Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बीकानेर

सावन का दूसरा सोमवार आज, शिवालयों में चलेंगे अभिषेक-पूजन के दौर

सावन का दूसरा सोमवार आज, शिवालयों में चलेंगे अभिषेक-पूजन के दौर

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर. सावन के दूसरे सोमवार पर शिवालयों में अभिषेक-पूजन का क्रम चलेगा। अलसुबह से देर रात तक शिवालय हर-हर महादेव और बम भोले के जयकारों की गूंज रहेगी। रूद्राष्टध्यायी पाठ के वेद मंत्रों के उच्चारण के बीच महादेव का जल, गंगाजल, दूध, दही, शर्करा, घी, शहद, ईख रस, पंचामृत आदि से रूद्राभिषेक किया जाएगा। आक, धतूरा, पुष्प, भस्म आदि से भोलेनाथ का श्रृंगार कर महाआरती की जाएगी। कई शिवालयों में भजन और स्तुती गान होगा। घर-घर में भी महादेव का अभिषेक पूजन कर आरती की जाएगी। सावन के पहले दिन से चल रहे सवा लाख पार्थिव शिवलिंग पूजन-अनुष्ठान में विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। सोमवार को लेकर कई शिवालयों को रंग बिरंगी रोशनियों से सजाया गया है। मंदिरों में अभिषेक-पूजन को लेकर विशेष तैयारियां की गई है। अभिषेक का दौर, हर हर महादेव की गूंज सावन के दूसरे सोमवार पर शिवालयों में दिनभर अभिषेक-पूजन का दौर चलेगा। श...
पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की

पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की

बीकानेर
बीकानेर. रवीन्द्र रंगमंच में शनिवार को प्रशासन शहरों के संग अभियान की कार्यशाला में शामिल होने आए यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल को ज्ञापन देने पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता और पुलिस के बीच तनातनी हो गई। यूडीएच मंत्री से मिलकर ज्ञापन देने की बात पर अड़े भाजपा व भाजयुमो कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। बाद में भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने मंत्री धारीवाल से मुलाकात की। हालांकि भाजपा का विरोध प्रदर्शन इसके बाद भी नहीं थमा। यूडीएच मंत्री जैसे ही कार्यक्रम स्थल से बाहर निकलकर अपनी गाड़ी से जाने लगे, भाजपा कार्यकर्ताओं के एक जत्थे ने उन्हें काले झंडे दिखाकर विरोध किया। शहर भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता रवीन्द्र रंगमंच में पहुंचकर ज्ञापन देना चाह रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने कार्यकर्ताओं को बाहर ही रोक दिया। इससे आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं की पुलिस कर्मियों के साथ बहस हो गई। भ...
रेल फाटक बंद होने से ट्रैफिक में फंसे यूडीएच मंत्री बोले, विकराल समस्या का शीघ्र कराएंगे समाधान

रेल फाटक बंद होने से ट्रैफिक में फंसे यूडीएच मंत्री बोले, विकराल समस्या का शीघ्र कराएंगे समाधान

बीकानेर
बीकानेर. यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल शनिवार को बीकानेर शहर में विभिन्न स्थानों का निरीक्षण करने निकले। इस दौरान केईएम रोड पहुंचे तो रेलवे फाटक बंद होने से ट्रैफिक जाम में फंस गए। बाद में पुलिसकर्मियों ने रास्ता दिलाकर मंत्री धारीवाल को रेलवे फाटक तक पहुंचाया। ट्रेन गुजरने के दौरान बंद फाटक से यहां वाहनों की भीड़ लग गई। जिसे देख मंत्री ने कहा कि समस्या विकराल हो चुकी है। उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों से रेलवे फाटक समाधान के अब तक प्रयासों और प्रोजेक्टों की जानकारी ली। मंत्री धारीवाल ने जिला कलक्टर नमित मेहता, नगरीय विकास विभाग के सलाहकार जीएस सन्धू, नगरीय विकास विभाग के प्रमुख शासन सचिव कुंजी लाल मीणा, स्वायत शासन विभाग के शासन सचिव भवानी सिंह देथा, निदेशक स्वायत्त शासन विभाग दीपक नंदी आदि से रेलवे फाटक की समस्या पर बातचीत की। सूरसागर में नहीं आए गंदा पानी यूडीएच मंत्री धारीवाल जू...
बोथरा कॉम्पलेक्स में लगी आग, तीन जने छत से कूदे

