Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मनोरंजन

जेल से रिहा होकर मन्नत पहुंचा आर्यन, घर के बाहर इकट्ठा हुई भारी भीड़

जेल से रिहा होकर मन्नत पहुंचा आर्यन, घर के बाहर इकट्ठा हुई भारी भीड़

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
नई दिल्ली आर्यन खान को लगभग एक महीने बाद जेल से रिहाई मिल गई। पिता शाहरुख खान आर्यन को लेने पहुंचे थे। मन्नत और जेल के बाहर फैंस की भीड़ लगी है। घर पर सभी आर्यन की स्वागत की तैयारी में लगे हुए हैं।  शाहरुख-गौरी को मिल रही बधाईआर्यन खान के घर लौट आने से अब शाहरुख और गौरी ने राहत की सांस ली है। उन्हें लगातार दोस्तों की कॉल्स आ रही है और वह उनसे बात करके इस कठिन समय में साथ देने के लिए धन्यवाद कह रहे हैं।  मन्नत के बाहर फैंस ने किया आर्यन का स्वागतक्रूज ड्रग्स केस में 28 दिन जेल में बिताने के बाद आर्यन खान को अब घर के दर्शन हुए हैं। वहीं शाहरुख के फैंस मन्नत के बाहर वेलकम बैक का बैनर लेकर खड़े हैं। इससे पहले भी फैंस ने लगातार शाहरुख के सपोर्ट में अपनी आवाज बुलंद की थी।...
आज जेल में ही गुजरेगी आर्यन खान की रात, शाम 5.30 बजे तक नहीं मिली रिलीज ऑर्डर की कॉपी

आज जेल में ही गुजरेगी आर्यन खान की रात, शाम 5.30 बजे तक नहीं मिली रिलीज ऑर्डर की कॉपी

मनोरंजन
क्रूज ड्रग्स केस में आर्यन खान को जमानत मिल गई। हालांकि, गुरुवार को कोर्ट से ऑर्डर की कॉपी नहीं मिलने की वजह से रिहाई नहीं हो पाई। उम्मीद है कि आज प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और आर्यन को रिहा कर दिया जाएगा। आज नहीं होगी आर्यन की रिहाईआर्यन खान की आज की रात भी जेल में ही गुजरेगी। दरअसल शाम 5.30 बजे तक रिलीज ऑर्डर की कॉपी जेल नहीं पहुंची। ऐसे में कल सुबह 11 बजे के बाद ही आर्यन की रिहाई संभव है। जूही चावला बनीं आर्यन की जमानतीशाहरुख खान की दोस्त और एक्ट्रेस जूही चावला उनकी जमानती बनी हैं। जूही चावला ने सेशन कोर्ट पहुंचकर कागजात पर दस्तखत किए।...
एक लाख रुपये के निजी मुचलके पर आर्यन को मिली बेल

एक लाख रुपये के निजी मुचलके पर आर्यन को मिली बेल

मनोरंजन
ड्रग्स केस में गिरफ्तारी होने के बाद अब आर्यन खान की रिहाई का सिलसिला शुरू हो गया है। आर्यन खान का पांच पेज का बेल ऑर्डर जारी हो गया है। आर्यन खान को एक लाख के मुचलके पर जमानत दी गई है। अगर शाम से पहले सारी कागजी प्रक्रिया हो जाती है, तो आर्यन खान आज ही आर्थर रोड जेल से रिहा होकर अपने घर 'मन्नत' लौट जाएंगे। आर्यन खान को अदालत ने कई शर्तों के साथ जमानत दी है जो इस प्रकार हैं…आर्यन अदालत की इजाजत के बिना देश छोड़कर नहीं जा सकते हैं। शाहरुख खान के बेटे को NDPS कोर्ट में अपना पासपोर्ट जमा करना होगा। हर शुक्रवार को 11 बजे से 2 बजे तक आर्यन को एनसीबी दफ्तर में हाजिरी लगानी होगी। मामले की जांच अभी चल रही है इसलिए वह केस से जुड़े गवाहों से कोई बात नहीं कर सकते। वह गवाहों को या जांच को प्रभावित नहीं करेंगे। इतना ही नहीं केस के सह-आरोपियों से भी आर्यन को मिलने...
पुनीत राजकुमार के अंतिम दर्शन को बेताब हुए फैंस

