Wednesday, May 13निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बीकानेर

15 से 18 साल के युवाओं का वैक्सीनेशन

15 से 18 साल के युवाओं का वैक्सीनेशन

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के चलते युवाओं को कोरोना की डोज लगाने के लिए हेल्थ डिपार्टमेंट ने गाइड लाइन जारी कर दी है। शनिवार से वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा, वहीं तीन जनवरी से वैक्सीन की पहली डोज लगा दी जाएगी। पहले दिन स्कूल्स में वैक्सीन लगाई जाएगी। वर्ष 2007 से पूर्व जन्म लेने वाले सभी बच्चों को कोवैक्सीन लगाई जाएगी। इसके लिए कोविन वेबसाइट पर जाना होगा। वहीं पर रजिस्ट्रेशन के बाद स्लॉट के आधार पर बच्चों को वैक्सीन लगाई जाएगी। बीकानेर के सीएमएचओ डॉ. बी.एल. मीणा ने दैनिक भास्कर को बताया कि तीन से पांच जनवरी के बीच बीकानेर के सभी स्कूल्स में हेल्थ वर्कर पहुंचकर वैक्सीनेशन करवाएंगे। 13 से 18 साल के सभी बच्चों को वैक्सीन लगाई जाएगी। अगर कोई स्टूडेंट उस दिन एब्सेंट रहता है तो बाद में पहुंचकर वैक्सीन लगाई जाएगी।...
कोरोना में कैसे होंगे ये सरकारी आयोजन?

कोरोना में कैसे होंगे ये सरकारी आयोजन?

बीकानेर
बीकानेर बीकानेर में कोरोना रोगियों की बढ़ती संख्या के साथ ही जनवरी में होने वाले कई बड़े सरकारी आयोजनों पर संकट के बादल छा गए हैं। राज्य सरकार ने दो सौ से अधिक भीड़ पर रोक लगाने के साथ ही प्रदर्शनी में आधी क्षमता के साथ ही प्रवेश के निर्देश दिए हैं। हाट बाजार का आयोजन नहीं करने का निर्णय किया गया है, ऐसे में अब अन्य आयोजनों पर भी संकट के बादल है। दरअसल, जनवरी 22 में बीकानेर में ऊंट उत्सव, अमृता हाट, इन्वेस्टर समिट के साथ गणतंत्र दिवस भी है। इन सभी आयोजनों में भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है। जिस तरह से बीकानेर में कोरोना रोगियों की संख्या बढ़ी है, उससे इन आयोजनों पर ही सवाल खड़े हाे रहे हैं। इनमें गणतंत्र दिवस को छोड़ अन्य आयोजन स्थगित भी हो सकते हैं। दरअसल, जनवरी के पूरे महीने में सरकारी स्तर पर आधा दर्जन कार्यक्रम है।...
ज्यादा खट्‌टा, थोड़ा मीठा गुजरा बीकानेर का 2021:कोरोना से हर मोहल्ले में पसरा सन्नाटा

ज्यादा खट्‌टा, थोड़ा मीठा गुजरा बीकानेर का 2021:कोरोना से हर मोहल्ले में पसरा सन्नाटा

बीकानेर
बीकानेर वर्ष 2020 की तरह वर्ष 2021 ने देशभर को बड़े घाव दिए तो बीकानेर कैसे अछूता रहता। कोरोना की दूसरी लहर ने इसी साल करीब एक हजार लोगों को मौत दी तो इस बीमारी से लड़ने के हथियारों की कालाबाजारी ने इस संतोषप्रद शहर को शर्मसार कर दिया। जाते-जाते बीकानेर में जीवन पटरी पर आना शुरू हुआ है लेकिन एक बार फिर बढ़ते कोविड रोगियों ने 2022 को लेकर भी संशय पैदा कर दिया है। साल के अंतिम महीनों में प्रदेश में बेरोजगारों को नौकरी देने के लिए परीक्षाओं का सिलसिला शुरू हुआ तो नकल के सबसे बड़े मामले भी इसी शहर में देखने को मिले।...
बीकानेर में कोरोना:दूसरी लहर ने सबसे ज्यादा तांडव मचाया, उन्हीं एरिया में फिर बढ़ रहे हैं रोगी

बीकानेर में कोरोना:दूसरी लहर ने सबसे ज्यादा तांडव मचाया, उन्हीं एरिया में फिर बढ़ रहे हैं रोगी

