Monday, May 11निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बीकानेर

नाचने से मना किया, दुल्हन के पिता को मारा चाकू:शादी में कैटरिंग करने आए थे, म्यूजिक पर नाचने से मना किया तो चाकू घोंप दिया

नाचने से मना किया, दुल्हन के पिता को मारा चाकू:शादी में कैटरिंग करने आए थे, म्यूजिक पर नाचने से मना किया तो चाकू घोंप दिया

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर. बीकानेर के नापासर थाना क्षेत्र में स्थित गांव किलचू में एक बारात में कैटरिंग करने आए युवकों म्युजिक शुरू होते ही नाचना शुरू कर दिया। इस पर दुल्हन के पिता ने नाचने से मना किया। नाराज कैटरिंग युवकों ने दुल्हन के पिता को चाकूओं से गोद डाला। गंभीर हालत में उसे पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां ऑपरेशन के बाद हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। मामला बुधवार रात का है, जिस पर पुलिस ने अब एफआईआर दर्ज करके जांच शुरू की है। किलचू गांव में तौल भारती की बेटी मंजू की नौ मार्च को शादी थी। बेटी की बारात लूणकरनसर से आने वाली थी। आठ मार्च को मेहंदी की रात थी। घर में नाच गाने का कार्यक्रम चल रहा था। शादी में कैटरिंग का काम करने के लिए तौल भारती का भतीजा भंवर भारती दो युवकों रामपाल और कानसिंह को कैटरिंग का काम करने के लिए लाया था। आरोप है कि इस दौरान रामपाल और कानसिंह महिल...
फायरिंग के मामले में गिरफ्तारी:दो महीने पहले पंचशति सर्किल पर की थी फायरिंग, युवक के कंधे पर लगी थी गोली

फायरिंग के मामले में गिरफ्तारी:दो महीने पहले पंचशति सर्किल पर की थी फायरिंग, युवक के कंधे पर लगी थी गोली

बीकानेर
बीकानेर. यहां दो महीने पहले पंचशति सर्किल पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है।दो महीने की मशक्कत के बाद पुलिस ने राजवीर सिंह निवासी पुरानी गिन्नाणी को गिरफ्तार किया है। उस पर हत्या के प्रयास का आरोप है। सदर थाने में मामला दर्ज हुआ था कि तीन जनवरी को विक्रमजीत कस्वां एक स्कोर्पियो गाड़ी में पीछे बैठा था। इसी दौरान आगे बैठे राजवीर सिंह उर्फ चुकसा और खलासी साइड में बैठे विनय से बोलचाल हो गई। गाड़ी से नीचे उतरा तो उस पर विनय ने फायर कर दिया। गोली उसके कंधे पर लगी। तुरंत पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज हुआ। इस मामले में अब दो महीने बाद पुलिस ने राजवीर सिंह उर्फ चुकसा पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी पुरानी गिन्नाणी को गिरफ्तार किया है। फायरिंग होने के कारण ये मामला हत्या के प्रयास में दर्ज हो गया क्योंकि गोली थोड़ी नीचे लगती तो विक्रमजीत की जान जा सकती थी। ...
राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव:उस्मान मीर ने कृष्ण भक्ति से सराबोर भजनों से मन मोहा, हर राज्य के लोक नृत्य एक मंच पर

राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव:उस्मान मीर ने कृष्ण भक्ति से सराबोर भजनों से मन मोहा, हर राज्य के लोक नृत्य एक मंच पर

