बजट से बीकानेर को उम्मीद:पीबीएम अस्पताल के कायापलट की उम्मीद, शहर में सरकारी कॉलेज की डिमांड हो सकती है पूरी
बीकानेर. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बजट से बीकानेर को बड़ी उम्मीदें है। यहां पीबीएम अस्पताल के कायापलट के साथ ही शहर में मूलभूत सुविधाओं में बढ़ोतरी की उम्मीद की जा रही है। वहीं, शहरी क्षेत्र में एक सरकारी कॉलेज को लेकर भी उम्मीद की जा रही है। ग्रामीण क्षेत्र में किसान और बेरोजगार भी मुख्यमंत्री की ओर ताक रहे हैं। बीकानेर के हेरिटेज को बढ़ावा देने के लिए पैकेज की उम्मीद की जा रही है। शुक्रवार को बजट भाषण शुरू होने के साथ ही बीकानेर में घोषणाओं का इंतजार होता रहा। मुख्यमंत्री ने पुराना भाषण ही पढ़ दिया तो स्थानीय लाेग भी निराश हुए।
पीबीएम अस्पताल के कायापलट को लेकर ज्यादा उम्मीद की जा रही है। यहां मेडिसिन विभाग के लिए नया भवन बन रहा है लेकिन एक नए अस्पताल परिसर की आवश्यकता जताई जा रही है। बीकानेर मेडिकल कॉलेज को इस बार बड़ा बजट मिलने की उम्मीद है। वहीं इंदिरा गांधी नहर की मरम्मत के साथ ही...








