बीकानेर में लूट की वारदात:लुटेरों को पता नहीं था जिस पार्सल को लूटा है उसमें GPS लगा है, कुछ ही देर में पकड़े गए
बीकानेर
बीकानेर में सोने चांदी से भरे एक पार्सल की लूट करने वाले पांच युवकों को ये जानकारी नहीं थी कि जिस पार्सल को लेकर वो भाग रहे हैं, उसमें जीपीएस लगा है। लूट के दो घंटे बाद ही पुलिस ने इन पांचों को दबोच लिया। दरअसल, बुधवार सुबह अहमदाबाद से आए एक आंगड़िये के साथ पार्सल की लूटपाट हुई थी। इस पार्सल में लाखों रुपए के गहने थे। लूट के साथ ही पुलिस ने जीपीएस के आधार पर पांच जनों को गिरफ्तार कर लिया।
बुधवार सुबह डूंगर कॉलेज के पास मिलन ट्रेवल्स पर अहमदाबाद से एक बस आई थी। इस बस में अहमदाबाद के जेठा भाई का एक पार्सल आया था। पार्सल आंगडिया (सोने-चांदी के सामान का कुरियर पर्सन) लेकर आया था, जिसमें सोने चांदी का सामान था। ये आंगडिया एक कार में बैठकर तुरंत वहां से निकल गया। इस दौरान पांच युवकों की उस पर नजर थी। मिलन ट्रेवल्स से कुछ दूरी पर ही मनीष गार्डन के पास इस कार को रोक लिया गया। कुछ युव...








