Wednesday, May 13निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बीकानेर

बच्चों…अब तुम्हारे लिए टीका, तुरंत लगाओ क्योंकि 2 माह में 25 पॉजिटिव आपके हमउम्र

बच्चों…अब तुम्हारे लिए टीका, तुरंत लगाओ क्योंकि 2 माह में 25 पॉजिटिव आपके हमउम्र

बीकानेर
बीकानेर 15 प्लस आयु वर्ग का वैक्सीनेशन सोमवार से जिले के 223 केंद्रों पर सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक होगा। जिले में करीब एक लाख 77 हजार 378 किशोर-किशोरियों को वैक्सीनेशन योग्य माना है। इन्हें 3 जनवरी से को-वैक्सीन का पहला टीका लगाया जाएगा। ग्रामीण एरिया की 70 स्कूलों को भी चिन्हित किया गया है, जहां 3 जनवरी को वैक्सीनेशन होगा। चार सप्ताह के अंतराल में वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जाएगी। जिन बच्चों का जन्म वर्ष 2005, 2006 या 2007 में हुआ है, उनका ऑनलाइन या ऑन साइट रजिस्ट्रेशन के बाद वैक्सीन लगेगी। वैक्सीनेशन के पहले दिन सोमवार को करीब 45484 किशोर-किशोरियों को वैक्सीनेट करने का लक्ष्य है। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व 18 प्लस आयु वर्ग के लोगों का ही वैक्सीनेशन किया जा रहा था। सोमवार से शहर और ग्रामीण एरिया में 15 प्लस वैक्सीनेशन करने के लिए सीएमएचओ टीम ने रविवार शाम को ही ग्रामीण और शहरी क...
पंद्रह जनवरी तक रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे स्टूडेंट्स, वेटरनरी युनिवर्सिटी ने फिर से बढ़ाई डेट्स, ये अंतिम अवसर हो सकता है

पंद्रह जनवरी तक रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे स्टूडेंट्स, वेटरनरी युनिवर्सिटी ने फिर से बढ़ाई डेट्स, ये अंतिम अवसर हो सकता है

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर बीकानेर स्थित वेटरनरी विश्वविद्यालय के संघटक एवं सम्बद्ध वेटरनरी कॉलेजों में उपलब्ध स्टेट कोटा सीटों पर BVSc & AH डिग्री कोर्स (सत्र 2021-22) में प्रवेश आवंटन के लिए RPVT-2021 ऑनलाईन काउंसलिंग के लिए एक अवसर और दिया गया है। राजस्थान वेटरनरी युनिवर्सिटी ने रजिस्ट्रेशन की तिथि बढ़ाकर अब पंद्रह जनवरी 2022 कर दी है। पूर्व में निर्धारित 31 दिसम्बर, 2021 से बढ़ाकर अब 15 जनवरी की गई है। उम्मीद की जा रही है कि डेट्स बढ़ने का ये अंतिम अवसर होगा। दरअसल, अब मेडिकल कॉलेज में एडमिशन का प्रोसेस भी शुरू हो गया है। ऐसे में आगे डेट्स बढ़ने की उम्मीद कम है। चेयरमैन, केन्द्रीय स्नातक प्रवेश मण्डल प्रो. आर.के. सिंह ने बताया कि बी.वी.एस.सी. एण्ड ए.एच. सत्र 2021-22 में प्रवेश के लिए काउंसलिंग हेतु ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन आवश्यक है जो कि 15 जनवरी, 2022 तक जारी रहेगा। इस सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी व...
नोखा में MD नशे के साथ दो युवक गिरफ्तार

नोखा में MD नशे के साथ दो युवक गिरफ्तार

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर बड़े शहरों के बिगडेल बच्चे जो नशा करते हैं वो अब बीकानेर भी पहुंच गया है। बीकानेर के नोखा में पुलिस ने खतरनाक ड्रग्स एमडी के साथ दो युवकों को पकड़ा है। इनके पास से 58 ग्राम एमडी मिलने का दावा नोखा पुलिस ने किया है। इसकी कीमत करीब दो लाख रुपए हैं। नोखा पुलिस ने दो भाइयो रेवन्त व सीताराम को स्विफ़्ट कार सहित नोखा बायपास से पकड़ा है। आपरेशन प्रहार के तहत नोखा पुलिस की ये बड़ी कार्यवाही है। नोखा पुलिस अब पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। नोखा थानाधिकारी ईश्वर प्रसाद जांगिड़ ने दैनिक भास्कर को बताया कि नोखा में एमडी नामक नशा मिला है। आमतौर पर मुंबई और बड़े शहरों में ये नशा किया जाता है। पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि इन युवाओं के पास एमडी है। इस पर पुलिस ने नोखा बायपास पर इन्हें रोककर पूछताछ की गई। इस दौरान 58 ग्राम सामग्री मिली। ये एमडी बताया जा रहा है। पुलिस का अंदेशा ...
बीकानेर में ओमिक्रोन के तीन रोगी आने के बाद बढ़ा खतरा, हेल्थ डिपार्टमेंट एक्शन में, आज चार नए पॉजिटिव