बोथरा कॉम्पलेक्स में लगी आग, तीन जने छत से कूदे

बीकानेर
बीकानेर. मुख्य बाजार से सटे मॉर्डन मार्केट में स्थित बोथरा कॉम्पलेक्स में शनिवार सुबह एक ऑफिस से आग की लपटे निकलने लगी। साथ ही कॉम्पलेक्स में धुआं ही धुआं हो गया। इससे कॉक्पलेक्स में संचालित सौ से अधिक दुकानों और ऑफिसों में हडक़म्प मच गया। तीन युवकों ने तो छत से कूदकर जान बचाई। लोग दौडक़र कॉम्पलेक्स से बाहर निकल गए। सूचना पाकर दमकल की गाडि़यां मौके पर पहुंची। मौके पर कोटगेट थानाधिकारी मनोज माचरा पुलिस जाब्ते के साथ पहुंचे। कॉम्पलेक्स की पहली मंजिल पर स्थित एक फायनेंस कम्पनी के ऑफिस में सुबह करीब 10 बजे आग की लपटे निकलती दिखाई पड़ी। सूचना मिलते ही बीछवाल और मुरलीधर अग्निशमन केन्द्र से पांच दमकल गाडि़या मौके पर पहुंच गई व आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया गया। सहायक अग्निशमन अधिकारी रेवन्त सिंह के निर्देशन में प्रभारी भूरसिंह व जगबीर के नेतृत्व में दमकल कर्मियों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत क...
मजबूरी के आशियाने में बिगड़ रही सेहत

मजबूरी के आशियाने में बिगड़ रही सेहत

बीकानेर
बीकानेर. शहर भर से एकत्र कचरे और गंदगी के पास जहां कुछ मिनट ठहरना मुश्किल होता है, उस बदबू और कचरे के पास दर्जनों गरीब परिवारों के आशियाने बने हुए है। बल्लभ गार्डन स्थित डम्पिंग यार्ड से महज सौ मीटर की दूसरी पर तीन दर्जन से अधिक झुग्गिया बनी हुई हैं, जिनमें दूसरे प्रदेशों से आए गरीब-श्रमिक परिवार रह रहे हैं। इन परिवारों में महिलाएं और छोटे बच्चे भी हैं, जो दिन भर कचरे, गंदगी और बदबू के पास रहने को मजबूर है। इन परिवारों के पुरुष और महिलाएं घर-घर कचरा संग्रहण की व्यवस्था के तहत शहर में ऑटो टिपर से कचरा संग्रहण का कार्य कर रहे हैं। डम्पिंग यार्ड के पास इन झुग्गियों के बनने से जहां कई सवाल उठ रहे हैं, वहीं इन गरीब परिवारों की सेहत पर भी असर पडऩे का खतरा बना रहता है। चौबीस घंटे गंदगी और बदबू बल्लभ गार्डन स्थित डम्पिंग यार्ड के पास जहां ऑटो में काम कर रहे मजदूरों की झुग्गियां बनी हुई हैं, ...
आज आएंगे यूडीएच मंत्री धारीवाल, स्थानीय निकायों की गर्माएगी राजनीति

