दूर होगी शहर की बड़ी समस्या:सांखला और कोटगेट रेलवे क्रासिंग के पास बनेगा अंडर पास और अंडर ब्रिज, 35 करोड़ रुपए स्वीकृत
बीकानेर. बीकानेर की सबसे पुरानी रेलवे क्रासिंग समस्या का समाधान जल्दी होने वाला है। राज्य सरकार ने इसके लिए बजट पारित कर दिया है। अब कोटगेट रेलवे क्रासिंग पर अंडर ब्रिज का निर्माण होगा, जबकि सांखला फाटक के पास अंडर पास बनाया जाएगा।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को विधानसभा में वित्त एवं विनियोग विधेयक पर चर्चा के दौरान बीकानेर शहर के लिए अनेक घोषणाएं की हैं। इसमें वेटरनरी विश्वविद्यालय का नाम भी गुरु जम्भेश्वर के नाम से करने की घोषणा की गई है।
शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर बीकानेर का विशेष ध्यान रखते हुए यहां की सबसे पुरानी समस्या के समाधान की राह आसान की है। मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा के अनुसार 35 करोड़ रुपए की लागत से सांखला फाटक रेलवे क्रॉसिंग के पास रेलवे अंडरपास और कोटगेट रेलवे फाटक पर रेलवे अंडर ब्रिज का निर्माण किया ज...