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर. बीकानेर के डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में चल रहा राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव अब अपने अंतिम चरण में है। शनिवार को कवि सम्मेलन, सूफी गायन, कत्थक नृत्य जैसी अनेक रंगारंग प्रस्तुतियों के बाद रविवार को भी अनेक आयोजन होगे। उस्मान मीर ने मन मोहा उस्मान मीर के भजनों ने मन मोह लिया। शनिवार रात सूफी गायक उस्मान मीर ने अपने सुरों से श्रीकृष्ण को मंच पर साकार कर दिया। उन्होंने जैसे ही बांसुरी पर दो बैरन भाई काहे हमें दुख देत... शुरू किया, वैसे ही स्टेडियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। उन्होंने श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम... गाने में बीकानेर में वृंदावन का एहसास करा दिया। प्रेम की माला रंग दे गाने ने श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने "है जिंदगी कितनी खूबसूरत... से श्रोताओं का मन मोह लिया। अमीर में जब एक राधा एक मीरा भजन गाया तो तमाम शामियान पर मानो श्याम का रंग सर चढ...
रियायत पर पानी:शहर में 1.5 लाख उपभोक्ता, 49 रु. आना था बिल, रीडिंग अंदाज से भेजने का नतीजा-8 हजार को ही छूट

रियायत पर पानी:शहर में 1.5 लाख उपभोक्ता, 49 रु. आना था बिल, रीडिंग अंदाज से भेजने का नतीजा-8 हजार को ही छूट

बीकानेर
बीकानेर. महीने में 15 हजार लीटर पानी का उपयोग करने पर बिल में रियायत देने की योजना पर पानी फिर गया है। प्रदेश सरकार ने 2019 में इसकी घोषणा की थी। इसके तहत तय सीमा में पानी खर्च करने पर उपभोक्ताओं को सिर्फ 49.50 रुपए का शुल्क चुकाना था। सरकार का दावा था कि प्रदेश के 16 प्रतिशत उपभाेक्ताओं काे इसका सीधा फायदा होगा। लेकिन हकीकत ये है कि 5 से 10 प्रतिशत उपभाेक्ताओं काे ही लाभ मिल रहा। वजह, जलदाय विभाग बिना मीटर रीडिंग के बिल भेज रहा है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि हमारे पास मीटर रीडिंग करने के लिए कर्मचारी नहीं हैं। इसका नतीजा ये हो रहा है कि उपभोक्ताओं को अंदाजे से ही बिल भेजे जा रहे हैं। वहीं, पीएचईडी ने पिछले आठ साल से नए मीटर नहीं लगाए हैं। घरों में लगे मीटर खराब होने पर लोगों ने बाजार से खरीद कर लगवा लिए। बीकानेर शहर में पानी के 1.5 लाख कनेक्शन हैं। इसमें से सिर्फ 5 से 8 हजार ल...
राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव:गुलाबो के कालबेलिया नृत्य पर झूम उठे दर्शक, आज कवि सम्मेलन में निकलेंगे शब्दों के बाण

राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव:गुलाबो के कालबेलिया नृत्य पर झूम उठे दर्शक, आज कवि सम्मेलन में निकलेंगे शब्दों के बाण

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर. देश ही नहीं, ​विदेशों में भी कालबेलिया नृत्य की धूम मचा चुकी पद्मश्री गुलाबो एंड पार्टी के नृत्य ने शुक्रवार शाम डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में दर्शकों का दिल जीतने के साथ—साथ अपने डांस में अजब—गजब करतब दिखाकर दांतों तले अंगुली दबाने को मजबूर कर दिया। इस कार्यक्रम का आगाज गणपति पूजन से करने के साथ ही राजस्थान के विभिन्न लोक नृत्यों की एक के बाद एक आई प्रस्तुतियों ने जोरदार धमचक मचा दी। अजमेर जिले, खासकर किशनगढ़ की गुर्जर और सैनी महिलाओं के लोक नृत्य चरी पेश किया। यह नृत्य महिलाओं के दूरदराज से घर के लिए पानी लाने पर आधारित है। जब गुलाबो और साथी नर्तकियों ने परंपरागत चरी और उसमें जलता दीप लेकर यह डांस पेश किया तो स्टेडियम करतल ध्वनि से गूंज उठा। भवई नृत्य ने तो दर्शकों को तब दांतों तले अंगुली दबाने पर विवश कर दिया जब नर्तकियों ने संतुलन बनाते हुए खूबसूरती से बैलेंस डांस किया। डांस में ...
भारत-पाक बॉर्डर से अनूठी तस्वीर:सीमा पर फैंसिंग में हिरण के सींग फंसे, BSF के जवानों ने तार काटकर हिरण को बचाया

