Monday, May 11निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बीकानेर

भगवान महेश की पूजा-अर्चना, घरों में हुई दीपमाला

भगवान महेश की पूजा-अर्चना, घरों में हुई दीपमाला

बीकानेर
बीकानेर. महेश नवमी पर्व भगवान महादेव की पूजा-अर्चना, अभिषेक-महाआरती के साथ मनाया गया। मंदिरों और घरों में भगवान महेश का पूजन किया गया। माहेश्वरी समाज की ओर से घरों में दीपमाला की गई। कोरोना महामारी के कारण सार्वजनिक कार्यक्रमों के आयोजन नहीं हुए। कोरोना एडवाईजरी की पालना के तहत भगवान शंकर की पूजा-अर्चना की गई। श्री कृष्ण माहेश्वरी मंडल के सचिव गोपाल कृष्ण मोहता के अनुसार मरुनायक चौक स्थित मंडल कार्यालय में भगवान महेश की पूजा-अर्चना के साथ पर्व कार्यक्रमों की शुरूआत हुई। मंडल अध्यक्ष नारायण बिन्नाणी के नेतृत्व में सदस्यों ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। इसके बाद विश्वकर्मा गेट स्थित बिन्नाणी बगेची में भगवान शिव का अभिषेक किया गया। शाम को डागा चौक स्थित महेश भवन में शिव परिवार की विशेष आरती का आयोजन किया गया। माहेश्वरी समाज की ओर से महेश नवमी पर कलम-दवात का पूजन किया गया। मंडल उपाध्यक्...
ईसीबी में तीन दिवसीय योग से रोगों की रोकथाम कार्यशाला शुरू

ईसीबी में तीन दिवसीय योग से रोगों की रोकथाम कार्यशाला शुरू

बीकानेर
बीकानेर.ईसीबी कॉलेज में तीन दिवसीय योग कार्यशाला का शुभारम्भ हुआ। इसमें योग से रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने और रोगों को दूर करने के गुर सिखाए जाएंगे। बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अंबरीश शरण विद्यार्थी ने बताया कि तन के साथ मन को भी तंदुरस्त रखना भी जरूरी है। उन्होंने योग क्रियाओं को विद्यार्थियों के लिए अहम बताया। प्राचार्य जयप्रकाश भामू ने सकारात्मक सोच की शक्ति के फायदों के बारे में बताते हुए विद्यार्थियों को रोजाना योग की विभिन्न क्रियाएं करने की बात कही। इस अवसर पर कार्यक्रम समन्वयक डॉ. प्रीति नरूका ने बताया कि कार्यक्रम में तीन सौ से अधिक शिक्षकों, विद्यार्थियों, विभागाध्यक्षों एवं अन्य ने हिस्सा लिया। ऑनलाइन माध्यम से करवाए गए योग के पहले दिन आर्ट ऑफ लिविंग प्रशिक्षक मनीष गंगल ने कपाल भाति प्राणायाम, भस्त्रिका और अन्य योगासन करवाए। योग प्रशिक्षक पारस कोहली ...
जयपुर के लिए बीस महीने से फ्लाइट लॉक, दिल्ली के लिए सप्ताह में दो दिन ही अनलॉक

