Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मनोरंजन

फिल्म ‘पुष्पा’ जल्द होगी 200 करोड़ के क्लब में शामिल

फिल्म ‘पुष्पा’ जल्द होगी 200 करोड़ के क्लब में शामिल

मनोरंजन
साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा' 17 दिसंबर को रिलीज हुई थी, लेकिन आज भी थिएटर्स में फिल्म को देखने के लिए ऑडियंस की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। अभी तक इस फिल्म ने 186 करोड़ की कमाई कर ली है। माना जा रहा है कि फिल्म जल्द ही 200 करोड़ क्लब में भी शामिल हो जाएगी। ट्रेड एनालिस्ट मनोबाला विजयबालन के अनुसार फिल्म ने अभी तक 186 करोड़ की कमाई की है। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन्होंने बताया कि 'पुष्पा' ने पहले हफ्ते में ही 166.82 करोड़ कमा लिए थे। दूसरे हफ्ते 72 करोड़ के पार पहुंच गया और उसके बाद इसमें 7.10 करोड़ और जुड़ गए। अभी तक 11 दिनों में फिल्म 186 करोड़ कलेक्शन कर चुकी है। बता दें यह फिल्म मलयालम, तेलगु, हिंदी, कन्नण, तमिल समेत 5 भाषाओं में रिलीज की गई है।...
लगातार 15 हिट फिल्में देने का रिकॉर्ड, लड़कियां खून से लिखती थीं खत

लगातार 15 हिट फिल्में देने का रिकॉर्ड, लड़कियां खून से लिखती थीं खत

देश-विदेश, मनोरंजन
बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार कहे जाने वाले राजेश खन्ना का जन्म आज ही के दिन 1942 में पंजाब के अमृतसर में हुआ था। अपने एक्टिंग करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी। राजेश खन्ना को सुपरस्टार का दर्जा उनकी फिल्मों की बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त कामयाबी और उनकी लोकप्रियता की वजह से मिला था। राजेश खन्ना का असली नाम जतिन खन्ना था, लेकिन उन्होंने अपने अंकल की सलाह पर बॉलीवुड में एंट्री से पहले अपना नाम राजेश खन्ना रख लिया था। राजेश खन्ना का पालन-पोषण उनके बायोलॉजिकल माता-पिता ने नहीं, बल्कि उन्हें गोद लेने वाले उनके पेरेंट्स के परिचितों ने किया था। कहा जाता है कि उनके पेरेंट्स ने उनकी मां की नि:संतान बहन को उन्हें देने का वादा किया था और बाद में इसे पूरा भी किया। हालांकि, राजेश खन्ना इस बारे में कुछ भी बताने से कतराते रहे और इसे लेकर उन्होंने पत्रकारों को अलग-अलग कहानियां सुनाई थीं। ...
सुनील ग्रोवर ने सड़क किनारे बैठकर रिक्शावालों के साथ अलाव में सेके हाथ, रणवीर की ’83’ ने फर्स्ट वीकेंड पर कमाए 47 करोड़ रुपए

सुनील ग्रोवर ने सड़क किनारे बैठकर रिक्शावालों के साथ अलाव में सेके हाथ, रणवीर की ’83’ ने फर्स्ट वीकेंड पर कमाए 47 करोड़ रुपए

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
एक्टर-कॉमेडियन सुनील ग्रोवर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सुनील ठंड में सड़क किनारे बैठकर रिक्शावालों के साथ अलाव में हाथ सेकते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को सुनील ने खुद शेयर किया है। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है, "ठीक है।" वीडियो के बैकग्राउंड में भोजपुरी गाना 'ठीक है' बज रहा है। इस वीडियो पर फैंस कमेंट कर सुनील की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "दिल जीत लेते हो भाई।" एक दूसरे यूजर ने लिखा, "बस इसी अदा पर ही तो आपका फैन हूं सर।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "आप मिट्टी से जुड़े हुए व्यक्ति हैं सुनील जी।"...
सोशल मीडिया में सनी के नए गाने ‘मधुबन’ का हो रहा विरोध, #arestsunnyleone हो रहा ट्रेंड

