Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मनोरंजन

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन्स हुए शुरू

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन्स हुए शुरू

मनोरंजन
टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की शादी के प्री वेडिंग फंक्शन शुरू हो गए हैं। हाल ही में अंकिता की मेंहदी सेरेमनी हुई जिसमें उन्होंने अपने होने वाले पति विक्की के नाम की मेंहदी लगवाई। अंकिता को मेंहदी लगाने वाली कोई और नहीं बल्कि सिलेब्रिटी मेंहदी आर्टिस्ट वीना नागदा हैं। बता दें कि वीना वहीं है, जिन्होंने हाल ही में कटरीना के हाथों में भी मेंहदी रचाई थी। अंकिता की मेंहदी सेरेमनी की फोटोज उनके फैन्स को काफी पसंद आ रही हैं और वो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।...
दिलीप जोशी की बेटी का रिसेप्शन मुंबई के ताज होटल में हुआ

दिलीप जोशी की बेटी का रिसेप्शन मुंबई के ताज होटल में हुआ

मनोरंजन
टीवी एक्टर दिलीप जोशी की बेटी नियती जोशी की शादी 8 दिसंबर को यशोवर्धन मिश्रा से हुई थी। उनका रिसेप्शन 11 दिसंबर यानी शनिवार की शाम को मुंबई के फाइव स्टार होटल ताज लैंड्स एंड में संपन्न हुआ। इस मौके पर टीवी इंडस्ट्री की नामचीन हस्तियों से लेकर सीरियल 'तारक मेहता का उलटा चशमा' के नए-पुराने सभी कलाकार, सेलिब्रिटी लॉयर सवीना बेदी सच्चर मौजूद थे।...
दिवंगत सिद्धार्थ शुक्ला के जन्मदिन पर उनके दोस्तों ने किया उन्हें याद, शेयर किए अनसुने किस्से

दिवंगत सिद्धार्थ शुक्ला के जन्मदिन पर उनके दोस्तों ने किया उन्हें याद, शेयर किए अनसुने किस्से

मनोरंजन
दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का 2 सितंबर को हार्ट अटैक पड़ने से निधन हो गया था। हार्ट अटैक के बाद उन्हें मुंबई के कूपर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था। सिद्धार्थ का जन्म 12 दिसंबर 1980 को मुंबई में हुआ था। सिद्धार्थ के हमसे दूर गए हुए लगभग तीन महीने हो चुके हैं, लेकिन इंडस्ट्री में उनके दोस्त उन्हें बहुत मिस करते हैं।...
मेहंदी सेरेमनी में पति और ससुर के साथ जमकर नाचीं कटरीना, विक्की ने फोटो शेयर किए

मेहंदी सेरेमनी में पति और ससुर के साथ जमकर नाचीं कटरीना, विक्की ने फोटो शेयर किए

मनोरंजन
कटरीना कैफ और विक्की कौशल हर दिन अपने फैन्स के लिए शादी के सभी रिचुअल्स की फोटो बतौर तोहफा शेयर कर रहे हैं। ताकि उनके फैन्स इस शाही शादी का कोई भी पल मिस न करें। रविवार को कटरीना और विक्की ने मेहंदी के फोटो शेयर किए, जिसके साथ दोनों ने कैप्शन में लिखा- मेहंदी तां सजदी जब नाचे सारा टब्बर।
ऋतिक रोशन ने ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ के लिए आयुष्मान खुराना की करी तारीफ, बोले- मुझे इंस्पॉयर करने के लिए धन्यावाद

ऋतिक रोशन ने ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ के लिए आयुष्मान खुराना की करी तारीफ, बोले- मुझे इंस्पॉयर करने के लिए धन्यावाद

मनोरंजन
एक्टर ऋतिक रोशन ने 'चंडीगढ़ करे आशिकी' के लिए आयुष्मान खुराना, वाणी कपूर और डायरेक्टर अभिषेक कपूर की तारीफ की है। ऋतिक ने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा, "आयुष्मान आप भारतीय सिनेमा के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक हैं मेरे दोस्त !! मुझे इस तरह से इंस्पायर हुए एक लंबा समय हो गया है। अपनी फिल्म और काम से मुझे इंस्पायर करने के लिए धन्यवाद। आप एक्सट्राऑर्डनरी हैं! बहुत-बहुत बधाई!"...
विक्की कटरीना ने कंगना को भेजे देसी घी के लड्‌डू, एक्ट्रेस ने लिखा- धन्यवाद और बहुत बहुत बधाई

विक्की कटरीना ने कंगना को भेजे देसी घी के लड्‌डू, एक्ट्रेस ने लिखा- धन्यवाद और बहुत बहुत बधाई

