Monday, May 11निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बीकानेर

नाबालिग से दुष्कर्म:स्कूल से घर लौट रही थी नाबालिग बच्ची, रास्ते में पुजारी ने रोका

नाबालिग से दुष्कर्म:स्कूल से घर लौट रही थी नाबालिग बच्ची, रास्ते में पुजारी ने रोका

बीकानेर
बीकानेर. बीकानेर के छत्तरगढ़ एरिया से नाबालिग के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है। आरोप लगाया जा रहा है कि सात वर्ष की लड़की से मंदिर के पुजारी ने दुष्कर्म किया है। घटना की जानकारी मिलने के साथ ही छत्तरगढ़ पुलिस पुजारी की तलाश में जुट गई है, जो घटना के बाद से फरार था। जिसे अब राउंडअप किया गया है। छत्तरगढ़ थाने में लड़की की मां ने एफआईआर करवाई है कि उसकी बेटी स्कूल गई थी, वो नहीं आई तो मां देखने गई। रास्ते में मंदिर के पास बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। अंदर देखा तो पुजारी उस नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर रहा था। महिला ने जैसे-तैसे अपनी बेटी को बचाया। बाद में पुजारी वहां से फरार हो गया। इस घटना की जानकारी छत्तरगढ़ पुलिस को दी गई। जिसने बुधवार देर रात लड़की का मेडिकल मुआयना करवाया। इसके बाद से पुजारी की तलाश की गई है। अलग अलग दल बनाकर दबिश दी गई। सुबह तक पुजारी पुलिस के हाथ...
बाइक सवार तीन युवकों को ट्रेक्टर ने मारी टक्कर, मौत:उछलकर दूर-दूर गिरे तीनों, सभी ने मौके पर ही तोड़ा दम

बाइक सवार तीन युवकों को ट्रेक्टर ने मारी टक्कर, मौत:उछलकर दूर-दूर गिरे तीनों, सभी ने मौके पर ही तोड़ा दम

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर. लूणकरनसर में ईंट भट्‌टों पर काम करने वाले तीन मजदूर बाइक पर जा रहे थे, तभी सामने से आ रहे ट्रेक्टर ने जबर्दस्त टक्कर मार दी। तीनों दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सड़क पर चारे से भरी दो पिकअप खड़ी थी। इसी कारण सामने से आ रहा ट्रक नजर नहीं आया। लूणकरनसर के चक 264 के पास हरियासर गांव में ईंट का भट्‌टा है। इसी भट्‌टे पर हनुमानगढ़ के पीलीबंगा निवासी तीन दोस्त काम करते हैं। बुधवार को अमावस्या के कारण अवकाश था, ऐसे में तीनों दोस्त लूणकरनसर घर का सामान लेने पहुंच गए। वापसी के दौरान इनकी सामने से आ रहे ट्रेक्टर से टक्कर हो गई। बाइक पर सवार राजू पुत्र बृजलाल नायक, मदन लाल पुत्र चौथराम मेघवाल और श्योपत पुत्र बृजलाल नायक की मौके पर ही मौत हो गई। राजू और श्योपत सगे भाई थे। इन तीनों के ऊपर से ट्रेक्टर निकल गया, ऐसे में तीनों दूर-दूर सड़क पर गिरे मिले। आसपास के लोग अस्पता...
सरकारी स्कूल में शराब-मांस पार्टी:स्टूडेंट्स क्लास में पहुंचे तो टेबल पर पड़े थे चिकन-मटन के टुकड़े, स्कूल के बाहर शराब की बोतलें

सरकारी स्कूल में शराब-मांस पार्टी:स्टूडेंट्स क्लास में पहुंचे तो टेबल पर पड़े थे चिकन-मटन के टुकड़े, स्कूल के बाहर शराब की बोतलें

