. लूणकरनसर के एक गांव में मकान में बने झौपड़े में आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि झौपड़े में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। गांव के लोगों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लूणकरणसर के कुजटी में मंगलवार रात्रि 8.20 बजे एक बंद घर के एक झौपड़े में अचानक आग लग गई। आग की लपटें देखकर आसपास के ग्रामीण दौड़कर पहुंचे लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया। लगभग एक घंटे तक टैंकर व अन्य तरीकों से आग पर पानी डाला गया। इसके बाद भी पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका। कुजटी के रामरख मूंड ने बताया कि गांव के ख्यालीराम के घर में एक झौपड़ा बना हुआ था। मंगलवार की रात करीब साढ़े आठ बजे इसमें अचानक आग लग गई। आसपास के लोग आग की लपटें देखकर ख्यालीराम के घर की ओर दौड़कर आए। आग बुझाने का प्रयास भी किया लेकिन सफलता नहीं मिली। आसपास से टैंकर मंगवाए गए। पानी से भरी बाल्टियां भी डाली गई लेकिन झौप...
पाक बॉर्डर पर छुपे दुश्मन, हेलिकॉप्टर-टैंक से पहुंचे जवान:भारत-ऑस्ट्रेलिया के सैनिकों का युद्धाभ्यास; गांव से लोगों को मुक्त कराया

पाक बॉर्डर पर छुपे दुश्मन, हेलिकॉप्टर-टैंक से पहुंचे जवान:भारत-ऑस्ट्रेलिया के सैनिकों का युद्धाभ्यास; गांव से लोगों को मुक्त कराया

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर. पाकिस्तान बॉर्डर के पास एक गांव पर दुश्मनों का कब्जा। हेलिकॉप्टर से जवानों की टुकड़ी उतरती है, दबे पांव उन घरों तक पहुंचते हैं, जहां दुश्मन छिपे हुए हैं। एक जोरदार बम धमाका और भरभराकर गिरता दरवाजा...। सैनिक अंदर घुसे और पलक झपते ही दुश्मनों को ढेर कर दिया। यह नजारा है भारत और ऑस्ट्रेलिया की सेनाओं के युद्धाभ्यास का। बीकानेर के सब महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में सैनिकों ने जॉइंट ऑपरेशन किया और दुश्मन के कब्जे से गांव को मुक्त कराया। 28 नवंबर से शुरू हुआ युद्धाभ्यास 11 दिसंबर तक चलेगा। दोनों देशों के जवान रेत के धोरों में छिपे दुश्मनों को इंटेलिजेंस की मदद से ढूंढने और उन्हें खत्म करने की प्रैक्टिस कर रहे हैं। इस युद्धाभ्यास को 'ऑस्ट्रो-हिन्द' नाम दिया गया। युद्धाभ्यास में महिला सैनिक भी बढ़-चढ़कर दमखम दिखा रही हैं। महिला सैनिकों ने एक-दूसरे को बताया कि युद्ध के मैदान में किस ...
जन आक्रोश यात्रा का मजाक बना:रथ के पास नहीं दिखी भीड़, शहर अध्यक्ष बोले- ट्रैफिक के कारण बंट गई थी यात्रा

जन आक्रोश यात्रा का मजाक बना:रथ के पास नहीं दिखी भीड़, शहर अध्यक्ष बोले- ट्रैफिक के कारण बंट गई थी यात्रा

