Monday, May 11निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बीकानेर

मोबाइल छीना झपटी करने वाले गिरफ्तार:बीकानेर शहर में रहने वाले तीन युवकों से बारह मोबाइल जब्त, राहगीरों से करते थे लूटपाट

मोबाइल छीना झपटी करने वाले गिरफ्तार:बीकानेर शहर में रहने वाले तीन युवकों से बारह मोबाइल जब्त, राहगीरों से करते थे लूटपाट

बीकानेर
बीकानेर. शहर में जगह-जगह लोगों से मोबाइल छीनकर भागने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त नजर आ रही है। सदर पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। इन युवकों से कुछ और लूटपाट की घटनाओं का खुलासा हो सकता है। बीकानेर शहर में सात नवम्बर व 26 नवम्बर को तीन अज्ञात मोटरसाईकिल सवार लड़कों ने राह चलते लोगों से मोबाईल छीन लिया था। बीकानेर शहर में पिछले कुछ समय से इस तरह राह चलते लोगों से मोबाईल छीनने की कई घटनाएं हो गई। ऐसे में एसपी योगेश यादव ने एक टीम बनाकर जांच के आदेश दिए। ऐसे में सदर थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह ने तकनिकी सहायता, मोटर साईकिल के नम्बरों व मुखबीर की सूचना के आधार पर छानबीन शुरू की। मोबाइल नंबरों ने पुलिस का काम कुछ आसान बनाया था। कुछ दिनों की मशक्कत के बाद पुलिस ने सागर उर्फ दुलिया, जगदीश उर्फ जग्गू व समीर उर्फ बच्चिया को नामजद कर गिरफ्तार कर लिया। इन लोगों से पुलिस ने लूटपाट में काम ली गई ...
कनेक्शन काटने आए कर्मचारियों को पीटा:सर्वोदय बस्ती एरिया में कनेक्शन काटने गए BKESL के कर्मचारियों की पिटाई, मामला दर्ज

कनेक्शन काटने आए कर्मचारियों को पीटा:सर्वोदय बस्ती एरिया में कनेक्शन काटने गए BKESL के कर्मचारियों की पिटाई, मामला दर्ज

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर. बिजली जमा नहीं कराने वालों के घर कनेक्शन काटना बीकेईएसएल कंपनी के कर्मचारियों को महंगा पड़ गया। इन कर्मचारियों के साथ जमकर मारपीट की गई। अब नयाशहर थाने में पिटाई करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार बीकेईएसएल के डी 6 एरिया में बिजली बिल बकाया राशि जमा नहीं कराने वाले कंज्यूमर के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। मुक्ता प्रसाद नगर स्थित इस ऑफिस से अनमोन सिंह अरोड़ा अपनी टीम के साथ कनेक्शन काटने गए। इस दौरान सर्वोदय बस्ती में अजय सिंह के घर बकाया बिल जमा कराने के लिए कहा। नहीं कराने पर कनेक्शन काटने गए। एफआईआर में आरोप है कि इस दाैरान बजरंग सिंह भाटी और अजयसिंह के लड़के ने मारपीट शुरू कर दी। उनके साथ दस-पंद्रह युवक अन्य भी थे। कर्मचारियों के मोबाइल भी तोड़ दिए। नयाशहर पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। इस संबंध में आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी दे...
दर्जनभर चोरियों के राज खुले:पूगल में गिरफ्तार चोर गैंग ने बीकानेर, श्रीगंगानगर और पंजाब में 12 चोरियों का खुलासा

दर्जनभर चोरियों के राज खुले:पूगल में गिरफ्तार चोर गैंग ने बीकानेर, श्रीगंगानगर और पंजाब में 12 चोरियों का खुलासा