बीकानेर
बीकानेर. बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में स्टेट हाइवे पर स्थित एक सरकारी स्कूल की क्लास में स्टूडेंट्स के होश उस समय उड़ गए, जब टेबल पर चिकन-मटन के टुकड़े मिले। इतना ही स्कूल के बाहर शराब की बोतलें भी पड़ी मिली। इसके बाद से स्टूडेंट्स और अभिभावकों में आक्रोश है। बुधवार सुबह श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की। भैरव दरबार के लिए प्रसिद्ध तोलियासर के सरकारी स्कूल में मंगलवार को मांसाहार किया गया। इस दौरान शराब पार्टी भी होने की आशंका है। इसकी जानकारी मिलने के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश है। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की कक्षा 11 के कमरा नम्बर 17 में मांस के टुकड़े मिले थे। साथ ही रोटी व रोटी को पैक करने वाले कागज भी मिले। मौका देखने से पता लगता है कि अज्ञात लोगों ने यहां रात में मांसाहार किया। कुछ लोग क्लास रूम का कुंडा तोड़कर भीतर घुसे है। खाना खाने के बाद हड्डियां, मांस, ...
तापमान में आंशिक बढ़ोतरी:बीकानेर में तापमान में सामान्य बढ़ोतरी, दोपहर में गर्मी, रात में सर्दी

तापमान में आंशिक बढ़ोतरी:बीकानेर में तापमान में सामान्य बढ़ोतरी, दोपहर में गर्मी, रात में सर्दी

टॉप न्यूज़, What's Hot, बीकानेर
बीकानेर में तापमान में आंशिक बढ़ोतरी के साथ ही दोपहर में अब भी गर्मी का अहसास हो रहा है, जबकि रात में तेज ठंडी हवाएं सर्दी का अहसास करा रही है। पिछले चौबीस घंटे में बीकानेर अधिकतम तापमान जहां 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर है जबकि न्यूनतम तापमान बारह डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वैसे भी इन दिनों में बीकानेर का न्यूनतम पारा एक डिग्री सेल्सिसय कम ही चल रहा है। बीकानेर संभाग के चूरू का तापमान राज्य में सबसे कम है, जहां बीती रात न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस ही रहा। श्रीगंगानगर व हनुमानगढ़ में भी रात में सर्दी और दिन में हल्की गर्मी का अहसास हो रहा है। बीकानेर में अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जो पिछले दिनों तीस से भी कम था लेकिन अब एक बढ़ गया है। वहीं रात का तापमान 12 डिग्री सेल्सियस था जो दस डिग्री तक पहुंच गया था। इसी महीने में तापमान दस डिग्री से नीचे भी गया था...
तेल-गैस का उत्पादक बनेगा बीकानेर-जैसलमेर बेल्ट:बाघेवाला के 210 स्क्वायर किमी में राेज 338 बैरल ऑयल का प्राेडक्शन

तेल-गैस का उत्पादक बनेगा बीकानेर-जैसलमेर बेल्ट:बाघेवाला के 210 स्क्वायर किमी में राेज 338 बैरल ऑयल का प्राेडक्शन

बीकानेर
बीकानेर. राज्य में बाड़मेर के बाद अब बीकानेर-जैसलमेर बेल्ट तेल-गैस उत्पादन करने वाला एरिया बनेगा। बीकानेर बॉर्डर पर जैसलमेर के बाघेवाला में रोजाना 338 बैरल भारी ऑयल निकल रहा है जिससे हर महीने लाखों रुपए रायल्टी मिल रही है। इसे देखते हुए तेल कंपनियों ने यहां बड़े स्तर पर खोज का काम शुरू कर दिया है। ऑयल इंडिया ने बीकानेर, श्रीगंगानगर और जैसलमेर के 9883.94 स्क्वायर किमी एरिया में पांच लीज (पीईएल) ली है जहां क्रूड ऑयल और नेचुरल गैस की खोज का काम चल रहा है। इनमें बीकानेर के खाजूवाला, लूणकरणसर और बीकानेर तहसील का 3016.34 स्क्वेयर किमी एरिया भी शामिल है बीकानेर-जैसलमेर के बाघेवाला एरिया में 210 स्क्वायर किमी में कंपनी ने एक माइनिंग लीज (पीएमएल) भी ले रखी है जहां रोजाना 338 बैरल भारी ऑयल निकाला जा रहा है। यह ऑयल गुजरात की कोयली रिफाइनरी जाता है। संभावना पर पीईएल और उत्पादन के लिए पीएमएल ...
बीकानेर में जल संकट:गर्मी चली गई लेकिन जल संकट अब भी बरकरार है, भाजपा नेताओं ने किया प्रदर्शन