आज आएंगे यूडीएच मंत्री धारीवाल, स्थानीय निकायों की गर्माएगी राजनीति

बीकानेर
बीकानेर. यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल शुक्रवार देर शाम बीकानेर पहुंच जाएंगे। इसी के साथ स्थानीय निकायों के कांग्रेसी जनप्रतिनिधियों की अपने-अपने निकाय को लेकर राजनीतिक गहमा-गहमी शुरू हो जाएगी। संभाग के तीस नगर निगम, नगर पालिका, नगर परिषद के अध्यक्ष और प्रशासनिक अधिकारी शनिवार को बीकानेर में जुटेंगे। वे यहां रवीन्द्र रंगमंच में आयोजित होने वाली प्रशासन शहरों के संग अभियान की संभाग स्तरीय कार्यशाला में भाग लेंगे। यूडीएच मंत्री धारीवाल और अधिकारी भी इसी कार्यशाला के सिलसिले में जयपुर से बीकानेर आ रहे है। राजनीतिक सूत्रों के मुताबिक संभाग में कई स्थानीय निकायों में भाजपा के बोर्ड है। इनमें कांग्रेस विपक्ष की भूमिका में होने के बावजूद नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति अभी तक नहीं की गई है। बीकानेर जिले की बात करें तो नगर निगम बीकानेर और नगर पालिका डूंगरगढ़ में भाजपा के बार्ड है। नेता प्रतिपक्ष के सा...
मिशन निर्यातक बनो विषय पर कार्यशाला 5 अगस्त को

मिशन निर्यातक बनो विषय पर कार्यशाला 5 अगस्त को

बीकानेर
बीकानेर. निर्यात प्रोत्साहन को बढ़ावा देने के लिए मिशन ष्निर्यातक बनो विषय पर संभाग स्तरीय कार्यशाला 5 अगस्त को सुबह रानी बाजार स्थित जिला उद्योग संघ कार्यालय में सुबह ग्यारह बजे आयोजित की जाएगी। जिला उद्योग केन्द्र की महाप्रबन्धक मंजू नैण गोदारा ने बताया कि राज्य में निर्यात प्रोत्साहन के लिए मिशन निर्यातक बनो शुरू किया गया है। मिशन निर्यातक बनो कार्यक्रम के तहत निर्यातक बनाने से लेकर निर्यातकों द्वारा प्रथम बार निर्यात कराने तक का कार्य किया जाएगा। नए निर्यातक बनाने की प्रक्रिया एवं प्रथम निर्यात प्रेषण कराने तक होने वाली समस्त प्रक्रियाओं की जानकारी कार्यशाला में दी जाएगी। उन्होंने बताया कि कार्यशाला में बीकानेर सहित श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ एवं चूरू के उद्यमियों को आयात व निर्यात रजिस्ट्रेशन के मौके पर ही दस्तावेज तैयार करने संबधी सम्पूर्ण जानकारी विशेषज्ञों द्वारा दी जाएगी। उन्हों...
CBSE के रिजल्ट पर सवाल:रेफरेंस इयर से ज्यादा नहीं रखने दिया रिजल्ट, इस बार अगर ज्यादा होशियार बच्चे, फिर भी दिए कम नंबर; स्टूडेंट्स को हुआ नुकसान

CBSE के रिजल्ट पर सवाल:रेफरेंस इयर से ज्यादा नहीं रखने दिया रिजल्ट, इस बार अगर ज्यादा होशियार बच्चे, फिर भी दिए कम नंबर; स्टूडेंट्स को हुआ नुकसान

