Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मनोरंजन

नवंबर से फ्लोर पर जाएगी सनी देओल-अमीषा पटेल की ‘गदर-2’, आदित्य चोपड़ा ने ठुकराया OTT प्लेटफॉर्म से मिला 400 करोड़ का ऑफर

नवंबर से फ्लोर पर जाएगी सनी देओल-अमीषा पटेल की ‘गदर-2’, आदित्य चोपड़ा ने ठुकराया OTT प्लेटफॉर्म से मिला 400 करोड़ का ऑफर

मनोरंजन
डायरेक्टर अनिल शर्मा 2001 में रिलीज हुई फिल्म गदर के पार्ट-2 की तैयारी कर रहे हैं। फर्स्ट पार्ट की तरह इस फिल्म में भी सनी देओल, अमीषा पटेल मुख्य भूमिकाओं में होंगे। इनके अलावा फिल्म में अनिल के बेटे उत्कर्ष शर्मा भी नजर आएंगे। उत्कर्ष ने फिल्म जीनियस से बॉलीवुड में एंट्री की थी। इसमें उन्होंने नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ काम किया था। फिल्म में वे अमीषा और सनी देओल के बेटे का किरदार निभाएंगे। जब गदर 2001 में रिलीज हुई थी, तब उत्कर्ष की उम्र महज 6 साल थी। करीना के फिल्मी करियर पर बुक लॉन्च हुईकरीना कपूर के 20 साल के फिल्मी करियर पर एक बुक लॉन्च हुई है। इसका नाम है 'नाजनीन टू नैना'। इस किताब को कनाडा के जर्नलिस्ट गुरप्रीत सिंह ने लिखा है। करीना इन पिछले कई दिनों से सैफ अली खान से शादी के बाद खान सरनेम अपनाने और बेटों का नाम तैमूर और जेह रखने के लिए ट्रोल की जा रही हैं। इस पर बुक की वर्चुअल...
उम्र में क्या रखा है:राजेश खट्टर, सैफ अली खान से लेकर संजय दत्त तक, जब उम्र की परवाह किए बिना अधेड़ उम्र में पिता बने एक्टर्स

उम्र में क्या रखा है:राजेश खट्टर, सैफ अली खान से लेकर संजय दत्त तक, जब उम्र की परवाह किए बिना अधेड़ उम्र में पिता बने एक्टर्स

मनोरंजन
बॉलीवुड फिल्मों और कई टेलीविजन शोज में अभिनय कर चुके राजेश खट्टर आज पूरे 55 साल के हो चुके हैं। राजेश ने पहली पत्नी नीलिमा अजीम से तलाक के बाद साल 2008 में वंदना सजनानी से शादी की थी। शादी के 11 साल बाद एक्टर की पत्नी वंदना ने बेटे वनराज को जन्म दिया था। जबकि पहली पत्नी से उन्हें पहले एक बेटा ईशान खट्टर है। जब राजेश दूसरी बार पिता बने तो उनकी उम्र 52 साल थी जिसके चलते एक्टर सुर्खियों में आ गए थे। हालांकि राजेश से पहले भी कई बॉलीवुड एक्टर्स ऐसे हैं जो अधेड़ उम्र में पिता बने हैं। आइए जानते हैं वो एक्टर कौन से हैं- सैफ अली खान भूत पुलिस एक्टर सैफ अली खान इस साल चौथी बार पिता बन चुके हैं। करीना कपूर ने 39 साल की उम्र में 21 फरवरी 2021 में अपने दूसरे बेटे जहांगीर अली खान को जन्म दिया है। दूसरे बेटे की पैदाइश के समय सैफ अली खान की उम्र 50 साल थी। बता दें अमृता सिंह से पहली शादी से सैफ को ...
केबीसी-13:शो में मेहमान बनकर पहुंचे जैकी श्रॉफ ने अमिताभ बच्चन को बताया अपनी ‘भिड़ु भाषा’ की प्रेरणा, सुनकर शॉक हुए बिग बी

केबीसी-13:शो में मेहमान बनकर पहुंचे जैकी श्रॉफ ने अमिताभ बच्चन को बताया अपनी ‘भिड़ु भाषा’ की प्रेरणा, सुनकर शॉक हुए बिग बी

