‘बंटी और बबली 2’ में ठगी के डबल धमाल का डबल मजा
बंटी और बबली 2कलाकार - सैफ अली खान , रानी मुखर्जी , सिद्धांत चतुर्वेदी , शरवरी वाघ , पंकज त्रिपाठी , असरानी , प्रेम चोपड़ा और शशि वर्मालेखक - वरुण वी शर्मा और आदित्य चोपड़ानिर्देशक - वरुण वी शर्मानिर्माता - आदित्य चोपड़ारेटिंग - 2.5/5साल 2005 शहर कानपुर और फिल्म ‘बंटी और बबली’ में दिखी ठग्गू के लड्डू की दुकान। निर्देशक शाद अली का कानपुर से नजदीक का नाता था और कानपुर व आसपास के इलाकों की मिट्टी की महक से ये फिल्म खूब गमकी। तब से 16 साल बीत गए। बबली का शुरु किया शॉर्ट कुर्ती का ट्रेंड घर घर पहुंच चुका है। और, अब वह फुरसतगंज की रानी है। पति का पेट निकल आया है। फिटनेस के मामले में दोनों फिसड्डी ही लगते हैं। निर्देशन इस बार भी कानपुर से ही ताल्लुक रखने वाले वरुण वी शर्मा के पास है। फिल्म का नाम है ‘बंटी और बबली 2’ और इस बार भी तंज यूपी पर करारा है। जो समझ सके उसके लिए इशारा है और जो न समझे तो फ...








