Monday, May 11निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बीकानेर

भाजपा ने किया पीडब्ल्यूडी अधिकारियों का घेराव

भाजपा ने किया पीडब्ल्यूडी अधिकारियों का घेराव

बीकानेर
बीकानेर.शहर में सड़कों के निर्माण में राजनैतिक भेदभाव का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को भाजपा पदाधिकारियों ने सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) अधिकारियों का घेराव कर रोष प्रकट किया। भारतीय जनता पार्टी बीकानेर शहर के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में सर्किल अधीक्षण अभियंता डीपी सोनी का घेराव कर बीकानेर में विकास के नाम पर हो रहे राजनैतिक भेदभाव के लिए जवाब तलब किया। भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार में मंत्री डॉ. बीडी कल्ला के दबाव में बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र का विकास रोका जा रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार प्रत्येक विधानसभा के लिये नॉन पेचेबल सड़को एवं मिसिंग लिंक के लिए 5 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई थी। उन्होंने बताया कि पूर्व विधानसभा क्षेत्र की विधायक सिद्धि कुमारी ने 17 प्रस्ताव निर्माण वि...
राजस्थान में मानूसन के साथ कम हुई गर्मी:4 डिग्री तक गिरा तापमान, करौली व श्रीगंगानगर को छोड़ पूरे राज्य मे तापमान 40 से नीचे, जयपुर सहित कई जिलों में बारिश की चेतावनी

राजस्थान में मानूसन के साथ कम हुई गर्मी:4 डिग्री तक गिरा तापमान, करौली व श्रीगंगानगर को छोड़ पूरे राज्य मे तापमान 40 से नीचे, जयपुर सहित कई जिलों में बारिश की चेतावनी

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर प्रदेश में मानसून की एंट्री होने के साथ ही गर्मी का असर कम होना शुरू हो गया। मानसून तो अभी कुछ राज्यों को ही भिगाे पाया है, लेकिन पारा राजस्थान के सभी जिलों में गिरना शुरू हो गया है। शनिवार को करौली और श्रीगंगानगर को छोड़कर राज्य के सभी मौसम केंद्रों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया। प्रदेश में अब सामान्य से कम गर्मी पड़ रही है और आने वाले दिनों में गर्मी से पूरी तरह निजात भी मिल सकती है। राजस्थान में शनिवार की दोपहर करौली में 40.5 डिग्री सेल्सियस और श्रीगंगानगर में 40.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। अलवर में तो सामान्य से करीब साढ़े चार डिग्री सेल्सियस कम तापमान चल रहा है। आमतौर पर यहां 19 जून को 41.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहता है, जो घटकर शनिवार को 36.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इसके अलावा फलोदी में 4, एरेनपुरा पाली में 3.3, जैसलमेर में 3.5, जो...
शहर में सडक़ों के किनारे लगेंगे 30 हजार पौधे

शहर में सडक़ों के किनारे लगेंगे 30 हजार पौधे

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर. शहर को हरा-भरा बनाने और मानसून को मद्देनजर रखते हुए शहर में 30 हजार पौधे लगाए जाएंगे। ये पौधे शहर की सडक़ों के किनारे लगेंगे। नगर निगम और नगर विकास की ओर से सघन पौधारोपण किया जाएगा। गुरुवार को जिला कलक्टर नमित मेहता की अध्यक्षता में हुई बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को पौधरोपण अभियान को लेक आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मेहता ने सभी विभागों को पौधरोपण के लक्ष्य निर्धारित कर राज्य सरकार को शुक्रवार तक प्रस्ताव भिजवाने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की ओर से 4560 तथा सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से 5 हजार पौधे लगाए जाएंगे। मेहता के अनुसार जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में वन विभाग 16 तथा पंचायत राज विभाग की ओर से 9 नर्सरिया विकसित की जाएगी। बैठक में वन विभाग की ‘घर-घर औषधि योजना’ की जानकारी दी गई। स्कूली विद्य...
न हो रहा पक्का निर्माण, झाडिय़ां-पेड से अटा नाला

न हो रहा पक्का निर्माण, झाडिय़ां-पेड से अटा नाला

बीकानेर
बीकानेर. बीकानेर-नोखा राष्ट्रीय राजमार्ग से सटता हुआ नाला बदहाल स्थिति में है। कचरा, गंदगी और झाडिय़ा-पेड़ से नाला अटा हुआ है। पार्षद की ओर से कई बार इस नाले की सुध लेने की मांग के बाद भी निगम प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। निगम आयुक्त सहित निगम के अभियंताओं की ओर से इस नाले का मौका मुआयना करने के बाद भी यह नाला आज भी विकास कार्य को तरस रहा है। पार्षद बजरंग सोंखल के अनुसार नोखा रोड माणक गेस्ट हाउस क्षेत्र से शुरू होकर यह नाला आगे की ओर बाड़ी की ओर जाता है। दो दर्जन से अधिक मोहल्लों के सैकड़ों घरों का पानी इस नाले के माध्यम से निकलता है। आए दिन नाला जाम होने व कचरे व गंदगी से दलदल की स्थिति बनी रहती है। पशु नाले में गिरते रहते है। आए दिन गिर रहे पशुयह नाला कच्चा और खुला पड़ा है। पार्षद के अनुसार सडक़ मार्ग से सटता होने के कारण आए दिन इस नाले में पशु गिरते रहते है, जिनको मुश्किल से निक...
तीन जोन में बांट कर पेयजल समस्या का होगा निराकरण

