Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बीकानेर

आरएएस भर्ती परीक्षा पर उठाए सवाल, साक्षात्कार की अनिवार्यता हो समाप्त

आरएएस भर्ती परीक्षा पर उठाए सवाल, साक्षात्कार की अनिवार्यता हो समाप्त

बीकानेर
बीकानेर. राजस्थान प्रशासनिक सेवा की वर्ष 2018 की भर्ती परीक्षा की जांच करवाने और साक्षात्मकार की अनिवार्यता को समाप्त करने की मांग की गई है। भाजपा नेता सुरेन्द्र सिंह शेखावत के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने आरपीएससी चेयरमैन भूपेन्द्र सिंह यादव से अजमेर में मुलाकात कर इस संबंध में ज्ञापन सौंपा। शेखावत ने बताया कि आरएएस भर्ती परीक्षा में सत्ताधारी दल के प्रदेशाध्यक्ष व शिक्षा मंत्री के रिश्तेदारों को परीक्षा में अवांछित लाभ देने के आरोप सामने आए है। विभिन्न माध्यमों से इस भर्ती परीक्षा पर सवाल उठ रहे है। इससे आयोग की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हुए है। शेखावत के अनुसार चेयरमैन से आरएएस 2018 भर्ती परीक्षा की जांच करवाने की मांग की गई। अजमेर उप महापौर नीरज जैन के साथ आरपीएससी चेयरमैन से मिले प्रतिनिधि मंडल ने भविष्य में होने वाली परीक्षाओं के निष्पक्ष और पारदर्शी आयोजन के लिए साक्षात्कार की...
भाइयों की दीर्घायु के लिए नाग देवता का किया पूजन

भाइयों की दीर्घायु के लिए नाग देवता का किया पूजन

बीकानेर
बीकानेर. भाइयों के दीर्घायु की कामना को लेकर बुधवार को नाग पंचमीं पर्व मनाया गया। बहिनों ने अपने भाइयों की रक्षा के लिए नाग देवता का पूजन कर नाग पंचमी की कथा को सुना। नाग पंचमीं पर घर-घर में नाग देवता का पूजन हुआ। मटकियों पर नाग देवता की आकृति बनाकर कुमकुम, अक्षत, मोठ, बाजरा आदि सामग्री से पूजन कर आरती की गई। मंगलवार को बनाए गए ठंडे भोजन का भोग अर्पित किया गया। नाग पंचमी पर घर-घर में नाग देवता का पूजन हुआ। शिव मंदिरों में भगवान शिव के गले में विराजमान नाग देवता का पूजन कर आरती की गई। कई लोगों ने नाग के समक्ष दूध अर्पित किया। ठंडा भोजन प्रसाद स्वरूप ग्रहण कियामहिलाओं ने नाग देवता के पूजन के बाद एक दिन पहले बनाए गए ठंडे भोजन को प्रसाद स्वरूप ग्रहण किया। महिलाओं ने बेसन और मोगर के परांठे, सांगरी की सब्जी भोजन के रूप में विशेष रूप से ग्रहण की। वहीं नाग देवता के दूध और मिठाइयों का भोग भी अर्...
यहां अभिष्ट कार्य सिद्धि के लिए मिट्टी से बनाते हैं पार्थिव शिवलिंग

यहां अभिष्ट कार्य सिद्धि के लिए मिट्टी से बनाते हैं पार्थिव शिवलिंग

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर. सावन में भगवान शिव की आराधना का विशेष महत्व है। शिवभक्त पूरे माह अपने इष्टदेव की प्रसन्नता के लिए अभिषेक, पूजन, आराधना और पूजन-अनुष्ठान करते है। शिव मंदिरों में अभिषेक-पूजन का दौर चलता रहता है। सावन के महीने में मिट्टी से पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर उनके अभिषेक-पूजन का भी विशेष महत्व है। बीकानेर में सावन के महीने में अभिष्ट कार्य सिद्धि की कामना को लेकर शिवभक्त सवा लाख पार्थिव शिविलिंग का निर्माण कर उनका अभिषेक-पूजन करते है। सावन में प्रतिदिन सूर्योदय से सूर्यास्त तक पार्थिव शिविलंग का निर्माण वेद मंत्रों के उच्चारण के बीच होता है। पार्थिव शिवलिंग का विशेष महत्व ज्योतिषाचार्य पंडित राजेन्द्र किराडू के अनुसार शिवपुराण में पार्थिव शिवलिंग का विशेष महत्व बताया गया है।सावन में पार्थिव शिवलिंग के पूजन का विशेष महत्व है। पार्थिव शिवलिंग अंगुष्ठ आकार का या इससे अधिक 12 इंच तक आका...
सरकारी कार्यालयों में भी न चेहरे पर मास्क ना सोशल डिस्टेंस की पालना