बीकानेर में जल संकट:गर्मी चली गई लेकिन जल संकट अब भी बरकरार है, भाजपा नेताओं ने किया प्रदर्शन

बीकानेर, What's Hot, टॉप न्यूज़
बीकानेर. गर्मी खत्म हुए महीने हो गए लेकिन बीकानेर शहर में पीने के पानी का संकट अब भी बना हुआ है। गंगाशहर व भीनासर सहित शहर के कई क्षेत्रों में पर्याप्त पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही। जो पानी आ रहा है वो भी काफी गंदा है। वहीं कुछ क्षेत्रों में पानी आपूर्ति का समय भी आधी रात है, जिससे लोग बिना पानी रह जाते हैं। पानी समस्या को लेकर वार्ड नं .40 के लोगों ने भाजपा जिला महामंत्री मोहन सुराणा व पार्षद मांगीलाल के नेतृत्व में रानी बाजार जलदाय विभाग के कार्यालय का घेराव किया। अधिशासी अभियंता विजय वर्मा को समस्या से अवगत करवाया । भाजपा महामंत्री सुराणा ने बताया कि रामपुरा वार्ड नंबर 40,19 और 20 नंबर में पिछले लंबे समय से लोगों के घरों में गंदे पानी आ रहा है जिससे बच्चे , महिलाएं व बुजुर्ग लोग बीमार पड़ रहे है । साथ ही नई पाईप लाइन डालने के लिए पार्षद मांगीलाल ने विभाग को तीन माह पूर्व बताया व लिखकर द...
शतरंज के 20 खिलाड़ी स्टेट टीम में पहुंचे:हनुमानगढ़, जयपुर और उदयपुर के नाम रहे खिताब

शतरंज के 20 खिलाड़ी स्टेट टीम में पहुंचे:हनुमानगढ़, जयपुर और उदयपुर के नाम रहे खिताब

बीकानेर
बीकानेर. राज्य स्तरीय स्कूली शतरंज प्रतियोगिता में जयपुर और उदयपुर के साथ ही हनुमानगढ़ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अलग अलग वर्ग में विजेता की ट्राफी जीत ली। वहीं बीकानेर की युक्ति हर्ष सहित राज्य के बीस खिलाड़ियों का नेशनल टूर्नामेंट के लिए राज्य टीम में चयन हो गया है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता यहां पुष्करणा भवन में संपन्न हुई। अंडर 17 बॉयज का खिताब जयपुर प्रथम ने जीता, जबकि उदयपुर दूसरे व बीकानेर तीसरे नंबर पर रहा। वहीं अंडर 17 गर्ल्स में भी जयपुर प्रथम ने ही खिताब जीता। यहां भी उदयपुर दूसरे नंबर और बीकानेर तीसरे नंबर पर रहा। अंडर 19 बॉयज का खिताब उदयपुर के नाम रहा। इस वर्ग में उपविजेता जयपुर प्रथम रहा, जबकि अलवर ने तीसरा स्थान अर्जित किया। अंडर 19 गर्ल्स में हनुमानगढ़ विजेता रहा,जबकि बीकानेर ने उपविजेता का खिताब जीता। बाडमेर की टीम तीसरे नंबर पर रही। अंडर 17 के मुकाबल...
पौने दो करोड़ की लूट में नया खुलासा:बीकानेर से अहमदाबाद बस चलाने वाले ड्राइवर की नजर थी करोड़ों के जेवरात पर, अब गिरफ्तार

पौने दो करोड़ की लूट में नया खुलासा:बीकानेर से अहमदाबाद बस चलाने वाले ड्राइवर की नजर थी करोड़ों के जेवरात पर, अब गिरफ्तार

