Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बीकानेर

डेंगू पॉजिटिव मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी:260 सैंपल लिए, 19 पॉजिटिव रिपोर्ट, कोरोना का एक भी केस नहीं

डेंगू पॉजिटिव मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी:260 सैंपल लिए, 19 पॉजिटिव रिपोर्ट, कोरोना का एक भी केस नहीं

बीकानेर
बीकानेर. शहर में डेंगू पॉजिटिव मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। शनिवार को जिले में 19 डेंगू मरीज रिपोर्ट हुए हैं। शुक्रवार को डेंगू संभावित 260 लोगों की जांच की गई थी। उधर कोरोना पॉजिटिव का एक भी केस शनिवार को सामने नहीं आया। हालांकि 230 लोगों की कोविड जांच शुक्रवार को हुई थी। सीएमएचओ डॉ. मोहम्मद अबरार पंवार ने बताया कि मच्छर जनित रोग डेंगू की रोकथाम के लिए शहर में लगातार इंतजाम किए जा रहे हैं। शनिवार को लिली पोंड में गम्बूशिया मछलियां डाली गईं, ताकि मच्छरों के लार्वा को नष्ट किया जा सके। उन्होंने बताया कि ठहरे साफ पानी में पैदा होने वाले मच्छर डेंगू को बढ़ावा दे रहे हैं। ऐसे में अपने घरों के आसपास ठहरे पानी में खाने या मिट्टी का तेल डालें, ताकि मच्छरों को मारा जा सके। उन्होंने बताया कि हेल्थ डिपार्टमेंट के कार्मिकों को लगातार निर्देशित किया जा रहा है कि वे एंटी लार्वा गतिविधियों को ...
9 साल का इंतजार खत्म:जिला परिषद में कनिष्ठ लिपिकों के 243 पदों पर नियुक्ति के लिए चयन सूची जारी, जल्द मिलेंगे आदेश

9 साल का इंतजार खत्म:जिला परिषद में कनिष्ठ लिपिकों के 243 पदों पर नियुक्ति के लिए चयन सूची जारी, जल्द मिलेंगे आदेश

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर. बीकानेर के करीब ढाई सौ परिवारों में इन दिनों खुशी का माहौल है। पिछले नौ साल से संघर्ष कर रहे बेरोजगारों को आखिरकार सरकारी नौकरी मिलने जा रही है। पिछले नौ साल से ये बेरोजगार अदालतों के चक्कर काट रहे थे लेकिन अब राज्य सरकार ने इनको नियुक्ति देने का रास्ता साफ कर दिया है। प्रदेशभर की जिला परिषदों में कनिष्ठ लिपिकों के वर्ष 2013 की नियुक्ति प्रक्रिया अब पूरी हो रही है। बीकानेर जिला परिषद् ने 243 पदों पर नियुक्ति के लिए चयन सूची जारी कर दी है। पिछले दिनों अस्थायी सूची जारी की गई थी, इस आधार पर केंडिडेट्स से डॉक्यूमेंट लिए गए। जिन केंडिडेट्स के डॉक्यूमेंट सही पाए गए और पात्र थे, उनकी सूची अब जारी की गई है। जिन 243 केंडिडेट्स के नाम इस लिस्ट में आए हैं, उन्हें अगले कुछ दिन में पंचायत समिति आवंटित करते हुए नियुक्ति और पदस्थापन किया जाएगा। इससे न सिर्फ बेरोजगारों को नियुक्ति मिलेगी, बल्...
नाबालिग को किया दस्तयाब:सीडब्ल्यूसी के आगे पेश कर परिजनों को किया सुपुर्द, 5 जून से था लापता

नाबालिग को किया दस्तयाब:सीडब्ल्यूसी के आगे पेश कर परिजनों को किया सुपुर्द, 5 जून से था लापता

