Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मनोरंजन

कपल गोल्स:बर्थडे पर शिबानी दांडेकर ने बनवाया बॉयफ्रेंड फरहान अख्तर के नाम का टैटू, एक्टर ने रोमांटिक अंदाज में दी जन्मदिन पर बधाई

कपल गोल्स:बर्थडे पर शिबानी दांडेकर ने बनवाया बॉयफ्रेंड फरहान अख्तर के नाम का टैटू, एक्टर ने रोमांटिक अंदाज में दी जन्मदिन पर बधाई

मनोरंजन
बॉलीवुड एक्टर, सिंगर, राइटर और प्रोड्यूसर फरहान अख्तर साल 2018 से वीजे और मॉडल शिबानी दांडेकर के साथ रिलेशन में हैं। कपल अकसर सोशल मीडिया पर खूबसूरत पोस्ट शेयर करते रहते हैं जिन्हें फैंस द्वारा खूब पसंद किया जाता है। आज शिबानी दांडेकर अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्टर ने गर्लफ्रेंड को बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर रोमांटिक पोस्ट शेयर की है, वहीं दूसरी तरफ शिबानी ने भी बर्थडे पर एक्टर को रिटर्न गिफ्ट देते हुए उनके नाम का टैटू बनवाया है। शिबानी ने हाल ही में अपनी गर्दन पर नया टैटू बनवाया है जिसमें फरहान अख्तर का अंग्रेजी में नाम लिखा हुआ है। इस नए टैटू को एक्ट्रेस ने जन्मदिन पर बनवाया है जिसकी तस्वीर भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है। फरहान के नाम के अलावा शिबानी ने अपने हाथ में भी नया टैटू बनवाया है। फरहान ने दी जन्मदिन पर बधाई फरहान अख्तर ने गर्लफ्रेंड को बधाई देते हुए ...
हाल-ए-दिल:पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बीच बोलीं शिल्पा शेट्टी, ‘मैंने गलती की लेकिन ठीक है, मैं गलतियां करती रहूंगी, खुद को माफ करती रहूंगी’

हाल-ए-दिल:पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बीच बोलीं शिल्पा शेट्टी, ‘मैंने गलती की लेकिन ठीक है, मैं गलतियां करती रहूंगी, खुद को माफ करती रहूंगी’

मनोरंजन
पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी को तकरीबन डेढ़ महीने बीतने को हैं लेकिन अब तक उन्हें जमानत नहीं मिल पाई है। इस बीच शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गई हैं और एक किताब के कुछ पन्नों पर लिखी बातों के जरिए अपना हाल-ए-दिल बयां कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने एक किताब से सोफ़ी लोरेन का कोट शेयर किया है जिसमें लिखा है, गलतियां जीवन का वो बकाया हैं जिसे व्यक्ति पूरे जीवन चुकाता है। शिल्पा बोलीं, 'हां मैंने गलतियां कीं' इसके आगे किताब के पन्ने में लिखा था, हम अपनी ज़िंदगी को तब तक इंट्रेस्टिंग नहीं बना सकते जब तक इधर उधर छोटी मोटी गलतियां ना करें। हां ये खतरनाक गलतियां ना हों जिससे दूसरी भावनाओं को ठेस पहुंचे लेकिन गलतियां होती रहनी चाहिए। हम गलतियों को चाहे तो उन चीजों की तरह देख सकते हैं जिन्हें हम भूल जाना चाहते हैं या फिर इन्हें दिलचस्प होने की वजह से याद रखना चाहते हैं। मैं गलतियां क...
बिग बॉस OTT:जीशान खान के एविक्शन को मिलिंद गाबा, दिव्या और अक्षरा ने बताया अनफेयर, शो छोड़ने के लिए कर रहे है धरना प्रदर्शन

बिग बॉस OTT:जीशान खान के एविक्शन को मिलिंद गाबा, दिव्या और अक्षरा ने बताया अनफेयर, शो छोड़ने के लिए कर रहे है धरना प्रदर्शन

