एप पर नहरी पानी की रिपोर्ट:हनुमानगढ़ से जैसलमेर तक लाखों किसानों को मोबाइल एप पर मिलेगी पानी की रिपोर्ट, कहां कितना पानी?
बीकानेर
इंदिरा गांधी नहर परियोजना क्षेत्र में हनुमानगढ़ से जैसलमेर तक के लाखों काश्तकारों को अब नहरी पानी की उपलब्धता और वितरण से संबंधित सारी जानकारी मोबाइल ऐप के माध्यम से मिल सकेगी। दरअसल, अब तक स्काडा प्रोजेक्ट के तहत किसानों को ये जानकारी मिल ही थी लेकिन पिछले कुछ समय से ये सिस्टम बंद पड़ा है। पिछले दिनों नहर विशेषज्ञ नरेंद्र आर्य ने स्काडा प्रोजेक्ट बंद होने का विरोध किया था, इसके बाद संभागीय आयुक्त ने संभाग के सभी नहर अधिकारियों को शुक्रवार को तलब किया। संभागीय आयुक्त पवन ने शुक्रवार को नहर प्रणाली के अधिकारियों की बैठक के दौरान बताया कि दस दिनों में यह ऐप तैयार करने के निर्देश दिए। यह कार्य सीएडी और आईजीएनपी के अधिकारियों के समन्वय से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गंगनहर की तर्ज पर आईजीएनपी नहर प्रणाली का मोबाइल ऐप बनाया जाएगा, जिससे सभी जिलों के किसानों को हरिके बैराज से लेकर अंत...








