Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बीकानेर

बीकानेर में कोरोना:कोरेाना के पांच नए संक्रमित मिले, लगातार बढ़ रही संख्या, तीसरी लहर का संकेत

बीकानेर में कोरोना:कोरेाना के पांच नए संक्रमित मिले, लगातार बढ़ रही संख्या, तीसरी लहर का संकेत

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर बीकानेर में कोरोना की तीसरी लहर का संकेत आने लगा है। पिछले कुछ दिनों से लगातार नए रोगी आने का सिलसिला बढ़ता जा रहा है। सोमवार को एक साथ पांच नए कोरोना पॉजिटिव आने के बाद हेल्थ डिपार्टमेंट के हाथ पांव फूलने लगे हैं। बीकानेर में अब एक्टिव की संख्या बढ़कर भी बीस हो गई है। सीएमएचओ डॉ. बी.एल. मीणा ने बताया कि एक केस रेलवे स्टेशन पर लिए गए सैंपल से सामने आया है। यहां 22 साल की एक युवती की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा आचार्यों के चौक के पास अजीत फाउंडेशन के नजदीक रहने वाले दो लोगों को कोरोना हुआ है। इसमें एक 59 साल के पुरुष और दूसरी 54 वर्ष की महिला है। जयनारायण व्यास कॉलोनी में एक बार फिर कोरोना के दो नए केस मिले हैं। जयनारायण व्यास कॉलोनी में पहले से काफी पॉजिटिव केस आ रहे हैं। ये कॉलोनी एक बार फिर कोविड का हॉट स्पॉट बन रहा है।...
घर में घुसकर धमकाया, मामला दर्ज

घर में घुसकर धमकाया, मामला दर्ज

बीकानेर
बीकानेर बीकानेर में अवैध हथियार रखने वालों की लगातार गिरफ्तारी के बाद भी गांवों तक में लोगों के पास अवैध हथियार की शिकायत पुलिस को मिल रही है। ताजा मामला श्रीडूंगरगढ़ के मिंगसरिया गांव का है, जहां एक एफआईआर में अवैध हथियार लेकर घर में घुसकर धमकाने का आरोप लगाया है। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस के अनुसार गांव मिंगसरिया में जान से मारने की नियत से डराने और जाति सूचक गालियां निकालने का आरोप लगाया गया है। श्रीडूंगरगढ़ थाने में मिंगसरिया निवासी राजेन्द्र मेघवाल ने संदीप सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना शुक्रवार शाम को करीब सवा पांच बजे पथवारी के पास मिंगसरिया की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि आरोपी बोलेरो कैंपर लेकर आया और जबरन घर में घुसकर बंदूक दिखाकर धमकी दी। आरोपी ने प्रार्थी को जातिसूचक गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर विभिन्न ध...
5वीं-8वीं क्लास की परीक्षा का शिड्यूल नहीं हुआ तय

5वीं-8वीं क्लास की परीक्षा का शिड्यूल नहीं हुआ तय

बीकानेर
बीकानेर राज्य में पांचवीं और आठवीं की बोर्ड पैटर्न पर होने वाली परीक्षा के लिए कार्यक्रम अब तक तय नहीं हुआ है। दरअसल, शिक्षा विभाग राज्य सरकार की स्वीकृति का इंतजार कर रहा है। प्रदेश में बीस लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स इन दो परीक्षाओं में हिस्सा लेते हैं। इस बार भी पांचवीं व आठवीं क्लास के फाइनल एग्जाम माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी परीक्षाओं के साथ ही आयोजित होने की उम्मीद है। शिक्षा विभाग ने पिछले दिनों राज्य सरकार को एक प्रस्ताव भेजकर इन परीक्षाओं को बोर्ड पैटर्न पर करवाने की स्वीकृति मांगी थी। ये स्वीकृति अब तक नहीं मिली है। माना जा रहा है कि सरकार परीक्षा आयोजन की व्यवस्थाओं में परिवर्तन कर सकता है। फिलहाल शिक्षा विभागीय पंजीयक कार्यालय राज्य के सभी डाइट्स के माध्यम से ये परीक्षा करवा रहा है। एग्जाम के लिए स्वीकृति मिलने के बाद स्कूलों से ऑनलाइन आवेदन लिए...
बीकानेर में कोरोना:रविवार को फिर तीन नए कोरोना पॉजिटिव, उन्नीस व इक्कीस साल के युवक भी आए चपेट में, नोखा में फिर नया संक्रमित

बीकानेर में कोरोना:रविवार को फिर तीन नए कोरोना पॉजिटिव, उन्नीस व इक्कीस साल के युवक भी आए चपेट में, नोखा में फिर नया संक्रमित