मनोरंजन
रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी में इन दिनों खूब झगड़े देखने मिल रहे हैं। हाल ही में बॉस मैन और बॉस लेडी बनने के लिए बिग बॉस द्वारा सभी कंटेस्टेंट्स को टास्क दिया गया था जिसमें प्रतीक सहजपाल, निशांत भट्ट और जीशान खान के बीच जोरदार लड़ाई हुई। इनकी लड़ाई इतनी बढ़ गई कि जीशान ने प्रतीक को जोरदार धक्का तक दे दिया। जीशान को नियम उल्लंघन करने के लिए बिग बॉस ने तुरंत घर से बेघर कर दिया है, जो दिव्या अग्रवाल के कनेक्शन और मिलिंद गाबा के दोस्त थे। अब दोस्त मिलिंद ने जीशान के एविक्शन को अनफेयर बताते हुए खुद घर छोड़ने की मांग की है। अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि मिलिंद गाबा ने अपना सारा सामान बांधकर बिग बॉस के एंट्री गेट के सामने धरना दे दिया है। उनका कहना है कि जीशान का एविक्शन अनफेयर था और वो ऐसे शो में नहीं रह सकते जहां लोग अनफेयर हों। मिलिंद ने कहा है कि अगर उन्हें बाहर नहीं भेजा जाता तो वो गेट पर...
डेडिकेशन:अमिताभ बच्चन ने किया खुलासा कि क्यों वो फिल्मों के लिए कई बार रिहर्सल करते हैं, बोले- मेरी उम्र में, हम जल्दी लाइंस को याद नहीं कर सकते हैं

डेडिकेशन:अमिताभ बच्चन ने किया खुलासा कि क्यों वो फिल्मों के लिए कई बार रिहर्सल करते हैं, बोले- मेरी उम्र में, हम जल्दी लाइंस को याद नहीं कर सकते हैं

मनोरंजन
चेहरे' के प्रोड्यूसर आनंद पंडित के साथ हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान, अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी ने अपनी फिल्म के बारे में बात की। वहीं अमिताभ ने इस बारे में बात करते हुए खुलासा किया कि वो फिल्मों के लिए अपनी लाइंस को बार-बार प्रेक्टिस क्यों करते हैं। साथ ही इमरान ने भी अमिताभ की अच्छाई के बारे में बात की और कहा कि वो अपना '500%' फिल्म को देते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वो अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करने को लेकर 'उत्साहित और घबराए' हुए थे। इमरान अपनी लाइंस को नहीं भूलना चाहते थे इमरान हाशमी ने कहा, "मैं उनकी फिल्मों को देखते हुए बड़ा हुआ हूं..मैं उनके साथ शूटिंग के पहले दिन को खराब नहीं करना चाहता था। मैं अपनी लाइंस को भूलना नहीं चाहता था। मैंने अपनी लाइंस को रट लिया था। उनकी खासियत यह है कि वो एक फिल्म को सब कुछ देते हैं।" मैं रिहर्सल करता हूं ताकि मेरे दिमाग में क...
इंटरव्यू:निखिल आडवाणी ने कहा-नॉर्वे की सरकार ने हमारी फिल्‍म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ पर कोई ऐतराज नहीं जताया, ‘मुंबई डायरीज 26/11’ भी सच्‍ची घटना से प्रेरित

इंटरव्यू:निखिल आडवाणी ने कहा-नॉर्वे की सरकार ने हमारी फिल्‍म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ पर कोई ऐतराज नहीं जताया, ‘मुंबई डायरीज 26/11’ भी सच्‍ची घटना से प्रेरित