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
कौन बनेगा करोड़पति-13 के अपकमिंग एपिसोड में एक्टर जैकी श्रॉफ और सुनील शेट्‌टी स्पेशल गेस्ट के रूप में नजर आएंगें। शो का प्रोमो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। शो में जैकी ने खुलासा करते हुए कहा कि उनकी 'भिड़ु भाषा' के पीछे की इंस्पिरेशन शो के होस्ट अमिताभ बच्चन हैं। उनकी इस बात से होस्ट सदमे में आ गए। बता दें, जैकी को इंडस्ट्री में 'बंबइया' लहजे के लिए जाना जाता है। जैकी ने 1982 में आई फिल्म 'स्वामी दादा' से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। 'भिड़ु भाषा' की उत्पत्ति कहां से हुईप्रोमो में अमिताभ ने उनसे में पूछा, “भिड़ु मेरा एक सवाल है। आपकी इस 'भिड़ु भाषा' की उत्पत्ति कहां से हुई है?" जैकी जवाब ‌में कहते हैं, "यह उस क्षेत्र के चलते आई है जहां मैं पैदा हुआ और पला-बढ़ा हूं, लेकिन यह आपकी वजह से भी है। आप ही थे, हम तो बाद में आए।" शो में बोला फिल्म का डायलॉगसुनील जोर से हंस पड़े। तब जैक...
बिग बॉस 15:​​​​​​​आसिम रियाज के भाई उमर रियाज की होगी सलमान खान के शो बिग बॉस 15 में एंट्री, शो के लिए मुंबई के होटल में हुए क्वारैंटाइन

बिग बॉस 15:​​​​​​​आसिम रियाज के भाई उमर रियाज की होगी सलमान खान के शो बिग बॉस 15 में एंट्री, शो के लिए मुंबई के होटल में हुए क्वारैंटाइन

मनोरंजन
बिग बॉस ओटीटी के बाद हर किसी को बिग बॉस 15 का बेसब्री से इंतजार है जिसका धमाकेदार प्रीमियर 2 अक्टूबर को होने वाला है। शो में बिग बॉस ओटीटी के टॉप 5 फाइनलिस्ट प्रतीक सहजपाल की एंट्री पक्की है जिसके बाद अब कई अन्य सेलेब्स के नाम भी शो में हिस्सा लेने के लिए सामने आ रहे हैं। इस सीजन में बिग बॉस 13 फेम आसिम रियाज के बड़े भाई उमर रियाज भी एंट्री लेंगे जिसके लिए उन्हें क्वारैंटाइन कर दिया गया है। आसिम के भाई उमर रियाज ने बिग बॉस 15 का ऑफर कबूल कर लिया है, जिसके बाद उन्हें कोविड 19 गाइडलाइन्स के तहत मुंबई के एक होटल में क्वारैंटाइन कर दिया गया है। उमर के फैन पेज और शो के खबरी पेज द्वारा भी उनकी एंट्री पर कन्फर्मेशन दे दी गई है। बता दें कि उमर पेशे से डॉक्टर हैं जो आसिम से बडे़ हैं। उमर को पिछले साल बिग बॉस 14 का भी ऑफर दिया गया है। उनकी मेकर्स से चर्चा जारी थी, हालांकि पिछले सीजन में बात नह...
सोशल मीडिया से:सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा ने शेयर किया अपना खूबसूरत जिम लुक, कार्तिक आर्यन, अर्जुन कपूर, अनन्या समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स हुए फिदा

सोशल मीडिया से:सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा ने शेयर किया अपना खूबसूरत जिम लुक, कार्तिक आर्यन, अर्जुन कपूर, अनन्या समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स हुए फिदा

मनोरंजन
भारतीय क्रिकेट हिस्ट्री के सबसे बेहतरीन क्रिकेटर्स में से एक सचिन तेंदुलकर और अंजलि तेंदुलकर की बेटी सारा इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब तारीफें बटोर रही हैं। 23 साल की सारा की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोविंग है जिनके साथ वो अक्सर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में सारा ने अपना जिम लुक शेयर किया है, जिस पर उनके फैंस समेत बॉलीवुड सेलेब्स की भी खूब तारीफें मिल रही हैं। सारा तेंदुलकर ने एक स्पोर्ट्स वियर ब्रांड का प्रमोशन करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिम वियर में सारा बेहद खूबसूरत दिख रही हैं, जिनकी तस्वीर को बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर, कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे जैसे कई सेलेब्स ने लाइक किया है। इतना ही नहीं उनकी तस्वीर में एक्ट्रेस सैयामी खेर, सिंगर कनिका कपूर और टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ इमोजी के साथ कमेंट कर रहे हैं। उनकी पोस्ट को अब तक 4 लाख 30 हजार से ज्...
अवसान:कोरियोग्राफर श्यामक डावर की मां पूरन डावर का 99 साल की उम्र में निधन, बॉलीवुड सेलेब्स ने जताया शोक

