Monday, May 18निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मनोरंजन

टीकाकरण के लिए ‘भाईजान’ का सहारा:महाराष्ट्र के मुस्लिम इलाकों में लोगों को जागरूक करने सलमान खान की मदद लेगी उद्धव सरकार

टीकाकरण के लिए ‘भाईजान’ का सहारा:महाराष्ट्र के मुस्लिम इलाकों में लोगों को जागरूक करने सलमान खान की मदद लेगी उद्धव सरकार

मनोरंजन
मुंबई महाराष्ट्र में राज्य सरकार के अवेयरनेस कैम्पेन के बावजूद मुस्लिम इलाकों में टीकाकरण करवाने वालों की संख्या नहीं बढ़ रही थी। अब राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने 'भाईजान' यानी सलमान खान की हेल्प लेने का मन बनाया है। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि सरकार बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की मदद लेगी, ताकि लोगों को टीका लगवाने के लिए राजी किया जा सके। टोपे ने कहा, ‘मुस्लिम बहुल इलाकों में अब भी कुछ हिचकिचाहट है। हमने मुस्लिम समुदाय को टीका लगवाने के लिए राजी करने के लिए सलमान खान और धार्मिक नेताओं की मदद लेने का फैसला किया है। धार्मिक नेताओं और फिल्म अभिनेताओं का बहुत प्रभाव होता है और लोग उन्हें सुनते हैं।’...
सलमान खान को देख कर इमोशनल हुए सिद्धांत चतुर्वेदी

सलमान खान को देख कर इमोशनल हुए सिद्धांत चतुर्वेदी

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
वीकेंड का वार का बिग बॉस के फैन्स को बेसब्री से इंतजार रहता है क्योंकि शो में हर हफ्ते कोई स्पेशल गेस्ट आते हैं। हाल ही में रविवार के एपिसोड का प्रोमो शेयर किया गया जिसमें दिखाया गया कि शो में स्पेशल गेस्ट के रूप में रानी मुखर्जी अपनी अपकमिंग फिल्म 'बंटी और बबली 2' को प्रमोट करने पहुंचेंगी। उनके साथ शो में एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी और शारवरी वाघ भी नजर आएंगे, लेकिन शो में सलमान को देखकर सिद्धांत काफी नर्वस और इमोशनल दिखाई देंगे।...
अनन्या पांडे की कजिन अलाना ने बॉयफ्रेंड आइवर से की सगाई

अनन्या पांडे की कजिन अलाना ने बॉयफ्रेंड आइवर से की सगाई

मनोरंजन
एक्ट्रेस अनन्या पांडे की कजिन अलाना पांडे ने अपने बॉयफ्रेंड आइवर मैक्रे के साथ इंगेजमेंट कर ली है। अब हाल ही में उन्होंने इंगेजमेंट पार्टी दी है। उनकी इस इंगेजमेंट पार्टी की कुछ फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। अलाना और आइवर की इंगेजमेंट पार्टी में बिपाशा बसु, लारा दत्ता, एशले रेबेलो, सलमान खान की बहन अलवीरा अग्निहोत्री, भावना पांडे सहित अन्य लोग और कई सेलेब्स भी शामिल हुए।...
पद्मश्री पुरुस्कार न मिलने पर सोनू सूद ने दिया रिएक्शन बोले- यह सोचने वाला प्रश्न है

पद्मश्री पुरुस्कार न मिलने पर सोनू सूद ने दिया रिएक्शन बोले- यह सोचने वाला प्रश्न है

मनोरंजन
देश में पद्म पुरस्कारों की चर्चा है। उससे ज्यादा कंगना के बयान के बाद उनसे वापस लेने की मांग चल रही है। इस बीच सोनू सूद ने इस मुद्दे पर अपना रिएक्शन दिया है। सोनू से जब अभिनेत्री कंगना रनोट को पद्मश्री पुरस्कार मिलने और इस अवॉर्ड के लिए उनके नाम का विचार न किए जाने पर बोले 'यह सोचने वाला प्रश्न है'। उन्होंने कहा कि उनका समाजसेवा का काम हमेशा जारी रहेगा। सोनू ने 22 हजार छात्रों की मदद की है।...
कार्तिक आर्यन ने अपनी लेम्बोर्गिनी के बोनट पर रखकर लिया चाऊमीन का मजा

कार्तिक आर्यन ने अपनी लेम्बोर्गिनी के बोनट पर रखकर लिया चाऊमीन का मजा

मनोरंजन
बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म 'धमाका' के प्रमोशन के लिए सलमान खान के शो बिग बॉस 15 के सेट पर पहुंचे। हाल ही में सोशल मीडिया पर कार्तिक का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर फैन्स उनकी सादगी के दीवाने हुए जा रहे हैं। वीडियो में वो अपने दोस्त के साथ शहर के एक स्नैक्स कॉर्नर पर चाइनीच खाने का आनंद ले रहे हैं। इस दौरान पैपराजी और फैन्स ने उन्हें अपने कैमरे में कैद किया। साथ ही आर्यन ने भी मुस्कुराते हुए उनके साथ फोटोज क्लिक करवाई।...
कटरीना कैफ की शादी में शामिल नहीं होंगे सलमान खान