बीकानेर में ओमिक्रोन के तीन रोगी आने के बाद बढ़ा खतरा, हेल्थ डिपार्टमेंट एक्शन में, आज चार नए पॉजिटिव

बीकानेर
बीकानेर बीकानेर में कोरोना के ओमिक्रोन वैरीअंट के 3 रोगी आने के बाद रविवार सुबह चार और पॉजिटिव आए हैं। इनकी रिपोर्ट फिलहाल सामान्य कोविड की है। इसके साथ ही बीकानेर में एक्टिव किस की संख्या बढ़कर 45 के आसपास पहुंच गई है। बीकानेर में नई कोरोना रोगी बेगानी चौक, आर्मी कैंट एरिया और कैलाशपुरी में मिले हैं, इनमें दो युवा हैं। उधर, ओमिक्रोन से पॉजिटिव आए तीन रोगियों से कहां तक संक्रमण फैला है, इसका पता लगाया जा रहा है। हेल्थ डिपार्टमेंट इन तीनों रोगियों की ट्रेवल हिस्ट्री का पता लगा रहा है। आर्मी कैंट एरिया में 23 साल का जवान पॉजिटिव है जबकि कैलाशपुरी में 30 साल का युवक संक्रमित है। कैलाशपुरी में पहले भी पॉजिटिव केस आ चुके हैं। इसी तरह आर्मी कैंट में भी लगातार कोविड केस मिल रहे हैं। आर्मी में कोविड इन्फेक्टेड जवानों को आइसोलेशन में रखा जा रहा है। इसके अलावा हमालों की बारी एरिया में भी एक पॉ...
20 गांवाें में राेडवेज नहीं, फलाैदी, श्रीगंगानगर, खाजूवाला रूट पर प्राइवेट का दबदबा

20 गांवाें में राेडवेज नहीं, फलाैदी, श्रीगंगानगर, खाजूवाला रूट पर प्राइवेट का दबदबा

बीकानेर
बीकानेर यात्रियाें काे सुविधाएं देने का दावा करने वाली बीकानेर राेडवेज की बसें जिले के ग्रामीण एरिया काे कवर नहीं कर पा रही है। श्रीगंगानगर फलाैदी व खाजूवाला रूट ऐसे हैं, जहां पर प्राइवेट बसाें का कब्जा है। इन रूटाें पर राेडवेज चाहकर भी बसाें का संचालन नहीं कर पा रही है। काेराेना से पहले इन रूटाें पर कुछ नई बसें चलाई गई थी, जिन्हें उम्मीद के मुताबिक यात्रीभार नहीं मिला। डिपाे प्रशासन ने बसाें काे मजबूरन बंद कर दिया। काेराेना के बाद बीकानेर डिपाे सांगानेर व नाेखा-जयपुर बस काे अब तक शुरू नहीं कर पाई है, जबकि दाेनाें बसाें काे यात्रियाें का अच्छा रिस्पांस मिल रहा था। उधर राेडवेज प्रशासन का कहना है कि जितनी बसें उपलब्ध हैं। उन्हें यात्रियाें की डिमांड के अनुसार ही चलाया जा रहा है। सबसे ज्यादा ट्रैफिक बीकानेर डिपाे काे नागाैर और जयपुर रूट पर मिलता है।...
चारागाह भूमि पर काबिजों को पट्‌टे देने की एवज में उतनी ही सिवायचक जमीन देगा प्रशासन

चारागाह भूमि पर काबिजों को पट्‌टे देने की एवज में उतनी ही सिवायचक जमीन देगा प्रशासन

बीकानेर
बीकानेर राज्य सरकार चारागाह भूमि पर 35 सालों से कब्जा कर रहने वालों को नियमित करेगी। जितनी जमीन का नियमितीकरण किया जाएगा, जिला प्रशासन उतनी ही सिवायचक की जमीन क्षतिपूर्ति के रूप में देगा। चारागाह भूमि पर 35 सालों से घर बनाकर रहने वाले कब्जाधारियों को पट्‌टे देने की तैयारी कर ली है। इसके लिए पॉलिसी भी बना ली गई है। तहसीलदार ऐसे लोगों की सूची बनाएंगे। नियमितीकरण करवाने वालों को राशनकार्ड, मतदाता सूची, बिजली, पानी, टेलीफोन का बिल देना होगा जिससे यह साबित हो कि एक जनवरी, 86 से पहले से रह रहा है। चारागाह की जितनी भूमि रहने के लिए नियमित की जाएगी, कलेक्टर को क्षतिपूर्ति के लिए सिवायचक की उतनी ही जमीन देनी भी होगी। ग्राम पंचायत ऐसे किसी भी शख्स को पट्टा नहीं देगी जिसके पास पहले से उस पंचायत में रहने के लिए मकान होगा। सरकार ने चारागाह भूमि में पट्‌टे देने से पहले महाधिवक्ता से विचार-विमर्श क...
पुरानी पेंशन बहाली के लिए कर्मचारियों ने निकाला कैंडल मार्च

