Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बीकानेर

हेलमेट से बची युवक की जान:फैक्ट्री जा रहे युवक को ट्रक ने मारी टक्कर, ट्रोमा सेंटर में भर्ती

हेलमेट से बची युवक की जान:फैक्ट्री जा रहे युवक को ट्रक ने मारी टक्कर, ट्रोमा सेंटर में भर्ती

बीकानेर, What's Hot, टॉप न्यूज़
बीकानेर बीकानेर के बीछवाल थाना एरिया में शनिवार सड़क हादसे के बाद रविवार दोपहर फिर एक युवक ट्रक की चपेट में आ गया। गनीमत रही कि बाइक पर जा रहे इस युवक ने हेलमेट पहना हुआ था, जिससे इसकी जान बच गई। गंभीर अवस्था में उसे पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। रविवार को बिहार निवासी हृदय पुत्र रामसागर अपने काम से बाइक फैक्ट्री की ओर जा रहा था। अचानक उसकी टक्कर एक ट्रक से हो गई। ऐसे में वो बाइक से उछलकर दूर जा गिरा। सड़क पर सिर के बल गिरा। हेलमेट लगा होने के कारण सिर के बल गिरने के बाद भी सिर पर चोट नहीं आई। मुंह और कुछ अन्य हिस्सों में चोट लगी है। लहुलूहान स्थिति में उसे पीबीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। बीछवाल पुलिस के जोधाराम ने पीबीएम अस्पताल पहुंचकर उसका इलाज शुरू करवाया। वहीं परिजनों को सूचना दी। परिजन भी बाद...
ट्रेलर की चपेट में आई पजेरो, 2 युवकों की मौत:आमने-सामने की हुई टक्कर, दोनों गाड़ी में बुरी तरह फंस गए

ट्रेलर की चपेट में आई पजेरो, 2 युवकों की मौत:आमने-सामने की हुई टक्कर, दोनों गाड़ी में बुरी तरह फंस गए

बीकानेर
बीकानेर बीकानेर-श्रीगंगानगर मार्ग पर पजेरो और ट्रेलर में आमने-सामने की भिडंत में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक गंभीर घायल हो गया। दोनों मृतकों में एक झुंझुनूं व दूसरा रतनगढ़ का रहने वाले था जबकि घायल बीकानेर के खारा गांव का रहने वाला है। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए हैं। शनिवार देर रात हुए इस हादसे में पजेरो और ट्रेलर में आमने-सामने की भिडंत हुई थी। इसमें झुंझुनूं के रामपुरा बेरी का 32 वर्षीय युवक राजेश सिंह और दूसरा रतनगढ़ के लथासर गांव का तीस वर्षीय प्रभु सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों गाड़ी में बुरी तरह फंस गए थे। घटना के बाद बीछवाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतकों को बाहर निकाला। रात के अंधेरे में ही इनके शवों को बाहर निकाला गया। काफी जबर्दस्त टक्कर होने के कारण शव क्षत विक्षत हो गए। इसी हादसे में खारा गांव का विक्रम सिंह गंभीर घायल हो गया।...
टैक्सी व टैंकर टक्कर में चार की मौैत:एक ही परिवार के तीन सदस्यों की एक साथ निकली अर्थी, एक चौकी पर तीनों का अंतिम संस्कार

टैक्सी व टैंकर टक्कर में चार की मौैत:एक ही परिवार के तीन सदस्यों की एक साथ निकली अर्थी, एक चौकी पर तीनों का अंतिम संस्कार

