Wednesday, May 13निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बीकानेर

69-ए और 60-सी के बीच उलझे सैकड़ाें पट्‌टे

69-ए और 60-सी के बीच उलझे सैकड़ाें पट्‌टे

बीकानेर
बीकानेर प्रशासन शहराें के संग अभियान में ज्यादा से ज्यादा पट्टे बनाने की आपाधापी में नगरीय विकास विभाग रोज नए आदेश जारी कर रहा है। लेकिन बिना समीक्षा पट्टाें से जुड़े आदेश जारी होने से सैकड़ाें पट्टे फंस गए हैं। 23 सितंबर काे जारी नए आदेश के तहत 60-सी के तहत यूआईटी काे पट्टे देने के अधिकार वाले मामले में अब तक नाेटिफिकेशन जारी नहीं हुआ। इस वजह से कई काॅलाेनी के लाेग पट्टाें से वंचित हैं। नगर पालिका अधिनियम 2009 के तहत चार मई 2015 काे नगर पालिका क्षेत्र में गैर कृषि भूमि धारित व्यक्ति अगर पुराना पट्टा सरेंडर करता है ताे उसे 69-ए का पट्टा दिया जाए। इस आदेश में नगर निगम क्षेत्र था लेकिन 23 सितंबर 2021 काे स्वायत्य शासन विभाग के विधायी प्रारूपगण विभाग के ग्रुप दाे की ओर से आदेश आया कि 1959 के नियम के तहत पुराने पट्टे सरेंडर करने पर यूआईटी 60-सी के पट्टे जारी करेगी। 60-सी और 69-ए के पट...
रेल की चपेट में आने से महिला की मौत

रेल की चपेट में आने से महिला की मौत

बीकानेर
बीकानेर बीकानेर से लालगढ़ रेलवे स्टेशन मार्ग पर सायं 5 बजे रेल के आगे आ जाने से एक महिला ने की मृत्यु हो गयी। लालगढ़ रेलवे स्टेशन के पास गुरुद्वारा के सामने यार्ड में होम सिग्नल के पास हुई। घटना के चार घंटे बाद भी जीआरपी पुलिस महिला की शिनाख्त नहीं कर सकी है। अब महिला का फोटो जारी करके परिजनों की तलाश की जा रही है।...
कोटगेट पर पानी का सैलाब

कोटगेट पर पानी का सैलाब

बीकानेर
बीकानेर बीकानेर में नगर निगम की लापरवाही के चलते सैलानियों के सामने शहर की खराब तस्वीर जा रही है। जिस कोटगेट को देखने के लिए देशभर से हर रोज सैलानी पहुंचते हैं, वहां गुरुवार सुबह से गंदे पानी का नाला बह रहा है। ये गंदा पानी परकोटे की सीवरेज का है, जा न शहर की गंदी तस्वीर पर्यटकों के सामने पेश कर रहे हैं। गुरुवार को तो घंटों गंदा पानी इस मार्ग पर बहता रहा। दरअसल, बीकानेर परकोटे के भीतर का सीवरेज पानी केईएम रोड से होते हुए आगे निकलता है। कहीं सीवरेज खराब होने की स्थिति में पानी ओवर फ्लो होता है और बाहर मुख्य मार्ग पर बहने लगता है। गुरुवार सुबह नौ बजे से कोटगेट, केईएम रोड से होते हुए सार्दुलसिंह चौराहे तक सड़क पर पानी बाढ़ की तरह बढ़ रहा था। भारी मात्रा में आए पानी और गंदगी के कारण दुकानदार दुकान नहीं खोल सके। वाहनों की आवाजाही में भी भारी परेशानी हुई। दरअसल, बुधवार को ही कांग्रेस पा...
राजस्थान का हार्डकोर अपराधी भानीड़ा गिरफ्तार

राजस्थान का हार्डकोर अपराधी भानीड़ा गिरफ्तार

बीकानेर
बीकानेर राजस्थान के तीन जिलों के साथ मध्यप्रदेश पुलिस के लिए परेशानी बन चुके हार्ड कोर हिस्ट्रीशीटर भानीनाथ उर्फ भानीड़ा को बीकानेर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बीकानेर एसपी की स्पेशल टीम ने भानीड़ा को श्रीगंगानगर के घड़साना में दो साथियों के साथ दबोच लिया है। बीकानेर में 7 मामलों में फरार मोस्ट वांटेड हार्डकोर, हिस्ट्रीशीटर पर सात हजार रुपए का ईनाम भी था। पिछले दिनों 27 नवम्बर को श्रीडूंगरगढ़ में उसने एक गवाह के घर पहुंचकर हमला कर दिया था। इसके बाद से श्रीडूंगरगढ़ पुलिस उसके पीछे पड़ी थी। इस हमले में एक कांस्टेबल का हाथ भी टूट गया था।...
बीकानेर में कोरोना:महज दो दिन में 19 नए कोरोना पॉजिटिव

