Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बीकानेर

ग्रांड मास्टर इंटरनेशनल चैस टूर्नामेंट:अभिजीत गुप्ता का विजय रथ रुका, बचुलून के साथ ड्रा हुआ मैच, फिर भी खिताबी दौड़ में आगे

ग्रांड मास्टर इंटरनेशनल चैस टूर्नामेंट:अभिजीत गुप्ता का विजय रथ रुका, बचुलून के साथ ड्रा हुआ मैच, फिर भी खिताबी दौड़ में आगे

बीकानेर
बीकानेर ग्रांड मास्टर अभिजीत गुप्ता के विजयी रथ को बचुलून ने रोक दिया है। यहां खेले जा रहे प्रथम अंतरराष्ट्रीय ओपन ग्रांड मास्टर्स टूर्नामेंट में इन दोनों दिग्गज खिलाड़ियों के बीच मैच ड्रा रहा। दोनों में कोई भी जीत दर्ज नहीं करा सका, ऐसे में अंक दोनों में आधे आधे बंट गए। हालांकि खिताब जीतने के लिए अभिजीत गुप्ता अभी भी सबसे मजबूत दावेदार बने हुए हैं। प्रथम अंतरराष्ट्रीय ओपन ग्रांड मास्टर्स प्रतियोगिता में शुक्रवार को ए कैटेगरी के आठवें चक्र की समाप्ति के बाद बचुलून और अभिजीत गुप्ता के बीच मैच ड्रा रहा। राजस्थान शतरंज संघ के प्रदेशाध्यक्ष महावीर रांका ने बताया कि दूसरे बोर्ड भारत के अनुज श्रीवत्री ने ईरान के तहबाज अर्श को बराबरी पर रोका। यूएसए के जितादिनोव रासित ने जॉर्जिया के जीएम पेन्टासुलिआ लेवन को हराया। प्रतियोगिता निदेशक एसएल हर्ष ने बताया कि रूस के जीएम बोरिस और जॉर्जिया के लूका...
राजस्थान में फिर बारिश की उम्मीद:आठ से दस अक्टूबर के बीच बीकानेर में फिर हो सकती है बारिश

राजस्थान में फिर बारिश की उम्मीद:आठ से दस अक्टूबर के बीच बीकानेर में फिर हो सकती है बारिश

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर प्रदेश के मौसम में एक बार फिर हल्का बदलाव हो सकता है। आने वाले दिनों में बीकानेर और जोधपुर संभाग के जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। ये बारिश आठ से दस अक्टूबर के बीच दोनों संभागों के कुछ जिलों में होने की उम्मीद खुद मौसम विभाग कर रहा है। विभाग ने किसानों को चेतावनी दी है कि खेत में अगर फसल काटकर रखी गई है तो उसे अब सुरक्षित स्थान पर रख लेना चाहिए। दरअसल, एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस बन रहा है जो आने वाले दिनों में पूर्वी व पश्चिमी राजस्थान पर अपना असर दिखाएगा। पूर्वी राजस्थान में जहां पहले बारिश होने की उम्मीद है, वहीं पश्चिमी राजस्थान में आठ अक्टूबर से इसका प्रभाव दिखेगा। पूर्वी राजस्थान में जहां गुरुवार से ही ये सक्रिय हो रहा है, जिससे कोटा, उदयपुर, भरतपुर व जयपुर संभाग के कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है, वहीं पश्चिमी राजस्थान में बारिश आठ अक्टूबर से शुरू हो सकती है। मौ...
महिला से परिचित ने किया रेप:दादा के साथ खेत जा रही महिला को लिफ्ट के बहाने साथ ले गया

महिला से परिचित ने किया रेप:दादा के साथ खेत जा रही महिला को लिफ्ट के बहाने साथ ले गया

