Wednesday, May 13निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बीकानेर

घर में बैठकर पहले शराब पी, सुबह ढाई लाख रुपए नगद और चांदी का सामान लेकर फरार

घर में बैठकर पहले शराब पी, सुबह ढाई लाख रुपए नगद और चांदी का सामान लेकर फरार

बीकानेर
बीकानेर बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में स्थित एक मकान में चोरों ने सिर्फ वहां सोने चांदी के जेवर और नगदी उड़ाई बल्कि उसी घर में बैठकर जमकर दारू पार्टी भी की। दरअसल, श्रीडूंगरगढ़ में चोरों का आतंक व लपकों का हौंसला काफी बुलन्द हो गया है। आए दिन चोरी और लूट की घटनाओं के बाद अब तोलियासर गांव के बीच में स्थित ठाकुरजी मंदिर के पास एक बंद मकान में चोरों ने धमाचौकड़ी मचाई। घर में रसोई पूजाघर, कमरों, संदूको के, अटेचियों, तिजोरी के एक दर्जन से अधिक ताले तोड़कर लाखों का नुकसान किया। घर से करीब ढाई लाख रुपए नगद गायब है। वहीं चोरों ने यहां से चांदी की चार जोड़ी पायल भी चुराई। मकान मालिक भींयाराम राजपुरोहित परिवार सहित खाजूवाला रहते है। मंगलवार सुबह वे घर पहुंचे तो वारदात का खुलासा हुआ। मकान मालिक ने बताया कि 3 माह पूर्व घर में विवाह समारोह सम्पन्न हुआ जिसके बाद करीब ढाई लाख रुपये नगद हिसाब करने के ल...
बस और पिकअप में आमने-सामने की टक्कर:दोनों वाहनों के आगे का हिस्सा हुआ क्षतिग्रस्त, दो गंभीर घायल अस्पताल में भर्ती

बस और पिकअप में आमने-सामने की टक्कर:दोनों वाहनों के आगे का हिस्सा हुआ क्षतिग्रस्त, दो गंभीर घायल अस्पताल में भर्ती

बीकानेर
बीकानेर नोखा और नागौर के बीच लोक परिवहन की एक बस और पिकअप गाड़ी में सुबह भिडंत हो गई। सड़क के किनारे पर हुई इस टक्कर के बाद दोनों वाहनों के आगे के हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए। पिकअप में बैठे दो युवक घायल हो गए। दोनों को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में रैफर किया गया है। घटना बुधवार करीब दस बजे की है, जब एक लोक परिवहन बस नागौर से बीकानेर की ओर आ रही थी। जोधपुर से बीकानेर चलने वाली ये बस सामने से आ रहे एक पिकअप से टकरा गई। बचने के लिए दोनों ही वाहनों ने सड़क किनारे मिट्‌टी पर गाड़ी उतार दी। इससे दोनों की स्पीड कम हो गई और बड़ा हादसा होने से टल गया। पिक अप में सवार दो युवकों को गंभीर चोट आई है। नोखा पुलिस के एएसआई गोविन्द सिंह ने बताया कि घायलों को नोखा अस्पताल लेकर जा रहे थे लेकिन बाद में परिजन उन्हें बीकानेर ले गए। दोनों की स्थिति नियंत्रण में है। इस घटना में किसी की जान को नुकसान नहीं हुआ।...
हल्की बूंदाबांदी से मौसम सुहाना : बीकानेर के साथ कस्बों में भी सर्दी बढ़ने के साथ ही मौसम बदला

हल्की बूंदाबांदी से मौसम सुहाना : बीकानेर के साथ कस्बों में भी सर्दी बढ़ने के साथ ही मौसम बदला

बीकानेर
बीकानेर बीकानेर में मंगलवार देर रात से सुबह तक हल्की रिमझिम बारिश ने मौसम सुहाना कर दिया है। शहरी क्षेत्र में जहां रातभर हल्की फुहारें चलती रही, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में रिमझिम बारिश ने फसलों को जीवनदान दिया है। इन दिनों सिंचित क्षेत्र में भी पानी का संकट है, ऐसे में रिमझिम बारिश ड्रिप इरीगेशन का काम कर रही है। बुधवार सुबह ग्यारह बजे तक रिमझिम बारिश चलने से लोगों को ऑफिस जाने में परेशानी हुई जबकि बच्चे स्कूल जाने के लिए गाड़ियों में दुबके रहे। बीकानेर में मंगलवार रात ग्यारह बजे से बूंदाबांदी शुरू हुई थी, जो सुबह तक रुक रुक कर होती रही। वहीं श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में और आसपास के गांवों में रिमझिम बारिश हुई। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में रात्रि 2बजे से ही हल्की बूंदाबांदी के साथ कभी तेज और कभी रिमझिम बारिश का बदस्तूर सुबह तक जारी है। होने वाली इस बारिश से लोग जहां घरों में दुबक कर बैठ गए है वह...
नहीं होगा ऊंट उत्सव

