Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बीकानेर

बाउंड्री वॉल बना किया कब्जा जेसीबी से तोड़ा:सिने मैजिक के सामने 10 करोड़ रु. की जमीन पर यूआईटी की कार्रवाई

बाउंड्री वॉल बना किया कब्जा जेसीबी से तोड़ा:सिने मैजिक के सामने 10 करोड़ रु. की जमीन पर यूआईटी की कार्रवाई

बीकानेर
बीकानेर रानीबाजार इंडस्ट्रियल एरिया में सिने मैजिक के सामने 10 करोड़ रुपए की करीब डेढ़ बीघा जमीन अब यूआईटी के कब्जे में है। मेन रोड पर स्थित इस जमीन पर बाउंड्री वॉल बनाकर अतिक्रमण किया हुआ था जिसे पुलिस फोर्स की मौजूदगी में हटा दिया गया है। किशमीदेसर के खसरा 311 में सीने मैजिक के सामने वाली मेन रोड पर करीब डेढ़ बीघा जमीन पर भूमाफियाओं ने बाउंड्री वॉल बनाकर कब्जा कर रखा था। गुरुवार को यूआईटी के अधिकारी पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे और दीवार पर बुलडोजर चला दिया। करीब डेढ़ बीघा जमीन से अतिक्रमण हटाकर अपने कब्जे में ली और वहां यूआईटी का बोर्ड लगा दिया। कार्रवाई के दौरान यूआईटी सचिव यशपाल आहूजा, तहसीलदार कालूराम पड़िहार, जेईएन श्रवण चौधरी, रामजस पूनिया, पटवारी पू र्णाराम, रेवन्यू पटवारी संदीप पुरोहित, गंगाशहर थाने का पुलिस जाप्ता और होमगार्ड के जवान मौजूद थे। यूआईटी सचिव आहूजा ने बता...
नहर में बहकर आया शव:मलकीसर पंपिंग स्टेशन पर शव पहुंचा, पुलिस ने बाहर निकालकर मोर्चरी में रखवाया

नहर में बहकर आया शव:मलकीसर पंपिंग स्टेशन पर शव पहुंचा, पुलिस ने बाहर निकालकर मोर्चरी में रखवाया

बीकानेर
बीकानेर इंदिरा गांधी नहर में सुसाइड और हत्या के बाद शव फैंकने के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं। गुरुवार देर रात एक शव देखकर मलकीसर पंपिंग स्टेशन पर काम कर रहे सरकारी कर्मचारियों के होश उड़ गए। ये शव पीछे से बहता हुआ यहां तक पहुंचा है और पूरी तरह खराब हो गया है। तैरते शव को रोककर पुलिस को सूचना दी गई, जिसने मोर्चरी में रखवाया है। दरअसल, मलकीसर पंपिंग स्टेशन पर हर रोज की तरह कर्मचारी काम कर रहे थे। इस दौरान गुरुवार देर रात एक शव तैरता नजर आया। कर्मचारियों ने एकत्र होकर इस शव को आगे बढ़ने से रोका और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद शव को बाहर निकालकर मोर्चरी में रखवाया गया। माना जा रहा है कि एक-दो दिन से ये शव इंदिरा गांधी नहर में ही तैर रहा है। नहर में पीछे शव किसी की नजर में नहीं आया, ऐसे में तैरता हुआ मलकीसर तक पहुंच गया।...
सरकारी अस्पताल पर लगाया ताला:सिर्फ कम्प्यूटर ऑपरेटर के भरोसे चल रहा है अस्पताल, सरपंच ने लगा दिया ताला

सरकारी अस्पताल पर लगाया ताला:सिर्फ कम्प्यूटर ऑपरेटर के भरोसे चल रहा है अस्पताल, सरपंच ने लगा दिया ताला

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर अब तक स्कूलों में तालेबंदी हो रही थी लेकिन अब सरकारी अस्पताल पर भी लोग ताले लगा रहे हैं। बीकानेर के झझू गांव में स्थित सरकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ग्रामीणों ने शुक्रवार को ताला लगा दिया। आरोप है कि एक कम्प्यूटर ऑपरेटर के भरोसे अस्पताल चल रहा है। न डॉक्टर समय पर आ रहे हैं और न नर्सिंग कर्मचारी। ऐसे अस्पताल के ताले खोलने के कोई मायने नहीं है। श्रीकोलायत क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र झझु में चिकित्सक व नर्सिंग कर्मचारियों द्वारा लगातार ड्यूटी पर समय पर नहीं आने के विरोध में सरपंच घमुराम नायक के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्राथमिक चिकित्सा केंद्र पर तालाबंदी कर दी। इस दौरान ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। सरपंच घमुराम नायक ने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर नहीं आते। कभी कभी आकर हाजिरी लगाकर वापस लौट जाते हैं। नर्सिंग कर्मचारी तक अस्पताल में नहीं रह...
पहले कार को टक्कर मारी, लोगों ने ड्राइवर और साथी को पीटा