बीकानेर
बीकानेर बीकानेर के खाजूवाला में एक विवाहित महिला का अपहरण करके दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। घटना के बारे में बुधवार देर रात पुलिस को रिपोर्ट दी गई है, जिसके बाद से आरोपी युवकों की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि कुछ युवकों को पुलिस ने राउंड अप किया है। एफआईआर के मुताबिक महिला अपने दादा और साढ़े चार साल के बेटे के साथ नरमा चुगाई के लिए जा रही थी, तभी मोटर साइकिल पर एक युवक ने लिफ्ट देने के बहाने बाइक पर बिठा लिया। रास्ते में दादा को तीन सवारी होने की बात कहते हुए उतार दिया। आगे ले जाकर महिला के साथ करीब एक घंटे तक दुष्कर्म किया। बाद में महिला को वहीं छोड़कर फरार हो गया। महिला ने परिजनों को इस बारे में जानकारी दी। पुलिस ने विक्रम बिश्नोई नामक युवक के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। थानाधिकार...
पटवारी दूसरी बार रिश्वत लेता गिरफ्तार:रिश्वत के एक मामले में मिल चुकी सजा, काम के बदले फिर मांगे 20 हजार,

पटवारी दूसरी बार रिश्वत लेता गिरफ्तार:रिश्वत के एक मामले में मिल चुकी सजा, काम के बदले फिर मांगे 20 हजार,

टॉप न्यूज़, What's Hot, बीकानेर
बीकानेर रिश्वत लेने की आदत पड़ जाए तो फिर छूटती नहीं है। बीकानेर में उपनिवेशन विभाग के पटवारी के साथ भी कुछ ऐसा ही है। कुछ साल पहले रिश्वत के एक मामले की अदालत में सुनवाई चल ही रही है कि एक और किसान से 20 हजार रुपए लेते गिरफ्तार हो गया। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की बीकानेर चौकी ने इस पटवारी को जैसलमेर के एक मामले में गिरफ्तार किया है। दरअसल, गोपाल सिंह राजपुरोहित नामक पटवारी के पास जैसलमेर के रामगढ़ का अतिरिक्त कार्यभार है। उसने एक किसान नूर मोहम्मद के खेत की खातेदारी देने के नाम पर चालीस हजार रुपए की रिश्वत मांगी। इसी मांग को पूरा करने के लिए सोमवार को बीकानेर के एमएन अस्पताल के पास मुलाकात की। नूर मोहम्मद ने जैसे ही बीस हजार रुपए दिए, एसीबी के सीआई आनन्द मिश्रा की टीम ने दबोच लिया। दरअसल, नूर मोहम्मद पहले ही एसीबी को इस आशय की शिकायत कर चुका था। जिसकी पुष्टि होने के बाद एसीबी ने कार...
सुसाइड करने की जिद:टूटी बोतल और ईंट लेकर चढ़ा दुकान की छत पर, मरने पर आमादा था, सिपाही के हौंसले ने बचाया

सुसाइड करने की जिद:टूटी बोतल और ईंट लेकर चढ़ा दुकान की छत पर, मरने पर आमादा था, सिपाही के हौंसले ने बचाया

बीकानेर
बीकानेर वो हाथ में शराब की टूटी हुई बोतल और ईंट लेकर दुकान की छत्त पर चढ़ गया। जिद था कि मैं सुसाइड करुंगा। आसपास लोग एकत्र हो गए। वो धमकी देता रहा, अपने हाथ की नसों काे काटने की कोशिश करता रहा। तमाशबीन लोगों में किसी एक ने पुलिस को फोन कर दिया। वहां पहुंचे कांस्टेबल ने छत्त पर चढ़ने की कोशिश की तो उस पर बोतल दे मारी। वो फिर से कोशिश कर छत्त पर जा चढ़ा। इस बार कांस्टेबल ने युवक को काबू कर लिया और मरने से बचा लिया। अब इस कांस्टेबल की जमकर तारीफ हो रही है। मामला बीकानेर के दंतौर एरिया का है। जहां शराब की दुकान पर कुक का काम करने वाला दर्शन सिंह घर जाना चाहता था। उसे छुट्‌टी नहीं मिली। कुछ वो घर की समस्याओं से परेशान था। अचानक उसे स्वयं पर इतना गुस्सा आया कि जिंदगी खत्म करने के लिए दुकान की छत्त पर जा चढ़ा। वो शराब की दुकान के मालिक से रुपयों की मांग कर रहा था। दरअसल, छत्त तो ज्यादा ऊंच...
गांधी और शास्त्री को याद किया:बीकानेर के सैकड़ों स्कूल्स के हजारों स्टूडेंट्स एक साथ गाया रघुपति राघव राजाराम, सेवादल ने काता कपास

