Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बीकानेर

पीबीएम:जर्जर पानी की टंकी हटेगी, स्टूडेंट्स का डर दूर होगा

पीबीएम:जर्जर पानी की टंकी हटेगी, स्टूडेंट्स का डर दूर होगा

बीकानेर
बीकानेर पीबीएम के कैंसर हॉस्पिटल से आगे गर्ल्स हॉस्टल के पास जर्जर पानी की टंकी को जल्द ही हटाया जाएगा। इसे तोड़ने पहले इंजीनियरिंग परीक्षण करवाया जाएगा। हॉस्पिटल के सुपरिटेंडेंट डॉ प्रमोद कुमार सैनी ने बताया कि पानी की टंकी ढहाए जाने के बाद मेडिकल स्टूडेंट्स को भय के साये में नहीं रहना होगा। उन्होंने बताया कि वर्षों से जर्जर इस पानी की टंकी को हटाने के आदेश किए जा चुके हैं। जल्द ही इसे हटाने की प्रक्रिया शुरू होगी। इससे पूर्व इसके आसपास के एरिया को ब्लॉक करवाया जाएगा। इस संबंध में मेडिकल स्टूडेंट्स ने भी कई बार पत्र दिए थे। सड़कों के पैचवर्क का काम शुरू- सुपरिटेंडेंट डॉ. प्रमोद कुमार सैनी ने बताया कि मानसून में क्षतिग्रस्त हुई हॉस्पिटल परिसर की सड़कों के पैचवर्क का कार्य शुरू कर दिया गया है। अब यहां से निकलने वाले लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।...
कोरोना काल के बाद नई शुरूआत:आईआरसीटीसी कराएगा थाईलैंड की सैर, 52 हजार में 5 रात व 6 दिन का टूर पैकेज

कोरोना काल के बाद नई शुरूआत:आईआरसीटीसी कराएगा थाईलैंड की सैर, 52 हजार में 5 रात व 6 दिन का टूर पैकेज

बीकानेर
बीकानेर कोरोना के कारण थमे विदेशी टूर फिर से शुरू हाे गए है। भारतीय रेलवे के उपक्रम आईआरसीटीसी ने थाईलैंड टूर से शुरुआत की है। 15 से 20 नवंबर तक 5 रात/6 दिन का ये टूर जयपुर हवाई अड्डे से शुरू होगा। इस टूर में हवाई यात्रा, थ्री स्टार होटल, कोरल आइलैंड की स्पीड बोट द्वारा सैर, बैंकॉक का सिटी टूर, जेम्स गैलरी, रिवर क्रूज़, सफारी वर्ल्ड, अल्काज़ार शो जैसी सभी सुविधाएं शामिल हैं। आईआरसीटीसी के संयुक्त महाप्रबंधक पर्यटन योगेंद्र सिंह गुर्जर ने बताया कि अक्सर विदेशी टूर्स में भारतीय भोजन की समस्या आती है, लेकिन थाईलैंड के इस टूर में भारतीय रेस्टोरेंट्स में ये व्यवस्था (ब्रेकफास्ट, लंच एवं डिनर) उपलब्ध करवाई जाएगी। उनके अनुसार टूर का कुल खर्च 52810/- रुपये प्रति व्यक्ति होगा। यात्री को सभी सुविधाएं एक साथ मिल जाएंगी। यात्री को वहां पहुंचने पर कोई अतिरिक्त शुल्क नही देना होगा। यहां तक कि व...
मौसम विभाग का दावा 20 सितम्बर तक नहीं होगी बारिश, तापमान में हो सकती है बढ़ोतरी

मौसम विभाग का दावा 20 सितम्बर तक नहीं होगी बारिश, तापमान में हो सकती है बढ़ोतरी

बीकानेर
बीकानेर मानसून की बारिश का जमकर आनन्द उठा चुके राजस्थान में अगले पांच दिन तक बारिश की कोई उम्मीद नहीं है, अलबत्ता तापमान में बढ़ोतरी होने से गर्मी बढ़ सकती है। माैसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक किसी भी जिले में बारिश की उम्मीद नहीं जताई गई है। दरअसल, जो सिस्टम पिछले दिनों बारिश के लिए बना था, वो लगभग खत्म होने के कगार पर है। ऐसे में राजस्थान पर आए बादल फिलहाल निकल गए हैं। पिछले लंबे समय से राजस्थान के पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में कहीं न कहीं बारिश का दौर रहा है लेकिन इस मानसून में ये पहला अवसर है जब मौसम विभाग के शतप्रतिशत केंद्रों पर बीस सितम्बर तक के लिए कोई चेतावनी नहीं है। विभाग का दावा है कि अब बारिश नहीं होगी। उधर, तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला अब शुरू हो गया है, जो आने वाले दिनों में और बढ़ सकता है। बीकानेर में जहां तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है...
समग्र शिक्षा में रिक्त 417 पदों पर इंटरव्यू अगले माह:आवेदन 17 से, 57 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के कार्मिक पात्र नहीं होंगे