पहले कार को टक्कर मारी, लोगों ने ड्राइवर और साथी को पीटा

बीकानेर
बीकानेर बीकानेर की जयनारायण व्यास कॉलोनी में एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़ी दूसरी कार से जा टकराई। फिर दुकान के अंदर जा घुसी। इस हादसे में स्कूल जा रही एक लड़की को चोट लगी, हालांकि बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने कार चालक और उसके साथ जा रहे एक अन्य युवक की जमकर पिटाई कर दी।घटना दो दिन पहले की है। व्यास कॉलोनी में सर्किल के पास से ही एक कार तेज गति से आ रही थी। अचानक ड्राइवर का कार पर नियंत्रण नहीं रहा। सामने खड़ी एक कार से जा टकराई। इतना ही नहीं टकराने के बाद ड्राइवर ने कार को मोड़ दिया, जिससे सड़क पर एक दुकान के आगे बनी चौकी और छप्पर पर जा गिरी। दूध की इस दुकान पर उस समय चौकी पर कोई नहीं बैठा था, बल्कि कुछ सामान पड़ा था। इस दौरान स्कूल जा रही एक लड़की कार की चपेट में आ गई। जिससे उसके सिर पर चोट लगी। जिसे बाद में अस्पताल पहुंचाया गया।उधर, टक्कर के बाद आसपास ...
पेड़ों की अवैध कटाई रोकने गए वनकर्मियों और होमगार्ड जवानों पर किया हमला, फिर JCB छोड़कर भागे

पेड़ों की अवैध कटाई रोकने गए वनकर्मियों और होमगार्ड जवानों पर किया हमला, फिर JCB छोड़कर भागे

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर बीकानेर में वन माफियाओं के हौंसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब वनकर्मियों और होमगार्ड जवानों पर भी जमकर हमले किए जा रहे हैं। खाजूवाला में सीमावर्ती चक 36 KJD की आरडी 153-155 क्षेत्र में खाजूवाला की नहरों के किनारे माफिया अवैध रूप से पेडों को काटकर चोरी कर ले जा रहे थे। बेरिंयावाली रेंज के रेंजर मोहनलाल मीणा ने बताया कि देर रात सवा 1 बजे वन अधिकारियों को केजेड़ी नहर में अवैध पेडों को काटने की सूचना मिली थी, जिस पर वन विभाग के अधिकारी होमगार्ड के जवानों के साथ पहुंचे और पकड़ने का प्रयास किया। मगर अवैध वन माफिया ट्रैक्टर रेहड़ा भगा ले गए लेकिन वह विभाग ने जेसीबी मशीन को जब्त कर वन अधिनियम में मामला दर्ज कर लिया। फिर वन विभाग बेरिंयावाली रेंज के अधिकारियों ने जेसीबी मशीन को रविवार सुबह खाजूवाला रेंज में ले जाने के लिए रवाना हुए। दोपहर में जैसे ही खाजूवाला के राजीव सर्किल चौराहा ...
जयपुर हाइवे पर 2 साल में 75 हादसे, 60 मौतें, 12 अवैध कट बंद होंगे, ब्लैक स्पाॅट पर भी नजर

जयपुर हाइवे पर 2 साल में 75 हादसे, 60 मौतें, 12 अवैध कट बंद होंगे, ब्लैक स्पाॅट पर भी नजर

बीकानेर
बीकानेर जयपुर हाइवे पर श्रीडूंगरगढ़ तक हादसाें में कमी लाने के लिए पुलिस ने विशेष तैयारी की है। पुलिस इस रोड पर ब्लैक स्पाॅट पर नजर रखने के साथ शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले लाेगाें का लाइसेंस सस्पेंड करेगी। वाहन सीज किया जाएगा। हल्दीराम प्याऊ से कीतासर तक 12 अवैध कट बंद किए जाएंगे। स्पीड लिमिट बाेर्ड लगाने के अलावा पशुओं काे रिफ्लेक्टर बेल्ट पहनाने के साथ उनके सींगाें पर पेंट किया जाएगा। पायलट प्राेजेक्ट के तहत हादसे कम करने के लिए सबसे पहले इस राेड पर काम किया जाएगा। बाद में दूसरे हाइवे पर काम हाेगा। एसपी याेगेश यादव के निर्देश पर श्रीडूंगरगढ़ सीओ दिनेश परिहार, एसएचओ अशाेक बिश्नाेई, सेरूणा एसएचओ रामचंद्र, नापासर एसएचो जगदीश पांडर, जेएनवीसी एसएचओ महावीर प्रसाद, ट्रैफिक थाने के सीओ अजयसिंह व टीआई रमेश सर्वटा ने यह प्लान तैयार किया है। अब पुलिस ओवरक्राउड, ओवर स्पीड, माल वाहन में सवारी...
किसानों और लोगों को लाइट ट्रिपिंग की समस्या से मिलेगी राहत, विधायक बोले- विधानसभा सत्र में उठाएंगे मुद्दा

किसानों और लोगों को लाइट ट्रिपिंग की समस्या से मिलेगी राहत, विधायक बोले- विधानसभा सत्र में उठाएंगे मुद्दा