बीकानेर
बीकानेर बीकानेर में कोरोना की रफ्तार कम नहीं हो रही है, पिछले तीन दिन में ही जिले में 21 लोगों की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शुक्र है कि शुक्रवार को बीकानेर में 2 ही पॉजिटिव हैं। दोनों ही पॉजिटिव बीकानेर शहर से हैं। इनमें एक रामपुरा बस्ती में रहने वाले 59 वर्षीय व्यक्ति हैं तो दूसरा पीबीएम अस्पताल में भर्ती एक 61 वर्षीय वृद्ध है। बीकानेर में कोरोना धीरे धीरे अपने पांव जमाने लगा है। लगभग हर क्षेत्र में एक-दो कोरोना पॉजिटिव आ रहे हैं, जिनसे आगे से आगे संक्रमण फैल रहा है। दूसरी लहर में जो क्षेत्र हॉट स्पॉट बने थे, वहीं पर इस बार फिर पॉजिटिव केस बढ़ रहे हैं। खासकर जयनारायण व्यास कॉलोनी और मुरलीधर व्यास कॉलोनी में कोरोना रोगियों की संख्या डबल डिजिट में पहुंच गई है। इन दोनों कॉलोनियों में पहले भी कोविड के सर्वाधिक रोगी थे। इसी तरह गंगाशहर में पहले भी बड़ी संख्या थी, इस बार भी यहां कोविड ...
बीकानेर में मौसम:रात के तापमान में बढ़ोतरी के बाद सर्दी से नहीं मिली राहत

बीकानेर में मौसम:रात के तापमान में बढ़ोतरी के बाद सर्दी से नहीं मिली राहत

बीकानेर
बीकानेर बीकानेर में रात के तापमान में सामान्य बढ़ोतरी के बाद भी सर्दी से कोई राहत नहीं मिली है।दिन हो या फिर रात, ठिठुरन से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। बीते चौबीस घंटे में बीकानेर में अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा है जो सामान्य तौर पर रहने वाले तापमान से करीब डेढ़ डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। बीती रात बीकानेर में 9.1 डिग्री सेल्सियस तापमान था। जो आमतौर पर इन दिनों में बीकानेर में 7 डिग्री सेल्सियस तापमान रहता है। आम दिनों से दो डिग्री सेल्सियस अधिकत तापमान होने के बाद भी सर्दी से कोई खास राहत नहीं मिली है। उधर, मौसम विभाग ने अगले तीन जनवरी तक की भविष्यावाणी कर दी है। इसके मुताबिक बीकानेर जिले में तो कोई खास असर नहीं है लेकिन चूरू और हनुमानगढ़ में शीतलहर की चेतावनी दी गई है। चूरू में शीत लहर का सीधा असर बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ पर पड़ेगा। चू...
नए साल की पार्टी में पुलिस की सख्ती

नए साल की पार्टी में पुलिस की सख्ती

बीकानेर
बीकानेर अगर नए साल के स्वागत के नाम पर शराब पीकर हुडदंग मचाने का प्लान है तो जरा संभल जाएं। पुलिस ने ऐसे लोगों पर नकेल कसने के लिए अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है। जो रात की सर्दी में भी सड़क पर हुडदंगियों पर नजर रखने का काम करेगी। पुलिस अधीक्षक योगेश यादव के अनुसार शराब पीकर वाहन चलाने तथा आयोजन के नाम पर सार्वजनिक स्थानों पर उत्पात करने वालों को गिरफ्तार किया जाएगा।असामाजिक तत्व नववर्ष के बहाने महिलाओं के साथ छेड़खानी तथा भद्र परिवारों के साथ शरारतें कर सकते हैं। ऐसी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए एवं विशेष सतर्कता को ध्यान में रखते हुए एवं कोरोना महामारी में सरकार व राज्य सरकार की नई गाईडलाईन की पालना करवाने के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैँ। बीकानेर शहर क्षेत्र के प्रभारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शेलेन्द्र सिंह इन्दोलिया को बनाया गया है जिनकी सहायता के लिए सीओ सिटी दीपचन्द व सीओ सदर...
पीडब्ल्यूडी कैंपस में लगाया धरना

पीडब्ल्यूडी कैंपस में लगाया धरना

बीकानेर
बीकानेर विधानसभा क्षेत्र की सड़काें की मरम्मत व नई सड़कें बनाने की मांग काे लेकर लूणकरणसर विधायक सुमित गाेदारा समर्थकाें के साथ गांधी पार्क से पीडब्ल्यूडी ऑफिस तक पैदल मार्च करते पहुंचे और धरना लगा दिया। बातचीत में मिले आश्वासन के बाद ग्रामीण सहित लाैटे। तय कार्यक्रम के मुताबिक गुरुवार सुबह 10 बजे गांधी पार्क में लूणकरणसर से ग्रामीण जुटने लगे। लगभग 12 बजे विधायक पहुंचे और उनकी अगुवाई में पीडब्ल्यूडी ऑफिस की ओर पैदल कूच किया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ऑफिस कैंपस में धरने पर बैठ गए। ग्रामीणाें काे संबाेधित करते हुए गाेदारा ने कहा कि जर्जर सड़काें काे ठीक करने का काम मंजूर हाेने के बाद भी विभागीय अभियंता लापरवाही बरत रहे हैं। सरकार ने ग्रामीण क्षेत्र के सारे काम बंद कर दिए। उन्हाेंने कहा कि पहले कृषि कनेक्शन के लिए कलेक्ट्रेट आना पड़ा और अब सड़काें के लिए। सरकार बिना चिल्लाए स...
सर्दी के बीच बीकानेर के हृदय स्थल कोटगेट पर बहा गंदे पानी का नाला

सर्दी के बीच बीकानेर के हृदय स्थल कोटगेट पर बहा गंदे पानी का नाला

बीकानेर
बीकानेर बीकानेर में नगर निगम की लापरवाही के चलते सैलानियों के सामने शहर की खराब तस्वीर जा रही है। जिस कोटगेट को देखने के लिए देशभर से हर रोज सैलानी पहुंचते हैं, वहां गुरुवार सुबह से गंदे पानी का नाला बह रहा है। ये गंदा पानी परकोटे की सीवरेज का है, जा न शहर की गंदी तस्वीर पर्यटकों के सामने पेश कर रहे हैं। गुरुवार को तो घंटों गंदा पानी इस मार्ग पर बहता रहा। दरअसल, बीकानेर परकोटे के भीतर का सीवरेज पानी केईएम रोड से होते हुए आगे निकलता है। कहीं सीवरेज खराब होने की स्थिति में पानी ओवर फ्लो होता है और बाहर मुख्य मार्ग पर बहने लगता है। गुरुवार सुबह नौ बजे से कोटगेट, केईएम रोड से होते हुए सार्दुलसिंह चौराहे तक सड़क पर पानी बाढ़ की तरह बढ़ रहा था। भारी मात्रा में आए पानी और गंदगी के कारण दुकानदार दुकान नहीं खोल सके। वाहनों की आवाजाही में भी भारी परेशानी हुई।...
331 विधवाओं और दो अनाथ भाइयों को एक-एक लाख की सहायता मिली

331 विधवाओं और दो अनाथ भाइयों को एक-एक लाख की सहायता मिली

बीकानेर
बीकानेर बीकानेर जिले में 331 ऐसे महिलाएं हैं जो कोरोना वायरस के कारण अपने पति को खाे चुकी हैं। दो सगे भाई भी हैं जिनके माता-पिता दोनों की मृत्यु कोरोना के कारण हुई है। इन सभी को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने आर्थिक सहायता दी है। सरकार की कोरोना से जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को आर्थिक सहायता दिए जाने की योजना है। इसमें बीकानेर की 331 विधवा महिलाएं, उनके 169 बच्चों और माता-पिता दोनों को खो चुके सगे भाइयों को शामिल किया गया है। विधवा महिलाओं को एकमुश्त एक-एक लाख रुपए की सहायता दी गई है। इसके अलावा उन्हें हर माह 1500 रुपए पेंशन भी दी जाएगी। इन महिलाओं के 169 बच्चों को भी 18 साल के होने तक हर माह 1000 रुपए मिलेंगे और 18 साल के बाद स्कूल ड्रेस और किताबों के लिए वार्षिक अनुदान भी दिया जाएगा। इसके अलावा कोरोना के कारण माता-पिता की मृत्यु होने पर बीएससी प्रथम वर्ष और 11वीं कक्...
रात में सर्दी फिर बढ़ी:  2 जनवरी तक संभाग में सर्दी तेज

रात में सर्दी फिर बढ़ी: 2 जनवरी तक संभाग में सर्दी तेज

बीकानेर
बीकानेर तेज धुंध के दौरान भी बीकानेर में रात का पारा दस डिग्री सेल्सियस के आसपास था लेकिन अब एक बार फिर गिरावट का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग की जारी रिपोर्ट के मुताबिक बीकानेर में न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। पिछले दो दिन में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। अधिकतम तापमान में भी आंशिक बढ़ोतरी दर्ज हुई है। बुधवार को दोपहर में बीकानेर में तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस था जबकि मंगलवार को ये 21.5 डिग्री सेल्सियस रहा। ऐसे में दिन में सर्दी कल की तरह है लेकिन रात में सर्दी बढ़ती जा रही है। रात की ठिठुरन बढ़ने के साथ ही फसलों को भारी नुकसान हो रहा है। दरअसल, रात में तापमान कम होने और हवा बंद होने से फसल और फसल पर लगे फल को नुकसान हो रहा है। किसानों का कहना है कि फल वाले पौधों को सर्वाधिक नुकसान हो रहा है। पाला पड़ने की आशंका में किसानों ने ...