बीकानेर
बीकानेर. बीकानेर में डकैती की योजना करते गिरफ्तार हुए छह बदमाशों से पुलिस ने करीब एक दर्जन चोरियों का राज खोल दिया है। इस गैंग ने बीकानेर और श्रीगंगानगर के अलावा पंजाब तक जाकर चोरियां की थी। पुलिस अब चोरी हुआ सामान बरामद करने में जुट गई है। दरअसल, पूगल पुलिस ने पिछले दिनों छह जनों को लूट की वारदात बनाते हुए गिरफ्तार किया था। इनके कब्जे से पुलिस ने कुछ सामान भी बरामद किया, जो आमतौर पर चोरी और लूट में काम आता है। इसके बाद सख्ती से हुई पूछताछ ने एक के बाद एक करके दर्जनभर चोरियां का राज खोल दिया। गिरफ्तार हुई गैंग में मुकेश पुत्र केशराराम उम्र 19 साल निवासी 28 केवाईडी पुलिस थाना खाजूवाला, जयप्रकाश पुत्र दलीप कुमार उम्र 22 साल निवासी खयों वाली ढाब, पुलिस थाना बोदीवाला, जिला फाजिल्का पंजाब, सुरेन्द्र पुत्र सतपाल उम्र 28 साल निवासी 22 एमएल, गणेशगढ़, पुलिस थाना चूनावढ, जिला श्रीगंगानगर, जयसिंह ...
कपड़ों का मार्केट जलकर राख:बारात की आतिशबाजी से लगी आग, एक दुकानदार जिंदा जला

कपड़ों का मार्केट जलकर राख:बारात की आतिशबाजी से लगी आग, एक दुकानदार जिंदा जला

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर. बीकानेर के रतन बिहारी पार्क में अस्थायी रूप से बने लुधियाना ऊनी कपड़ों के बाजार में सोमवार की देर रात आग लग गई। आग इतनी ज्यादा फैली कि लाखों रुपए के कपड़े जलकर राख हो गए, जबकि एक दुकानदार भी जिंदा जल गया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। बताया जा रहा है कि रतन बिहारी पार्क के पास से बारातें निकली थी। इन्हीं बारातों में हो रही आतिशबाजी के बीच एक पटाखा लुधियाना ऊनी कपड़ों के मार्केट तक पहुंच गया। यहां ऊनी शॉल, स्वेटर, कपड़े इत्यादि लगे हुए थे। पटाखे के कारण एक दुकान में लगी आग देखते ही देखते पूरे मार्केट में फैल गई। एक दुकानदार रमजान अपनी दुकान में सो रहा था। जो आग की चपेट में आ गया। वो बाहर भी नहीं निकल सका और जिंदा जल गया। ऊन ने पकड़ी आग इस मार्केट में अधिकांश दुकानें ऊन के बने स्वेटर व अन्य कपड़ों की है। आग संभवत: ऊन वाले सामान पर ही पहले लगी। जिससे ...
RLP के साथ नजर आए भाटी ने कहा, भाजपा कार्यकर्ताओं को सिर्फ वोट बैंक समझती है, आंख दिखाने की जरूरत

RLP के साथ नजर आए भाटी ने कहा, भाजपा कार्यकर्ताओं को सिर्फ वोट बैंक समझती है, आंख दिखाने की जरूरत

बीकानेर
बीकानेर. कभी भारतीय जनता पार्टी की सरकार में मंत्री रहे बीकानेर के कद्दावर नेता देवी सिंह भाटी ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी को कड़ी चेतावनी दी है कि समय रहते सुधर जायें अन्यथा बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। सरदारशहर में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी RLP के कार्यकर्ताओं के साथ भाटी का एक फोटो नए राजनीतिक घटनाक्रम की ओर इशारा कर रहा है। दैनिक भास्कर से बातचीत में भाटी ने कहा कि भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को सिर्फ वोट बैंक समझती है, कार्यकर्ताओं को भी पिच्छलगू नहीं बनना चाहिए। समय आने पर आंख भी दिखानी चाहिए। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनिया का नाम लिए बगैर भाटी कहा कि जिन नेताओं के हाथ में पार्टी की कमान है, वो कभी जमीनी नेता नहीं रहे। आज कार्यकर्ता अगर संकट में आए जाए तो जयपुर का नेता उसको पुचकारता नहीं है, उस पर हाथ नहीं फैरता है। अगर राज में भी ये ही नेता आ जाएंगे तो उनके निकट ही नहीं ज...
भारत-ऑस्ट्रेलिया साथ करेंगे युद्धाभ्यास:महाजन फिल्ड फायरिंग रेंज कल से दोनों देशों के सैनिक दिखाएंगे अपना युद्ध कौशल