गांधी और शास्त्री को याद किया:बीकानेर के सैकड़ों स्कूल्स के हजारों स्टूडेंट्स एक साथ गाया रघुपति राघव राजाराम, सेवादल ने काता कपास

बीकानेर, What's Hot, टॉप न्यूज़
बीकानेर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर बीकानेर में जगह जगह आयोजन हुए। स्कूल्स में सरकारी आदेश पर गीत गाये गए, वहीं कांग्रेस के अग्रिम संगठनों ने गांधी व शास्त्री को याद किया। राज्य सरकार के आदेश पर रविवार को अवकाश के दिन भी स्कूल्स खुले रहे। इस दौरान "वैष्णो जन तेने कहिए", साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल., रघुपति राघव राजाराम जैसे गीत एक साथ, एक स्वर में गाये। बीकानेर के सैकड़ों स्कूल के हजारों स्टूडेंट्स ने अपने अपने स्कूल में ग्यारह बजे गीत गाया। हालांकि कुछ स्कूलों में नौ बजे से ही कार्यक्रम शुरू हो गया था। आमतौर पर निजी स्कूल इन कार्यक्रमों से दूर रहते हैं लेकिन रविवार को अवकाश के बावजूद निजी स्कूल्स में भी ये आयोजन हुए। बीकानेर के सोफिया स्कूल, बाफना स्कूल, बीबीएस, आरएसवी, विक्टोरियस स्कूल, नालन्दा पब्लिक स्कूल, विवेक बाल निकेतन, ...
गहलोत बोले- जो कहता हूं, उसके मायने होते हैं:कहीं भी रहूं, मैं अंतिम सांस तक राजस्थान की सेवा करता रहूंगा

गहलोत बोले- जो कहता हूं, उसके मायने होते हैं:कहीं भी रहूं, मैं अंतिम सांस तक राजस्थान की सेवा करता रहूंगा

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा- मैं मारवाड़ का हूं, जोधपुर का हूं, महामंदिर का हूं। जहां मैं पैदा हुआ, उससे कैसे दूर हो सकता हूं? कहीं भी रहूं, मैं अंतिम सांस तक राजस्थान की सेवा करता रहूंगा। जो कहता हूं, उसके कुछ मायने होते हैं। गहलोत शनिवार को बीकानेर के सादुल क्लब मैदान में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। गहलोत ने स्पष्ट कर दिया कि वो राजस्थान छोड़कर कहीं जाने वाले नहीं हैं। उनके इस बयान को मुख्यमंत्री पद से भी जोड़कर देखा जा रहा है। मानेसर वालों को सजा देने के सवाल को गहलोत टाल गए। गहलोत ने जनता से भावुक अपील करते हुए कहा- बार-बार सरकार बदल देते हैं। मेरे अच्छे काम होते हैं। तब भी आप हवा में बह जाते हैं। एक बार कर्मचारी मेरे विरोध में हो गए थे। कर्मचारियों से हमारी बातचीत नहीं हो पाई थी। नाराज हो गए थे। उन्होंने गांठ बांध ली थी। हमने गलती मान ली। हमारी बातचीत हो जाती ...
रेप का आरोपी गिरफ्तार:मंदबुद्धि नाबालिग के साथ किया था रेप, पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा

रेप का आरोपी गिरफ्तार:मंदबुद्धि नाबालिग के साथ किया था रेप, पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा

बीकानेर
बीकानेर बीकानेर में नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता मंदबुद्धि है। मामला सामने आते ही परिजन थाने पहुंचे और मामला दर्ज करया। मामला दर्ज होने के 24 घंटे में ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला बीकानेर के खाजूवाला थाने का है। सीओ अंजुम कायल ने बातया कि आरोपी ने करीब चार-पांच महीने पहले रेप किया था। जब वह गर्भवती हुई तो पता चला। सीओ ने बताया कि चार महीने पहले खेत पड़ोसी ने घूमते हुए पकड़ लिया और रेप किया। पीड़िता ने इस बारे में अपने परिजनों को शिकायत की लेकिन मंदबुद्धि होने के कारण गंभीरता से नहीं लिया गया। अब अचानक तबीयत खराब होने पर उसका चेकअप करवाया गया। पता चला कि वह प्रेग्नेंट है। तब लड़की के भाई ने खेत पड़ोसी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। खाजूवाला सीओ अंजुम कायल ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल करवा दिया है। आराेपी को गिरफ्तार कर लिया है और शुक्रवार को उस...
घर में लगी आग से रुपए व जेवर जले:शार्ट सर्किट से सात लाख रुपए और सोने चांदी के जेवर जलकर राख

घर में लगी आग से रुपए व जेवर जले:शार्ट सर्किट से सात लाख रुपए और सोने चांदी के जेवर जलकर राख

बीकानेर
बीकानेर बीकानेर के महाजन कस्बे में एक घर में लगी आग में करीत सात लाख रुपए नगद और सोने चांदी के जेवरात जलकर राख हो गए। आशंका जताई जा रही है कि आग से दस लाख रुपए से ज्यादा का नुकसान हुआ है। आग का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। दरअसल, महाजन के वार्ड संख्या 10 में गुलाम नबी के घर शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग से घर में रखे करीब सात लाख रुपये नगदी रखे हुए थे। ये रुपए आग में जलकर राख हो गए। सोने व चांदी के आभूषण भी आग की चपेट में आ गए। वहीं घर में एलईडी सहित फर्नीचर भी जल गया। आगजनी के समय पूरा परिवार खेत में काम कर रहा था। पड़ोसियों ने घर से धुआं देखकर परिवार के लोगों को सूचना दी। पड़ोसियों ने घर के ताले तोड़कर अंदर घुसे। भीषण आग ने पूरे घर को अपने चपेट में ले लिया। लोगों ने दो घण्टे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना पर महाजन सीआई जाब्ता सहित मौके पर पहुंच गए। आगजनी से परिजनों ...
कल से नहीं बदलेगा स्कूल का समय:एक अक्टूबर से स्कूल्स का समय नहीं बदलेगा, अब पंद्रह अक्टूबर तक पूर्व समय से खुलेंगे स्कूल

कल से नहीं बदलेगा स्कूल का समय:एक अक्टूबर से स्कूल्स का समय नहीं बदलेगा, अब पंद्रह अक्टूबर तक पूर्व समय से खुलेंगे स्कूल

बीकानेर, What's Hot, टॉप न्यूज़
बीकानेर प्रदेशभर में सरकारी व प्राइवेट स्कूल्स के समय में एक अक्टूबर से आमतौर पर समय बदल जाता है लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। शिक्षा विभाग ने शुक्रवार को एक आदेश जारी करके पंद्रह अक्टूबर तक स्कूलों के समय में परिवर्तन के आदेश को स्थगित कर दिया है। ऐसे में शनिवार से स्कूलों का समय पूर्व की तरह ही रहेगा। एक पारी व दो पारी स्कूलों का समय अलग अलग होता है। शिक्षा विभाग में सर्दी और गर्मी के हिसाब से अलग अलग समय होता है। आमतौर पर सर्दी का समय एक अक्टूबर से बदल जाता है जबकि गर्मी का समय एक अप्रैल से बदल जाता है। इस बार अप्रैल के समय में भी विलंब से परिवर्तन किया गया। इसी तरह अब सर्दी का समय भी विलंब से बदलेगा। एक अक्टूबर के आदेश को पंद्रह अक्टूबर तक स्थगित किया गया है। संभव है कि ये पंद्रह अक्टूबर से एक नवंबर तक चला जाए। फिलहाल शिक्षा विभाग ने पंद्रह दिन के लिए समय परिवर्तन को स्थगित किया है...