बीकानेर
बीकानेर. बीकानेर में भारतीय जनता पार्टी की जन आक्रोश यात्रा का एक वीडियो सामने आया है। इसका पार्टी कार्यकर्ता ही मजाक बना रहे हैं। जन आक्रोश यात्रा के रथ के आगे पीछे कार्यकर्ता नहीं होने के बावजूद वहां भारी भीड़ बताते हुए कमेंट्री की जा रही है। अब ये वीडियो पार्टी में चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल, पिछले दिनों पवनपुरी में जन आक्रोश यात्रा पहुंची थी। यहां से यात्रा आगे बढ़ती जा रही थी, लेकिन रथ के आसपास कार्यकर्ताओं की संख्या बहुत कम थी। दस-पंद्रह कार्यकर्ता भी मौके पर नहीं थे। इसी दौरान पार्टी से जुड़े किसी कार्यकर्ता ने ये बोलते हुए वीडियो बना लिया कि भारी भीड़ के बीच रथ आगे नहीं बढ़ पा रहा है। सड़क पर जाम जैसे हालात हो गए हैं। ये वीडियो वैसे तो हंसी मजाक में बनाया गया लेकिन दोस्तों से होते हुए ये अब वायरल हो गया। कांग्रेस सोशल मीडिया से जुड़े कार्यकर्ता भी इसे आगे से आगे वायरल कर रहे...
भारत जोड़ो यात्रा में बीकानेर भी:राहुल गांधी से आगे चल रहे हैं बीकानेर के कांग्रेसी कार्यकर्ता, रमेश जयराम के साथ पैदल चले रामेश्वर डूडी

भारत जोड़ो यात्रा में बीकानेर भी:राहुल गांधी से आगे चल रहे हैं बीकानेर के कांग्रेसी कार्यकर्ता, रमेश जयराम के साथ पैदल चले रामेश्वर डूडी

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर. कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा बीकानेर तो नहीं आ रही है लेकिन बीकानेर के कांग्रेसी कार्यकर्ता इसमें शामिल हो गए हैं। दरअसल, बीकानेर से बड़ी संख्या में पहुंचे कांग्रेसी कार्यकर्ता सोमवार सुबह से राहुल गांधी से आगे इस यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं। बीकानेर के वरिष्ठ नेता रामेश्वर डूडी यात्रा का संयोजन कर रहे रमेश जयराम के साथ सबसे आगे नजर आए। कांग्रेस कार्यकर्ता यात्रा शुरू होने से एक दिन पहले ही पहुंच गए थे। यहां कैंप में इन कार्यकर्ताओं ने रात गुजारी और सुबह सवेरे अपने केंप से सड़क पर पैदल चल पड़े। यात्रा प्रबंधन कर रहे नेताओं ने बीकानेर के कार्यकर्ताओं को राहुल गांधी से आगे चलने के निर्देश दिए हैं। ये कार्यकर्ता राहुल गांधी के राजस्थान के सफर में साथ रहेंगे। प्रदेश यात्रियों में प्रदेश कांग्रेस सचिव जिया उर रहमान आरिफ, प्रदेश कांग्रेस सचिव गजेंद्र सिंह सांखला यू...
बीकानेर में इनामी बदमाश गिरफ्तार:हत्या करके नेपाल और भूटान भाग गया, घर वालों से संपर्क तोड़ा, फिर भी साइबर टीम ने पकड़ा

बीकानेर में इनामी बदमाश गिरफ्तार:हत्या करके नेपाल और भूटान भाग गया, घर वालों से संपर्क तोड़ा, फिर भी साइबर टीम ने पकड़ा

बीकानेर
बीकानेर. धीरेरां के सरपंच प्रतिनिधि लक्ष्मण जांगू की हत्या के 38 महीने बाद हत्या में शामिल ईनामी बदमाश गिरधारी सिंह को पुलिस ने भीलवाड़ा से गिरफ्तार कर लिया है। गिरधारी पर आठ हजार रुपए का इनाम रखा हुआ था। हत्या के बाद कई दिनों तक हंगामा चला लेकिन गिरधारी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया। अब डीएसटी टीम ने भीलवाड़ा पहुंचकर उसे दबोच लिया। तीन अक्टूबर 2019 को धीरेरां के सरपंच प्रतिनिधि लक्ष्मण जांगू को गिरधारी सिंह सहित तीन जनों ने मार दिया था। कारोबार में लेनदेन को लेकर इनके बीच झगड़ा हुआ था। इस मामले में दो आरोपी पहले गिरफ्तार हो चुके हैं लेकिन गिरधारी सिंह फरार हो गया। पिछले दिनों उसके भीलवाड़ा में होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद बीकानेर पुलिस वहां पहुंची और गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में मुख्य आरोपी सोढ़वाली निवासी मदन सिंह, खियेरां निवासी प्रेम कुलड़िया को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लि...
पशुओं पर क्रूरता का मामला:खाजूवाला में गाय की पूंछ काटकर ले गए लोग, अब पुलिस ढूंढ रही अज्ञात को