कटरीना कैफ की शादी में शामिल नहीं होंगे सलमान खान

मनोरंजन
इस साल बॉलीवुड में शादियों का दौर चल रहा है। एक्ट्रेस कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। खबरों की मानें तो दोनों 7 से 9 दिसंबर के बीच राजस्थान के सवाई माधोवपुर के सिक्स सेंसेस फोर्ट बारवरा रिजॉर्ट में सात फेरे लेंगे। दोनों एक्टर्स की टीम तैयारियां देखने के लिए जयपुर पहुंच चुकी हैं। शादी में केवल करीबी दोस्त और परिवार के ही लोग शामिल होंगे।...
बयान पर विवाद:कंगना के आजादी वाले बयान पर भड़के विशाल ददलानी

बयान पर विवाद:कंगना के आजादी वाले बयान पर भड़के विशाल ददलानी

मनोरंजन
एक्ट्रेस कंगना रनोट ने हाल ही में आजादी को लेकर एक विवादित बयान दिया है, जिसके कारण उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। उनका जगह-जगह जमकर विरोध भी हो रहा है और उनके खिलाफ अब तक कई शहरों में FIR भी दर्ज करवाई जा चुकी हैं। अब सिंगर-म्यूजिक कंपोजर विशाल ददलानी ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर कंगना रनोट का नाम लिए बिना उनके बयान पर गुस्सा जाहिर किया है। इस पोस्ट के जरिए विशाल ने कंगना को यह याद दिलानी की बात कही है कि हमें आजादी 'भीख' में नहीं मिली है। विशाल ददलानी ने पोस्ट में अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसमें उन्होंने ब्लैक कलर की टी-शर्ट पहनी है। इस टी-शर्ट पर शहीद भगत सिंह की फोटो है और लिखा है-'जिंदाबाद'। इस फोटो के कैप्शन में विशाल ने लिखा है, "उस महिला को याद दिलाएं जिसने कहा था कि हमारी आजादी 'भीख' में मिली थी। मेरी टी-शर्ट पर शहीद सरदार भगत सिंह हैं, जो एक नास्तिक, कव...
राजकुमार राव ने घुटने पर बैठकर पत्रलेखा को किया शादी के लिए प्रपोज

राजकुमार राव ने घुटने पर बैठकर पत्रलेखा को किया शादी के लिए प्रपोज

मनोरंजन
बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और पत्रलेखा आखिरकार 14 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी शादी द ऑबेरॉय सुखविलास स्पा रिजॉर्ट, न्यू चंडीगढ़ में हो रही है। शनिवार को दोनों ने एक प्राइवेट सेरेमनी में इंगेजमेंट कर ली है, जिसकी कुछ फोटोज सामने आ रही हैं। साथ ही एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें राजकुमार घुटने पर बैठ के पत्रलेखा को शादी के लिए प्रपोज कर रहे हैं।...
रानी मुखर्जी ने कहा- तैमूर और आदिरा की वजह से सैफ अली खान के साथ मेरी इक्वेशन बदल गई है

रानी मुखर्जी ने कहा- तैमूर और आदिरा की वजह से सैफ अली खान के साथ मेरी इक्वेशन बदल गई है

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी, जो जल्द ही सैफ अली खान के साथ फिल्म 'बंटी और बबली 2' में दिखाई देंगी, ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने को-स्टार के साथ अपनी इक्वेशन के बारे में बात की और कहा कि तैमूर और आदिरा की वजह से सैफ के साथ उनकी इक्वेशन बदल गई है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि पेरेंट्स बनने के बाद से उनका बॉन्ड और भी स्ट्रांग हो गया है। सैफ हैं रानी के सबसे फेवरेट को-स्टार्स में से एक रानी कहती हैं, "सैफ मेरे सबसे फेवरेट को-स्टार्स में से एक हैं और इस फिल्म में उनका मेरे साथ काम करना सच में बहुत स्पेशल रहा है। सैफ और मेरा रिश्ता हमेशा से अलग था जब तक हमने साथ काम किया है। इस बार यह निश्चित रूप से अलग था जबसे सैफ के पास तैमूर और मेरे पास आदिरा आई है, भले ही सैफ एक पिता थे, मैं उन्हें कई सालों से जानती हूं, लेकिन मुझे लगता है कि इस बार मां बनने से हम एक-दूसरे को और भी अच्छे तरीके से स...
तारक मेहता का उल्टा चश्मा की बबिता जी ने घटाया वजन

तारक मेहता का उल्टा चश्मा की बबिता जी ने घटाया वजन

मनोरंजन
तारक मेहता का उल्टा चश्मा की बबिता जी यानी मुनमुन दत्ता इन दिनों वेट लॉस में जुटी हुई हैं। मुनमुन ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ ट्रांसफॉर्मेशन की तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें ये साफ नजर आ रहा है कि उन्होंने अपना वजन कम किया है। मुनमुन ने इंस्टाग्राम पर इन तस्वीरों को शेयर करने के अलावा अपनी वेट लॉस जर्नी भी शेयर की है। उन्होंने लिखा, डाइट और रेगुलर एक्सरसाइज के जरिए मेरी बॉडी में बदलाव देखने को मिला है। सबसे अच्छी बात ये है कि तकरीबन चार महीने तक वर्कआउट ना करने के बाद अब मेरी वर्क आउट करने की आदत दोबारा बन चुकी है। परफेक्ट बॉडी अचीव करने में थोड़ा समय लगेगा लेकिन मैं ट्रैक पर हूं और ऐसा करने के लिए मोटिवेटेड भी हूं। यह एक जर्नी होगी जिसके लिए मैं काफी उत्साहित हूं।...