भारत-पाक बॉर्डर से अनूठी तस्वीर:सीमा पर फैंसिंग में हिरण के सींग फंसे, BSF के जवानों ने तार काटकर हिरण को बचाया

बीकानेर
बीकानेर. भारत-पाकिस्तान सीमा पर बड़ी संख्या में हिरण है। ये हिरण कई बार फैंसिंग तक पहुंच जाते हैं। कभी सीमा पार करके पाकिस्तान पहुंच जाते हैं और कभी फैंसिंग में फंस कर जान दे देते हैं। भारतीय सीमा की सुरक्षा में डटे बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) के जवानों ने ऐसे ही एक हिरण को बचाकर अनूठा उदाहरण पेश किया। बीएसएफ के डीआईजी पुष्पेंद्र सिंह ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें बीएसएफ के जवान फैंसिंग में फंसे एक हिरण को पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं। उसके सींग फैंसिंग के तार में फंस गए थे। वो इधर से उधर भागने की कोशिश करता रहा लेकिन फैंसिंग में फंसे सींग बाहर नहीं निकल पाए। उल्टा और ज्यादा उलझ गए। यहीं पर गश्त कर रहे बीएसएफ के जवानों ने जब इस हिरण को देखा तो अपना रायफल किनारे रखकर फैंसिंग के तारों को काट दिया। काफी देर तड़फड़ा रहे हिरण के पीछे के दोनों पैर पकड़ने के बाद पहले उसे सहलाया गया। विश...
आग में जिंदा जल गई मां-बेटी:पति ने भागकर बचाई जान, बेटा दादा के पास सोने से बच गया; पिता बोला- हत्या की गई

आग में जिंदा जल गई मां-बेटी:पति ने भागकर बचाई जान, बेटा दादा के पास सोने से बच गया; पिता बोला- हत्या की गई

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर. झोपड़ी में आग लगने से मां-बेटी जिंदा जल गई। महिला के पति की समय रहते आंख खुल गई, जिससे वह बाहर निकल गया। हादसा बीकानेर के गजनेर इलाके के चांडासर गांव की है। घटना गुरुवार देर रात करीब एक बजे की है। यहां एक झोपड़े में रेंवतराम सांसी, पत्नी ममता सांसी (22) और 1 साल की बेटी खुशी के साथ सो रहा था। रात को अचानक झोपड़े में आग लग गई। रेंवतराम की आंख खुल गई। वह बाहर निकल गया। इसी दौरान झोपड़ी नीचे गिर गई। ममता और 1 साल की बेटी को बाहर नहीं निकाला जा सका। जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक मां-बेटी की मौत हो चुकी थी। मां-बेटी के कंकाल ही नजर आए। आग के कारण ममता का शरीर पूरी तरह से जल गया था। लाश को देख ऐसा लग रहा था कि मानों नींद में ही जल गई। पिता का आरोप, हत्या की गई उधर, लूणकरनसर निवासी ममता के पिता इसरराम ने कहा- उसकी बेटी और दोहिती को रेंवतराम, ससुर रामलाल और सास गीता ने ए...
श्रीडूंगरगढ़ में सड़क हादसा:ट्रक और ट्रोले के बीच आमने-सामने टक्कर, दो गंभीर रूप से घायल, पीबीएम अस्पताल रैफर

श्रीडूंगरगढ़ में सड़क हादसा:ट्रक और ट्रोले के बीच आमने-सामने टक्कर, दो गंभीर रूप से घायल, पीबीएम अस्पताल रैफर