बीकानेर में कोरोना:महज दो दिन में 19 नए कोरोना पॉजिटिव

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर बीकानेर में कोरोना की तीसरी लहर ने दस्तक दे दी है। बुधवार और गुरुवार को ही बीकानेर में 19 नए कोरोना पॉजिटिव आ गए हैं। बुधवार सुबह पॉजिटिव की संख्या दस थी जो शाम को बढ़कर बारह हो गई और गुरुवार सुबह सात नए संक्रमित मिल गए। कोविड के एक्टिव केस बढ़कर अब 41 हो गए हैं। पिछले एक साल में जून के बाद पहली बार बीकानेर में इतने एक्टिव केस हुए हैं। गुरुवार को मिले पॉजिटिव केस में पीबीएम अस्पताल के एक डॉक्टर भी है। इससे पहले सैटेलाइट अस्पताल का एक डॉक्टर पॉजिटिव आ चुका है। इसके अलावा पवनपुरी, करणी नगर, मुरलीधर व्यास नगर और फड़बाजार से भी एक एक पॉजिटिव आ चुके हैं। इसके अलावा श्रीडूंगरगढ़ में इस सीजन का पहला कोरोना पॉजिटिव वार्ड संख्या 19 के आडसर बास में मिला है। 28 साल के एक युवक को कोरोना हो गया है।...
कांग्रेस पार्षदों ने किया रास्ता जाम

कांग्रेस पार्षदों ने किया रास्ता जाम

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर केईएम रोड प्रेमजी पॉइंट से लेकर पंपिंग स्टेशन तक नई सीवरेज लाइन बिछाने के मामले में नगर निगम के पार्षदों ने बुधवार दोपहर केईएम रोड पर जाम लगा दिया। नगर निगम आयुक्त और सीओ सिटी के मौके पर पहुंचने के बाद भी जाम लगा रहा। पार्षदों की मांग है कि जब 93 लाख रुपए स्वीकृत करके सीवरेज की पूरी समस्या का समाधान हो सकता है ताे नगर निगम प्रबंधन घटिया काम क्यों करवा रहा है। आरोप है कि नगर निगम ने पंपिंग स्टेशन का टेक्निकल सर्वे किए बिना ही 93 लाख के टेंडर कर वर्क ऑर्डर जारी कर दिए। पब्लिक पार्क पंपिंग स्टेशन की कैपेसिटी नहीं है कि वह परकोटे का पानी भी झेल सके। नगर निगम में कांग्रेस के पार्षदों ने मेयर पर आरोप लगाया कि प्रेमजी प्वांइट पर एक छोटा सा काम करके सीवरेज की समस्या हल होने का दावा किया जा रहा है जबकि हकीकत में इससे समस्या का निराकरण नहीं होगा। कांग्रेस पार्षद जावेद पडिहार का कहना है...
सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत

सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत

बीकानेर
बीकानेर बीकानेर के पांचू एरिया में स्थित साधुना गांव में मंगलवार देर रात एक सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई। दोनों का शव मोर्चरी में रखा गया है, जहां बुधवार को पोस्टमार्टम होगा। नोखा से बाइक पर सवार होकर आ रहे चाचा-भतीजे गांव की ओर जा रहे थे। अचानक पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दोनों वहां तड़फते रहे लेकिन टक्कर मारने वाले वाहन चालक ने अपनी गाड़ी नहीं रोकी। चाचा भतीजा वहां सहायता के लिए तड़फते रहे और बाद में वहां दम तोड़ दिया। कुछ अन्य राहगीरों ने पुलिस को फोन करके घटना की सूचना दी, तो पुलिस पहुंची। साधुना से एक किमी पहले सड़क मार्ग पर एक अज्ञात वाहन चालक ने बाइक पर सवार साधुना निवासी चुतराराम पुत्र लालूराम मेघवाल व पुखराज पुत्र जगदीश मेघवाल को टक्कर मार दी। जिससे चाचा भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर साधुना सरपंच प्रतिनिधि राधकिशन भाम्भू, पं...
बीकानेर में कोरोना विस्फोट:एक साथ दस पॉजिटिव केस