मनोरंजन
कटरीना कैफ और विक्की कौशल को कंगना रनोट ने दोनों को शादी की बधाई दी है। कंगना ने न्यूली वेड कपल को सोशल मीडिया पर लड्‌डू की टोकरी की फोटो शेयर की है। ये लड्‌डू की टोकरी मि. एंड मिसेज कौशल की तरफ से भेजा गया है।
कटरीना कैफ ने बहनों और ससुर संग किया डांस, विक्की ने भी जमकर किया भांगड़ा

कटरीना कैफ ने बहनों और ससुर संग किया डांस, विक्की ने भी जमकर किया भांगड़ा

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
जयपुर विक्की कौशल और कटरीना धीरे-धीरे फैन के लिए अपनी शादी की फोटोज शेयर कर रहे हैं। रविवार को भी कपल ने मेहंदी की फोटोज शेयर की। इनमें कटरीना और विक्की दोनों डांस करते नजर आ रहे हैं। साथ ही कटरीना की बहने, विक्की कौशल के पिता और भाई भी नजर आ रहे हैं। दोनों ने अपने इंस्टा अकाउंट पर मेहंदी की फोटो शेयर की है। फोटोज शेयर करते हुए कटरीना ने पंजाबी अंदाज में पोस्ट लिखा। उन्होंने लिखा की मेहंदी तां सजदी जब नचे सारा ताबार। विक्की कौशल ने भी यही पोस्ट लिखते हुए मेहंदी की कुछ और फोटोज शेयर की। कटरीना बहनों के साथ और विक्की के पिता के साथ भी फोटो शेयर की।...
शादी के बाद किराए के घर में रहने के लिए मोटी रकम चुका रहे विक्की-कटरीना

शादी के बाद किराए के घर में रहने के लिए मोटी रकम चुका रहे विक्की-कटरीना

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
विक्की कौशल और कटरीना कैफ शादी के बाद मुंबई में एक नए घर में शिफ्ट होंगे। दोनों ने मुंबई के बांद्रा इलाके में एक अपार्टमेंट रेंट पर लिया है जिसके लिए दोनों तकरीबन 8.40 लाख रुपए का किराया चुकाएंगे। विक्की-कटरीना ने पांच साल के लिए यह अपार्टमेंट रेंट पर लिया है। यह अपार्टमेंट 8वें फ्लोर पर स्थित है और अगले 12 महीनों के लिए इसका किराया 8.40 लाख रुपए प्रति माह होगा और उसके बाद विक्की-कैट इसके लिए 8.82 लाख रुपए प्रति महीने का किराया चुकाएंगे। दोनों ने 1.75 करोड़ रुपए की सिक्योरिटी डिपॉजिट भी दी है। वैसे, शादी से पहले विक्की मुंबई में अपने माता-पिता और भाई के साथ रहते थे जबकि कटरीना बांद्रा में ही एक रेंटेड अपार्टमेंट में रहती थीं जिसका किराया तकरीबन 15 लाख रुपए महीना है। इससे पहले कटरीना तब भी सुर्खियों में आई थीं जब वह रणबीर कपूर के साथ रिलेशन में थीं। दोनों ने मुंबई में एक पेंटहाउस रेंट पर...
आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर स्टारर ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ ने पहले दिन कमाए 3.75 करोड़ रुपए

आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर स्टारर ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ ने पहले दिन कमाए 3.75 करोड़ रुपए

मनोरंजन
आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर स्टारर फिल्म 'चंडीगढ़ करे आशिकी' एक दिन पहले शुक्रवार (10 दिसंबर) को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को फैंस और क्रिटिक्स का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म फिल्म ने पहले दिन 3.75 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। फिल्म को दिल्ली-एनसीआर और चंडीगढ़ के मेट्रो मल्टीप्लेक्स में अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। लेकिन, इसका शुरूआती कलेक्शन थोड़ा कम रहा है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने बताया कि इस फिल्म के आने वाले दिनों में रफ्तार पकड़ने के आसार हैं। 'चंडीगढ़ करे आशिकी' में आयुष्मान बॉडी बिल्डर के अवतार में नजर आ रहे हैं। उन्होंने पहली बार किसी फिल्म में ऐसा किरदार निभाया है। उनके साथ फिल्म में वाणी एक ट्रांस महिला का किरदार निभा रही हैं। अभिषेक कपूर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में पहली बार आयुष्मान-वाणी की जोड़ी पर्दे पर दिखाई दी है।...
मां बनने वाली हैं कॉमेडियन भारती सिंह

मां बनने वाली हैं कॉमेडियन भारती सिंह

मनोरंजन
कॉमेडियन भारती सिंह ने अपनी प्रेगनेंसी की खबर को कन्फर्म कर दिया है। भारती ने खुशी में डांस करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। वहीं दूसरी पोस्ट में भारती फोटो में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। पिछले दिनों भारती सिंह अपने वजन कम करने को लेकर खबरों में आईं थी। इसके पहले भारती की दोस्त मीडिया के सामने उनकी प्रेगनेंसी की बात की थी।...