बीकानेर
बीकानेर. श्रीडूंगरगढ़ से बीकानेर की ओर आ रहे मार्ग पर शुक्रवार तड़के सड़क हादसा हो गया। ट्रेक्टर और ट्रॉली के बीच जबर्दस्त टक्कर हुई। इस हादसे में तीनों को गंभीर चोट आई है, जिन्हें बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में रैफर किया गया है। ट्रोमा सेंटर में दो का इलाज अभी चल रहा है। श्रीडूंगरगढ़ से निकल रहे नेशनल हाई वे संख्या 11 पर शुक्रवार सुबह करीब चार बजे एक ओवरलोड ट्रॉली और एक ट्रक की आमने सामने की टक्कर हो गई। क्षेत्र के गांव सेरूणा से गुसाईसर छोटा के बीच मे हुए इस हादसे में ट्रैक्टर ट्रॉली तो चकनाचूर हो गई और ट्रक भी पलट गया। टोल प्लाजा की एक्सीडेंट रिस्पॉन्स टीम मौके पर पहुंची और घायलो को संभाला। घटना में 3 जनो को चोटें आई जिनसे से 2 को अधिक चोट लगी है। टोल प्लाजा की एम्बुलेंस से घायलों को सीधे बीकानेर ट्रोमा सेंटर भेजा गया। घटना के बाद करीब दो घंटे तक रास्ता बाधित रहा। नापासर पुलिस ने म...
होली पर रेल के डिब्बे बढ़े:बीकानेर से चलने वाली कई रेलगाड़ियों में पंद्रह मार्च तक डिब्बों की संख्या बढ़ी

होली पर रेल के डिब्बे बढ़े:बीकानेर से चलने वाली कई रेलगाड़ियों में पंद्रह मार्च तक डिब्बों की संख्या बढ़ी

बीकानेर
बीकानेर. होली के अवसर को देखते हुए रेलवे पर यात्री भार बढ़ गया है। ऐसे में बीकानेर सहित प्रदेशभर की बारह जोड़ी रेल सेवाओं में तेरह डिब्बों की अस्थायी रूप से बढ़ोतरी की गई है। उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रवक्ता के अनुसार गाडी संख्या 22481/22482, जोधपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला-जोधपुर रेल सेवा में जोधपुर से चार मार्च से पंद्रह तक दिल्ली सराय रोहिल्ला से पांच मार्च से 16.03.23 तक एक द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की गई है। गाडी संख्या 12479/12480, जोधपुर-बान्द्रा टर्मिनस-जोधपुर रेलसेवा में जोधपुर से छह मार्च से सत्रह मार्च तक तथा बान्द्रा टर्मिनस से सात मार्च से 18 मार्च तक एक द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है। इसके अलावा गाडी संख्या 14707/14708, बीकानेर-दादर-बीकानेर रेलसेवा में बीकानेर से मार्च से पंद्रह मार्च तक एवं दादर से पांच मार्च से सोलह मार्च तक दो...
हरियाणा से आई थी बस में चोरी करने वाली गैंग:चोरी करने वाले गिरोह को रिमांड पर लिया, खुल सकते हैं कई मामले

हरियाणा से आई थी बस में चोरी करने वाली गैंग:चोरी करने वाले गिरोह को रिमांड पर लिया, खुल सकते हैं कई मामले

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर. बसों में यात्रियों के लगेज से सोने-चांदी के जेवर चोरी करने वाले गिरोह को खाजूवाला पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर लिया है। इस गैंग के चार सदस्यों को रावला पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जिनमें दो युवकों को अब रावला पुलिस ने खाजूवाला पुलिस को सौंप दिया है। हरियाणा के हांसी की गैंग का खाजूवाला पुलिस ने ही पर्दाफाश किया था, लेकिन वो भागकर रावला पहुंच गए। जहां पुलिस ने फायरिंग कर कार को पंक्चर किया और दो युवकों को गिरफ्तार किया। इसी कारण मामला रावला में दर्ज हुआ। अब प्रोडक्शन वारंट पर इनसे पूछताछ की जाएगी। पुलिस को उम्मीद है कि गंगाशहर थाना क्षेत्र के जिस यात्री के सोने चांदी के जेवर चोरी हुए, वो भी इसी गैंग का कारनामा था। कुछ दिन पहले खाजूवाला में बस से राहगीर का 11 तोला सोना चोरी हुआ था, इसी वारदात में इन चोरों को गिरफ्तार किया है, दोनों बदमाश हांसी हिसार हरियाणा के निवासी...