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेरदेशनोक में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की अर्थी एक साथ उठी तो हर किसी की आंखें नम हो गई। घर के सदस्यों की चित्कार ने हर किसी को अंदर तक गमगीन कर दिया। देशनोक के श्मसान घाट पर एक ही चौकी पर तीनों की अलग अलग चिताएं अग्नि के हवाले की गई तो हर कोई नम आंखों से विदाई दे रहा था। गंगाशहर एरिया में नेशनल हाइवे पर हुए सड़क हादसे में मरने वालों की संख्या तीन से बढ़कर चार हो गई है। इस हादसे में देशनोक के एक ही परिवार के तीन सदस्यों की कल मौत हो गई थी, जबकि टैक्सी ड्राइवर ने गुरुवार सुबह दम तोड़ दिया। चारों का पोस्टमार्टम आज पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में हुआ। इस घटना के बाद से देशनोक कस्बे में सन्नाटा पसरा हुआ है। गुरुवार सुबह इलाज के दौरान टैक्सी चालक मुरलीधर शर्मा का निधन हो गया। मुरलीधर खुद की टैक्सी चलाता था। भूरा परिवार ने उसे बीकानेर के पीबीएम अस्पताल तक आने व जाने के लिए बुलाया था। ...
चचेरे भाई ने रेप कर किया था मर्डर:हत्या करके रेत में दबा दिया शव, रेत उड़ी तो खुला सच

चचेरे भाई ने रेप कर किया था मर्डर:हत्या करके रेत में दबा दिया शव, रेत उड़ी तो खुला सच

बीकानेर
बीकानेर बीकानेर के महाजन में पंजाब की जिस लड़की की हत्या करके शव फेंक दिया गया, हत्या से पहले उसके साथ दुष्कर्म भी किया गया। आश्चर्य की बात है कि हत्या करने वाला उसका चचेरा भाई था। उसने धोखे से बहन को महाजन रेलवे स्टेशन पर उतारा और रेत के टीलों के बीच ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया फिर चुन्नी से गला दबाकर मार दिया। बीकानेर पुलिस ने बड़ी मुस्तैदी दिखाते हुए कुछ घंटों में ही चचेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया। पंजाब के मुक्तसर में रहने वाला परिवार इन दिनों बीकानेर के मेघासर गांव में मजदूरी पर आया हुआ है। उसका चचेरा भाई सेंटी पुत्र खंडूराम ओड राजपूत भी उनके साथ था। सेंटी महज बीस साल का है। उसे पता चला कि उसकी नाबालिग चचेरी बहन का किसी से रिश्ता है। जब भाई बहन वापस पंजाब की ओर जा रहे थे तो सेंटी ने रास्ते में शराब पी थी। महाजन के पास अपनी बहन को ट्रेन से ये कहते हुए उतार लिया कि उसका मोबाइल क...
सड़क हादसे में तीन की मौत:टेक्सी और टैंकर की भिड़ंत में पति-पत्नी सहित एक ही परिवार के तीन की मौत, बीकानेर रैफर

सड़क हादसे में तीन की मौत:टेक्सी और टैंकर की भिड़ंत में पति-पत्नी सहित एक ही परिवार के तीन की मौत, बीकानेर रैफर

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेरबीकानेर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में नेशनल हाइवे पर टैक्सी और टैंकर की भिड़ंत में तीन जनों की मौत हो गई, जबकि कुछ यात्री घायल हो गए, जिन्हें पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर पहुंचाया गया है। दो की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि तीसरे ने पीबीएम अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद ट्रोमा सेंटर में भारी भीड़ उमड़ गई है। देशनोक निवासी सुंदरलाल भूरा और उनकी पत्नी राजूदेवी अपने परिजनों के साथ टैक्सी में जा रहे थे कि सामने से आ रहे एक टैंकर ने जबर्दस्त टक्कर मार दी। इस हादसे में पति-पत्नी दोनों की मौत हो गई। इनके साथ ही सफर कर रहे परिवार के एक अन्य सदस्य झंवरलाल जैन की भी मौत हो गई है। तीनों देशनोक के रहने वाले हैं। वहीं एक अन्य सदस्य निकिता भूरा पुत्री शिखर भूरा इस हादसे में गंभीर घायल हो गई है। टैक्सी चालक को भी गंभीर चोट आई है। इन दोनों को ट्रोमा सेंटर में भर्ती किया गया ...
पंजाब की लड़की की बीकानेर में हत्या:चुन्नी से गला घोंटकर मार डाला, फिर रेल पटरियों पर फेंक दिया