बीकानेर
नोखा भामटसर 132 केवी जीएसएस चालू करवा दिया गया। जिससे अब किसानों को लाइट ट्रिपिंग से राहत मिलेगी। इसे लेकर नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई ने 15 सितम्बर को जयपुर में राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक टी रविकांत से मिलकर नोखा में विद्युत आपूर्ति में उत्पन्न व्यवधान से किसानों व आम उपभोक्ताओं को हो रही समस्याओं के समाधान करने की मांग की थी। उसके बाद बीकानेर जिले के अधिकारी हरकत में आए और राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड के अधिकारी मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता व कनिष्ठ अभियंता भामटसर 132 केवी जीएसएस पहुंचे और विधायक बिहारीलाल बिश्नोई भी मौके पर पहुंचे और 132 केवी जीएसएस को चालू करवाया । इस दौरान सरपंच प्रतिनिधि रामलाल सारण, केदार सारण, पूनम सिंह उपस्थित रहे। विधायक बिश्नोई ने अधिकारियों को अवगत करवाते ह...
राशन लेने गई लड़की को साथ ले गया, दुष्कर्म का आरोप, अब गिरफ्तारी

राशन लेने गई लड़की को साथ ले गया, दुष्कर्म का आरोप, अब गिरफ्तारी

बीकानेर
बीकानेर बीकानेर के नयाशहर थाना क्षेत्र से एक लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के तीन महीने पुराने मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। युवक को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा। लड़की नाबालिग थी, ऐसे में पुलिस इस युवक की तलाश में जुटी हुई थी। दरअसल, थाने में दर्ज एफआईआर में आरोप लगाया गया थाकि बीकानेर के नयाशहर थाना क्षेत्र में एक लड़की राशन का सामान लेने घर से बाहर गई और एक युवक उसे अपने साथ ले गया। लड़की के परिजनों का आरोप है कि इस नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया। तीन महीने पुरानी इस घटना के अब पुलिस अब उसे गिरफ्तार कर लिया है, जहां सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा। नयाशहर पुलिस के अनुसार लड़की के ताऊ के बेटे भाई ने पुलिस में मामला दर्ज कराया था। अब इस मामले में पुलिस ने नवरतन पेड़ीवाल निवासी गंगाशहर को गिरफ्तार कर लिया है। वो तीन महीने तक इधर-उधर घूमता रहा...
बारिश के बाद मलेरिया व डेंगू का रिकॉर्ड, 15 दिन में 100 से अधिक मरीज, सबकी प्लेटलेट्स कम

बारिश के बाद मलेरिया व डेंगू का रिकॉर्ड, 15 दिन में 100 से अधिक मरीज, सबकी प्लेटलेट्स कम

बीकानेर
बीकानेर संभाग के सबसे बड़े हॉस्पिटल पीबीएम में मलेरिया और डेंगू के मरीजों ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। रविवार को गंगाशहर में रहने वाले 32 वर्षीय युवक की मलेरिया रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे पीबीएम में भर्ती किया गया है। मरीज का पिछले कुछ दिनों से बुखार नहीं टूट रहा था। मरीज ने मलेरिया की जांच बाहर की लैब से करवाई थी, जिसे हॉस्पिटल प्रशासन प्रमाणिक नहीं मानता। उसकी दोबारा जांच करवाई जाएगी। पीबीएम के सीनियर फिजिशियन डॉक्टरों की मानें तो हॉस्पिटल की ओपीडी और घर पर परामर्श लेने के लिए पहुंच रहे अधिकतर मरीज वायरल बुखार की चपेट में होते हैं। उनकी ब्लड जांच करवाने पर प्लेटलेट्स 50 हजार से कम होती है। जिन मरीजों की प्लेटलेट्स लगातार कम हो रही हो या उनका बुखार टूट नहीं रहा हो, उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती किया जा रहा है। डॉक्टर्स के अनुसार पिछले 15 दिन में 100 से अधिक ऐसे मरीज सामने आ चुके ...
बजट घोषणा 2022-23:15 करोड़ से ठीक की जाएंगी निगम की 40 किमी सड़कें

बजट घोषणा 2022-23:15 करोड़ से ठीक की जाएंगी निगम की 40 किमी सड़कें

बीकानेर
बीकानेर बीकानेर नगर निगम क्षेत्र की मुख्य सड़कों का मेजर रिपेयर कार्य करवाया जाएगा। शिक्षा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला ने बताया कि मुख्यमंत्री की बजट घोषणा 2022-23 के अन्तर्गत बीकानेर नगर निगम की 40 किलोमीटर मुख्य सड़कों का मेजर रिपेयर कार्य करवाया जाएगा। इन कार्यों पर 15 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। डॉ. कल्ला ने बताया कि राज्य सरकार ने इस कार्य की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। यह कार्य सार्वजनिक निर्माण विभाग के माध्यम से करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता से करवाए जाएंगे, जिससे स्थानीय नागरिकों को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि मानसून के बाद राज्य सरकार की इस पहल से सड़कों का दुरुस्तीकरण हो सकेगा।...