सरकारी कार्यालयों में भी न चेहरे पर मास्क ना सोशल डिस्टेंस की पालना

बीकानेर
बीकानेर. कोरोना महामारी को लेकर न केवल आमजन बल्कि सरकारी अधिकारी और कर्मचारी भी लापरवाही बरत रहे है। सरकारी विभागों के कार्यालयों में न मास्क की अनिवार्यता नजर आ रही है और ना ही सोशल डिस्टेंस की पालना। आमजन की सेवाओं से जुड़े विभागों में लोग बिना मास्क के ही पहुंच रहे है। कार्यालयों कक्षों में कर्मचारी ही नहीं अधिकारी भी मास्क और सोशल डिस्टेंस को लेकर कोताही बरत रहे है। जिन विभागों का दायित्व कोविड प्रोटोकॉल की पालना करवाना है, उन विभागों के कार्यालयों में भी कोविड गाइडलाइन की पालना सुनिश्चित होती नजर नहीं आ रही है। कोई रोक-टोक नहीं आमजन की सेवाओं से जुड़े विभिन्न सरकारी विभागों में मास्क और सोशल डिस्टेंस को लेकर सख्ताई नजर नहीं आ रही है। बड़ी संख्या में लोग संबंधित विभागों के कार्यो और सेवाओं को लेकर इन विभागों में बिना मास्क पहुंच रहे है। जिन कार्यालय कक्षों में आमजन से जुड़े कार्य...
पात्र लोगों तक पहुंचाएं सरकारी योजनाएं- मेहता

पात्र लोगों तक पहुंचाएं सरकारी योजनाएं- मेहता

बीकानेर
बीकानेर.जिला कलक्टर नमित मेहता ने कहा कि बीस सूत्री कार्यक्रम के तहत अनेक ऐसी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिसका लाभ आम व्यक्ति को दिलाकर विकास की मुख्य धारा से जोड़ते हुए उनका आर्थिक और सामाजिक विकास किया जा सकता है। मेहता सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बीस सूत्री कार्यक्रम के तहत आवंटित लक्ष्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में बीस सूत्री कार्यक्रम के तहत पात्र लोगों को लाभ दिलाने के लिए विभागों को लक्ष्य दिए है। संबंधित विभाग समय रहते हुए पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाए। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को योजनाओं का लाभ मिला हैए उसका का सत्यापन करवाया जाए। जिला कलक्टर ने सभी को शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो, इसके लिए जल जीवन मिशन के तहत लक्षित धरों में पानी का कनेक्शन देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभा...
तीन दिन में  55 गोधे पकड़े, अब दस दिन से गोधे पकडऩे का काम बंद

तीन दिन में 55 गोधे पकड़े, अब दस दिन से गोधे पकडऩे का काम बंद

बीकानेर
बीकानेर. शहर में सडक़ों पर खुले में घूम रहे बेसहारा पशुओं की समस्या से आमजन परेशान है। बेसहारा पशुओं के कारण आए दिन हो रही दुर्घटनाओं के बाद भी जिला प्रशासन और निगम प्रशासन स्थायी समाधान नहीं कर पा रहा है। शहर में पिछले दस दिनों से गोधे पकडऩे का काम बंद पड़ा है। बताया जा रहा है कि संबंधित गोशाला ने और गोधे लेने से इंकार कर दिया है। जबकि निगम की ओर से इसी माह एक फर्म से गोधे पकडक़र उनको गोशाला में पहुंचाने का अनुबंध किया गया। फर्म को 12 जुलाई को कार्यादेश दिया गया। फर्म ने 13 से 16 जुलाई तक 55 गोधे पकड़े और जयमलसर गोशाला में पहुंचाए भी। फर्म प्रोपराइटर पूनमचंद पुरोहित का कहना है कि गोशाला ने अब और गोधे लेने से इंकार कर दिया है, इसलिए पिछले दस दिन से गोधे पकडऩे का काम बंद है। फर्म का एक साल का अनुबंध है। वहीं निगम उपायुक्त पंकज शर्मा का कहना है कि सडक़ों पर घूम रहे बेसहारा पशुओं को पकडक़र ...
कोरोना संक्रमित घटे, चेहरों से मास्क हटे

कोरोना संक्रमित घटे, चेहरों से मास्क हटे

बीकानेर
बीकानेर. कोरोना महामारी की तीसरी लहर की आशंका बनी हुई है। लेकिन शहर में कोरोना संक्रमितों की संख्या घटने के साथ ही लापरवाही भी सामने आ रही है। सरकारी कार्यालयों से लेकर बाजारों, बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन सहित सार्वजनिक स्थानों पर लोग कोरोना को लेकर लापरवाही बरत रहे है। बिना मास्क निकल रहे है। जिला प्रशासन और पुलिस विभाग भी कोरोना को लेकर सुस्त नजर आ रहे है। कहीं पर भी मास्क और सोशल डिस्टेंस को लेकर सख्ताई नजर नहीं आ रही है। अधिकतर लोग बिना मास्क ही भीड़भाड़ वाले स्थानों पर नजर आ रहे है। आमजन और प्रशासन की ओर से बरती जा रही यह लापरवाही भारी पड़ सकती है। समय रहते सचेत होने की आवश्यकता है। बिना मास्क निकल रहे घरों से कोरोना को लेकर लोगों की लापरवाही शुरू हो गई है। कुछ समय पहले लोग आवश्यक रूप से मास्क लगाकर घरों से निकल रहे थे, अब बिना मास्क ही घरों से बाहर निकल रहे है। यही नहीं बच्चों...
सावण सुरंगो बरसे, लोरो पर लोर है, भर गई ताल तलैया नाचै सब मोर है

