Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बीकानेर

फिर खेत में आग, फिर किसान का नुकसान:अच्छी वर्षा से हराभरा हुआ था खेत, आग ने फसल को राख की, 5 पशुओं की मौत

फिर खेत में आग, फिर किसान का नुकसान:अच्छी वर्षा से हराभरा हुआ था खेत, आग ने फसल को राख की, 5 पशुओं की मौत

बीकानेर
बीकानेर बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में उदरासर गांव की रोही में आगजनी से किसान के खेत की फसल पूरी तरह जलकर नष्ट हाे गई। आगजनी में हुए नुकसान का आकलन तो अब तक नहीं हो पाया है लेकिन फसल में अब कुछ नहीं बचा है ये तय है। एक साल की मेहनत कुछ घंटों में ही किसान के साथ जलकर राख हो गई। मौके पर ही किसान की पत्नी इस घटना को देखकर बेसुध हो गई। इस हादसे में पांच पशु जलने से मर गए। उदरासर की रोही में किसान राजूराम पुत्र भैराराम धेहडू की ढाणी में अचानक लगी। आग पर काबू पाने के चार घंटे से लोग टैंकर से पानी डालते रहे लेकिन काबू नहीं पाया जा सका। शाम होते-होते आग बुझी है। राजूराम की पत्नी सालभर की मेहनत को राख होते देख बेसुध हो गई है। उसे परिवार के अन्य लोगों ने संभाला है। राजूराम के परिवार ने बारानी खेत में चौमासे में करीब 60 बीघा खेत में हुई मोठ व मूंग की उपज आग की भेंट चढ़ गई है। राजूराम अपनी पत्नी...
राजस्थान में स्टूडेंट्स को फ्री में मिलेंगे टैबलेट:3 साल तक इंटरनेट भी मिलेगा

राजस्थान में स्टूडेंट्स को फ्री में मिलेंगे टैबलेट:3 साल तक इंटरनेट भी मिलेगा

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेरबोर्ड परीक्षाओं में शानदार नंबर लाने वाले टॉपर्स का लैपटॉप पाने का इंतजार खत्म होने वाला है। हालांकि इस बार सरकार लैपटॉप नहीं टैबलेट बांटने की तैयारी कर रही है। खुशखबरी ये है कि टैबलेट केवल 60 हजार नहीं बल्कि 93000 से ज्यादा स्टूडेंट्स को बांटे जाएंगे। यानी कि मेरिट लिस्ट में 30 हजार से ज्यादा नए स्टूडेंट्स को इसका फायदा मिलेगा। इसके साथ ही 3 साल तक 4जी स्पीड का इंटरनेट हर महीने फ्री मिलेगा। इसके लिए स्टूडेंट्स को एक भी पैसा नहीं चुकाना होगा। लैपटॉप की बजाय राजस्थान सरकार की टैबलेट योजना का पूरा ड्राफ्ट तैयार हो चुका है। उसे जल्द ही अंतिम रूप दिया जाएगा, लेकिन सबसे पहले दैनिक भास्कर आपके लिए ला रहा है योजना से जुड़ी कुछ खास जानकारियां। आखिर, वो 30 हजार अतिरिक्त स्टूडेंट्स कौन होंगे, जिन्हें टैब मिलेगा। ये स्कीम कब लागू होगी और कब तक टैब मिल जाएंगे। टैबलेट में क्या खास होगा, कि...
जुआरियों के साथ था पति, पत्नी की लाश मिली:दीपावली के दिन से लापता थी महिला, जिस स्कूटी पर गई वो भी गायब

जुआरियों के साथ था पति, पत्नी की लाश मिली:दीपावली के दिन से लापता थी महिला, जिस स्कूटी पर गई वो भी गायब