पुनीत राजकुमार के अंतिम दर्शन को बेताब हुए फैंस

मनोरंजन
सैंडलवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता पुनीत राजकुमार हमेशा हमेशा के लिए इस दुनिया से चले गए। महज 46 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने के कारण उनका निधन हो गया। हार्ट अटैक आने के बाद उन्हें बंगलूरू के एक अस्पताल में भर्ती किया गया था जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही थी। फैंस लगातार उनके ठीक होने की प्रार्थना कर रहे थे लेकिन वह बच नहीं पाए। उनके निधन ने परिवार और रिश्तेदार ही नही बल्कि इंडस्ट्री और फैंस को भी जबरदस्त झटका लगा है। यहां अंतिम दर्शन करेंगे प्रशंसक फैंस अपने चहिते अभिनेता की एक झलक पाने के लिए बेकरार हैं। कन्नड़ सरकार से अनुमति लेकर परिवार ने दिवंगत अभिनेता के पार्थिव शरीर को कांतीवारा स्टूडियो में रखने का फैसला किया है जिससे उनके प्रशंसक एक आखिरी बार उनका दर्शन कर सकें।...
बेटे को बेल मिलने की खबर सुन खूब रोईं गौरी खान

बेटे को बेल मिलने की खबर सुन खूब रोईं गौरी खान

मनोरंजन
मुंबई ड्रग्स क्रूज मामले में बीते 25 दिनों से जेल में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को आखिरकार जमानत मिल गई है। ड्रग्स मामले में बेटे का नाम सामने के आने बाद से ही शाहरुख खान ने अपने बेटे को बचाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया था। आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद से ही शाहरुख और गौरी बीते कई दिनों बेटे को जेल से बाहर निकालने की जद्दोजहद में लगे थे। ऐसे में बेटे की रिहाई की खबर सुनते ही शाहरुख और गौरी की आंखों से खुशी के आंसू आ गए।  एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आर्यन के वकील मुकुल रोहतगी ने बताया कि जैसे ही शाहरुख खान को आर्यन खान की जमानत की खबर पता चली तो उनके चेहरे पर एक शांति- सी छा गई थी। इतना ही नहीं, बेटे को जमानत मिलने की खबर सुनते ही उनकी आंखों में आंसू आ गए थे।...
राजकुमार और कृति की पैकेज डील

राजकुमार और कृति की पैकेज डील

मनोरंजन
निर्माता दिनेश विजन हिंदी सिनेमा में प्रयोगधर्मी सिनेमा के लंबे समय से अमलबरदार रहे हैं। उनकी फिल्म कंपनी मैडॉक फिल्म्स का इसीलिए नाम भी हिंदी फिल्म जगत में काफी सम्मान से लिया जाता है। नए निर्देशकों को मौका देने में वह अग्रणी रहे हैं। राजकुमार राव उनके नियमित सितारे हैं और कृति सैनन का तो बायोडाटा ही मैडॉक फिल्म्स से शुरू होता है। दोनों ‘बरेली की बर्फी’ में साथ दिख चुके हैं। लेकिन, सिनेमा सिर्फ सितारे ही नहीं चलाते। इसके लिए पहली जरूरत है एक अच्छी और मनोरंजन से भरपूर कहानी की। ऐसी अदाकारी की जो स्वाभाविक लगे। और, सबसे जरूरी बात निर्देशन ऐसा हो जो उस कहानी को दर्शकों से जोड़ सके। वर्चुअल रियलिटी (वीआर) का ऐप बनाने वाले और ब्लॉगिंग को अपना करियर बनाने की हिम्मत रखने वाली युवा पीढ़ी की नुमाइंदगी करती ये फिल्म अपनी कहानी के झोल से मार खा गई है।...
आर्यन खान का पांच पेज का बेल ऑर्डर जारी