जयपुर के लिए बीस महीने से फ्लाइट लॉक, दिल्ली के लिए सप्ताह में दो दिन ही अनलॉक

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर. नाल. सिविल एयर पोर्ट नाल से देश की राजधानी दिल्ली और प्रदेश की राजधानी जयपुर के लिए हवाई सफर अब अंतिम सांसे गिन रहा है। जयपुर-बीकानेर के बीच फ्लाइट २० महीने से बंद पड़ी है। जबकि दिल्ली के लिए दैनिक फ्लाइट को पहले सप्ताह में तीन दिन किया गया। अब कोरोनाकाल में यात्री भार घटने में सप्ताह में महज दो दिन ही बीकानेर-दिल्ली फ्लाइट चल रही है। हवाई यात्रा बंद होने का सबसे बड़ा असर अब पर्यटन पर पड़ रहा है। जयपुर-बीकानेर-दिल्ली का पर्यटन कॉरिडोर टूट चुका है। कोरोनाकाल में अब पर्यटक स्थल अनलॉक होने के बाद भी विदेशी पर्यटकों को पर फ्लाइट बंद होने का असर पड़ रहा है। ७२ सीट में औसत रहने लगे थे ६५ यात्रीवर्ष २०१९ में जब छोटे यात्री विमान की जगह ७२ सीट विमान शुरू करते हुए दिल्ली-जयपुर वाया बीकानेर फ्लाइट शुरू की गई तो यात्रीभार बहुत अच्छा रहने लगा था। शुरुआत में स्थानीय व्यापारियों ने फ्लाइट को...
महात्मा गांधी अंग्रेजी स्कूलों में प्रवेश के आवेदन 25 तक

महात्मा गांधी अंग्रेजी स्कूलों में प्रवेश के आवेदन 25 तक

बीकानेर
बीकानेर. राज्य के 33 जिला मुख्यालयों तथा ब्लॉक स्तर पर स्थापित महात्मा गांधी अंग्रेजी स्कूलों में शिक्षण सत्र 2021-22 में प्रवेश के लिए आवेदन 25 जून तक दिए जा सकेंगे। इसके बाद प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय द्वारा इन स्कूलों में प्रवेश के लिए जारी टाइम फ्रेम के अनुसार अभिभावक अपने बच्चों के प्रवेश के लिए 25 जून तक आवेदन कर सकेंगे। 26 जून को प्राप्त आवेदनों की सूची स्कूल के नोटिस बोर्ड पर चस्पा की जाएगी। सभी प्रवेश लॉटरी से किए जाएंगे। लॉटरी 28 व 29 कोपहली कक्षा में प्रवेश की लॉटरी 28 जून को तथा दूसरी से आठवीं तक की रिक्त सीटों की लॉटरी 29 जून को निकाली जाएगी। इन कक्षाओं में रिक्त सीटों की गणना कर स्कूल के नोटिस बोर्ड पर 26 जून को चस्पा कर दी जाएगी। इन स्कूलों प्रवेश में पारदर्शिता के लिए जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए है तथा मुख्य ब्लॉक शि...
गुवाहाटी-बीकानेर-गुवाहाटी स्पेशल ट्रेन चलेगी

गुवाहाटी-बीकानेर-गुवाहाटी स्पेशल ट्रेन चलेगी

बीकानेर
बीकानेर. बीकानेर से गुवाहटी जाने वाले रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे ने बीकानेर-गुवाहटी-बीकानेर साप्ताहिक रेल सेवाओं का पुन: संचालन करने का निर्णय लिया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्यि प्रबंधक अनिल रैना ने बताया कि गाड़ी संख्या 05634, गुवाहाटी-बीकानेर साप्ताहिक स्पेशल टे्रन 26 जून से आगामी आदेश तक गुवाहाटी से प्रत्येक शनिवार को 10.45 बजे रवाना होकर दूसरे दिन 23.20 बजे जयपुर होते हुए तीसरे दिन 05.50 बजे बीकानेर पहुुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 05633, बीकानेर-गुवाहाटी साप्ताहिक स्पेशल टे्रन 30 जून से आगामी आदेश तक बीकानेर से प्रत्येक बुधवार को 01.45 बजे रवाना होकर 09.15 बजे जयपुर होते हुए तीसरे दिन 00.35 बजे गुवाहाटी पहुंचेगी। यह टे्रन कामाख्या जंक्शन, रंगिया, बरपेटा रोड, न्यू बोगई गांव, न्यू अलीपुरद्वार, न्यू कूचविहार, न्यूजलपाइगुड़ी, किशनगंज, डलकोल्हा, कटिहार, नौग...
अब बीकानेर से जयपुर का सफर होगा आसान, स्कैनियों बस शुरू