भारत-ऑस्ट्रेलिया साथ करेंगे युद्धाभ्यास:महाजन फिल्ड फायरिंग रेंज कल से दोनों देशों के सैनिक दिखाएंगे अपना युद्ध कौशल

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर. भारत और ऑस्ट्रेलिया की सेनाएं पहली बार साथ में युद्ध अभ्यास करेगी। दोनों देशों का संयुक्त युद्धाभ्यास सोमवार से बीकानेर के महाजन फिल्ड फायरिंग रेंज में शुरू होगा। युद्धाभ्यास को ''ऑस्‍ट्रा हिन्द–22'' नाम दिया गया है। भारतीय सेना और ऑस्ट्रेलियाई सेना की टुकड़ियों के बीच 11 दिसंबर तक युद्धाभ्यास होगा। ऑस्‍ट्रा हिन्‍द श्रृंखला का यह पहला अभ्यास है। इसमें दोनों देशों की सेनाओं के सभी अंगों एवं सेवाओं की टुकड़ियां हिस्सा लेंगी। ऑस्ट्रेलिया की सेना में सेकेंड डिवीजन की 13वीं ब्रिगेड के सैनिक अभ्‍यास स्थल पर पहुंच चुके हैं, जबकि भारतीय सेना का नेतृत्व डोगरा रेजिमेंट के सैनिक कर रहे हैं। ऑस्‍ट्रा हिन्द सैन्य अभ्यास प्रत्येक वर्ष भारत और ऑस्ट्रेलिया में बारी-बारी से आयोजित किया जाएगा। इस द्विपक्षीय सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास का उद्देश्‍य सकारात्‍मक सैन्‍य संबंध बढ़ाना और एक-दूसरे की बेह...
उपचुनाव में भाजपा को जीत:कांग्रेस के वार्ड को अपने नाम किया भाजपा की कांता ने, शिक्षा मंत्री के एरिया में हारी पार्टी

उपचुनाव में भाजपा को जीत:कांग्रेस के वार्ड को अपने नाम किया भाजपा की कांता ने, शिक्षा मंत्री के एरिया में हारी पार्टी

बीकानेर
बीकानेर. बीकानेर नगर निगम के वार्ड संख्या पांच के मतदाताओं ने कांग्रेस का हराकर इस बार अपनी सीट भाजपा की झोली में डाल दी है। रविवार सुबह मतगणना में कांग्रेस की कस्तुरी ेवी 1547 वोट हासिल कर सकी, जबकि भाजपा की कांता देवी ने 1578 मत प्राप्त कर 31 वोटों से हरा दिया। खास बात ये रही कि 29 वोट नोटा में गए, जिससे हार जीत का अंतर काफी कम हो गया। वार्ड संख्या पांच बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र का एरिया है, जहां से विधायक डॉ. बी.डी. कल्ला इन दिनों प्रदेश के शिक्षा मंत्री है। इसलिए भी भाजपा की इस जीत को ज्यादा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भाजपा ने कांग्रेस के कब्जे वाली सीट को अपने नाम किया है। भाजपा नेता मोहन सुराना के हाथ में इस चुनाव की जिम्मेदारी थी, वैसे शहर अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने भी क्षेत्र में सघन प्रचार किया था। केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल स्वयं मैदान में नहीं उतरे लेकिन उनका प...
अब तीस को आ सकते हैं गहलोत:जयपुर में केसी वेणुगोपाल की मीटिंग के चलते अब 30 को बीकानेर आ सकते हैं गहलोत

अब तीस को आ सकते हैं गहलोत:जयपुर में केसी वेणुगोपाल की मीटिंग के चलते अब 30 को बीकानेर आ सकते हैं गहलोत