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कोरोना काल में स्टूडेंट्स को प्रमोट करने के लिए जिस मार्किंग पॉलिसी का उपयोग किया, उससे कई होनहार स्टूडेंट्स को नुकसान हुआ है। स्वयं बोर्ड ने जिस पॉलिसी के तहत मार्क्स तय किए थे, उसी के तहत कटौती करने के लिए स्कूल्स पर दबाव बनाया। बारहवीं के हजारों बच्चों के मार्क्स इसी कारण कम हो गए। यह सब पॉलिसी के उस नियम के कारण हुआ जिसमें रेफरेंस इयर से ज्यादा रिजल्ट नहीं रखने की बाध्यता तय कर दी गई। यानी पिछले सालों में स्कूलों का रिजल्ट का जो पर्सेंट रहा, उससे ज्यादा पर्सेंट में रिजल्ट नहीं आ सकता। CBSE ने मार्किंग पॉलिसी में कहा था कि रेफरेंस इयर के हिसाब से ही स्कूल को अपना रिजल्ट रखना है। सभी स्कूल्स को अलग-अलग रेफरेंस इयर मिले थे। पिछले दो-तीन साल में जिस साल का सबसे बेहतर रिजल्ट रहा था, वो ही स्कूल का रेफरेंस इयर था। अगर किसी स्कूल का रेफरे...
मार्केट कॉन्पलेक्स के ऑफिस में आग लगने से भारी नुकसान

मार्केट कॉन्पलेक्स के ऑफिस में आग लगने से भारी नुकसान

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर. में कोटगेट थाना अंतर्गत मॉडल मार्केट में बोथरा कंपलेक्स में आज सुबह एक ऑनलाइन ट्रेडिंग तथा फाइनेंस कंपनी के ऑफिस में भीषण आग लग जाने से भारी नुकसान हो गया। जानकारी के अनुसार सुबह लगभग 9 बजे लोगों ने बोथरा कंपलेक्स की पांचवी मंजिल पर आग लगे हुए देखी तो फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। दमकल कर्मी तुरंत ही 2-3 फायर टेंडर लेकर मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। लगभग 2 घंटे में आग पर काबू पाया जा सका।हासिल जानकारी के मुताबिक इस कॉन्प्लेक्स की पांचवी मंजिल पर सुनील सेठिया का ऑनलाइन ट्रेडिंग तथा फाइनेंस का ऑफिस है। यह ऑफिस एक बड़े हॉल सहित तीन चार कमरों में है। आग बड़े हॉल तथा सभी कमरों में लगी, जिससे वहां रखा सारा सामान जल गया। कंप्यूटर फर्नीचर आदि सबकुछ आग की भेंट चढ़ गया। दमकल सूत्रों का कहना है कि रात को किसी समय शॉर्ट सर्किट हो जाने अथवा किसी ऐसी में ब्लास्ट होने से संभवत आग ...
न्यास ने ढोला मारू के सामने से हटवाए ठेले और नर्सरी

न्यास ने ढोला मारू के सामने से हटवाए ठेले और नर्सरी

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर. नगर विकास न्यास के अतिक्रमण निरोधक दल ने गुरुवार को होटल ढोला मारू के सामने से ठेले और नर्सरी को हटाने की कार्रवाई की। न्यास तहसीलदार कालूराम पडि़हार के नेतृत्व में न्यास दल ने ठेला और नर्सरी संचालकों की समझाईस की ओर उनको हटवाया। कार्रवाई के दौरान एक दर्जन से अधिक ठेले-गाडे और एक नर्सरी को हटवाया गया। न्यास तहसीलदार के अनुसार जिला कलक्टर और न्यास सचिव के निर्देश पर कार्रवाई की गई। ये ठेले गाडे और नर्सरी जिला प्रमुख की कोठी के आगे सडक़ मार्ग के पास लगे हुए थे शिकायत पर इनको हटाया गया। न्यास दल में अभियंताओं सहित होमागार्ड के जवान शामिल रहे। आइ हॉस्पीटल के सामने से हटेंगे ठेले पीबीएम आइ हॉस्पीटल के सामने अस्पताल की चारदीवारी के पास लगे ठेले गाडों को हटाया जाएगा। न्यास ने ठेला गाडा संचालकों को स्वयं के स्तर पर हटाने के आदेश दिए है। संचालकों की ओर से नहीं हटाने पर न्यास की ओर से ...