अवसान:कोरियोग्राफर श्यामक डावर की मां पूरन डावर का 99 साल की उम्र में निधन, बॉलीवुड सेलेब्स ने जताया शोक

मनोरंजन
बॉलीवुड के पॉपुलर कोरियोग्राफर श्यामक दावर की मां पूरन डावर का 23 सितम्बर सुबह निधन हो गया है। 99 साल की पूरन डावर की तबयित कुछ दिनों से नाजुक चल रही थी जिसके चलते उन्होंने गुरुवार को आखिरी सांसे ली हैं। श्यामक की मां के निधन की खबर मिलते ही बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने शोक व्यक्त किया है। बॉलीवुड पैपराजी विरल भयानी ने गुरुवार को सोशल मीडिया के जरिए पूरन डावर के निधन की खबर शेयर की है। उन्होंने लिखा, 'मिसेज पूरन एन डावर, श्यामक डावर की मां जो 99 साल की थीं का आज सुबह खराब हेल्थ के चलते निधन हो गया है। उनके परिवार को सांतवना। आपकी आत्मा को शांति मिले।' विरल की पोस्ट सामने आने के बाद इंडस्ट्री के लोगों और फैंस ने कोरियोग्राफ और उनके परिवार को सांतवना दिया है। दीया मिर्जा ने इमोजी शेयर की है, वहीं रश्मि देसाई ने दुख व्यक्त करते हुए लिखा, 'ओम शांति।' 59 साल के श्यामक डावर का नाम इंडस्ट्री...
कौन बनेगा करोड़पति 13:अमिताभ बच्चन ने कहा, ‘अभिषेक और श्वेता के साथ बचपन में वक्त ना बिता पाने का मलाल है’

कौन बनेगा करोड़पति 13:अमिताभ बच्चन ने कहा, ‘अभिषेक और श्वेता के साथ बचपन में वक्त ना बिता पाने का मलाल है’

मनोरंजन
बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने हाल ही 'कौन बनेगा करोड़पति 13' में खुलासा किया है कि उन्हें अपने बच्चों अभिषेक बच्चन और श्वेता बच्चन के साथ बचपन में समय ना बिताने का अफसोस है। अमिताभ ने नम्रता शाह नाम की एक कंटेस्टेंट के सामने ये भी खुलासा किया कि उनके पेरेंट्स ने उनके हर डिसीजन में उनका साथ दिया। खासकर तब उन्हें पेरेंट्स का सपोर्ट मिला जब वह कोलकाता में नौकरी छोड़कर मुंबई आना चाहते थे। पिता ने किया सपोर्ट बिग बी ने कहा, हम तो नौकरी कर रहे थे कोलकाता में, कंपनी में किसी, जब इधर (मुंबई) आना चाहा और शुरू में जब यहां अप्लाई किया तो हम रिजेक्ट हो गए। फिर बाबूजी ने कहा कि अगर किसी घर में घुसना हो और सब तरफ से दरवाजे बंध हों तो दीवार फांद कर पहुंच जाना चाहिए तो हम दीवार फांद करके पहुंच गए मुंबई। बच्चों के साथ वक्त ना बिताने का मलाल बिग बी ने आगे कहा कि उन्हें काम के चलते अभिषेक...
विवादों में लिरिसिस्ट:इंग्लिश कविता के बाद मनोज मुंतशिर पर लगा ‘तेरी मिट्टी’ गाना चुराने का आरोप, भड़कते हुए बोले, ‘इल्जाम साबित हुए तो हमेशा के लिए लिखना छोड़ दूंगा’

विवादों में लिरिसिस्ट:इंग्लिश कविता के बाद मनोज मुंतशिर पर लगा ‘तेरी मिट्टी’ गाना चुराने का आरोप, भड़कते हुए बोले, ‘इल्जाम साबित हुए तो हमेशा के लिए लिखना छोड़ दूंगा’