पंजाब की लड़की की बीकानेर में हत्या:चुन्नी से गला घोंटकर मार डाला, फिर रेल पटरियों पर फेंक दिया

बीकानेर
बीकानेर बीकानेर में रेल की पटरियों पर मिली लड़की की लाश के मामले में नया मोड़ आया है। पुलिस पहले सुसाइड मान रही थी। अब हत्या का मामला सामने आया है। महिला का बुधवार दोपहर पीबीएम अस्पताल के मोर्चरी में पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। जो पंजाब की रहने वाली है। महाजन के पास उसकी लाश मिली थी। पुलिस ने लड़की का शव मोर्चरी में रखवाने के बाद परिजनों की तलाश की। पंजाब से उसके परिजन बीकानेर पहुंचे। छानबीन शुरू की गई। अब तक ये स्पष्ट हो गया है कि लड़की का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। हत्या करने वाला युवक बाद में फरार हो गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो एक युवक के साथ उसका होना पाया गया। लड़की के परिजनों से पूछताछ के बाद एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधीक्षक योगेश यादव ने बताया कि मृतका का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। हत्या से पहले द...
सेना भर्ती रैली सितंबर 2022:मेडिकल फिट उम्मीदवारों को 17 से 21अक्टूबर तक मिलेंगे प्रवेश पत्र

सेना भर्ती रैली सितंबर 2022:मेडिकल फिट उम्मीदवारों को 17 से 21अक्टूबर तक मिलेंगे प्रवेश पत्र

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर बीकानेर में आयोजित सेना भर्ती (अग्निवीर) रैली सितंबर 2022 के सभी मेडिकल रिव्यू फिट उम्मीदवारों का सामान्य योग्यता परीक्षा (साईई) का प्रवेश पत्र झुंझुनू के सेना भर्ती कार्यालयमें दिया जाएगा। पिछले दिनों बीकानेर के कृषि विश्वविद्यालय में सेना भर्ती का फिजिकल एग्जाम हुआ था। भर्ती निर्देशक कर्नल अमित शर्मा ने बताया कि 17 अक्टूबर को श्रीगंगानगर, 18 अक्टूबर को हनुमानगढ़, 19 अक्टूबर को बीकानेर, 20 अक्टूबर को चूरू तथा 21 अक्टूबर को झुंझुनू के अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र प्रदान किया जाएगा। सभी मेडिकल रिव्यू फिट उम्मीदवारों को नियत तिथि पर प्रातः 10 बजे प्रवेश पत्र प्राप्त करने के लिए सेना भर्ती कार्यालय झुंझुनू में रिपोर्ट करना होगा। बीकानेर में हुए मेडिकल फिट में केंडिडेट्स की दौड़ क्षमता देखी गई। इसके बाद स्वास्थ्य संबंधित कई तरह की जांच भी की गई। इसी जांच के आधार पर उन्हें दौड़ म...
बीकानेर में ट्रेन से कटकर दी जान:घर से परेशान लेट गया ट्रेन के आगे, दो हिस्सों में कटने से हुई मौत

बीकानेर में ट्रेन से कटकर दी जान:घर से परेशान लेट गया ट्रेन के आगे, दो हिस्सों में कटने से हुई मौत

