29 हजार स्कूल, RTE में 8 लाख आवेदन:महात्मा गांधी स्कूल की बाढ़ के बावजूद, प्राइवेट में फ्री एडमिशन का क्रेज कायम
बीकानेर. शिक्षा विभाग ने प्रदेश के हर गली-मोहल्ले में अंग्रेजी माध्यम के स्कूल भले ही खोल दिए लेकिन प्राइवेट स्कूल्स में एडमिशन के प्रति क्रेज कम नहीं हुआ है। प्री प्राइमरी क्लासेज में फ्री एडमिशन के लिए आवेदन देखकर शिक्षा विभाग खुद हैरत में है। राज्य के 29 हजार प्राइवेट स्कूल्स में एडमिशन के लिए सवा दो लाख स्टूडेंट्स ने आठ लाख से ज्यादा सीट्स पर एडमिशन के लिए आवेदन किया है। उधर, प्राइवेट स्कूल संचालक एडमिशन करने के लिए तैयार नहीं है क्योंकि शिक्षा विभाग प्री प्राइमरी क्लासेज की फीस देने के लिए तैयार नहीं है।
शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत राज्य के प्राइवेट स्कूलों की प्री-प्राइमरी कक्षाओं में सत्र 2022-23 में प्रवेश के लिए राज्य में 2 लाख 20 हजार 257 बालक एवं बालिकाओं ने 8 लाख 49 हजार 269 सीट्स पर एडमिशन के लिए आवेदन किया है। अब जब सेशन खत्म होने के कगार पर है,ऐसे में इतनी बड़...








