Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बीकानेर

करन्ट से पार्षद पति की मौत पर पार्षदों में रोष

करन्ट से पार्षद पति की मौत पर पार्षदों में रोष

बीकानेर
बीकानेर. नगर निगम वार्ड पार्षद कुसुम भाटी के पति मघाराम भाटी की बिजली के करन्ट से हुई मौत पर निगम पार्षदों में रोष है। गुरुवार को भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय पार्षदों सहित कई मनोनीत पार्षदों ने संयुक्त रूप से जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर बिजली कंपनी की लापरवाही पर विरोध दर्ज करवाया और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। इस दौरान आश्रित पुत्र को नौकरी देने व उचित मुआवजे की भी मांग की गई। घटना के विरोध में पक्ष और विपक्ष के पार्षदों ने संयुक्त रूप से ज्ञापन सौंपा। इस दौरान पार्षदों ने कहा कि बीकेईएसएल कंपनी की लगातार लापरवाही चल रही है। इस कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं व दुर्घटनाएं हो रही हैं। कंपनी अधिकारी सख्त कार्रवाई करने की बजाय आमजन की आवाज को अनसुना कर रहे हैं। इस दौरान कई पार्षदों ने महिला पार्षद के पति की करन्ट से मौत पर आक्रोश व्यक्त किया। ज्ञापन देने वालों म...
दूसरे दिन 3 हजार 536 नवसाक्षर शामिल हुए बेसिक मूल्यांकन साक्षरता परीक्षा में

दूसरे दिन 3 हजार 536 नवसाक्षर शामिल हुए बेसिक मूल्यांकन साक्षरता परीक्षा में

बीकानेर
बीकानेर.साक्षरता एवं सतत शिक्षा विभाग द्वारा संचालित पढऩा-लिखना अभियान के अन्तर्गत तीन दिवसीय बेसिक मूल्यांकन साक्षरता परीक्षा के दूसरे दिन गुरुवार को तीन हजार 536 नवसाक्षर शामिल हुए। जिला साक्षरता एवं सतत शिक्षा अधिकारी डॉ. राजकुमार शर्मा ने बताया कि 28 जुलाई से प्रारंभ हुई तीन दिवसीय बेसिक मूल्यांकन साक्षरता परीक्षा ग्रामीण अंचल में नोडल संबंधित पीईईओ की देखरेख में ग्राम पंचायत स्तर पर प्रारंभ हुई। सहायक परियोजना अधिकारी एवं परीक्षा संयोजक राजेन्द्र जोशी ने बताया कि ग्राम पंचायत स्तर पर संचालित साक्षरता कक्षाओं में स्वयं सेवकों द्वारा पढ़ाए जा रहे नवसाक्षरों ने परीक्षा केन्द्रों पर पहुँचकर अपना पंजीकरण फार्म भरने के बाद नेशनल ओपन स्कूल नई दिल्ली की बेसिक मूल्यांकन साक्षरता परीक्षा में भागीदारी निभाई। जोशी ने बताया कि दो दिन में 5 हजार 583 नवसाक्षरों ने परीक्षा दी। दूसरे दिन सात पंच...
वर्षों बाद भी नहीं मिला खुद की खेती का अवसर

वर्षों बाद भी नहीं मिला खुद की खेती का अवसर

बीकानेर
बीकानेर.भूमिहीन किसानों के सपनों पर सरकारी उदासीनता भारी पड़ रही है। बीकानेर जिले के हजारों बेरोजगार कृषकों को वर्ष1984 के बाद खुद की खेती करने का अवसर नहीं मिला है। असल में बीकानेर जिले में भूमिहीन किसानों के लिए 1984 से पूर्व भूमि आवंटन की प्रक्रिया हुई थी, लेकिन उसके बाद आवंटन संबंधी फाइलों को ठण्डे बस्ते में डाल दिया गया। पांच साल पहले उपनिवेशन तहसील गजनेर का गठन हुआ तो बेरोजगार किसानों की उम्मीद जगी थी कि उन्हें अब रोजगार का मौका मिलेगा। लेकिन सरकारी अनदेखी के चलते पांच साल बाद भी आवंटन प्रक्रिया की फाइलें एक दफ्तर से दूसरे दफ्तर में चक्कर काट रही है। जबकि करीब छह माह पहले बीकानेर पहुंचे राजस्व उप निवेशन मंत्री हरीश चौधरी ने दो माह में आवेदन प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए थे। आवंटन से मिल सकता है करोड़ों का राजस्वकोरोना महामारी के चलते लगाए गए लॉकडाउन से जहां आमजन की माली हा...
समग्र शिक्षा अभियान की जिला रैंकिंग में बीकानेर टॉप टेन में

