Wednesday, May 13निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बीकानेर

5 दिन की सर्दी से महीनों की मेहनत पर जमी बर्फ, अनार और सरसो की 70% फसलें बर्बाद

5 दिन की सर्दी से महीनों की मेहनत पर जमी बर्फ, अनार और सरसो की 70% फसलें बर्बाद

बीकानेर
बीकानेर कड़ाके की सर्दी के चलते राज्य में अनार की फसल बर्बाद हो गई है, जबकि सरसो पर भी बर्फ जमने से नुकसान हुआ है। पश्चिमी राजस्थान में नुकसान ज्यादा हुआ है, जबकि पूर्वी राजस्थान में भी फसलें खराब होने की आशंका जताई जा रही है। दरअसल, मैदानी एरिया में बर्फ जमने से से खेत में खड़ी फसल खराब हुई है। फसलों के नुकसान को लेकर कृषि विभाग की ओर से कोई सर्वे फिलहाल नहीं हो रहा है। पश्चिमी राजस्थान में कुछ समय से अनार की जबर्दस्त खेती हो रही है। अनार को पकने के लिए अच्छी गर्मी की जरूरत होती है, लेकिन तापमान में कमी से अनार की फसलें बर्बाद हो रही हैं। बीते दिनों जब बीकानेर सहित पश्चिमी राजस्थान में तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचा तो इसी फसल को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। देशनोक के ओम प्रकाश भांभू बताते हैं कि करीब 70 परसेंट अनार खराब हो गए हैं। गर्मी से अनार के दानों का रंग लाल होता ...
आज कई जिलों में गिर सकती है बिजली:जयपुर, भरतपुर, बीकानेर सहित 11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बारिश के साथ गिरेंगे ओले

आज कई जिलों में गिर सकती है बिजली:जयपुर, भरतपुर, बीकानेर सहित 11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बारिश के साथ गिरेंगे ओले

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़, बीकानेर, श्री गंगानगर, हनुमानगढ़
जयपुर राजस्थान के कई जिलों में तीन दिनों से बारिश और ओलावृष्टि का दौर जारी है। आज भी मौसम विभाग ने जयपुर, श्रीगंगानगर, बीकानेर, नागौर, चूरू, हनुमानगढ़, झुंझुनूं, सीकर, अलवर, दौसा व भरतपुर में ओरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कई जगहों पर शुक्रवार को मेघ गर्जना के साथ मध्यम दर्जे की बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। बिजली भी गिर सकती है। वहीं, जैसलमेर, जोधपुर, पाली, राजसमंद, अजमेर, भीलवाड़ा, टोंक, बूंदी, कोटा, झालवाड़, बारां, सवाईमाधोपुर, धौलपुर व करौली में यलो अलर्ट जारी किया है। यहां भी मेघगर्जन व आकाशीय बिजली गिरने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इन जिलों में ओलावृष्टि की संभावना नहीं है।...
जयपुर-जोधपुर में बढ़ी स्कूल की छुट्‌टी

जयपुर-जोधपुर में बढ़ी स्कूल की छुट्‌टी

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर शिक्षा विभाग ने राज्य में जयपुर व जोधपुर के स्कूल्स में नौ जनवरी तक की गई छुटि्टयों की तारीख बढ़ाकर अब 17 जनवरी कर दी गई है। ये तारीख सत्रह के बाद फिर बढ़ सकती है। शिक्षा विभाग ने गुरुवार शाम नई एसओपी जारी कर दी है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक की ओर से जारी स्कूलों की नई SOP में छुटि्टयों की तारीख बढा़ दी है। इसमें जयपुर व जोधपुर के चार नगर निगम एरिया में स्कूल 17 जनवरी तक पूरी तरह बंद रखने के आदेश दिए हैं। साथ ही ऑनलाइन क्लासेज लगातार जारी रखने के लिए कहा गया है। विभाग ने एक बार फिर स्पष्ट कर दिया है कि राज्य के अन्य जिलों में कोरोना रोगियों की संख्या बढ़ने पर कलेक्टर स्वयं अपने स्तर पर निर्णय कर सकते हैं। हालांकि इस बारे में उन्हें अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा से अनुमति लेनी होगी। सरकारी व प्राइवेट स्कूल संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वो स्कूल में ऑनलाइन क्लासेज बंद नहीं करे...
रिश्वत लेते रेलवे कर्मचारी गिरफ्तार