बीकानेर
बीकानेर बीकानेर में ट्रेन से कटकर सुसाइड करने वालों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। सोमवार को एक और युवक ने चौखूंटी एरिया में ट्रेन के आगे लेटकर जान दे दी। कोटगेट पुलिस अब मामले जांच कर रही है, जबकि परिजनों ने मर्ग दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार सोमवार तड़के एक युवक ने एमआर होटल के सामने अपनी जान दी। वो ट्रेन की पटरियों पर लेट गया। जहां से ट्रेन के निकलते ही दो हिस्सों में कट गया। सुबह तड़के ये हादसा होने के बाद शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रख दिया गया। रेलवे ट्रेक के पास रहने वाले लोगों ने ही जीआरपी और कोटगेट पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी थी। काफी देर तक युवक की पहचान नहीं हो सकी। इस पर पुलिस व मौके पर उपस्थित लोगों ने इधर-उधर से जानकारी एकत्र की तो दोपहर करीब एक बजे मृतक के परिजन कोटगेट थाने पहुंचे। जहां एएसआई कुलदीप यादव को मामले की जांच सौंपी गई। मृतक का शव...
दूसरा दिन भी कार्यकर्ताओं के बीच वसुंधरा राजे:देवी सिंह भाटी के घर पहुंची, फिर गोचर का निरीक्षण कर गोपाल जोशी को दी श्रद्धांजलि

दूसरा दिन भी कार्यकर्ताओं के बीच वसुंधरा राजे:देवी सिंह भाटी के घर पहुंची, फिर गोचर का निरीक्षण कर गोपाल जोशी को दी श्रद्धांजलि

बीकानेर
बीकानेर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन भी कार्यकर्ताओं और जिले के बड़े नेताओं से संपर्क साधने में कोई कसर नहीं छोड़ी। राजे न सिर्फ पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी के निवास पर गई, बल्कि उनके साथ गोचर भूमि देखने के लिए भी पहुंची। इसके बाद वो साले की होली पहुंची, जहां पूर्व विधायक गोपाल जोशी के निधन पर शोक जताया। राजे यहां से अब चूरू के लिए रवाना हो गई है। आमतौर पर लालगढ़ होटल में ठहरने वाली पूर्व मुख्यमंत्री ने इस बार सर्किट हाउस में ही डेरा डाला। यहां सुबह दस बजे कार्यकर्ताओं के बीच पहुंची। जहां पार्क में अलग अलग गुट में भाजपा नेताओं ने राजे के समक्ष अपना शक्ति प्रदर्शन किया। बाद में राजे नगर विकास न्यास के पूर्व चैयरमेन महावीर रांका के ऑफिस गई। यहां काफी देर रुकने के बाद वो पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी के जस्सूसर गेट स्थित निवास पर पहुंची। यहां भाटी के साथ का...
बीकानेर में बढ़ने लगी सर्दी:रात में गिरने लगा है तापमान, दोपहर में भी ठंडी लगने लगी है हवाएं

बीकानेर में बढ़ने लगी सर्दी:रात में गिरने लगा है तापमान, दोपहर में भी ठंडी लगने लगी है हवाएं

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर बीकानेर में भी देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक यहां बारिश तो नहीं हो रही है लेकिन ठंडी हवाओं ने दोपहर की गर्मी भी कम कर दी है, जबकि रात में भी तापमान में गिरावट महसूस की जा रही है। शनिवार दोपहर हवाओं की स्पीड तेज रही, लेकिन ठंडी हवाओं से मौसम सुहाना रहा। बादलों की झुरमुट के कारण धूप -छांव का माहौल बना रहा। ऐसे में गर्मी का अहसास पिछले दिनों की तुलना में काफी कम रहा। पिछले कुछ दिन से बीकानेर में अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह रहा था लेकिन अब इसमें भी गिरावट का अहसास है। शुक्रवार रात से शनिवार सुबह तक बादलों की आवाजाही रही। रात में एक बार तो बारिश की उम्मीद बंधी थी लेकिन निराशा ही हाथ लगी। शनिवार सुबह बादल छंट गए लेकिन हवा में गर्मी नहीं थी। अगले दो दिन में बारिश मौसम विभाग की मानें तो बीकानेर ...