मां प्रकाश कौर के साथ बर्फ से खेलते नजर आए सनी देओल, माधुरी दीक्षित की पहली वेब सीरीज ‘फाइंडिंग अनामिका’ का फर्स्ट लुक आउट
एक्टर सनी देओल सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहते हैं। अब हाल ही में सनी ने एक वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है, जो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सनी अपनी मां प्रकाश कौर के साथ बर्फ में खेलते नजर आ रहे हैं। सनी ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, "हम जितने भी बड़े हो जाएं, इनके लिए तो हम हमेशा बच्चे ही रहेंगे। माता-पिता का प्यार ही एक अनमोल और सच्चा प्यार है, इनकी कदर करें। ये लम्हा, मेरे यादगार लम्हों में से एक है। जहां मैंने अपनी मां के साथ अपने बचपने को फिर से महसूस किया।" इसके साथ ही उन्होंने हैश टैग #माता-पिता का प्यार इस्तेमाल किया है।
माधुरी दीक्षित की पहली वेब सीरीज 'फाइंडिंग अनामिका' का फर्स्ट लुक आउटमाधुरी दीक्षित जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करने वाली हैं। वह पिछले कुछ समय से अपनी पहली वेब सीरीज 'फाइंडिंग अनामिका' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। अब हाल ही में माधुर...