अब बीकानेर से जयपुर का सफर होगा आसान, स्कैनियों बस शुरू

बीकानेर
बीकानेर.लॉकडाउन में मिली छूट के बाद राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम ने अपने यात्रियों के लिए बसों के संचालन को बढ़ाना शुरू कर दिया है। निगम ने बीकानेर से जयपुर के लिए बहु प्रतिक्षित सुपर लग्जरी वातानुकूलित स्कैनियो बस को शुरू कर दिया है। इस बस में महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों एवं बच्चों के लिए नियमानुसार किराए में छूट रहेगी। शुक्रवार से शुरू हुई यह बस जयपुर के लिए बीकानेर डिपो से दोपहर सवा तीन बजे रवाना हुई। बीकानेर आगार की मुख्य आगार प्रबंधक इन्दिरा गोदारा ने बताया कि यह बस बीकानेर से प्रतिदिन दोपहर सवा तीन बजे रवाना होगी, वहीं जयपुर से यह बस सुबह 7.05 बजे बीकानेर से प्रस्थान करेगी, जो दोपहर 12 बजे बीकानेर पहुंच जाएगी। बीकानेर से दोपहर सवा तीन बजे रवाना होने के बाद यह बस जयपुर शाम सवा आठ बजे पहुंचेगी। उल्लेखनीय है कि बीकानेर से एकमात्र रोडवेज की वातानुकूलित बस को लॉकडाउन के दौरान यात्रीभार कम म...
कोरोना काल में अवैध कॉलोनी बसाने का धंधा जोरों पर, खेती की जमीनों पर बसी दर्जनों बस्तियां

कोरोना काल में अवैध कॉलोनी बसाने का धंधा जोरों पर, खेती की जमीनों पर बसी दर्जनों बस्तियां

बीकानेर
बीकानेर. कोरोना काल जहां आमजन के लिए मुसीबतों से भरा बना हुआ है, वहीं अवैध कॉलोनियां और बस्तियां बसाकर रातो रात माल कमाने वालों के लिए स्वर्णिम काल बना हुआ है। पिछले एक साल से अधिक समय से चल रहे कोरोना काल में शहर में अवैध कॉलोनियां और खेती की जमीनों पर दर्जनों बस्तियां बस चुकी है, जबकि जिम्मेदार ध्यान होने के बाद भी कार्यवाही करने के बजाय आंखे मूंद कर बैठे हुए है। मास्टर प्लान और नियमों की धज्जियां उड रही है, बड़ी संख्या में मकान बन चुके है व लगातार निर्माण कार्य जारी है। कच्ची सडकें बन चुकी है, विद्युत पोल लग चुके है। कॉलोनी के गेट बन चुके है और लगातार प्लॉट काटकर बेचने का सिलसिला अनवरत जारी है। प्रशासन की नाक के नीचे अवैध रूप से कॉलोनियां काटकर प्लॉट बेचने और खेती की जमीनों पर बस्तियों को बसाने का धंधा जोरो पर चल रहा है, जबकि प्रशासन और संबंधित विभागों के अधिकारी कुछ करने के बजाय हाथ...
नाले में जगह-जगह पेड़ और झाडिय़ा, मरम्मत कार्य भी पूरा नहीं