रिश्वत लेते रेलवे कर्मचारी गिरफ्तार

बीकानेर
बीकानेर रेलवे के रिटायर्ड कर्मचारी के बिल पास करने के नाम पर बारह हजार रुपए की रिश्वत मांगने के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो ने उत्तर पश्चिम रेलवे के असिस्टेंट पर्सनल को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। रेलवे कार्यालय से गिरफ्तार करने के बाद एसीबी ने वहीं पर सारी कार्रवाई को अंजाम दिया। अब उसके घर व बैंक खातों की भी पड़ताल की जा रही है। उत्तर पश्चिम रेलवे बीकानेर के असिस्टेंट पर्सनल लंबे समय से रिश्वत मांग रहा था। आखिरकार उसे गुरुवार शाम गिरफ्तार कर लिया। असिस्टेंट नरेंद्र सिवानिया ने रेलवे के ही एक रिटायर कर्मचारी का बिल पास नहीं कर रहा था। पिछले दिनों उसे बिल पास करने के लिए बारह हजार रुपए की रिश्वत मांगी। रिश्वत देने से पहले परिवादी ने एसीबी को शिकायत कर दी। सीटीजी बिल क्लीयर करने की एजव रुपए की मांग ज्यादा की गई थी। इस मामले की शिकायत एसीबी के मुख्यालय तक पहुंच गई थी। जहां से डीजी एसीबी...
बीकानेर में एक दिन में डेढ़ सौ कोरोना पॉजिटिव

बीकानेर में एक दिन में डेढ़ सौ कोरोना पॉजिटिव

बीकानेर
बीकानेर बीकानेर में कोरोना का महा विस्फोट हो गया है। आज दिनभर में डेढ़ सौ से ज्यादा पॉजिटिव केस आए हैं। हेल्थ डिपार्टमेंट ने हालांकि सुबह 25 और शाम को 105 रोगियों की सूची ही जारी की है। वहीं एक अन्य सूची में 25 अन्य पॉजिटिव होने की सूचना मिल रही है। चिंता की बात है कि अब अधिकांश रोगी शहर के उन हिस्सों से आ रहे हैं, जहां भारी भीड़ रहती है। ऐसे में आने वाले दिनों में बीकानेर कोविड संख्या में बढ़ोतरी का ग्राफ तेजी से बढ़ सकता है। वहीं तीन स्कूली बच्चे फिर कोरोना की चपेट में आ गए हैं। गुरुवार को आए पॉजिटिव में गंगाशहर से 6 संक्रमित है। वहीं मुरलीधर व्यास काॅलोनी से दो पॉजिटिव केस है। इसके अलावा जिन एरिया से संक्रमित मिले हैं उनमें शिव वैली, गंगाशहर, तेलीवाड़ा, गोपेश्वर बस्ती, बड़ा बाजार, शीतला गेट, सुनारों की गुवाड़, बेनीसर बारी के बाहर, बछावतों का मोहल्ला, भट्‌टडों का चौक, बागड़ी मोह...
भाटी ने किया शक्ति प्रदर्शन

भाटी ने किया शक्ति प्रदर्शन

बीकानेर
बीकानेर एक बार फिर राजनीति में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी ने गुरुवार को कलक्टरी पर हजारों समर्थकों के साथ प्रदर्शन किया। सुबह से चल रहे धरने के बाद भाटी ने जिला कलक्टर नमित मेहता और पुलिस अधीक्षक योगेश यादव को ज्ञापन देकर नेशनल हाइवे पर हुए अतिक्रमण खत्म करने की मांग की। प्रशासन के सख्त कार्रवाई के आश्वासन के बाद धरना समाप्त किया गया। इस दौरान भाटी ने शहर में बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर एसपी से भी व्यवस्था में सुधार का आग्रह किया। कलक्टरी के कर्मचारी मैदान में भाटी से पहले ही उनके सैकड़ों कार्यकर्ता पहुंच चुके थे। दोपहर चार बजे तक ये संख्या हजारों तक पहुंच गई। बाद में भाटी ने कुछ समर्थकों के साथ सभा कक्ष में कलक्टर व एसपी के साथ करीब चालीस मिनट तक वार्ता की। इस दौरान करमीसर फांटे पर हुए अतिक्रमण हटाने के साथ ही गोचर पर हुए अतिक्रमण भी खत्म करने की मांग की। उन्होंने आरोप...
बांके बिहारी की भी नहीं सुनी पुलिस ने:दम्माणी चौक के बड़ा गोपाल मंदिर में 18 दिसम्बर को चोरी हुई

बांके बिहारी की भी नहीं सुनी पुलिस ने:दम्माणी चौक के बड़ा गोपाल मंदिर में 18 दिसम्बर को चोरी हुई

बीकानेर
बीकानेर बीकानेर के दम्माणी चौक स्थित ऐतिहासिक बड़ा गोपालजी मंदिर से 18 दिन पहले आधा किलो चांदी का मुकुट चोरी हो गया लेकिन पुलिस ने 18 दिन बाद इस मामले की FIR दर्ज की है। ये भी तब हुआ जब क्षेत्र के विधायक और शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने FIR दर्ज करने के लिए पुलिस को फोन किया। अब इस मामले में क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है। बड़ा गोपालजी मंदिर का कुछ साल पहले ही विस्तार करते हुए बांके बिहारी सहित भगवान की कई नई प्रतिमाएं लगाइ गई थी। इन्हीं में बांके बिहारी के सिर पर करीब आधा किलो चांदी का मुकुट लगाया गया था। गत 18 दिसम्बर को पुजारी पहले जब गया तब सब ठीक था लेकिन आधा घंटे बाद वापस मंदिर की तरफ गया तो मुकुट गायब था। तब हाथों हाथ मंदिर प्रबंधन और स्थानीय लोगों को सूचना दी गई। पुलिस को भी तभी सूचना दी गई। पुलिस मौके पर आई, पुजारी से एक लिखित पत्र भी लिया लेकिन FIR नहीं की। दरअसल, दिसम्...
राजस्थान में 3 दिन तेज बारिश का अलर्ट

राजस्थान में 3 दिन तेज बारिश का अलर्ट

बीकानेर
बीकानेर वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते राजस्थान में पिछले 5 दिनों में कई शहर बारिश से भीग गए हैं। दिसंबर के आखिर से अब तक राज्य में कुल 2 वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हुए। इन्ही के कारण अलग-अलग हिस्सों में बारिश हुई। अब तीसरा बड़ा वेस्टर्न डिस्टरबेंस शुक्रवार सात जनवरी से सक्रिय होगा। इसका असर 9 जनवरी तक रहेगा। सूरज 10 जनवरी से अपने तेवर में नजर आ सकता है, इससे पहले बादलों की आवाजाही ठिठुरन का एहसास बढ़ाती रहेगी। पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण चार व पांच जनवरी को बारिश हुई। श्रीगंगानगर, बीकानेर,नागौर, हनुमानगढ़, पिलानी, सीकर व बाड़मेर में भी बारिश हुई । दरअसल, ये जिस वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण हुआ था वो गुरुवार को खत्म हो जाएगा। कुछ जिलों में गुरुवार को सामान्य बारिश हो सकती है। इसके बाद शुक्रवार से नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस खड़ा होगा, जो रविवार तक जारी...
राजस्थान में 3 दिन तेज बारिश का अलर्ट:हर जिले में गिरेगा पानी,4 दिन बाद खिलेगी धूप

राजस्थान में 3 दिन तेज बारिश का अलर्ट:हर जिले में गिरेगा पानी,4 दिन बाद खिलेगी धूप

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़, देश-विदेश, बीकानेर, श्री गंगानगर, हनुमानगढ़
बीकानेर वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते राजस्थान में पिछले 5 दिनों में कई शहर बारिश से भीग गए हैं। दिसंबर के आखिर से अब तक राज्य में कुल 2 वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हुए। इन्ही के कारण अलग-अलग हिस्सों में बारिश हुई। अब तीसरा बड़ा वेस्टर्न डिस्टरबेंस शुक्रवार सात जनवरी से सक्रिय होगा। इसका असर 9 जनवरी तक रहेगा। सूरज 10 जनवरी से अपने तेवर में नजर आ सकता है, इससे पहले बादलों की आवाजाही ठिठुरन का एहसास बढ़ाती रहेगी। पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण चार व पांच जनवरी को बारिश हुई। श्रीगंगानगर, बीकानेर,नागौर, हनुमानगढ़, पिलानी, सीकर व बाड़मेर में भी बारिश हुई । दरअसल, ये जिस वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण हुआ था वो गुरुवार को खत्म हो जाएगा। कुछ जिलों में गुरुवार को सामान्य बारिश हो सकती है। इसके बाद शुक्रवार से नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस खड़ा होगा, जो रविवार तक जारी...
लगातार दूसरे दिन बीकानेर में कोरोना के एक साथ 36 केस, दो दिन में 72 पॉजिटिव केस

लगातार दूसरे दिन बीकानेर में कोरोना के एक साथ 36 केस, दो दिन में 72 पॉजिटिव केस

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर बीकानेर में कोरोना की तीसरी लहर ने जबर्दस्त तरीके से एंट्री ली है। मंगलवार को 36 पॉजिटिव आने के बाद बुधवार को फिर 36 कोरोना केस सामने आने से एक्टिव केस की संख्या अब सौ पार कर गई है। बुधवार दोपहर में आई रिपोर्ट में बीकानेर में दो स्कूली बच्चों को भी कोरोना हुआ है, जो खतरनाक स्थिति है। इनमें एक बच्चा सिविल लाइन्स का है तो दूसरा वर्द्धमान काॅलोनी व तीसरा बीछवाल एरिया से है। बीकानेर में पॉजिटिव रेट भी तीन प्रतिशत तक पहुंच गई है। बुधवार सुबह आई कोरोना रिपोर्ट में महज तीन पॉजिटिव आने से शहरवासियों ने राहत महसूस किया लेकिन दोपहर तक ये आंकड़ा 36 तक पहुंच गया है। एक महिला रोगी पुलिस महानिरीक्षक कोठी के पास से है, जिसकी आयु 45 साल है। इसके अलावा रानी बाजार, गंगाशहर, आर्मी केंट, पुरानी गिन्नाणी, बिन्नाणी चौक, मुक्ता प्रसाद नगर, रामपुरा, जस्सूसर गेट, जेलवेल, जयनारायण व्यास कॉलोनी, ड्यूप्...