समग्र शिक्षा अभियान की जिला रैंकिंग में बीकानेर टॉप टेन में

बीकानेर
बीकानेर.राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में जारी जिला रैकिंग में बीकानेर ने प्रदेश के टॉप टेन जिलों में स्थान हासिल किया है। कोरोना काल से पूर्व जिला इस रैकिंग में 18वें नंबर पर था, जबकि अब इसमें आठ स्थानों का सुधार हुआ है। अतिरिक्त जिला कलक्टर बलदेवराम धोजक की अध्यक्षता में राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान की समीक्षा बैठक में अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक शिक्षा हेतराम सारण ने यह जानकारी दी। अतिरिक्त जिला कलक्टर धोजक ने कोरोना काल में विद्यालयों के बंद रहते विद्यार्थियों की शिक्षण व्यवस्था के बारे में जानकारी ली और निर्देश दिए कि आओ घर से सीखें, शिक्षा दर्शन, शिक्षावाणी, ई-कक्षा, मिशन समर्थ आदि कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों के अध्ययन-अध्यापन की नियमित मॉनिटरिंग की जाए। उन्होंने विद्यार्थियों को घर पर डिजिटल माध्यम से स्टडी मेटिरियल देने की समीक्षा की और निर्देश दिए कि सभी ...
प्रशासन शहरों के संग अभियान की तैयारियों में जुटा प्रशासन

प्रशासन शहरों के संग अभियान की तैयारियों में जुटा प्रशासन

बीकानेर
बीकानेर.प्रशासन शहरों के संग अभियान की पूर्व तैयारियों के संबंध में गुरुवार को जिला कलक्टर नमित मेहता की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। 2 अक्टूबर से शुरू होने वाले इस अभियान का लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिले, इसके मद्देनजर जिला कलक्टर नमित मेहता ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को समय रहते सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। कलक्टर मेहता ने बताया कि बीकानेर नगरीय क्षेत्र के अलावा नोखा, श्रीडूंगरगढ़ एवं देशनोक में अभियान के तहत शिविर आयोजित होंगे। संबंधित उपखण्ड अधिकारी को इनकी सम्पूर्ण मॉनिटरिंग करनी होगी। इन शिविरों में किए जाने वाले प्रस्तावित कार्यों की सूची के आधार पर बैठक में चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि शिविरों के दौरान किए गए कार्यों की रिपोर्ट प्रतिदिन भिजवानी होगी। जिला कलक्टर ने बताया कि अभियान के दौरान कृषि भूमि के आवासीय, व्यावसायिक एवं रूपांतरण, पट्टे जारी...
अज्ञात वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, सवार युवती घायल

अज्ञात वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, सवार युवती घायल

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर. गंगाशहर थाना क्षेत्र में जोधपुर बाइपास पर अज्ञात वाहन ने एक स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी सवार युवती गंभीर घायल हो गई। उसे पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।पीबीएम से मिली जानकारी के अनुसार रामदेव कॉलोनी निवासी संपतराज सोनी की पुत्री आरती सोनी स्कूटी से विनायक नगर की तरफ जा रही थी। तभी अज्ञात वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी। राहगीर उसे गंभीर हालत में ट्रोमा सेंटर में लेकर पहुंचे और परिजनों को सूचित किया। चिकित्सकों के मुताबिक युवती के सिर में गंभीर चोट लगी है, उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। आवारा सांड से बाइक टकराई, युवक की मौत बीकानेर. दंतौर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात सड़क पर अचानक आवारा सांड सामने आने से बाइक सवार उससे टकरा गया। दुर्घटना में वह गंभीर घायल हो गया। उसे गंभीरावस्था में पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर लाया गया, जहां चिकित्सकों...
शातिर बाइक चोर गिरफ्तार, चार वाहन बरामद

शातिर बाइक चोर गिरफ्तार, चार वाहन बरामद

बीकानेर
नोखा. क्षेत्र में बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर चोर को पकडऩे में पुलिस को सफलता हाथ लगी है। उसे गिरफ्तार कर पूछताछ करने पर उसने चार बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देना कबूल किया है। पुलिस ने उससे चुराई गई चार बाइक भी बरामद की है। सीआई ईश्वर प्रसाद जांगिड़ ने बताया कि कस्बे में बाइक चोरी की वारदातों का खुलासा करने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने गत दिनों सब्जी मंडी के पास सब्जी लेने गए जोरावरपुरा बास निवासी रामेश्वर भाम्भू की बाइक चोरी होने के मामले में अनुसंधान शुरू करते हुए वहां पर लगाए गए सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो उसमें बाइक चुराकर ले जाने वाले युवक के हाथ पर प्लास्टर बंधा नजर आया। टीम ने इस युवक की पहचान की और उसे पकड़कर पूछताछ करने पर उसने बाइक चोरी करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में रोड़ा निवासी रामधन पुत्र राजेंद्र बिश्नोई को गिरफ्...
एम. कॉम अंतिम वर्ष के पेपर में आया अन्य विषय का प्रश्न