समग्र शिक्षा में रिक्त 417 पदों पर इंटरव्यू अगले माह:आवेदन 17 से, 57 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के कार्मिक पात्र नहीं होंगे

बीकानेर
बीकानेर समग्र शिक्षा के विभिन्न कार्यालयों में 417 पद खाली पड़े हैं जिन पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सीडीईओ, सीबीईओ सहित अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक कार्यालय में सहायक निदेशक, सहायक परियोजना समन्वयक, कार्यक्रम अधिकारी व संदर्भ व्यक्ति के रिक्त 417 पदों पर प्रिंसिपल और व्याख्याता स्तर के शिक्षा अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति के लिए ऑनलाइन इंटरव्यू अगले माह शुरू होंगे। राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद के राज्य परियोजना निदेशक ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। रिक्त पदों पर लगने के लिए शिक्षा अधिकारी शाला दर्पण पोर्टल के जरिए 17 सितंबर से 24 सितंबर तक आवेदन कर सकेंगे‌। आवेदन शिक्षा विभाग में कार्यरत कार्मिक ही कर सकेंगे। इंटरव्यू 6 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक होंगे। राजस्थान स्वेच्छा ग्रामीण 2011 सेवा के तहत कार्यरत कार्मिक आवेदन के पात्र नहीं होंगे। 57 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के क...
आदेशों की अवहेलना हुई तो अवमानना की कार्रवाई:79 अवैध काॅलाेनियाें में भूमि खरीद-फराेख्त पर एसीएम काेर्ट की राेक

आदेशों की अवहेलना हुई तो अवमानना की कार्रवाई:79 अवैध काॅलाेनियाें में भूमि खरीद-फराेख्त पर एसीएम काेर्ट की राेक

बीकानेर
बीकानेर सहायक कलक्टर न्यायालय द्वारा बीकानेर शहर की पेरीफेरी की 79 अवैध कॉलोनियों में भूमि के खरीद-बेचान पर रोक लगाई गई है। सहायक कलक्टर बिंदु खत्री ने बताया कि इन आदेशों की अवहेलना पर अवमानना की कार्यवाही की जाएगी। संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन के निर्देशानुसार नगरीय पेराफेरी क्षेत्र में खातेदारी भूमि पर बिना सक्षम स्वीकृति के गैर कृषि प्रयोजनार्थ भूमि उपयोग करने तथा अवैध कॉलोनियां विकसित करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने निर्देश हैं दिए कि शहरी क्षेत्र में किसी भी अवैध कॉलोनी को विकसित नहीं होने दिया जाए तथा ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाए। इस क्रम में अवैध कॉलोनियां विकसित करने वालों के विरूद्ध न्यायालयों में वाद भी दायर करवाए गए हैं। अब सहायक कलक्टर न्यायालय द्वारा यह रोक लगाई गई है। इसके बाद इन अधिसूचित कॉलोनियों में कोई भी भूमि का खरी...
1 साल में गुम हुए 100 माेबाइल पुलिस ने खाेजे, सभी की कीमत 35 लाख, इनमें 6 आई फाेन भी

1 साल में गुम हुए 100 माेबाइल पुलिस ने खाेजे, सभी की कीमत 35 लाख, इनमें 6 आई फाेन भी

बीकानेर
बीकानेर एक साल में विभिन्न स्थानाें पर गुम हुए लाेगाें के 100 माेबाइल पुलिस ने खाेज निकाले हैं। इनकी कीमत करीब 35 लाख रुपए आंकी गई है। इनमें छह 50 हजार से एक लाख रुपए तक के आई फाेन भी हैं। सबसे बड़ी राहत की बात ये है कि इनमें से किसी भी माेबाइल का उपयाेग आपराधिक वारदात में नहीं हुआ है। मालिकाें का भी पता चल गया है। माेबाइल उन्हें लाैटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक योगेश यादव ने बताया कि सभी मोबाइल गुम हुए थे। एक भी माेबाइल चाेरी का नहीं है। गुम माेबाइल की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज हाेने के बाद आईएमईआई नंबरों की मदद ये ट्रेस हा़े गए। इन्हें खाेजने में सबसे बड़ी भूमिका साइबर सैल के दीपक यादव की रही, जिन्होंने एक साल से माेबाइल सर्विलांस पर रखे हुए थे। 11 महीने बाद 70 हजार का फाेन पाकर खुशी के आंसू छलक उठे माेबाइल के पासवर्ड ताेड़ने वाले दुकानदारों पर पुलिस की नजर :...
प्रोविजनल से चला रहे काम:सैकडों डॉक्टर्स के पास 20 साल बाद भी पीजी की ओरिजिनल डिग्री नहीं