बीकानेर में कोरोना विस्फोट:एक साथ दस पॉजिटिव केस

बीकानेर
बीकानेर बुधवार को बीकानेर में कोरोना का बड़ा विस्फोट हुआ है। एक साथ दस नए पॉजिटिव केस आने से हेल्थ डिपार्टमेंट के हाथ पांव फूल गए हैं। दरअसल, लंबे अर्से बाद बीकानेर में डबल डिजिट में कोरोना पॉजिटिव आए हैं। नए केसेज में छह बीकानेर शहर में है जबकि तीन नोखा और एक आर्मी केंट एरिया से हैं। आचार्यों की घाटी पर अजीत फाउंडेशन के पास एक व्यक्ति पिछले दिनों कोरोना पॉजिटिव आया था। उसी के दो रिश्तेदार आज पॉजिटिव आए हैं। इनमें एक चार वर्ष का बच्चा और एक 85 वर्ष की महिला है। इसके अलावा पवनपुरी और कांता खतुरिया कॉलोनी में भी एक-एक पॉजिटिव है। इनमें एक 45 और दूसरा 55 वर्ष के पुरुष है। 74 वर्ष के एक वृद्ध भी कोरोना हो गया है। आर्मी एरिया से भी एक 51 वर्षीय पुरुष भी पॉजिटिव आया है। इसके अलावा 63 वर्षीय महिला भी संक्रमित हो गई है। नोखा से तीन पॉजिटिव है। इनमें एक 70, 55 और 36 वर्ष के पुरुष पॉजिटिव है।...
चाेरों का बढ़ता दुस्साहस:सोनियासर मीठिया में सवा लाख की चोरी

चाेरों का बढ़ता दुस्साहस:सोनियासर मीठिया में सवा लाख की चोरी

बीकानेर
जसरासर चोरों ने जसरासर पड़ाल बास पब्लिक पार्क के पास स्थित आर के ज्वैलर्स शोरूम के ताले तोड़े। इस दौरान ग्रामीणों और शोरूम के मालिक की जागरूकता के कारण चोरों की खाली हाथ भागना पड़ा। आर के ज्वैलर्स शोरूम के मालिक नंदकिशोर सोनी ने बताया कि 27 को रात को मैं शोरूम से 20 मीटर दूर पर बने मेरे घर में सोने की तैयारी करा था। इस दौरान मेरे बेटे ने आवाज लगाई कि दुकान पर एक पिकअप गाड़ी आकर रुकी है और वे लोग चोरी करने की नीयत से ताले तोड़ रहे हैं। इतना सुनते ही मैं और मेरा बेटा नीचे आए और शोर मचाना शुरू किया। हमारी आवाज सुनकर चाेर अपनी गाड़ी में बैठकर रवाना हो गए। चोरों के भागने के बाद मैंने जसरासर थाने में फोन किया तो जसरासर पुलिस तुरंत मौके पर आ गई और हमने जिस दिशा में चोरों की गाड़ी भागी उस दिशा में गाड़ी का पीछा किया। जसरासर पुलिस ने जसरासर कातर रोड़ पर लगे सीसीटीवी फुटेज देखें। चोरों की संख्...
नए साल में कोरोना पर डबल अटैक

नए साल में कोरोना पर डबल अटैक

बीकानेर
बीकानेर जिले के 1.77 लाख टीनएजर्स को 3 जनवरी से वैक्सीनेशन की तैयारी शुरू कर दी गई है। राज्य सरकार ने प्रदेश में 15 से 18 आयु वर्ग के 53 लाख 15 हजार 974 किशोर-किशोरियों को वैक्सीनेशन योग्य माना है। बीकानेर में 18 प्लस आयु वर्ग वालों को 26 लाख डोज लगाई जा चुकी है। सीएमएचओ डॉ. बीएल मीणा ने बताया कि हैल्थ डिपार्टमेंट ने फिलहाल इनकी संख्या ही जारी की है। इसकी प्लानिंग पर चर्चा हो रही है। बकौल सीएमएचओ, बच्चों को स्कूल जाकर वैक्सीन लगवाने पर भी विचार किया जा रहा है। सरकार के स्तर पर निर्णय होते ही इसे यहां भी लागू कर देंगे। फिलहाल उन्हीं बूथ पर टीनएजर्स का भी वैक्सीनेशन कराएंगे, जहां पर 18+ वालों का वैक्सीनेशन चल रहा है। गौरतलब है कि 10 जनवरी से 60 प्लस के अस्वस्थ बुजुर्गों और हैल्थ केयर वर्कर को वैक्सीन की प्रीकॉशन डोज भी लगाई जाएगी।...