आर्यन खान का पांच पेज का बेल ऑर्डर जारी

मनोरंजन
क्रूज ड्रग्स केस में आर्यन खान को जमानत मिल गई। हालांकि, गुरुवार को कोर्ट से ऑर्डर की कॉपी नहीं मिलने की वजह से रिहाई नहीं हो पाई। उम्मीद है कि आज प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और आर्यन को रिहा कर दिया जाएगा। आर्यन खान का पांच पेज का बेल ऑर्डर जारी हो गया है। आज शाम तक आर्यन की रिहाई हो सकती है। आर्यन खान को एक लाख के मुचलके पर जमानत दी गई है।...
पुनीत राजकुमार का दिल का दौरा पड़ने से निधन

पुनीत राजकुमार का दिल का दौरा पड़ने से निधन

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
सैंडलवुड इंडस्ट्री के मशहूर कलाकार पुनीत राजकुमार का दिल का दौरा पड़ने के बाद निधन हो गया। वह महज 46 साल के थे। पुनीत को आज सुबह बंगलूरू के विक्रम अस्पताल में तबीयत खराब होने के बाद भर्ती किया गया था। पुनीत के अस्पताल जाने की खबर जैसे ही सामने आई इंडस्ट्री में हंगामा मच गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुनीत राजकुमार को वर्क आउट करते हुए दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। शिवराजकुमार की बेटी निवेदिता यह खबर पाते ही अस्पताल पहुंचीं। स्टार रविचंद्रन और निर्माता जयन्ना व के पी श्रीकांत भी अस्पताल में पुनीत की हालत देखने पहुंचे। पुनीत के निधन की खबर से फैंस को काफी सदमा लगा है। अभिनेता पुनीत राजकुमार के अस्पताल और घर के बाहर अतिरिक्त पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। उनका पार्थिव शरीर का...
बॉम्बे हाईकोर्ट ने आर्यन खान को जमानत दी, लेकिन कल या शनिवार को ही हो पाएगी रिहाई

बॉम्बे हाईकोर्ट ने आर्यन खान को जमानत दी, लेकिन कल या शनिवार को ही हो पाएगी रिहाई

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
बॉम्बे हाईकोर्ट ने शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को जमानत दे दी है, लेकिन कल या शनिवार को ही आर्यन जेल से बाहर आ सकेंगे। तीन घंटे की लंबी सुनवाई के बाद कोर्ट ने आर्यन समेत तीनीों आरोपियों को बेल दे दी। ड्रग्स मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को मिली बेलआर्यन खान समेत बाकी तीनी आरोपियों को बॉम्बे हाई कोर्ट से जमानत मिल गई है। हालांकि, उन्हें आज की रात जेल में ही बितानी पड़ेगी। बॉम्बे हाईकोर्ट में दोपहर 3 बजे शुरू हुई सुनवाई के बाद शाम को 4.45 पर कोर्ट ने फैसला सुनाया।  मुकुल रोहतगी पेश कर रहे दलीलगिरफ्तार हुए लोगों में सिर्फ आर्यन और अरबाज परिचित थे। ऐसे में साजिश की कोई आशंका ही नहीं है। एनसीबी की दलील हुई पूरीकोर्ट में एनसीबी की दलील पूरी हो गई है। आर्यन खान के वकील मुकुल रोहतगी ने अपना पक्ष रखते हुए कहा- मानव और गाबा की गिरफ्तारी क्यों नहीं की गई? जिन्होंने आर्यन को क्रूज पर...
आर्यन की जमानत पर सुनवाई शुरू, आज आ सकता है फैसला

आर्यन की जमानत पर सुनवाई शुरू, आज आ सकता है फैसला

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
सभी वकील कोर्ट में मौजूद हैं। मुकुल रहतोगी, सतीश मानशिंदे के साथ साथ एएसजी अनिल सिंह और वकील श्रीराम सिरसत कोर्ट पहुंच चुके हैं  इस मामले में अब तक आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा की तरफ से दलीलें रखी जा चुकी हैं। आज हो सकता है कि आर्यन खान की जमानत याचिका पर कोई फैसला आ जाए।