मनोरंजन
बॉलीवुड के पॉपुलर लिरिसिस्ट मनोज मुंतशिर साल 2018 में आई अपनी बुक मेरी फितरत है मस्ताना को लेकर विवादों से घिर गए हैं। इस बुक की कविता मुझे कॉल करना हूबहू रॉबर्ट जे लेवरी की साल 2007 में आई कविता कॉल मी से मिलती है। कुछ ट्रोलर्स ने सबूत शेयर करते हुए मनोज मुंतशिर पर दूसरों की कविता अपने नाम से छापने का आरोप लगाया है। कविता के बाद अब उन पर केसारी फिल्म का गाना तेरी मिट्टी भी पाकिस्तानी गाने से कॉपी करने का आरोप लग रहा है। आरोप लगने पर सफाई देते हुए राइटर ने कहा है कि उन पर लगा ये इल्जाम साबित होता है तो वो हमेशा के लिए लिखना छोड़ देंगे। पाकिस्तानी गाना चुराने के आरोप में मनोज ने ई-टाइम्स से बातचीत में कहा, 'जो मुझ पर इल्जाम लगा रहे हैं वो कृपया जाकर देख लें कि वो वीडियो हमारी फिल्म केसारी रिलीज होने के कई महीनों बाद अपलोड की गई है। और आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि सिंगर पाकिस्तानी नहीं ...
प्रेम चोपड़ा का जन्मदिन:हीरो बनने आए थे प्रेम चोपड़ा लेकिन बन गए थे विलेन, खौफ ऐसा था कि उन्हें देखते ही पत्नियां छुपा लेते थे लोग

प्रेम चोपड़ा का जन्मदिन:हीरो बनने आए थे प्रेम चोपड़ा लेकिन बन गए थे विलेन, खौफ ऐसा था कि उन्हें देखते ही पत्नियां छुपा लेते थे लोग

मनोरंजन
प्रेम चोपड़ा की गिनती बॉलीवुड के उन खूंखार विलेन्स में होती है, जिन्हें ऑडियंस असल विलेन समझने लगी थी। 86 साल के हो चुके प्रेम चोपड़ा ने खुद एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उन्हें देखते ही लोग अपनी पत्नियों को छुपा लिया करते थे। चोपड़ा ने कहा था, "जी हां, लोग मुझे देखते ही अपनी पत्नियों को छुपा लेते थे। मैं अक्सर उनके पास जाता था और बात करता था तो वे यह देखकर अचंभे में रह जाते थे कि रियल लाइफ में मैं भी उनके जैसा ही इंसान हूं। लोग मुझे असल में खूंखार विलेन समझते थे, लेकिन मैं इसे कॉम्प्लीमेंट की तरह लेता था और सोचता था कि मैं अपना काम अच्छे से कर रहा हूं।" डॉक्टर बनाना चाहते थे पिता प्रेम चोपड़ा 6 भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर आते हैं। लाहौर में जन्मे प्रेम चोपड़ा की फैमिली विभाजन के बाद शिमला, हिमाचल प्रदेश शिफ्ट हो गई थी, जहां वे पले-बढ़े। स्कूलिंग उन्होंने शिमला से ही की। प्...
KBC में बिग बी की किरकिरी:कटेंस्टेंट ने अमिताभ बच्चन के सूट को बताया बेकार, बोला-यह तो शादियों में पहना जाता है

KBC में बिग बी की किरकिरी:कटेंस्टेंट ने अमिताभ बच्चन के सूट को बताया बेकार, बोला-यह तो शादियों में पहना जाता है

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
कौन बनेगा करोड़पति 13 के लिए एक नए प्रोमो में अमिताभ बच्चन ने खुलासा किया कि उनके बेटे अभिषेक बच्चन और पोती आराध्या ने उन्हें एक रंगीन स्वेटशर्ट और आकर्षक सनग्लासेस उपहार में दिया था। ओशीन नाम की एक कटेंस्टेंट ने अमिताभ के पुराने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर उनसे सवाल पूछा था। वहीं दूसरी तरफ एक कटेंस्टेंट ने शो में होस्ट अमिताभ के सूट को लेकर उनकी किरकिरी कर दी। सर आपके जैसा सूट मेरे पास भी हैशो के प्रोमों में प्रांशु ने अमिताभ बच्चन के कपड़े देख कर कहते हैं, 'सर आपके जैसा सूट मेरे पास भी है। लेकिन उसमें यह पॉकेट स्क्वेयर नहीं है। यह मुझे बहुत बेकार लगता है। बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता। ये अक्सर शादी वगैरह में पहना जाता है सर। यह सुनकर अमिताभ प्रांशू की तरफ देख कर कहते हैं, 'जब यह खेल खत्म होगा तो इसे उतारकर हम आपको दे देंगे।' आपका जैकेट बहुत अच्छा हैओशीन के ज्यादातर सवाल अमिताभ बच्चन ने...