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के 29 नवम्बर को बीकानेर के प्रस्तावित कार्यक्रम में फेरबदल हो सकता है। गहलोत अब तीस नवंबर को बीकानेर आ सकते हैं। दरअसल, राज्य सरकार के निर्देश पर ही रोजगार मेले की डेट्स में भी संशोधन कर दिया गया है। पॉलिटेक्निक कॉलेज में रोजगार मेला अब 28 व 29 नवम्बर के बजाय 29 व 30 नवम्बर को होगा। दरअसल, कांग्रेस में चल रही अंदरुनी कलह के बीच 29 नवम्बर को पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल जयपुर पहुंच रहे हैं। उनके साथ मुख्यमंत्री गहलोत की भी मीटिंग होगी। ऐसे में गहलोत 29 नवम्बर को बीकानेर नहीं आ सकते थे। अब इस कार्यक्रम की डेट्स में ही बदलाव कर दिया गया है। रोजगार कार्यालय के सहायक निदेशक हरगोबिन्द मित्तल ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देश पर इस तारीख में फेरबदल किया गया है। कौशल, रोजगारव उद्यमिता विभाग के इस मेले में बड़ी संख्या में प्राइवेट कंपनियां बीकानेर आ रही है, जो ब...
6 दिसंबर से 17 फरवरी तक होगी ई-नीलामी:कोलायत के मोडिया मानसर में बजरी के 13 प्लॉट की नीलामी

6 दिसंबर से 17 फरवरी तक होगी ई-नीलामी:कोलायत के मोडिया मानसर में बजरी के 13 प्लॉट की नीलामी

बीकानेर
बीकानेर. बीकानेर के बजरी व्यवसाय में अब काॅम्पिटिशन बढ़ेगा। खान महकमे ने कोलायत के मोडिया मानसर में 13 प्लॉट चिह्नित किए थे, जहां जल्दी ही ऑक्शन कर बजरी की लीज जारी की जाएगी। प्रदेश में बीकानेर एकमात्र ऐसा जिला है जहां बजरी नदी-नालों से नहीं निकलती। बजरी की खाने हैं, जिनसे पर्यावरण को नुकसान पहुंचने की बहुत कम आशंका रहती है। वर्तमान में खान महकमे ने 82 लीज जारी कर रखी हैं। जल्दी ही यह संख्या बढ़कर 95 हो जाएगी। कोलायत के मोडिया मानसर में करीब 15 हैक्टेयर सरकारी भूमि में बजरी की उपलब्धता पर 13 प्लॉट चिह्नित किए गए हैं, जिनके ऑक्शन की तैयारी कर ली गई है। छह दिसंबर से अगले साल 17 फरवरी तक ई-नीलामी होगी और सबसे ज्यादा बोली लगाने वालों को औपचारिकताएं पूरी करने और एग्रीमेंट के बाद बजरी की लीज जारी की जाएगी। इससे बजरी व्यवसाय में काॅम्पिटिशन बढ़ेगा और खान महकमे को भी डेढ़ से दो करोड़ रुपए की कम...
सुसाइड से पहले ऑडियो मैसेज, जिंदगी से अलविदा लेता हूं:घर पर बोला दोस्त का एक्सीडेंट हो गया, रोडवेज बस को रुकवा नहर में कूदा

सुसाइड से पहले ऑडियो मैसेज, जिंदगी से अलविदा लेता हूं:घर पर बोला दोस्त का एक्सीडेंट हो गया, रोडवेज बस को रुकवा नहर में कूदा

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर. एक भाई ने अपने बड़े भाई को ऑडियो मैसेज भेजा और उसके कुछ देर बाद नहर में छलांग लगा सुसाइड कर लिया। इससे पहले वह घर से यह कहकर निकला था कि उसके दोस्त का एक्सीडेंट हो गया है। इधर, ऑडियो मैसेज मिलने के बाद जब बड़े भाई ने छोटे भाई से कॉन्टैक्ट करने की कोशिश की तब तक वह सुसाइड कर चुका था। मामला बीकानेर के खाजूवाला का गुरुवार शाम करीब 5 बजे का है। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत 14 बीडी निवासी 18 वर्षीय राजसिंह पुत्र पूर्ण सिंह जाति रायसिख ने पूंगल थाना क्षेत्र के इंदिरा गांधी नहर की 682 आरडी नहर में छलांग लगा दी। नहर में कूदने से पहले उसने बड़े भाई इकबाल सिंह (20) को वॉट्सऐप पर ऑडियो मैसेज भेजा- सॉरी भाई मैं जिंदगी से अब अलविदा होता हूं... आप मां का ख्याल रखना, मैं सुसाइड कर रहा हूं। इधर, राज सिंह को नहर में कूदते हुए गोल गप्पे बेचने वाले एक व्यक्ति ने देख लिया था। राज सिंह जै...