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर. सितम्बर के अंतिम सप्ताह में बीकानेर में हुई डेढ़ करोड़ रुपए के हीरे-जेवरात की लूट के मामले में पुलिस ने एक बस ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जांच के मुताबिक बीकानेर से अहमदाबाद के बीच बस चलाने वाले इस ड्राइवर को पता था कि कुछ लोग उसकी बस में करोड़ों रुपए के हीरे-जेवरात लेकर बीकानेर जाते हैं। उसी ने अपने साथियों को बोलकर इस लूट को अंजाम की साजिश रची थी। पुलिस के अनुसार जांच के दौरान आरोपी रवि मोदी ने बयान दिया कि ट्रेवल्स की बस से आने वाले सोने चांदी के जेवरात व अन्य कीमती सामान की सुचना उसे राजाराम विश्नोई ने दी थी। राजाराम विश्नोई उसी बस सर्विस में ड्राइवर था, जिससे जालौर निवासी हीराराम प्रजापत जेवरात लेकर बीकानेर आता था। उसने लगातार रैकी करते हुए लूट गिरोह को सूचना कर दी कि हीरालाल किस दिन और किस बस से बीकानेर आ रहा है। आरोपी रवि मोदी ने पुलिस को बताया कि राजाराम से मे...
घर-घर कचरा संग्रहण:कमर्शियल और आवासीय क्षेत्र में वसूलेंगे यूजर चार्ज, फर्म काे हिदायत- 45 दिन में वसूली नहीं ताे लगेगी पेनल्टी

घर-घर कचरा संग्रहण:कमर्शियल और आवासीय क्षेत्र में वसूलेंगे यूजर चार्ज, फर्म काे हिदायत- 45 दिन में वसूली नहीं ताे लगेगी पेनल्टी

बीकानेर
बीकानेर. एजी ऑडिट की ओर से मीमाे मिलने के बाद नगर निगम यूजर चार्ज काे लेकर सीरियस हाे गया है। बीकानेर वेस्ट केयर कंपनी काे नगर निगम ने अब सिर्फ 45 दिन का समय दिया है। अगर इस बीच कमर्शियल में 80 प्रतिशत अाैर आवासीय क्षेत्र में 60 प्रतिशत यूजर चार्ज की वसूली नहीं हुई ताे कंपनी काे पेनल्टी भुगतनी हाेगी। 16 जुलाई 2021 से शहर में घर-घर कचरा संग्रहण का काम शुरू हुआ था। नियमाें के तहत शुरू के तीन माह सभी काे यूजर चार्ज से छूट थी। 15 अक्टूबर से कमर्शियल क्षेत्र में 30 प्रतिशत तक यूजर चार्ज की वसूली करनी थी जाे नहीं हुई। 16 जनवरी 2022 से आवासीय क्षेत्र की 30 प्रतिशत और कमर्शियल क्षेत्र की 60 प्रतिशत वसूली करनी थी। तीसरी चरण भी शुरू हाे गया। इसके तहत 80 प्रतिशत कमर्शियल और आवासीय क्षेत्र के 60 प्रतिशत इलाके में यूजर चार्ज वसूला जाना चाहिए था। मंगलवार को नगर निगम आयुक्त ने कंपनी को हिदायत देते ...
आरोपी ने पिता के नाम से खोली थी क्लीनिक:फर्जी जीएनएम 2 दिन के रिमांड पर, दस्तावेजों की जांच होगी

आरोपी ने पिता के नाम से खोली थी क्लीनिक:फर्जी जीएनएम 2 दिन के रिमांड पर, दस्तावेजों की जांच होगी

बीकानेर, What's Hot, टॉप न्यूज़
बीकानेर. गजनेर सीएचसी में फर्जी तरीके से पिछले छह महीनों से नौकरी कर रहे नर्सिंगकर्मी रोहिताश को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। गजनेर थाना पुलिस ने शनिवार को आरोपी नर्सिंगकर्मी को श्रीकोलायत न्यायालय में पेश किया, जहां उसे दो दिन के रिमांड लेने के आदेश दिए गए। गजनेर एसएचओ धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी युवक फर्जी नियुक्ति पत्र से पिछले छह महीनों से सीएचसी में जीएनएम की नौकरी कर रहा था। उन्होंने बताया कि आरोपी से रिमांड अवधि के दौरान उसके द्वारा नर्सिंग कोर्स करने संबंधी डॉक्यूमेंट हासिल किए जाएंगे। आरोपी युवक रोहिताश ने पिछले डेढ़ साल से अपने पिता के नाम से मेघासर गांव में क्लिनिक भी खोल रखी थी। क्लीनिक में वह मरीजों को दवाइयां देने और उनके ड्रिप चढ़ाने का काम भी करता था। काफी समय से गजनेर सीएचसी कार्मिकों के साथ संपर्क में था। युवक को जब यह पता लगा कि सीएचसी में अस्थाई तौर पर जी...