एम. कॉम अंतिम वर्ष के पेपर में आया अन्य विषय का प्रश्न

बीकानेर
बीकानेर. महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के एम कॉम के अंतिम वर्ष की परीक्षा के एक प्रश्र पत्र में अन्य विषय का एक प्रश्न प्रकाशित हो गया है। इसे लेकर विद्यार्थियों को परेशानी हुई है। उधर विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए प्रश्न पत्र परिवेदना समिति के पास मामला भेज दिया है। अब विश्वविद्यालय के कुलपति इस समिति को निर्देश देकर इस प्रकरण का निपटारा कराएंगे। बुधवार को एम कॉम के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों का प्रोडक्शन मैनेजमेंट का प्रश्र पत्र था। परीक्षा के दौरान बंडल भी इसी विषय का खोला गया था लेकिन प्रश्र पत्र में मैटेरियल मैनेजमेंट के प्रश्न आ गए थे। इससे विद्यार्थियो को दिक्कत हुई। उन्होंने अपनी शिकायत परीक्षक को दर्ज कराई। जब विश्वविद्यालय प्रशासन को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए यह प्रकरण प्रश्र पत्र परिवेदना समिति के पास भेज दिया। उधर एबीवीपी म...
दो वक्त की रोटी के लिए दांव पर स्वास्थ्य

दो वक्त की रोटी के लिए दांव पर स्वास्थ्य

बीकानेर
बीकानेर.वल्लभ गार्डन क्षेत्र में स्थित नगर निगम का डम्पिंग यार्ड कचरा संग्रहण का केन्द्र होने के साथ-साथ यह कई परिवारों के लिए रोजी-रोटी का माध्यम भी है। यहां प्रतिदिन दर्जनों लोग अपने परिवार के संचालन के लिए कचरे के ढेर से बिकने योग्य कबाड़ का सामान बीन कर और बादमें बेचकर दो वक्त की रोटी का जुगाड़ कर रहे है। डम्पिंग यार्ड परिसर में सुबह से शाम तक कचरा बीनने वालों के हाथ थकते नहीं है। शहर भर से एकत्र होकर आ रहे कचरे के ढेर से ये लोग प्लास्टिक बोतलंे, प्लास्टिक व लोहे का सामान, गत्ते, कागज, लोहा, एल्यूमिनियम आदि धातुओं से बनी वस्तुओं को एकत्र करते रहते है। कचरे के ढेर से कबाड़ सामान एकत्र करने के दौरान इनका स्वास्थ्य भी दांव पर लगा हुआ है। न मास्क न हाथों के दस्तानें डम्पिंग यार्ड में कचरा बीनने वाले लोग अपने स्वास्थ्य को लेकर सचेत नहीं है। बिना मास्क लगाए और हाथों के दस्ताने पहने बिन...
नगर निगम ने हटाया अतिक्रमण

नगर निगम ने हटाया अतिक्रमण

बीकानेर
बीकानेर. नगर निगम अतिक्रमण निरोधक दल ने बुधवार को दीवार के रूप में हो रखे अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की। निगम उप नगर नियोजक मामराज चौाधरी के नेतृत्व में दल ने सर्किट हाउस के पीछे राजविलास कॉलोनी के कलावती ब्लॉक में हो रखे अतिक्रमण को हटाया। यहां एक मकान के पास दीवार के रूप में अतिक्रमण हो रखा था। उप नगर नियोजक मामराज चौधरी के अनुसार अतिक्रमण की शिकायत हो रखी थी। निगम आयुक्त के आदेश पर बुधवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। अतिक्रमण हटाने के दौरान आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। जेसीबी मशीन के अतिक्रमण स्थल पर नहीं पहुंच पाने के कारण मैन्यूअली अतिक्रमण को हटाया। इस दौरान राजस्व अधिकारी अलका बुरडक, कनिष्ठ अभियंता सुमन सारण, सर्वेयर देवकिशन, कार्यवाहक स्वास्थ्य निरीक्षक हितेश यादव व बीडी व्यास, कनिष्ठ सहायक कर्णपाल धारू, सहायक कर्मचारी संजय सहित संबंधित वार्ड जमादार निगम कर्मचारी...