बीकानेर
बीकानेर दीपावली के दिन पति को जुआरियों के साथ देखा तो पत्नी को गुस्सा आ गया। घर आने पर पति-पत्नी में झगड़ा हुआ। नाराज होकर महिला घर से स्कूटी लेकर निकल गई। घर वाले महिला को ढूंढते रहे। आज सुबह महिला की लाश मिली। मामला बीकानेर के नयाशहर का है। नयाशहर थानाधिकारी वेदपाल ने बताया कि 28 साल की डॉली आचार्य दीपावली के दिन स्कूटी से जा रही थी। रास्ते में उसने अपने पति गिरिराज को नत्थूसर गेट पर जुआ खेल रहे लोगों के पास देख लिया। इसी से वो नाराज हो गई। उसे पता था कि पति जुआ नहीं खेलता, लेकिन दीपावली पर जुआरियों को देखने जाना भी उसे पसंद नहीं आया। फोन कर पति को घर बुलाया और झगड़ा किया। दोनों के बीच विवाद बढ़ा तो स्कूटी लेकर निकल गई। ससुराल और पीहर वाले शाम तक उसका इंतजार करते रहे, लेकिन वो नहीं आई। इसके बाद ढूंढना शुरू किया। देर रात तक भी नहीं मिली तो सोशल मीडिया पर गुमशुदा होने की सूचना डाल...
बस पलटी, बड़ा हादसा टला:छत्तरगढ़-खाजूवाला मार्ग पर बस पलटने से छह जने घायल

बस पलटी, बड़ा हादसा टला:छत्तरगढ़-खाजूवाला मार्ग पर बस पलटने से छह जने घायल

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर बीकानेर में सत्तासर गांव के पास एक बड़ा हादसा गुरुवार दोपहर टल गया। यहां एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में सवार दर्जनभर सवारियों के चोट आई लेकिन किसी को बहुत गंभीर चोट नहीं आई। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। जिसमें बस मालिक और एक नर्सिंग कर्मी के चोट आई है। सत्तासर से खाजूवाला के बीच चलने वाली इस बस में बस मालिक इमामुदीन और सुनीता नामक नर्सिंगकर्मी सहित बड़ी संख्या में सवारियां थी। सत्तासर से आगे एक मोड़ पर ढलान में बालू रेत के कारण बस पटल गई। एक बार पलटकर बस वापस खड़ी नहीं हो सकी। ऐसे में बस में ही सवार बस मालिक इमामुदीन और नर्सिंगकर्मी सुनीता के चोट आई। इन दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं कुछ सवारियों के मामूली चोट आई है। जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया है। सत्तासर से 8 किमी. पहले हुए इस हादसे में बस में सवार किसी भी यात्री के बहु...
16 साल की लड़की ने किया सुसाइड:माता-पिता नौकरी पर गए हुए थे, बेटी ने साड़ी से लगा लिया फंदा

16 साल की लड़की ने किया सुसाइड:माता-पिता नौकरी पर गए हुए थे, बेटी ने साड़ी से लगा लिया फंदा

बीकानेर
बीकानेर बीकानेर के सिटी कोतवाली एरिया में महज सोलह साल की लड़की ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। लड़की के माता-पिता दोनों नौकरी करते हैं। मां जब नौकरी से वापस लौटी तो बेटी को फंदे से लटका हुआ देखकर होश उड़ गए। लड़की के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। बीकानेर शहर के कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय लड़की ने अपने घर में ही फांसी लगाकर सुसाइड कर ली। पुलिस शव का पोस्टमार्टम पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों को सौंपा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतका के पिता आनंद पुत्र माणकचंद पड़िहार निवासी छींपो का मोहल्ला ने रिपोर्ट दी है कि उसकी बेटी कविता पड़िहार उम्र 16 वर्ष घर पर अकेली थी। वह काम पर गया था तथा उसकी पत्नी हॉस्पिटल में काम पर गई हुई थी। पत्नी जब हॉस्पिटल से घर आई तो पुत्री घर के चौक में बने जाल पर साड़ी का फंदा लगाकर फांसी पर लटकी हुई थी। उसे हॉस्पिटल ले जाया गया,...
बॉर्डर पर BSF ज्यादा अलर्ट:दीपावली से पहले घने अंधेरे में होती है सीमा पर घुसपैठ, नाइट विजन उपकरण से रखी जा रही है नजर