पुरानी पेंशन बहाली के लिए कर्मचारियों ने निकाला कैंडल मार्च

बीकानेर
बीकानेर पुरानी पेंशन बहाली के लिए जिले के कर्मचारियों ने साल के पहले दिन शनिवार को कर्मचारी मैदान से शहीद स्मारक कैंडल मार्च निकाला। नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम राजस्थान के प्रांतीय आह्वान पर एकजुट हुए कर्मचारियों ने नई अंशदाई पेंशन योजना का विरोध किया। पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन( एनएमओपीएस) राजस्थान इकाई के प्रदेशध्यक्ष केआर सियाग ने बताया कि तत्कालीन केंद्र सरकार ने 1 जनवरी 2004 से भारत में एनपीएस योजना लागू करके कर्मचारियों के भविष्य को तबाह कर दिया उसके बाद पश्चिम बंगाल को छोड़कर भारत के सभी राज्यों की सरकारों ने एनपीएस योजना को लागू करते हुए अपने कर्मचारियों के बुढ़ापे की लाठी पुरानी पेंशन छीन ली।...
पाेर्टेबल मशीन से मौके पर ओवरलाेड वाहनाें का वजन कर चालान करेंगे

पाेर्टेबल मशीन से मौके पर ओवरलाेड वाहनाें का वजन कर चालान करेंगे

बीकानेर
बीकानेर परिवहन विभाग के उड़नदस्ते ओवरलाेड वाहनाें के चालान के समय किसी तरह की गड़बड़ी नहीं कर सकेंगे। उड़नदस्ताें के साथ ट्रक चालकाें की झड़प भी नहीं हाेगी। व्हीकल का वजन करवाने के लिए धर्मकांटे तक पर नहीं जाना पड़ेगा। विभाग की ओर से उड़न दस्ते काे दी गई पाेर्टेबल वेइंग मशीन गाड़ी में रखते ही वजन बताएगी। इन मशीनाें की खरीद के लिए विभाग ने संबंधित कंपनी काे वर्कऑर्डर जारी कर दिए है। 25 कराेड़ की लागत से 197 आएगी, जाे उड़न दस्ताें काे जिलेवार दी जाएगी। डीटीओ जुगलकिशाेर माथुर ने बताया कि बीकानेर में चार और नाेखा में दाे फ्लाइंग चलती हैं, जिन्हें यह मशीनें मिलेगी। मार्च में नए सिस्टम से चालान की कार्यवाही शुरू हाे जाएगी। विभाग का मानना है कि मशीनाें के आने पर चालान की संख्या बढ़ेगी। इससे राजस्व में भी बढ़ाेतरी हाेगी।...
सरकारी स्कूलों में नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी पढ़ेंगे बच्चे

सरकारी स्कूलों में नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी पढ़ेंगे बच्चे

बीकानेर
बीकानेर प्रदेश के महात्मा गांधी (एमजी) इंग्लिश मीडियम स्कूलों में प्री-प्राइमरी यानी नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी क्लासेज इसी महीने से लगाने की तैयारी हो गई है। ऐसे हर स्कूल में 25-25 बच्चों के लिए 3 क्लास रूम तैयार किए गए हैं। एडमिशन का प्रोसेस पूरा हो चुका है। फर्स्ट फेज में प्रदेश के जिला मुख्यालय पर चल रहे 33 महात्मा गांधी अंग्रेजी मीडियम स्कूलों में इन कक्षाओं को शुरू किया जाएगा। बच्चों को पढ़ाने के लिए टीचर्स के इंटरव्यू हो चुके हैं। प्रत्येक स्कूल में लेवल वन के दो टीचर दिए गए हैं। पूर्व प्राथमिक शिक्षा कार्यक्रम की अवधि 3 वर्ष निर्धारित की गई है। पूर्व प्राथमिक कक्षाओं में आरएससीईआरटी द्वारा विशेष रूप से तैयार पाठ्यक्रम लागू किया जाएगा। राजस्थान पाठ्य पुस्तक मंडल की ओर से लर्निंग मटेरियल तैयार किया जा रहा है। ये कक्षाएं प्रतिदिन 4 घंटे तथा सप्ताह में पांच दिन संचालित होगी।...
करणी औद्योगिक क्षेत्र में सीएमएचओ टीम की कार्रवाई

करणी औद्योगिक क्षेत्र में सीएमएचओ टीम की कार्रवाई

बीकानेर
बीकानेर करणी औद्योगिक क्षेत्र की पारीक फैक्ट्री में नकली घी बनाए जाने की आशंका के चलते शनिवार को सीएमएचओ की टीम ने छापेमारी की। इस दौरान टीम ने घी के सैंपल लेने के साथ ही 1763 लीटर पाम ऑयल को जब्त कर गोदाम सील कर दिया। सीएमएचओ डॉ. बीएल मीणा ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी महमूद अली के नेतृत्व में करणी औद्योगिक क्षेत्र स्थित पारीक फैक्ट्री में विभिन्न ब्रांड के 4 सैंपल लिए। 1763 लीटर पाम ऑयल निर्मित घी सीज किया गया। शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत लिए गए सैंपल को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा।...