तीन जोन में बांट कर पेयजल समस्या का होगा निराकरण

बीकानेर
बीकानेर. रामपुरा बस्ती में पानी की समस्या का शीघ्र समाधान होगा। इसके लिए बस्ती को तीन जोन में बांट कर कार्य शुरू किया जा रहा है। वार्ड 15 और 38 के बाशिंदों ने गुरुवार को जलदाय विभाग के मुख्य अभियंता कार्यालय में उच्चाधिकारियों के सामने अपनी बात रखी। इस दौरान पार्षद अब्दुल वहीद ने बताया कि वार्ड में कहीं गलियों में पाइप लाइन नहीं है। इससे लोगों के घरों में पानी नहीं पहुंच पाता है। जहां पाइप लाइन है वहां प्रेशर नहीं है। रामपुरा में एक पानी की टंकी है और सप्लाई एक नंबर गली से अ_ारह नंबर गली तक लगभग 40 से 50 हजार लोगों तक इसी टंकी से पानी पहुंचता है। यहां एक ही वॉल्व है। उन्होंने कहा कि रामपुरा को तीन जोन में बांट दिया जाए जिससे यहां जलापूर्ति के लिए तीन वॉल्व लग जाएंगे जाएंगे जिससे समस्या को लेकर निराकरण हो सकेगा।इस बारे में विभाग अधीक्षण अभियंता दीपक बंसल ने बताया कि रामपुरा बस्ती में पहले स...
जस्सूसर गेट जीर्णोद्वार कार्य में कोताही पर रोष

जस्सूसर गेट जीर्णोद्वार कार्य में कोताही पर रोष

बीकानेर
बीकानेर. जस्सूसर गेट के तीनों द्वार के चल रहे जीर्णोद्धार कार्य में कोताही बरतने और घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग करने पर रोष जताया गया है। गुरुवार को भाजपा नेता जे पी व्यास के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जस्सूसर त्रिपोलिया के समक्ष रोष व्यक्त किया। इस दौरान व्यास ने कहा कि पुरातत्व विभाग चल रहे कार्यो की ओर ध्यान नहीं दे रहा है। निर्माण कार्यो की गुणवत्ता की जांच को लेकर तकनीकी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे है। संबंधित ठेकेदार फर्म की ओर से मनमर्जी से काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जस्सूसर गेट ऐतिहासिक धरोहर है। इसके जीर्णोद्वार कार्य में घटिया निर्माण सामग्री और कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने टेंडर के जी शेड्यूल के अनुसार ही जस्सूसर त्रिपोलिया का जीर्णोद्वार कार्य करवाए जाने की मांग की। विरोध प्रदर्शन में पार्षद प्रदीप उपाध्याय, सुधा आचार्य, द...
धीरेरां जीएसएस का ट्रांसफार्मर जला, दो दर्जन गांवों की बिजली गुल

धीरेरां जीएसएस का ट्रांसफार्मर जला, दो दर्जन गांवों की बिजली गुल

बीकानेर
लूणकरनसर. धीरेरां गांव के ३३ केवी विद्युत सब-स्टेशन पर लगा टांसफार्मर अचानक जलने से दो दर्जन से अधिक गांवों में बिजली गुल हो गई है। बिजली के अभाव में इन गांवों में जलापूर्ति ठप होने से जलसंकट गहरा गया है। गौरतलब है कि धीरेरां गांव में ३३ केवी विद्युत सब-स्टेशन पर लगा पॉवर ट्रांसफार्मर बुधवार रात करीब १२.१५ बजे अचानक जल गया। इससे धीरेरां, हंसेरां, खोखराणा, अजीतमाना, डूडीवाली, खिंयेरां पंचायतों के दो दर्जन से अधिक गांवों में बिजली गुल है। इससे गांवों में अंधेरा छा गया है तथा विद्युत आधारित काम ठप हैं। बिजली के अभाव में जलप्रदाय योजना की जलापूर्ति ठप होने से भीषण गर्मी के चलते गांवों में पीने का पानी का संकट खड़ा हो गया है। इसके अलावा बिजली संकट के चलते कृषि कुंओं पर फव्वारे नहीं चलने से नव अंकुरित फसलें सिंचाई के अभाव में झुलस रही है। भीषण गर्मी में बिजली के अभाव में पंखे व कूलर नहीं चलने से...
RBSE ने रिजल्ट के लिए शुरू की तैयारी:CBSE के बाद RBSE के 10वीं व 12वीं स्टूडेंट्स की मार्किंग के लिए 12 सदस्यीय कमेटी बनी, एक सप्ताह में देगी रिपोर्ट