नहीं होगा ऊंट उत्सव

बीकानेर
बीकानेर कोरोना के बढ़ते रोगियों के बीच राज्य सरकार की गाइडलाइन की पालना करते हुए जिला प्रशासन ने ऊंट उत्सव का आयोजन इस बार भी नहीं करने का निर्णय किया है। ऊंट उत्सव का आयोजन सात से नौ जनवरी तक होना था। देशभर में कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम और बचाव के लिए सतर्क रहने एवं सावधानी बरतने के क्रम में गृह विभाग द्वारा जारी SOP की पालना में ये आयोजन स्थगित किया गया। जिला कलेक्टर नमित मेहता की अनुशंसा पर पर्यटन विभाग द्वारा सात से नौ जनवरी तक आयोजित होने वाले ऊंट उत्सव को निरस्त करने की सहमति दे दी है। जिला कलक्टर मेहता ने सोमवार को पर्यटन विभाग के प्रमुख शासन सचिव को पत्र प्रेषित करते हुए उत्सव को निरस्त करने की अनुशंसा की थी। जिस पर विभाग द्वारा यह आदेश जारी किए गए हैं।...
CM गहलोत ने स्वीकृत किया ट्यूबवेल, अधिकारियों ने गांव से 6 किलोमीटर दूर बनाना शुरू कर दिया

CM गहलोत ने स्वीकृत किया ट्यूबवेल, अधिकारियों ने गांव से 6 किलोमीटर दूर बनाना शुरू कर दिया

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर श्रीडूंगरगढ़ के गजपुरा में रहने वाले किसानों के साथ सरकारी तंत्र ट्यूब वैल के नाम पर मखौल कर रहा है। यही कारण है कि बड़ी संख्या में किसानों ने एकत्र होकर सोमवार को प्रधान के समक्ष अपना विरोध दर्ज कराया। दरअसल, ग्रामीणों के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सिफारिश पर एक ट्यूबवेल स्वीकृत किया गया। ये ट्यूबवेल लखासर ग्राम पंचायत के गजपुरा में बनना था। पिछले दिनों पता चला कि ट्यूबवेल तो बन रहा है लेकिन गांव से पांच किलोमीटर दूर बन रहा है। किसानों का कहना है कि पीने के पानी के लिए अगर पांच किलोमीटर दूर ही जाना है तो इस ट्यूबवेल की जरूरत ही क्या है? गांव के किसान सोमवार को श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति पहुंचे। यहां आपत्ति दर्ज करवाई है। प्रधान पति केसराराम गोदारा से बात कर ट्यूबवेल गांव में बनाने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि ग्रामीणों की अनदेखी करते हुए गांव से 5 किलोमीटर दूर सड़क के प...
देश का सबसे बड़ा सोलर पार्क बीकानेर में

देश का सबसे बड़ा सोलर पार्क बीकानेर में

बीकानेर
बीकानेर कोयले की कमी से जूझ रहे राजस्थान को बिजली संकट से बचाने के लिए थर्मल के बजाय अब सोलर का सहारा लिया जाएगा। प्रदेश का ही नहीं बल्कि देश का सबसे बड़ा सोलर पार्क बीकानेर के पूगल में स्थापित होने जा रहा है, जहां से चार हजार मेगावाट बिजली का उत्पादन होगा। फिलहाल राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RVUNL) को दो हजार मेगावाट और शेष दो हजार राजस्थान रिन्युएबल एनर्जी कॉरपोरेशन लिमिटेड (RRECL) की ओर से लगाया जाएगा। हालांकि अकेले बीकानेर से सरकार का लक्ष्य छह हजार मेगावाट का उत्पादन करना है। जिला कलक्टर नमित मेहता ने पिछले दिनों बीकानेर के पूगल में सोलर पार्क के लिए भूमि आवंटित की है। ये पार्क पूगल के रामसर छोटा बंदरवाला में है। यहां RVUNL खुद 810 मेगावाट का सोलर प्लांट लगाएगा, जबकि शेष जमीन पर प्राइवेट फर्म को ठेका दिया जाएगा। ये फर्में राजस्थान सरकार को बिजली कम कीमत पर उपलब्ध...
वैक्सीन के लिए किशोरों की कतार