बीकानेर
नोखा. नोखा पुलिस ने पांच माह से गुमशुदा नाबालिग जयपुर से दस्तयाब किया है। इसके बाद नाबालिग को सीडब्ल्यूसी के जरिए परिजनों को सौंप दिया। नोखा थानाधिकारी ईश्वरप्रसाद जांगिड़ ने बताया कि 08 जून 2022 को सोमलसर गांव निवासी गिरधारीराम मेघवाल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसका नाबालिग भाई जो 5 जून 22 लाइब्रेरी का कहकर निकला था, इसके बाद वह देर रात तक घर नहीं पहुंचा, उसके बाद उसको फोन किया, लेकिन फोन बंद आ रहा था। उसने हल्का नीला टी शर्ट और काले रंग की पेंट और नजर का चश्मा पहन रखा था। इसके बाद मामला दर्ज कर जांच एएसआई सौभाग्य सिंह को दी। नोखा थाना स्तर पर टीम गठित की व नाबालिग को दस्तयाब करने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस टीम ने नाबालिग की विभिन्न स्थानों पर तलाश की गई। तलाशी के दौरान एएसआई सौभाग्यसिंह मय टीम द्वारा नाबालिग को जयपुर से दस्तयाब किया गया। नाबालिग को सीडब्ल्यूसी बीकानेर के समक्ष पेश क...
ट्रेन की चपेट में आई युवती:रेलवे क्रासिंग से दूर पटरियों की चपेट में आई युवती, पैर के ऊपर से निकली ट्रेन

ट्रेन की चपेट में आई युवती:रेलवे क्रासिंग से दूर पटरियों की चपेट में आई युवती, पैर के ऊपर से निकली ट्रेन

बीकानेर, What's Hot, टॉप न्यूज़
बीकानेर बीकानेर के नागणेचीजी मंदिर के पास रेल की चपेट में आने से एक युवती घायल हो गई। उसे गंभीर हालत में पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। देशनोक की रहने वाली युवती के पैर व सिर में गंभीर चोट आई है। नागणेचीजी मंदिर से रानी बाजार इंडस्ट्रियल एरिया के बीच बने रेलवे क्रासिंग से देशनोक की तारा चौहान पुत्री मोडाराम चौहान जा रही थी। वो क्रासिंग से दूर थी और रेल पटरियों पर पहुंच गई। इसी दौरान आई रेल ने टक्कर मारी तो एक तरफ गिर गई। इससे उसका एक पैर ट्रेन की चपेट में आ गया। गिरने से सिर पर भी चोट लगी है। एक पैर पूरी तरह कुचला गया है। जिसका इलाज चल रहा है। पैर काटने जैसी स्थिति भी आ सकती है। बताया जा रहा है कि लड़की पहले फोन पर बात कर रही थी। इसी दौरान वो रेल की पटरियों पर पहुंच गई। अभी ये स्पष्ट नहीं हुआ है कि वो जानबूझकर पटरियों पर पहुंची थी या फिर फोन पर बात करते हुए...
नहरी किसान हो रहा परेशान:नहर में पानी की उपलब्धता का पता लगाना अब मुश्किल, ऑफिशियल वेबसाइट पर आ रही रिपोर्ट

नहरी किसान हो रहा परेशान:नहर में पानी की उपलब्धता का पता लगाना अब मुश्किल, ऑफिशियल वेबसाइट पर आ रही रिपोर्ट

बीकानेर
बीकानेर इंदिरा गांधी नहर से जुड़े हजारों किसानों को हर रोज पानी की उपलब्धता की रिपोर्ट दी जाती थी। "स्काडा" नाम के प्रोजेक्ट के तहत किसान अपने मोबाइल पर आसानी से ये पता कर लेता था कि अब पानी नहर में कहां तक पहुंच गया है। पिछले दिनों सरकार ने "स्काडा" को बंद करके ये सारी जानकारी अपनी वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी। ऐसे में अनपढ़ किसानों के लिए वेबसाइट को खंगालना मुश्किल हो गया है। नतीजतन किसान को पता ही नहीं चलता कि उसके खेत में बारी के बावजूद पानी आएगा या नहीं? दरअसल, स्काडा प्रोजेक्ट के तहत किसान को चौबीस घंटे ये सूचना मिलती थी इंदिरा गांधी नहर के मुख्य नहर के अलावा किस आरडी पर कितना पानी पहंचा है। इससे ये तय हो जाता था कि इतने दिन बाद पानी खेत तक आ जाएगा। इस बीच "स्काडा" को किसान की पहुंच से दूर कर दिया गया। कुछ महीने तक कहीं से भी किसान को पानी की जानकारी नहीं मिल रही थी। पिछले दिनों कि...
स्कूली खेलकूद में खिलाड़ी घायल:बिना हेलमेट सॉफ्टबॉल खेल रहा था, सिर पर गेंद लगने पर गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती

स्कूली खेलकूद में खिलाड़ी घायल:बिना हेलमेट सॉफ्टबॉल खेल रहा था, सिर पर गेंद लगने पर गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर बीकानेर में स्कूली खेलकूद के दौरान सॉफ्टबॉल के एक मैच में खिलाड़ी घायल हो गया, जिसे बीकानेर के पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया है। बिना हेलमेट पहने सॉफ्टबॉल खेल रहे इस खिलाड़ी के सिर में गंभीर चोट आई है। श्रीडूंगरगढ़ में स्कूली सॉफ्टबॉल मैच राजकीय रूपादेवी मोहता उमावि खेल मैदान में हो रहा था। दूसरा सेमीफानल मैच रूपादेवी मोहता उमावि और कल्पना चावला स्कूल के बीच खेला गया। इसमें रूपादेवी टीम के मोरिश सिखवाल कैचर की भूमिका में खेल रहा था। एक तेज गेंद बल्ले से चूक गई और सीधे सिखवाल के सिर में लगी। उसी समय सिखवाल को खून की उल्टियां होने लगी। आनन फानन में साथी खिलाड़ी उसे श्रीडूंगरगढ़ सीएचसी लेकर पहुंचे परंतु गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों ने मोरिश को बीकानेर ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। पीबीएम के ट्रोमा सेंटर में उसका इलाज चल रहा है। बिना हेलमेट खेल रहा था सॉफ्टबॉल में गेंद काफी हार...
बीकानेर के सिनेमा हॉल में लगी भीषण आग:फर्नीचर समेत सामान जलकर राख, फायर ब्रिगेड की गाड़ियों 2 घंटे करती रही मशक्कत

बीकानेर के सिनेमा हॉल में लगी भीषण आग:फर्नीचर समेत सामान जलकर राख, फायर ब्रिगेड की गाड़ियों 2 घंटे करती रही मशक्कत

बीकानेर
बीकानेर बीकानेर शहर के पुराने सिनेमा हॉल में सोमवार रात अचानक आग लग गई। आग इतनी जबर्दस्त थी कि हॉल के अंदर रखे फर्नीचर के साथ ही ऊपर लगा टीन शेड भी जलकर गिर गया। पिछले 22 साल से बंद इस सिनेमा हॉल के अंदर कबाड़ भरा पड़ा था, जिसमें आग लग गई और पूरे हॉल में फैल गई। शुक्र रहा कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। दाऊजी रोड स्थित प्रकाश चित्र सिनेमा में रात करीब नौ बजे लोगों को आग का पता चला, तब तक आग पूरे परवान पर पहुंच चुकी थी। आसपास के लोगों ने हॉल के पास बनी दीवारों पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास भी किया लेकिन अंदर रखे कबाड़ में आग बहुत उग्र रूप ले चुकी थी। कोतवाली पुलिस ने सूचना मिलने के साथ ही दमकल मौके पर बुलाई। मुरलीधर व्यास नगर और बीछवाल से दमकल गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया। देर रात तक आग पूरी तरह से बुझ चुकी थी, कहीं-कहीं धुआं जरूर उठ रह...
तीसरे दिन भी इनकम टेक्स रेड:तीन व्यापारियों से तीन दिन में भी सरेंडर नहीं करवा सके इनकम टेक्स अधिकारी, बैंक खाते खंगाले

तीसरे दिन भी इनकम टेक्स रेड:तीन व्यापारियों से तीन दिन में भी सरेंडर नहीं करवा सके इनकम टेक्स अधिकारी, बैंक खाते खंगाले