बॉर्डर पर BSF ज्यादा अलर्ट:दीपावली से पहले घने अंधेरे में होती है सीमा पर घुसपैठ, नाइट विजन उपकरण से रखी जा रही है नजर

बीकानेर
बीकानेरभारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर दीपावली से पहले होने वाली घुसपैठ पर इस बार बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) की कड़ी नजर है। दरअसल, दीपावली से पहले कृष्ण पक्ष के चलते घना अंधेरा रहता है, जिसका लाभ उठाते हुए पाकिस्तानी घुसपैठिये न सिर्फ भारत की सीमा में प्रवेश कर जाते हैं, बल्कि कई अन्य तरीकों से नशे का सामान भी इस तरफ डाल देते हैं। इस बार BSF ने तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए गश्त को बढ़ाने के साथ ही नाइट विजन उपकरण तैनात कर दिए हैं। BSF डीआईजी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ स्वयं बॉर्डर पर पहुंच गए हैं, जहां सिक्योरिटी को चैक किया जा रहा है। बीकानेर सेक्टर के डीआईजी राठौड़ ने बताया कि दीपावली के बाद शुक्ल पक्ष शुरू होने से रात को चांदी की रोशनी रहेगी। तब घुसपैठिये कम आते हैं लेकिन अभी दीपावली से पहले घुसपैठ की आशंका ज्यादा रहती है। दीपावली से पहले कृष्ण पक्ष के कारण अंधेरा काफी घना होता है और ज्याद...
D.El.Ed. एग्जाम का टाइम टेबल जारी:दस नवंबर से 19 नवम्बर तक होंगे सभी नौ पेपर, हर रोज होगा एक एग्जाम, सिर्फ एक छुट्‌टी

D.El.Ed. एग्जाम का टाइम टेबल जारी:दस नवंबर से 19 नवम्बर तक होंगे सभी नौ पेपर, हर रोज होगा एक एग्जाम, सिर्फ एक छुट्‌टी

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेरडिप्लोमा इन एलीमेंट्री एज्यूकेशन (D.El.Ed.) के सेकंड इयर के एग्जाम दस नवम्बर से शुरू होंगे और 19 नवम्बर तक चलेंगे। इस दौरान सिर्फ एक रविवार का अवकाश रहेगा, जबकि शेष दिन लगातार एग्जाम तय किए गए हैं। इससे स्टूडेंट्स में आक्रोश है कि एग्जाम में एक से दो दिन का अंतराल होना चाहिए था।पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षाएं ने टाइम टेबल जारी किया है। इसके मुताबिक सेकंड इयर के रेगुलर, सप्लीमेंटरी सहित सभी तरह के स्टूडेंट्स इसमें हिस्सा लेंगे। पहले दिन दस नवंबर को बच्चे और सीखना विषय का एग्जाम होगा। जबकि 11 नवंबर को विद्यालय प्रबंधन, संस्कृति और शिक्षण, 12 नवंबर को आधुनिक विश्व में विद्यालय शिक्षा का एग्जाम है। 13 नवम्बर को रविवार का अवकाश रहेगा। इसके बाद 14 नवंबर से फिर नियमित एग्जाम होंगे। 14 नवंबर को हिन्दी भाषा शिक्षण एवं प्रवीणता, 15 नवंबर को अंग्रेजी भाषा शिक्षण और प्रवीणता, 16 नवंबर को गणित, ...
बीकानेर में स्टेशन पर मिला युवक का शव:रेलवे स्टेशन पर वॉश रूम के पास पड़ा था तीस साल के युवक का शव

बीकानेर में स्टेशन पर मिला युवक का शव:रेलवे स्टेशन पर वॉश रूम के पास पड़ा था तीस साल के युवक का शव