वैक्सीन के लिए किशोरों की कतार

बीकानेर
बीकानेर कोरोना की तीसरी लहर से पहले बीकानेर में पंद्रह से 18 साल तक के युवाओं को वैक्सीन लगाने का सिलसिला शुरू हो गया है। बीकानेर में इस आयु वर्ग में पहली डोज राकेश को लगी, जिसने वैक्सीन लगाने के बाद सभी मित्रों को भी वैक्सीन लगाने का संदेश दिया। बीकानेर के लगभग सभी अस्पतालों में सोमवार को वैक्सीन लगाने वालों में इन किशोरों की कतार सबसे लंबी नजर आई। उधर, केंद्रीय विद्यालय में भी बच्चों को वैक्सीन लगाई गई। बीकानेर के पीबीएम अस्पताल परिसर में स्थित जिरियेट्रिक अस्पताल में इस आयु वर्ग के युवाओं का बकायदा स्वागत किया गया। परिसर में जगह जगह रंगोली सजाई गई। जिसमें कोरोना से डरने की नहीं बल्कि लड़ने का संदेश दिया गया। इस केंद्र पर कोविड प्रभारी डॉ. नवल गुप्ता ने बताया कि बीकानेर में एक लाख 77 हजार बच्चों को कोरोना वैक्सीन लगनी है। हेल्थ डिपार्टमेंट चाहता है कि कुछ दिन में ही इस लक्ष्य को पू...
बीकानेर में कोरोना की फिफ्टी

बीकानेर में कोरोना की फिफ्टी

बीकानेर
बीकानेर बीकानेर में कोरोना धीरे धीरे खतरनाक मोड पर आ रहा है। जिले में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर एक बार फिर पचास तक पहुंच गई है, वहीं पीबीएम अस्पताल के अधीक्षक डॉ. परमेंद्र सिरोही स्वयं कोरोना पॉजिटिव आ गए हैं। पिछले लंबे अर्से से स्वयं डॉ. सिरोही रोगियों को देख रहे थे। पीबीएम अस्पताल में भर्ती रोगियों में ही लगातार कोरोना पॉजिटिव मिल रहे हैं, ऐसे में अब तक यहां के दो डॉक्टर फिर से संक्रमित हो चुके हैं। कोरोना की पहली डोज लगवाने वाले डॉ. सिरोही के पॉजिटिव होने के साथ ही पीबीएम अस्पताल के सभी डॉक्टर्स अलर्ट मोड पर आ गए हैं। न सिर्फ मास्क लगाया जा रहा है बल्कि अन्य सावधानी भी बरती जा रही है। अस्पताल में भर्ती होने वाले सभी रोगियों की कोविड जांच की जा रही है। ऑपरेशन से पहले भी सभी की कोविड जांच की जा रही है। पीबीएम अस्पताल का एक रेजिडेंट डॉक्टर भी पहले पॉजिटिव आ चुका है, इसके अलावा स...
राजस्थान में कल ओले-बारिश की चेतावनी:जयपुर, बीकानेर, जोधपुर, अजमेर संभाग में होगी बरसात, फिलहाल सर्दी से राहत नहीं

राजस्थान में कल ओले-बारिश की चेतावनी:जयपुर, बीकानेर, जोधपुर, अजमेर संभाग में होगी बरसात, फिलहाल सर्दी से राहत नहीं

जयपुर, बीकानेर
जयपुर राजस्थान में मंगलवार से एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) सक्रिय हो रहा है। इसके प्रभाव से प्रदेश में बारिश और ओले गिरने के आसार हैं। इस वेदर सिस्टम का असर करीब करीब पूरे राजस्थान में होगा। पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, जोधपुर संभाग के अलावा जयपुर, अजमेर संभाग के कुछ इलाकों में बारिश के साथ-साथ ओले गिर सकते हैं। मौसम विभाग ने इस सिस्टम का असर 7 जनवरी तक बने रहने की संभावना जताई है। 5 जनवरी को मौसम के यू-टर्न का सबसे ज्यादा असर रहेगा। हल्के बादल छाने लगेंगेजयपुर मौसम केन्द्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि पाकिस्तान क्षेत्र से आ रहे इस सिस्टम का सबसे पहले असर सीमावर्ती जिलों जैसलमेर, बीकानेर, गंगानगर में देखने को मिलेगा। संभावना है कि सोमवार देर शाम या रात से इन जिलों में हल्के बादल छाने लगेंगे। 4 जनवरी को पश्चिमी राजस्थान में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी ...
दो दिन बाद मावठ से गिरेगा तापमान

दो दिन बाद मावठ से गिरेगा तापमान

जयपुर, बीकानेर
जयपुर राजस्थान में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से दो दिन बाद मावठ होने की संभावना है। जिसके प्रभाव से तापमान गिरेगा और सर्दी बढ़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार 4 जनवरी के बाद बीकानेर, जोधपुर, अजमेर व जयपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश (मावठ) शुरू होने की संभावना है। 5 जनवरी को इस सिस्टम का सबसे ज्यादा असर रहेगा। इससे पूर्वी राजस्थान में जयपुर, भीलवाड़ा, अजमेर, झुंझुनूं, सीकर, टोंक जिले में बारिश के साथ ओला वृष्टि की प्रबल संभावना है। अलवर व दौसा जिले में मेघगर्जन के साथ बारिश की संभावना है। इसी तरह, पश्चिमी राजस्थान में बीकानेर, चुरू, जोधपुर व नागौर जिले में भी आकाशीय बिजली के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। वहीं, बाड़मेर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, पाली व श्रीगंगानगर में मेघगर्जन होगा।...