पशुओं पर क्रूरता का मामला:खाजूवाला में गाय की पूंछ काटकर ले गए लोग, अब पुलिस ढूंढ रही अज्ञात को

बीकानेर, What's Hot, टॉप न्यूज़
बीकानेर. बीकानेर के खाजूवाला में पशु क्रूरता का एक और मामला सामने आया है। यहां 22 केवाईडी में एक गाय की पूंछ काट दी गई है। जिसके बाद से क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश है। खाजूवाला पुलिस मामला दर्ज होने के बाद अज्ञात की तलाश में जुटी हुई है। घटना खाजूवाला के गांव 22 केवाईडी की है। इसी गांव के निवासी मोहनलाल नायक ने पुलिस को एफआईआर दी है कि अज्ञात लोगों ने गाय की पूंछ काट दी। गाय के गुप्तांगों पर भी भारी चोट के निशान पाए गए हैं। घटना एक दिसम्बर की मध्य रात्रि के बाद की है। दो दिसम्बर को सुबह ये गाय तड़फती हुई मिली थी। आशंका जताई जा रही है कि पहले गाय के गुप्तांगों पर हमले किए गए और बाद में उसकी पूंछ काट दी गई। घायल अवस्था में गाय गांव में एक कोने में पड़ी मिली है। गाय को इस हालत में देखने के बाद क्षेत्र के लोगों ने पूंछ ढूंढने का प्रयास किया लेकिन नहीं मिली। आसपास कोई सुराग भी नहीं मिला...
शिक्षा मंत्री कल्ला जता चुके ऐसे ही मामले में आपत्ति:डाक बंगले की दीवार तोड़ने के लिए डीसी ने लिखा निगम को पत्र, अधिकार PWD का

शिक्षा मंत्री कल्ला जता चुके ऐसे ही मामले में आपत्ति:डाक बंगले की दीवार तोड़ने के लिए डीसी ने लिखा निगम को पत्र, अधिकार PWD का

बीकानेर
बीकानेर. शहर में आए दिन ताेड़ी जा रही दीवाराें काे लेकर शिक्षा मंत्री डाॅ. बीडी कल्ला ने कलेक्टर के समक्ष जमकर नाराजगी व्यक्त की थी। टीटी काॅलेज की दीवार ताेड़ने के मामले में शिक्षा निदेशक काे एफआईआर तक कराने काे कहा था लेकिन अब तक एफआईआर नहीं हुई लेकिन कल्ला की नाराजगी के ठीक चार दिन बाद संभागीय आयुक्त ने कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त काे पत्र लिखकर डाक बंगले की दीवार ताेड़ने के आदेश जारी कर दिए। डॉ. कल्ला 18 नवंबर काे जब कलेक्ट्रेट एक मीटिंग में पहुंचे ताे दीवार ताेड़ने का मामला उठा। उन्हाेंने कलेक्टर से सवाल किया कि आखिर किसकी परमिशन से दीवारें ताेड़ी जा रही हैं। टीटी काॅलेज की दीवार पर ताे उन्हाेंने शिक्षा निदेशक काे तत्काल एफआईआर कराने के लिए कहा। हालांकि अब तक एफआईआर नहीं हुई। हैरानी की बात है कि कल्ला की नाराजगी के ठीक चार दिन बाद यानी 23 नवंबर काे संभागीय आयुक्त नीरज के. पवन ने एक ...
राजू ठेहट की हत्या, रोहित गोदारा की तलाश में पुलिस:घर के बाहर पुलिस तैनात की गई, गांवों में जगह-जगह दबिश दी जा रही

राजू ठेहट की हत्या, रोहित गोदारा की तलाश में पुलिस:घर के बाहर पुलिस तैनात की गई, गांवों में जगह-जगह दबिश दी जा रही