प्रोविजनल से चला रहे काम:सैकडों डॉक्टर्स के पास 20 साल बाद भी पीजी की ओरिजिनल डिग्री नहीं

बीकानेर
बीकानेर बीकानेर सहित प्रदेश में ऐसे सैकड़ाें डॉक्टर हैं जो 15 से 20 साल पहले पीजी कर स्पेशलिस्ट डॉक्टर बन गए। हॉस्पिटल्स में नियुक्त हो गए। प्रोफेसर और सीनियर प्रोफेसर के पद तक पहुंच गए लेकिन अब तक उनके पास पीजी की ओरिजिनल डिग्री नहीं है। वे अब तक एक प्रोविजनल डिग्री से काम चला रहे हैं। जहां भी ओरिजिनल की डिमांड होती है यह लिखकर देना पड़ता है कि अब तक मिली नहीं है। इसके साथ ही नेशनल मेडिकल काउंसिल या राज्य काउंसिल से मिला संबद्धता का प्रमाण-पत्र देकर छूट लेते हैं। दरअसल वर्ष 2007 से पहले राजस्थान यूनिवर्सिटी ही मेडिकल की परीक्षा करवाती और डिग्री जारी करती थी। वर्ष 2007 में आरयूएचएस का गठन होने के बाद यह काम उसके जिम्मे आ गया। ऐसे में जिन्होंने पहले यहां से यूजी-पीजी कर ली उनकी डिग्री लंबे समय तक अटक गई। हालांकि यूनिवर्सिटी ने बाद में इसे जारी करने का क्रम शुरू किया लेकिन अब भी कई साल...
करंट की चपेट में आने से युवक की मौत:ट्यूबवेल पर स्विच चालू करते समय हुआ हादसा, चिकित्सकों ने किया मृत घोषित

करंट की चपेट में आने से युवक की मौत:ट्यूबवेल पर स्विच चालू करते समय हुआ हादसा, चिकित्सकों ने किया मृत घोषित

बीकानेर
नोखा नोखा में गुरुवार रात को कृषि कार्य करते समय करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई है। मृतक बेरासर निवासी जोगाराम मेघवाल (35) ने भामटसर में ट्यूबवेल काश्त पर ले रखा है जहां पर कल शाम को वह ट्यूबवेल पर स्विच चालू कर रहा था कि अचानक से मृतक युवक करंट की चपेट में आ गया। जिससे जोगाराम घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे बागड़ी रैफरल अस्पताल लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर नोखा थाने के एएसआई राजूराम मौके पर पहुंचे व मृतक के शव को बागड़ी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। ए​​​​​​​एसआई राजूराम ने बताया कि परिजनों के आने के पश्चात उनकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।...
वन विभाग का काम कर रहे BSF जवान:अवैध रूप से हो रही पेड़ों की कटाई, जवानों ने पकड़कर विभाग के हवाले किया

वन विभाग का काम कर रहे BSF जवान:अवैध रूप से हो रही पेड़ों की कटाई, जवानों ने पकड़कर विभाग के हवाले किया

बीकानेर
बीकानेर सीमा सुरक्षा बल (BSF) का काम सीमा पर देश की रक्षा करना है, लेकिन बीकानेर के सीमावर्ती एरिया में अपनों से भी लड़ना पड़ रहा है। हरे भरे पेड़ों को अवैध रूप से काटने वालों के खिलाफ भी अब बीएसएफ के जवान सक्रिय हो गए हैं। बीती रात बीकानेर के खाजूवाला एरिया में बीएसएफ के जवानों ने अवैध रूप से कटे पेड़ों के साथ कुछ युवकों को दबोच लिया। बाद में इन्हें वन विभाग के हवाले कर दिया गया। गुरुवार देर रात गश्त के दौरान बीएसएफ ने 40 क्विंटल के हरी लकड़ियों के साथ एक ट्रैक्टर को जब्त किया। इस ट्रेक्टर के साथ चार युवकों को भी हिरासत में लिया। बाद में वन विभाग को सूचना दी व ट्रैक्टर रेहड़े सहित चार आरोपियों को वन विभाग 61 हेड रेंज के सुपुर्द कर दिया। दरअसल, बीएसएफ गश्त के दौरान ही के 17KYD के पास ये ट्रैक्टर मिला। BSF के अधिकारियों के परिवहन के कागजात मांगे, कागजात नहीं मिलने पर ट्रैक्टर को कब...
फिलहाल बारिश की उम्मीद नहीं:मौसम विभाग का दावा बीस सितम्बर तक नहीं होगी बारिश, तापमान में हो सकती है बढ़ोतरी

फिलहाल बारिश की उम्मीद नहीं:मौसम विभाग का दावा बीस सितम्बर तक नहीं होगी बारिश, तापमान में हो सकती है बढ़ोतरी

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर