पति-पत्नी का पक्षियों के साथ अनूठा प्रेम
बीकानेर/तेजरासर। पक्षी इंसानों की तरह बोल नहीं सकते लेकिन प्रेम की भाषा अच्छे से समझते है। यह साबित भी होता है। ऐसा ही इंसान और पक्षियों के प्रेम का एक सिलसिला वर्षों से चल रहा है। अनबोल पक्षी अपने इंसान दोस्त को देखते ही उसके नजदीक आ जाते है। वह जब उसे दाना डालती है तो वह उसे चुग कर फिर उड़ जाते हैं और अगले दिन फिर आ धमकते हैं। यह नजारा इन दिनों बीकानेर जिले की लाखुसर ग्राम पंचायत परिसर में देखने को मिलता है। लाखुसर में ग्राम विकास अधिकारी के पद पर पदस्थापित संतोष भील का कौवों से प्रेम है। कौवे उसे देखते ही पंचायत परिसर में जमा हो जाते हैं। इन कौवों की संख्या करीब २५० से अधिक होती है।
पांच साल से कौवों को खिला रही दानालाखुसर ग्राम पंचायत में विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत संतोष का पक्षियों से प्रेम पिछले पांच साल से चल रहा है लेकिन लाखुसर में आठ माह में कौवों से इतना प्रेम हो गया कि वह...