सोशल मीडिया में सनी के नए गाने ‘मधुबन’ का हो रहा विरोध, #arestsunnyleone हो रहा ट्रेंड

मनोरंजन
सनी लियोन के नए गाने 'मधुबन' का जमकर विरोध हो रहा है। इस गाने के विरोध में सोशल मीडिया पर 'अरेस्ट सनी लियोन' ट्रेंड कर रहा है। गाने के विरोध में मथुरा के संतों ने कहा था कि ये गाना हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत कर रहा है। सनी सबसे माफी मांगे नहीं तो देश में नहीं रहने देंगे। मधुबन गाने को सिंगर कनिका कपूर ने गाया है। पूरी टीम के खिलाफ हो कार्रवाईनेटिजन्स ने गाने के मेकर्स से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग कर रहे हैं। एक यूजर ने ट्वीट में बीजेपी दिल्ली और सीएम ऑफिस यूपी को टैग करते हुए लिखा कि,"सर सेंसर बोर्ड में ऐसे लोगो को क्यों रखते हो आप, जो हिंदू देवताओं के नाम से इतने गंदे गाने बनाते हैं। कृपया भारत के सेंसर बोर्ड के खिलाफ बहुत सख्त कार्रवाई करें।" वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ''सिर्फ सनी लियोन ही नहीं पूरी टीम के खिलाफ कार्रवाई करें।'' परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहोरविवा...
दोस्त की इंगेजमेंट पर शहनाज गिल ने ‘झिंगाट’ गाने पर जमकर किया डांस

दोस्त की इंगेजमेंट पर शहनाज गिल ने ‘झिंगाट’ गाने पर जमकर किया डांस

मनोरंजन
दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद शहनाज गिल को काफी बड़ा शॉक लगा था। लेकिन अब उन्होंने खुद को धीरे-धीरे संभालना शुरू कर दिया है। हाल ही में सोशल मीडिया पर शहनाज का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें शहनाज काफी खुश नजर आ रही हैं। दरअसल शहनाज अपने एक दोस्त की इंगेजमेंट पार्टी में पहुंचीं, जहां उन्हें एंजॉय करते देख उनके फैन्स काफी खुश हुए। साथ ही उन्होंने वहां अपने दोस्तों के साथ खूब मस्ती की और 'जिंगाट' गाने पर डांस भी किया।...
कभी सलमान खान की एक्स-गर्लफ्रेंड थीं ये अभिनेत्रियां, किसी का हो गया तलाक तो कोई बन चुकी है मां!

कभी सलमान खान की एक्स-गर्लफ्रेंड थीं ये अभिनेत्रियां, किसी का हो गया तलाक तो कोई बन चुकी है मां!

मनोरंजन
सलमान खान 27 दिसंबर को अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। सलमान फिल्मों के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ के चलते सुर्खियों में रहे हैं। उन्होंने संगीता बिजलानी, ऐश्वर्या राय, सोमी अली, कटरीना कैफ को डेट कर चुके हैं हालांकि इनमें से किसी के भी साथ सलमान की शादी नहीं हो पाई और वो अनमैरिड ही रह गए। दूसरी ओर सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड्स उनसे रिश्ता तोड़ने के बाद अब लाइफ में सेटल हो चुकी हैं, कुछ की शादी हो चुकी है और कुछ मां बन चुकी हैं।...
बॉलीवुड में निधन:’सीता और गीता’ और ‘शोले’ के एक्टर मुश्ताक मर्चेंट का 67 साल की उम्र में निधन

बॉलीवुड में निधन:’सीता और गीता’ और ‘शोले’ के एक्टर मुश्ताक मर्चेंट का 67 साल की उम्र में निधन