RBSE ने रिजल्ट के लिए शुरू की तैयारी:CBSE के बाद RBSE के 10वीं व 12वीं स्टूडेंट्स की मार्किंग के लिए 12 सदस्यीय कमेटी बनी, एक सप्ताह में देगी रिपोर्ट

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर CBSE की तर्ज पर RBSE ने भी मार्किंग के लिए पॉलिसी बनाने के लिए समिति का गठन कर दिया है। यह समिति एक सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट पेश करेगी और इसी आधार पर स्टूडेंट्स को मार्किंग दी जाएगी। CBSE की तरह ही एक फॉर्मूला तैयार किया जाएगा। प्रमुख शासन सचिव की ओर से गठित इस समिति में माध्यमिक शिक्षा निदेशक सौरभ स्वामी को अध्यक्ष, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर के सचिव को सदस्य सचिव बनाया गया है। इसके लिए शासन उप सचिव रामानन्द शर्मा, सचिव अनिता मीना, राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद् की संयुक्त निदेशक ममता दाधीच, उदयपुर स्थित RSCERT के प्रोफेसर प्रथम ललित शंकर आमेटा, माध्यमिक शिक्षा के उप निदेशक अरुण शर्मा, जयपुर के जिला शिक्षा अधिकारी रामचंद्र पिलानिया, जयपुर की महात्मा गांधी स्कूल की प्रधानाचार्य अन्नू चौधरी, माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के शैक्षिक प्रकोष्ठ अधिकारी प्रमोद कुमार चमोली को शामिल किय...
सीएचसी खाजूवाला में जल्द शुरू होगी सोनोग्राफी सेवा

सीएचसी खाजूवाला में जल्द शुरू होगी सोनोग्राफी सेवा

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर. सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खाजूवाला में जल्द सोनोग्राफी सेवा शुरू होगी और इसका लाभ मरीजों को मिलेगा। सोनोग्राफी केन्द्र को खाजूवाला उपखंड समुचित प्राधिकारी पीसीपीएनडीटी की बैठक में पीसीपीएनडीटी एक्ट 1994 व नियम 1996 के तहत पंजीयन करने का निर्णय लिया गया है। खाजूवाला के उपखंड समुचित प्राधिकारी एवं आरसीएचओ डॉ. राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि एक सप्ताह में बाकी कार्यवाही पूरी कर सप्ताह में दो दिन के लिए सोनोग्राफी की सेवाएं शुरू कर दी जाएगी। बैठक में डॉ. गुप्ता ने पीसीपीएनडीटी एक्ट के सख्त पालन, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं तथा मुखबिर योजना के व्यापक प्रचार प्रसार की बात कही। जिला समन्वयक पीसीपीएनडीटी प्रकोष्ठ महेंद्र सिंह चारण ने उपखंड खाजूवाला में पीसीपीएनडीटी एक्ट की पालना तथा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ व मुखबिर योजना में की जा रही गतिविधियों रिपोर्ट प्रस्तुत की। उपखंड में शिक्षा, खेलकूद, स...
नालों पर आवासीय निर्माण, चल रही व्यावसायिक गतिविधियां

नालों पर आवासीय निर्माण, चल रही व्यावसायिक गतिविधियां

बीकानेर
बीकानेर. शहर के गंदे पानी और कचरे को बाहर लेकर जाने वाले नाले भी अतिक्रमणों की जद में है। कई नालों के ऊपर तथा नालों के कैचमेंट एरिया में जगह-जगह आवासीय निर्माण हो चुके है। कई स्थानों पर नालों के ऊपर ही व्यावसायिक गतिविधियां संचालित हो रही है। अतिक्रमणों के कारण न नालों की पूरी सफाई हो पा रही है व कई स्थानों पर सफाई के संसाधन भी नालों तक नहीं पहुंच पा रहे है। नगर निगम और नगर विकास न्यास नालों पर हो चुके अतिक्रमणों को हटाने तथा लगातार हो रहे अतिक्रमणों को रोकने में गंभीरता नहीं दिखा रहे है। कठोर कार्यवाही नहीं होने से मुख्य नालों के ऊपर तथा आस पास की भूमि पर लगातार अतिक्रमण होते जा रहे है। सफाई कार्य में बाधानालों के ऊपर अथवा आस -पास की जमीन पर आवासीय निर्माण होने तथा व्यावसायिक गतिविधियां संचालित होने से नाला सफाई का कार्य प्रभावित हो रहा है। निगम प्रशासन हर साल मानसून से पहले नाला सफाई ...