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर बीकानेर के तीन व्यापारियों के यहां इनकम टेक्स रेड लगातार तीसरे दिन भी जारी रही। तीसरे दिन भी इनकम टेक्स अधिकारी रिकार्ड्स की छानबीन करते रहे, वहीं बैंक में पहुंचकर लॉकर भी खंगाले हैं। आयकर विभाग अब तक किसी निर्णय तक नहीं पहुंचा है। माना जा रहा है कि सौ करोड़ रुपए से अधिक राशि सरेंडर हो सकती है। बीकानेर के तीन व्यापारी जुगल राठी, धनपत चायल और श्रीनिवास झंवर के यहां मुख्य रूप से छानबीन हो रही है जबकि इन तीनों के रिश्तेदारों, पार्टनर और चार्टड एकाउंटेंट तक को इनकम टेक्स विभाग ने अपने घेरे में लिया हुआ है। तीन दिन की मशक्कत में तीन व्यापारियों के करीब चालीस ठिकानों पर इनकम टेक्स डिपोर्टमेंट के अधिकारी और कर्मचारी रात को भी रुक रहे हैं। सभी जगह एक-एक कमरे, अलमारी, पलंग सहित उन सभी स्थानों को खोलकर देख रहे हैं, जहां नगदी रखी हो सकती है। जहां किसी भी तरह के कागज छिपाए जा सकते हैं। र...
बीच रास्ते गाड़ी जलकर राख:पिकअप में मूंगफली भरकर मंडी ले जा रहा था किसान, फसल जलकर राख

बीच रास्ते गाड़ी जलकर राख:पिकअप में मूंगफली भरकर मंडी ले जा रहा था किसान, फसल जलकर राख

बीकानेर
बीकानेर एक साल की मेहनत से तैयार मूंगफली की फसल बेचने के लिए किसान अनाज मंडी आ रहा था कि रास्ते में आग की चपेट में आने से पिकअप गाड़ी और मूंगफली दोनों जलकर राख हो गई। लाखों रुपए की गाड़ी और फसल दोनों को बचाने के लिए मौके पर दमकल भी पहुंची लेकिन कुछ खास बचाया नहीं जा सका। मोरखाना का ड्राइवर व पिकअप मालिक पप्पू सिंह पुत्र दीप सिंह को ये चिंता सता रही है कि इस नुकान की भरपाई कैसे होगी? दरअसल, श्रीकोलायत के झझू के किसान की फसल जलकर नष्ट हो गई। नोखा से आगे बुधरों की ढाणी में चारे से भरी पिकअब गाड़ी में देर रात आग लग गई। यहां सड़क पर एक मोड पर गाड़ी के ड्राइवर को पता चला कि आग लगी है। उसने किनारे लेकर पिकअप रोक दी। बाहर कूदकर अपनी जान बचाई। आते-जाते लोगों को रोककर मदद मांगी। सूचना नोखा पुलिस को दी गई, जहां से एक दमकल कुछ ही देर में मौके पर पहुंची लेकिन तब तक सब कुछ जल चुका था। पिकअप गाड़ी ...
बीकानेर में इनकम टेक्स रेड:चालीस ठिकानों पर चल रही इनकम टेक्स कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी

बीकानेर में इनकम टेक्स रेड:चालीस ठिकानों पर चल रही इनकम टेक्स कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेरबीकानेर और नोखा सहित प्रदेश के चार ठिकानों पर चल रही इनकम टेक्स डिपार्टमेंट की रेड का परिणाम अब तक सामने नहीं आया है। गुरुवार को शुरू हुई रेड की कार्रवाई शुक्रवार दोपहर बाद तक चलती रही। आयकर विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों ने रेड वाले ठिकानों पर ही रात गुजारी। अब तक किसी तरह का सरेंडर नहीं हुआ है। आयकर विभाग के अतिरिक्त आयुक्त अरविन्द मीना का कहना है कि अभी दूसरे दिन की जांच चल रही है। फिलहाल कार्रवाई चल रही है। बीकानेर में व्यापार मंडल के अध्यक्ष जुगल राठी, नोखा में श्रीनिवास झंवर और धनपत चायल के निवास और ऑफिस में छानबीन चलती रही। वहीं इन तीनों से जुड़े कुछ और लोगों के घर पर भी आयकर विभाग के अधिकारी जमे हुए हैं। पिंटू राठी के घर पर भी पुलिस दो दिन से कागजात संभाल रही है। नोखा में श्रीनिवास झंवर के घर पर लगातार दूसरे दिन आयकर विभाग के आला अधिकारी डटे रहे। आयकर विभाग बैंक खातों के...