मनोरंजन
दिग्गज एक्टर और कॉमेडियन मुश्ताक मर्चेंट का सोमवार (27 दिसंबर) को 67 साल की उम्र में निधन हो गया है। मुश्ताक ने मुंबई के होली फैमिली हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली। वे लंबे समय से डायबिटीज की बीमारी से पीड़ित थे। मुश्ताक की फैमिली ने उनके निधन की खबर को कंफर्म किया है। मुश्ताक ने 'शोले' में भी किया था काममुश्ताक मर्चेंट ने 'हाथ की सफाई', 'जवानी दीवानी', 'सीता और गीता', 'जवानी दीवानी', 'फिफ्टी फिफ्टी', 'सागर', 'नसीब वाला', 'प्यार हुआ चोरी चोरी', 'बलवान', 'हमशक्ल' जैसी कई फिल्मों में अभिनय किया था। उन्होंने 1975 में रिलीज हुई अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'शोले' में भी काम किया था। लेकिन, फिल्म की लंबाई के कारण उनकी भूमिका वाले सीन काट दिए गए थे। मर्चेंट ने 'शोले' में ट्रेन ड्राइवर की भूमिका निभाई थी, जिसकी बाइक जय (अमिताभ) और वीरू (धर्मेंद्र) ने फिल्म के गाने 'ये दोस्ती' क...
शूटिंग के दौरान पॉप सिंगर माएटा को चेहरे पर सांप ने काटा, एक दिन पहले सलमान भी हुए थे शिकार

शूटिंग के दौरान पॉप सिंगर माएटा को चेहरे पर सांप ने काटा, एक दिन पहले सलमान भी हुए थे शिकार

मनोरंजन
अमेरिकन पॉप सिंगर माएटा को सांप ने काट लिया है। सांप के काटने का वीडियो सिंगर ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। उसके बाद अब ये खूब वायरल हो रहा है। जिस क्लिप को माएटा ने शेयर किया है वह उनके एक एल्बम शूट का है। जिसमें वह सांपों से घिरी हुई नजर आ रही हैं। माएटा को साल 2021 के अप्रैल महीने में जे जेड के लेबल रॉक नेशन के लिए साइन किया गया है।...
सलमान खान से लेकर करीना कपूर खान तक, इन सेलेब्स ने करियर बनाने के लिए लिया प्लास्टिक सर्जरी का सहारा

सलमान खान से लेकर करीना कपूर खान तक, इन सेलेब्स ने करियर बनाने के लिए लिया प्लास्टिक सर्जरी का सहारा

मनोरंजन
बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े कई एक्टर्स और एक्ट्रेसेस ज्यादा खूबसूरत दिखने के लिए अक्सर प्लास्टिक सर्जरी करवाते हैं। सलमान खान से लेकर करीना कपूर खान तक ने अपनी ब्यूटी को निखारने और एवर यंग दिखने के लिए कॉस्मेटिक सर्जरी का सहारा लिया है। आइए बात करते हैं ऐसे ही कुछ सेलेब्स के बारे में जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत में ही प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लिया और अपने चेहरे में कई बदलाव करवाए। सलमान खान बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान साल 2003 में ही माथे की तरफ से गंजेपन के शिकार होने लगे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक उसके बाद उन्होने इंडिया में ही हेयर ट्रांसप्लांट सर्जरी करवाई थी, जो कि फेल रही थी। इसके बाद साल 2007 में सलमान ने दुबई में जाकर दोबारा हेयर ट्रांसप्लांट करवाया था।...
विवियन डीसेना और वाहबिज दोराबजी का 4 साल की कानूनी लड़ाई के बाद हुआ तलाक

विवियन डीसेना और वाहबिज दोराबजी का 4 साल की कानूनी लड़ाई के बाद हुआ तलाक

मनोरंजन
टीवी एक्टर विवियन डीसेना आजकल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं। उन्होंने अपनी पत्नी वाहबिज दोराबजी से आधिकारिक तौर पर तलाक ले लिया है। हाल ही में हुए एक इंटरव्यू के दौरान विवियन और वाहबिज ने एक जॉइंट स्टेटमेंट जारी कर अपने तलाक की आधिकारिक घोषणा की है। बाता दें इन दोनों ने साल 2017 में अलग होने की घोषणा की थी। इसके बाद से विवियन और वाहबिज का तलाक केस चल रहा था।...