नाले में जगह-जगह पेड़ और झाडिय़ा, मरम्मत कार्य भी पूरा नहीं

बीकानेर
बीकानेर. शहर में लाखों रुपए की लागत से नाला मरम्मत के कार्य चल रहे है। नाला मरम्मत कार्य में चल रही ढिलाई और प्रभावी मॉनिटरिंग के अभाव में बड़ी राशि खर्च होने के बाद भी लोग परेशान हो रहे है। दशनाम गोस्वामी चौक से श्रीरामसर की ओर जाने वाले नाले की मरम्मत का कार्य ढाई साल बाद भी पूरा नहीं हो पाया है। बताया जा रहा है कि सिल्ट निकालने, कुछ स्थानों पर पुलिया निर्माण का कार्य अब भी बाकी है। निगम अधिशाषी अभियंता पवन बंसल के अनुसार टेण्डर अनुसार इस नाले का लगभग कार्य पूरा हो चुका है। पुलिया के लिए स्थान निश्चित नहीं होने तथा कुछ समय कोरोना महामारी के कारण देरी हुई। अब लगभग कार्य पूरा हो चुका है। सिल्ट निकाली जा रही है। मरम्मत कार्य, प्लास्टर का कार्य भी हो चुका है। जल्द शेष कार्य पूरे हो जाएंगे। आयुक्त करे निरीक्षणपूर्व उप महापौर अशोक आचार्य के अनुसार नाला मरम्मत कार्य में हो रही देरी को लेक...
बाजारों में रौनक बढ़ी, निर्जला एकादशी की चल रही खरीदारी

बाजारों में रौनक बढ़ी, निर्जला एकादशी की चल रही खरीदारी

बीकानेर
बीकानेर. दान-पुण्य का पर्व निर्जला एकादशी 21 जून को मनाया जाएगा। घर-घर में निर्जला एकादशी की तैयारियां चल रही है। बाजारों में निर्जला एकादशी को लेकर विशेष रौनक बनी हुई है। चीनी से बने ओळा, सेवईयां, शर्बत और मटकी की विशेष रूप से खरीदारी हो रही है। इन वस्तुओं की दुकानों पर सुबह से शाम तक खरीदारों की भीड़ लगी रहती है। शहर के विभिन्न बाजारों में ओळा, सेवईयां, शर्बत, पानी की मटकी आदि की दुकानें सज चुकी है। निर्जला एकादशी के दिन श्रद्धालु लोग इन वस्तुओं का विशेष रूप से दान करेंगे। निर्जला एकादशी को लेकर आलू , केला और साबुदाना से बने विभिन्न प्रकार की खाद्य सामग्री की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ पहुंच रही है। निर्जला एकादशी के लिए सिंघाडा आटा, राजगीरा आटा आदि की भी खरीदारी हो रही है। आम-ओळा के दान के विशेष महत्व के कारण शहर के मुख्य बाजारों सहित गली, मोहल्लों और ठेले गाड़ों पर बड़ी मात्रा में ...
यहां घरों में संरक्षित है 300 साल पुराने हस्तलिखित ग्रंथ

यहां घरों में संरक्षित है 300 साल पुराने हस्तलिखित ग्रंथ

बीकानेर
बीकानेर. नमकीन के लिए दुनियाभर में विख्यात बीकानेर शहर का नाम हस्तलिखित गं्रथों को घरों में सहेजने में भी पहला स्थान है। शहर के कई घरों में 250 से 300 साल पुराने हस्तलिखित ग्रंथ आज भी संरक्षित है।पूर्व के ज्योतिषाचार्यो, गणितज्ञों, इतिहासकारों ने ऐसे हस्तलिखित ग्रंथों और सूत्रों को लिपिबद्ध किया, जो आज भी महत्वपूर्ण बने हुए है। कई घरों में पीढ़ी दर पीढ़ी ऐसे महत्वपूर्ण हस्तलिखित ग्रंथों को संरक्षित रखा हुआ है। विभिन्न विषयों के शोधार्थी और विद्यार्थी इन दुर्लभ ग्रंथों की मदद से क्षेत्र विशेष में पारंगत हो रहे है। ग्रंथों को किसी कीमती वस्तु से भी अधिक सहेजकार रखे हुए है। हर साल इनकी देखभाल के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे है। शहर में ज्योतिष, कर्मकांड, तंत्र मंत्र साधना, व्याकरण, देव उपासना, पंचांग निर्माण सूत्र, वेद उपनिषद, धार्मिक ग्रंथों,हस्तरेखा सहित विभिन्न प्रकार की ज्योतिषीय गणना व...