बीकानेर
बीकानेर बीकानेर में रविवार को कोरोना के तीन नई संक्रमित सामने आए हैं। यह तीनों ही अलग-अलग एरिया से हैं नोखा में कोरोनावायरस ने का सिलसिला तेज हो गया है, वही मुक्ता प्रसाद कॉलोनी और गंगाशहर एरिया में भी एक एक पॉजिटिव आए हैं। इसके साथ ही बीकानेर में कोरोना के एक्टिव केस एक बार फिर बढ़कर अट्ठारह तक पहुंच गए हैं। शहर के लगभग सभी एरिया में अब कोरोना के रोगी है। रविवार को मुक्ता प्रसाद नगर, गंगाशहर और नोखा में कोरोना पॉजिटिव आए हैं। इनमें एक 19 व 21 साल के युवक है जबकि एक अन्य 58 साल का व्यक्ति है। तीनों को एसिम्टोमेटिक माना जा रहा है। इससे पहले बीकानेर में जयनारायण व्यास कॉलोनी, नोखा, मुक्ताप्रसाद नगर, करमीसर, सार्दुलगंज, मुरलीधर व्यास कॉलोनी, गोलछों का चौक में भी कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं। पिछले एक सप्ताह में बीकानेर में चार बच्चों को कोरोना हुआ है। एक स्कूल के एक ही क्लास के दो स्टूडेंट...
बीकानेर में बड़ा हादसा टला:कोहरे के कारण खड़े सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई बस, चालक गंभीर घायल

बीकानेर में बड़ा हादसा टला:कोहरे के कारण खड़े सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई बस, चालक गंभीर घायल

बीकानेर
बीकानेर सर्दी के चलते बीकानेर में सुबह घना कोहरा रहने लगा है। शनिवार सुबह एक बस और ट्रक की जबर्दस्त टक्कर हो गई। शुक्र रहा कि इस हादसे में किसी की मौत नहीं हुई। बस चालक गंभीर घायल हुआ है, जिसे पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घने कोहरे की वजह से सुबह छतरगढ़ थाना क्षेत्र के खारवाली के पास भारत माला सड़क मार्ग के किनारे खड़े एक ट्रक से पीछे से बस टकरा गई। घटना के दौरान बस चालक को ही चोट लगी है। उसने समय रहते बस को न सिर्फ रोक लिया, बल्कि मोड़ने का भी प्रयास किया। जिससे सवारियों को ज्यादा चोट नहीं आई। सूचना के बाद छत्तरगढ़ पुलिस पहुंची और क्षतिग्रस्त हुए वाहनों को साइड में करवाया गया और घायल को छत्तरगढ़ सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रेफर किया गया। छत्तरगढ़ पुलिस थाना के एएसआई राम मीणा ने बताया कि शनिवार अल सुबह छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र के खारवाली के पास सड़क के किनारे प...
एक और स्कूली स्टूडेंट कोरोना पॉजिटिव

एक और स्कूली स्टूडेंट कोरोना पॉजिटिव

बीकानेर
बीकानेर बीकानेर में स्कूली बच्चों को कोविड का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। जयनारायण व्यास कॉलोनी के जिस स्टूडेंट को दो दिन पहले कोरोना हुआ था, उसी क्लास के एक और स्टूडेंट की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आ गई है। हालांकि उसका स्वास्थ्य सही है। बीकानेर के इस 13 वर्षीय स्टूडेंट की कोरोना जांच करवाई गई थी। दैनिक भास्कर से बातचीत में उनके परिजनों ने बताया कि बच्चा जयनारायण व्यास कॉलोनी में स्थित आरएसवी स्कूल में पढ़ता है। उसकी क्लास का एक स्टूडेंट पॉजिटिव आया था, इसलिए उन्होंने भी जांच करवा ली। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव है, अच्छी खबर है कि वो पूरी तरह स्वस्थ है। किसी तरह की कोई दिक्कत उसे फिलहाल नहीं है। शनिवार की रिपोर्ट में ये एक ही पॉजिटिव केस है जबकि शेष सभी नेगेटिव है। वहीं नोखा में लिए गए सेंपल में तीन टेस्ट अंडर प्रोसेस में है। उनकी रिपोर्ट शाम तक आ सकती है।इसमें रायसर, नोखा के वार्ड संख्या 30 व ...
ऊंट गाड़ी पर पलटा ट्रेलर, माता-पिता, बेटी की मौत:खेत जा रहे थे परिवार के 4 सदस्य