सावण सुरंगो बरसे, लोरो पर लोर है, भर गई ताल तलैया नाचै सब मोर है

बीकानेर
बीकानेर. आकाश में ऊमड़-घुमड़ कर बदरा छानै, बिजली गरजने और मूसलाधार बारिश से मरु शहर बीकानेर की रंगत हिलोरे लेने लग जाती है। आकाश से टपकी पानी की बूंदों से सोनलिए धोरे हरियाली से आच्छादित हो जाते है। तालाब-तलाइयां पानी से लबालब भर जाते है और प्रकृति की सुन्दरता देखते ही बनती है। मोर-पपैये की पिऊ -पिऊ और कोयल की गुंजन हर किसी को प्यारी लगती है। झूलों पर झूलती महिलाएं और गोठ और गंठो के दौर तथा मेले बीकानेर के सावन की खास पहचान है। होली के अवसर पर आयोजित होने वाली स्वांग मेहरी रम्मतों के प्रमुख गीत चौमासा में बीकानेर के सावन का विशेष उल्लेख हर साल होता है। इस गीत में जहां सावन में प्रकृति की सुन्दरता का विशिष्ट चित्रण होता है, वहीं मेले, मगरिए, झूला, तीज आदि का विशेष उल्लेख होता है। रम्मत उस्ताद की कलम से रचे जाने वाले इस चौमासा गीत में सावन का चित्रण हर किसी के दिल और दिमाग पर छाया रहता है...
लाखों के वाहन खरीदने वाले हो रहे लर्निंग लाइसेंस परीक्षा में फेल

लाखों के वाहन खरीदने वाले हो रहे लर्निंग लाइसेंस परीक्षा में फेल

बीकानेर
बीकानेर.चमचमाती गाडिय़ों के लिए लाखों रुपए खर्च करने वाले वाहन चालकों को सड़क पर चलने के नियम-कायदों की जानकारी भी नहीं है। प्रादेशिक परिवहन विभाग (आरटीओ) की लर्निंग लाइसेंस परीक्षा में रोजाना 15 से 20 फीसदी वाहन चालक इसी कारण फेल हो रहे हैं। लर्निंग लाइसेंस के लिए होने वाली कम्प्यूटर परीक्षा में सड़क चलने से जुड़े 20 सवाल किए जाते हैं, जिसमें 12 के जवाब देना अनिवार्य होता है। इन सवालों में सड़क के किनारे लगे यातायात संकेतकों और नियमों का उल्लेख होता है। हैरानी की बात तो यह कि परीक्षा में महिला वाहन चालकों की तुलना में पुरुष वाहन चालक ज्यादा फेल हो रहे हैं। 190 वाहन चालकों को मौकापरिवहन विभाग में रोजाना 190 वाहन चालकों को लर्निंग और स्थाई लाइसेंस बनाने का मौका मिलता है। इसमें सबसे अधिक लर्निंग लाइसेंस के स्लॉट की बुकिंग खुलती है, लेकिन बुकिंग करवाने वाले वाहन चालकों की संख्या औसत रूप ...
सावन का पहला सोमवार आज, शिवालयों में होंगे अभिषेक-पूजन

सावन का पहला सोमवार आज, शिवालयों में होंगे अभिषेक-पूजन

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर. सावन के पहले सोमवार पर आज शहर के शिवालयों में भगवान शिव का अभिषेक-पूजन होगा। अलसुबह से शुरू होने वाला दर्शन-पूजन का क्रम देर रात तक चलेगा। कई शिवालयों में रूद्राभिषेक के साथ भजन-कीर्तन के भी आयोजन होंगे। सोमवार को लेकर मंदिरों को रंग बिरंगी रोशनियों से सजाया गया है। बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को देखते हुए पुख्ता व्यवस्थाएं की गई है। सावन में सोमवार को शिव आराधना का विशेष महत्व होने के कारण दिन भर भगवान भोलेनाथ का रूद्राभिषेक होगा। शिवभक्त अपने इष्टदेव की प्रसन्नता के लिए जल, दूध, घी, दही, शर्करा, शहद, पंचामृत, ईखरस, विजय आदि से रूद्राष्टध्यायी पाठ के वेद मंत्रों के उच्चारण के बीच महादेव का अभिषेक कर पूजन करेंगे। घर-घर में होगी शिव आराधना सावन सोमवार पर शिवालयों के साथ घर-घर में भगवान शंकर का अभिषेक, पूजन कर विशेष आराधना की जाएगी। इसकी तैयारियां रविवार को की गई। ...