आरती सिंह बोलीं, ‘भाई कृष्णा अभिषेक और गोविंदा की अनबन का असर मुझ पर भी पड़ा है, मामा और उनका परिवार मुझसे बात नहीं करता’
पूर्व बिग बॉस कंटेस्टेंट आरती सिंह ने अपने भाई कृष्णा अभिषेक और मामा गोविंदा की अनबन पर पहली बार कुछ कहा है। आरती ने कहा कि कृष्णा और गोविंदा के खराब संबंधों की आंच उनपर भी पड़ी है क्योंकि गोविंदा और उनका परिवार उनसे भी बात नहीं करता है।
आरती ने एक इंटरव्यू में कहा, कहते हैं ना गेहूं के साथ घुन भी पिस जाता है।उनके बीच जो भी इश्यू है, मुझे उसकी सजा भुगतनी पड़ी है। ची ची मामा और उनका परिवार मुझसे बात नहीं करता है। दोनों ही पार्टियों ने एक-दूसरे के बारे में कुछ ना कुछ कहा है। हालांकि अंत में हम सब एक परिवार का हिस्सा हैं। मैं बस यही कह सकती हूं कि इनके बीच का विवाद जल्द से जल्द सुलझे और अच्छा समय दोबारा लौट आए। मैंने कृष्णा से इस बारे में बात की और अब मामा के ऊपर है कि वो उन्हें माफ़ करते हैं या नहीं।
क्यों दोबारा हुआ विवाद?
पिछले दिनों जब गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता 'द कपिल शर्...