ऊंट गाड़ी पर पलटा ट्रेलर, माता-पिता, बेटी की मौत:खेत जा रहे थे परिवार के 4 सदस्य

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर बीकानेर के महाजन में शनिवार को सड़क हादसे में मां-बाप और बेटी की मौत हो गई। मुख्य मार्ग से जा रहा एक ओवरलोड ट्रेलर पास ही चल रहे ऊंट गाड़ी पर पलट गया। ऊंट गाड़ी पर सवार परिवार के 4 सदस्य इसकी चपेट में आ गए। करीब ढाई घंटे तक तीनों के शव ट्रेलर के नीचे पड़े रहे, जबकि एक बेटी को गंभीर चोट आई है। महाजन के राणीसर गांव के पास ढाणी छिपलाई है। यहीं से जगदीश जाट अपने परिवार सहित करीब 1:30 बजे ऊंट गाड़ी पर खेत के लिए निकला था। इनके पास से ही एक ट्रेलर निकल रहा था, जो असंतुलित होकर ऊंट गाड़ी पर गिर गया। इससे जगदीश के साथ उसकी पत्नी लक्ष्मी देवी और बेटी कृष्णा की दब गई। दूसरी बेटी दूर जा गिरी। वह बच गई, लेकिन गंभीर रूप से घायल होने पर बीकानेर के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया है।...
MFFR में फिर हादसा:महाजन फिल्ड फायरिंग रेंज में युद्धाभ्यास के दौरान तोप चला रहे थे जवान, संतुलन बिगड़ने से नीचे गिरा प्रयागराज का जवान, अस्पताल में हुई मौत

MFFR में फिर हादसा:महाजन फिल्ड फायरिंग रेंज में युद्धाभ्यास के दौरान तोप चला रहे थे जवान, संतुलन बिगड़ने से नीचे गिरा प्रयागराज का जवान, अस्पताल में हुई मौत

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर बीकानेर के महाजन फिल्ड फायरिंग रेंज में तोपाभ्यास कर रहे सेना के एक जवान की मौत हो गई। ये जवान तोप चलाने का अभ्यास कर रहा था, लेकिन इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वो घायल हो गया। उसे हाथों हाथ मिल्ट्री अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जवान इलाहबाद निवासी नन्दलाल यादव है। महाजन थाना अधिकारी रमेश कुमार न्योल ने बताया कि महाजन फील्ड फायरिंग रेंज की नॉर्थ रेंज में 12 आर्मर्ड रेजीमेंट पटियाला पिछले कुछ दिन से युद्धाभ्यास कर रही है। इसी दौरान जवान तोप चलाने का अभ्यास कर रहे थे। उसी दौरान टैंक में सवार सिपाही नंद लाल यादव (38) निवासी प्रयागराज टैंक से गिर गया। जिससे वह घायल हो गया। उसके सिर पर गंभीर चोट आई। उसे घायल पर प्राथमिक उपचार के लिए सूरतगढ़ सेना अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस सूरतगढ़ सेना अस्पताल में प...
सीमेंट लूट मामले में चार गिरफ्तार

सीमेंट लूट मामले में चार गिरफ्तार

बीकानेर
बीकानेर बीकानेर के पांचू एरिया से गुजर रहे दो ट्रेक्टर से करीब एक लाख रुपए की सीमेंट लूटने के मामले में पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ लूट और अपहरण का मामला दर्ज कराया गया था। मामले की जांच पांचू थानाधिकारी विकास बिश्नोई कर रहे हैं। बिश्नोई ने बताया कि केईसी इंटरनेशनल लिमिटेड कंपनी के मजदूर 18 दिसम्बर की रात दो ट्रेक्टर में सीमेंट लेकर प्लांट पर जा रहे थे तभी कुछ युवकों ने ट्रेक्टरों पर हमला करके सीमेंट लूट ली। इस दौरान 259 सीमेंट कट्‌टे लेकर भाग गए। ट्रेक्टर पर सवार मजदूरों का भी अपहरण कर लिया गया। इन्हें बाद में दूर नान्दड़ा गांव के पास छोड़ दिया गया। पुलिस को गोविन्द यादव ने एफआईआर दी। जिसके आधार पर जांच की गई। दो दिन की तफ्तीश के बाद पुलिस को इन युवकों का पता लगा। पांचू पुलिस थाना प्रभारी विकास बिश्नोई ने साईंसर गांव के चार युवकों का गिरफ्तार किया है। इनमें ...
बीकानेर में खत्म हुआ CMHO का विवाद

बीकानेर में खत्म हुआ CMHO का विवाद

बीकानेर
बीकानेर पिछले करीब छह महीने से बीकानेर में एक सीट पर तीन अधिकारियों का विवाद खत्म हो गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) के पद पर अब एक बार फिर से डॉ. बी.एल. मीणा का पदस्थापन कर दिया गया है जबकि इसी पद पर दावा जता रहे डॉ. सुकुमार कश्यप को जालौर में परिवार कल्याण का जिम्मा दिया गया है। वर्तमान में इसी पद पर कार्यवाहक काम कर रहे डॉ. ओ.पी. चाहर अपने पुराने पद पर ही काम करेंगे। दरअसल, इस संबंध में हेल्थ डिपार्टमेंट के संयुक्त शासन सचिव ने आदेश जारी किए हैं। दो अलग-अलग आदेश में दोनों अधिकारियों को अलग अलग जिलों में पदस्थापित करने के आदेश दिए गए हैं। दोनों के ही मामले अदालत में विचाराधीन थे। दोनों के अदालती आदेश की पालना करते हुए हेल्थ डिपार्टमेंट ने इस विवाद का निपटारा कर दिया है। पहले डॉ. बी.एल. मीणा को सीएमएचओ पद से कार्यमुक्त करके हनुमानगढ़ के जिला अस्पताल में महज चिकित...