बीकानेर
बीकानेरबीकानेर रेलवे स्टेशन पर एक युवक का शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलने पर रेलवे पुलिस भी मौके पर पहुंची। शव अब पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया गया है। अब तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। बीकानेर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक और टिकट रूम के पास ही सुलभ शौचालय बना हुआ है। इसी सुलभ शौचालय के आगे एक युवक सो रहा था। उसके पास एक बैग भी मिला है। जिसमें कुछ कपड़े हैं। यात्रियों ने इसे सोया हुआ समझा। बाद में किसी ने संभाला तो उसके शरीर में हरकत नहीं थी। इस पर रेलवे पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। बैग में कुछ कपड़े हैं, जिसके आधार पर उसकी शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। खिदमतगार कमेटी के राजकुमार खड़गावत और ताहिर को इसकी सूचना मिली तो मौके पर पहुंच गए। जब कोई भी शव के हाथ लगाने को तैयार नहीं थे तो इन युवकों ...
दुकानों पर बिकेंगे पटाखे:शहर के खुले स्थानों पर पटाखे बेचने की योजना फेल हुई, इस बार भी दुकानों पर बिकेंगे पटाखे

दुकानों पर बिकेंगे पटाखे:शहर के खुले स्थानों पर पटाखे बेचने की योजना फेल हुई, इस बार भी दुकानों पर बिकेंगे पटाखे

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर शहर के कुछ चिन्हित स्थानों पर ही पटाखे बेचने की जिला प्रशासन की योजना एक बार फिर फेल हो गई है। पटाखा व्यापारियों के दबाव में चलते प्रशासन ने एक बार फिर दुकानों पर ही पटाखे बेचने की स्वीकृति दे दी है, हालांकि इसके लिए कुछ शर्तें भी लगाई गई है। दुकानदारों को शपथ पत्र देना होगा कि उनकी दुकान में किसी तरह का नुकसान होता है तो वो हर्जा-खर्चा नहीं मांगेंगे और ग्राहकों की सुरक्षा का पूरा प्रबंध करेंगे। बीकानेर फायरवर्क्स एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र किराडू ने बताया कि एम.एम. ग्राउंड, भीनासर में जवाहर स्कूल मैदान और जयनारायण व्यास कॉलोनी में ग्रामीण हार्ट में ही दुकानें लगाने की छूट दी थी। ये निर्णय अव्यावहारिक था, क्योंकि एक ही जगह बड़ी संख्या में बारुद एकत्र करना खतरनाक है। इससे बड़ा हादसा हो सकता है। टेंट लगाकर पटाखों की दुकान बनाने से ज्यादा नुकसान की आशंका थी। ऐसे में विरोध किया...
कांग्रेस नेताओं का उग्र प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज:लापता बच्चा नहीं मिलने पर हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लगाया

कांग्रेस नेताओं का उग्र प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज:लापता बच्चा नहीं मिलने पर हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लगाया

बीकानेर
बीकानेर कोलायत की जनसमस्याओं को लेकर सोमवार को ग्रामीणों ने पहले पदयात्रा की और बाद में टेंचरी फांटे पर नेशनल हाइवे को जाम कर दिया। पिछले कई दिनों से लापता एक बालक की अब तक तलाश नहीं होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने कस्बे की समस्याओं को लेकर भी आक्रोश जताया। बाद में पुलिस को भीड़ को तितर बितर करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। खास बात ये थी कि इस विरोध का झंडा विपक्षी पार्टी ने नहीं बल्कि कांग्रेस के नेता भागीरथ सिंह फौजी ने उठा रखा था। फौजी का आरोप है कि पिछले कई दिनों से श्रीकोलायत से एक बालक लापता है। पुलिस अधिकारियों ने इस पूरे मामले को गंभीरता से नहीं लिया। लापता बच्चे के बारे में अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। वहीं कस्बे के सरकारी कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ भी आवाज उठाई। आरोप है कि सरकारी ऑफिस में बिना रिश्वत काम नहीं हो रहा है। वहीं कोलायत के सरकारी कॉलेज में लेक्चरर...