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर. सीकर में गैंगस्टर राजू ठेहट की हत्या के बाद बीकानेर संभाग में पुलिस हाई अलर्ट पर है। रेंज में ए कैटेगरी की नाकाबंदी करने के साथ ही गांवों में जगह-जगह दबिश दी जा रही है। वहीं, लूणकरनसर में रोहित गोदारा के घर के आसपास भी पुलिस तैनात कर दी गई है। पुलिस को रोहित का तलाश है। रोहित लूणकरनसर के कपुरीसर गांव का मूल निवासी है। काफी समय से उसका परिवार एक बीएचएम में रहता है। ऐसे में पुलिस ने दोनों ही जगह अपनी गश्त बढ़ा दी है। एक बीएचएम सहित आसपास के गांवों में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। दरअसल, इस हत्याकांड से रोहित गोदारा को जोड़कर देखा जा रहा है। रोहित अर्से से अपने गांव में नहीं आया है। माना जा रहा है कि परिवार के लोगों से उसका संपर्क बना हुआ है। ऐसे में पुलिस उनसे भी पूछताछ कर सकती है। रोहित ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर राजू ठेहट को मारने की जिम्मेदारी ली थी। लॉरेंस ग्रुप से ...
जोधपुर ATM लूट में पुलिस का मिस फायर:जिस गाड़ी को लुटेरों की समझकर पीछा कर रही थी तीन जिलों की पुलिस

जोधपुर ATM लूट में पुलिस का मिस फायर:जिस गाड़ी को लुटेरों की समझकर पीछा कर रही थी तीन जिलों की पुलिस

बीकानेर
बीकानेर. जोधपुर में एक एटीएम लूट के मामले में पुलिस जिस बोलेरो गाड़ी का पीछा करते हुए बीकानेर तक पहुंची, दरअसल, उसमें टैंट का सामान ला रहे मजदूर थे। पुलिस ने दो दिन की सख्त पूछताछ के बाद इन मजदूरों को छोड़ दिया और कब्जे में ली बोलेरो भी सौंप दी। गुरुवार की देर रात पुलिस ने इन युवकों को अपनी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की थी। दरअसल, जोधपुर के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के शिकारगढ़ स्थित मिनी मार्केट में सोमवार देर रात एटीएम लूट हुई थी। जोधपुर पुलिस सभी टोल नाकों पर नजर रखे हुए हैं। इसी दौरान एक बोलेरो गाड़ी काफी स्पीड के साथ बीकानेर की ओर बढ़ रही थी। पुलिस काे शक था कि इसी गाड़ी में एटीएम लूट करने वाले भाग रहे हैं। ऐसे में सभी टोल नाकों पर नजर रखते हुए बीकानेर पुलिस को सूचना दी गई। गुरुवार रात बीकानेर पुलिस ने होटल ढोला मारु के पास इस गाड़ी को अपने कब्जे में लिया। बड़ी संख्या में हथियारबंद पु...
स्कूली बच्चों से भरी गाड़ी को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर:टक्कर इतनी भीषण थी कि पलट गई गाड़ी, ड्राइवर गंभीर रूप से घायल

स्कूली बच्चों से भरी गाड़ी को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर:टक्कर इतनी भीषण थी कि पलट गई गाड़ी, ड्राइवर गंभीर रूप से घायल

बीकानेर, What's Hot, टॉप न्यूज़
बीकानेर. बीकानेर में जैन कॉलेज चौराहे पर एक स्कूल मैजिक और स्कोर्पियो में आमने-सामने की टक्कर में मैजिक चालक गंभीर घायल हो गया, जबकि कुछ बच्चों को मामूली चोट लगी है। शुक्रवार सुबह हुई इस दुर्घटना के बाद स्कूल अभिभावकों में भगदड़ मच गई। सभी स्कूल स्टूडेंट्स सुरक्षित हैं और किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह विद्या निकेतन स्कूल के स्टूडेंट्स एक मैजिक टैक्सी में स्कूल की तरफ जा रहे थे तभी भीनासर की तरफ से आ रही स्कोर्पियो गाड़ी ने सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि मैजिक पलट गई। मैजिक ड्राइवर उस्मान के गंभीर चोट आई। उसे तुरंत पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर ले जाया गया, जहां उसके सात टांके आए हैं। वहीं स्कूल स्टूडेंट्स को भी तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां सामान्य उपचार के बाद छुट्‌टी दे दी गई। बच्चों को गंभीर चोट नहीं आई है। स्कॉर्पियो रिड़मलसर...