मनोरंजन
मुंबई कोरोना काल में भी प्रोड्यूसर निखिल आडवाणी ढेर सारे प्रोजेक्‍ट्स प्रोड्यूस कर रहें हैं। उनमें से एक वेब सीरीज 'मुंबई डायरीज 26/11' है, जो बहुत जल्‍द अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो रही है। साथ ही इसी महीने निखिल आडवाणी के बैनर से फिल्म 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' के लिए रानी मुखर्जी नॉर्वे रवाना हुई हैं। 'मुंबई डायरीज 26/11' और 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' दोनों सच्‍ची घटनाओं पर बेस्‍ड है। 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' में रानी मुखर्जी ऐसी मां के रोल में हैं, जो अपने बच्‍चे की खातिर नॉर्वे की हुकूमत से भिड़ जाती हैं। निखिल को खुशी इस बात की है कि फिल्‍म के सब्‍जेक्‍ट से नॉर्वे के अधिकारियों को कोई ऐतराज नहीं हुआ, उन्होंने खुले दिल से इसे एक्‍सेप्‍ट किया और अपने देश में शूट करने की इजाजत भी दी। मुझे मेडिकल ड्रामा जॉनर पसंद है इसलिए 'मुंबई डायरीज 26/11' बनाईदैनिक भास्‍कर से खास बा...
बॉलीवुड ब्रीफ:करन जौहर ने ‘शेरशाह’ के बाद अब एक नई फिल्म के लिए सिद्धार्थ मल्होत्रा को किया साइन, पवन कृपलानी की ‘गैसलाइट’ में नजर आएगी सारा-विक्रांत की जोड़ी

बॉलीवुड ब्रीफ:करन जौहर ने ‘शेरशाह’ के बाद अब एक नई फिल्म के लिए सिद्धार्थ मल्होत्रा को किया साइन, पवन कृपलानी की ‘गैसलाइट’ में नजर आएगी सारा-विक्रांत की जोड़ी

मनोरंजन
सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों हाल ही में रिलीज हुई अपनी फिल्म 'शेरशाह' की सफलता का सेलिब्रेशन कर रहे हैं। इस बीच खबर आ रही है कि 'शेरशाह' के बाद फिल्ममेकर करन जौहर ने सिद्धार्थ मल्होत्रा को अब अपनी एक नई एरियल एक्शन ड्रामा फिल्म के लिए साइन किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस अनटाइटल्ड फिल्म को बड़े पैमाने पर बनाया जाएगा, जिसमें सिद्धार्थ कभी न देखे गए अवतार में दिखाई देंगे। इस फिल्म का निर्देशन पुष्कर और सागर करेंगे। पुष्कर और सागर लगभग एक साल से इस फिल्म पर काम कर रहे हैं और इसके लिए उन्होंने रेकी भी पूरी कर ली है। इस साल नवंबर से इस फिल्म का प्रोडक्शन शुरू होने की उम्मीद है। इस एक्शन ड्रामा के साथ सिद्धार्थ की करन के धर्मा प्रोडक्शंस के साथ ये 8वीं फिल्म होगी। फिलहाल, इस फिल्म का कोई टाइटल फाइनल नहीं हुआ है। लेकिन इतना जरूर कहा जा रहा है कि इसे बड़े पैमाने पर बनाया जाएगा। जिसमें कई एक्शन स...
एक और स्टारकिड का डेब्यू:वरुण धवन के बाद अब उनकी भतीजी अंजिनी धवन को लॉन्च करेंगे करण जौहर, 2022 में रिलीज हो सकती है फिल्म

एक और स्टारकिड का डेब्यू:वरुण धवन के बाद अब उनकी भतीजी अंजिनी धवन को लॉन्च करेंगे करण जौहर, 2022 में रिलीज हो सकती है फिल्म

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने साल 2012 मे रिलीज हुई करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से डेब्यू किया था जिसके बाद अब करण जल्द ही उनकी भतीजी अंजिनी धवन को इंडस्ट्री में लॉन्च कर रहे हैं। अंजिनी, डेविड धवन के भाई अनिल धवन के बेटे सिद्धार्थ धवन की बेटी हैं। अपनी डेब्यू फिल्म के लिए स्टारकिड ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। हाल ही में आई रिपोर्ट्स की मानें तो करण जौहर अपने प्रोडक्शन हाउस धर्मा की फिल्म से अंजिनी धवन को इंडस्ट्री में लॉन्च करने वाले हैं। अपने डेब्यू को परफेक्ट बनाने के लिए उन्होंने क्लासिकल और वेस्टर्न डांस की ट्रेनिंग लेनी शुरू कर दी है। अंजिनी के पास कई फिल्मों के ऑफर रिपोर्ट के अनुसार धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म के अलावा भी अंजिनी के पास कई बॉलीवुड फिल्मों के ऑफर हैं, हालांकि वो फिलहाल अपनी डेब्यू फिल्म पर फोकस कर रही हैं। ये फिल्म साल 2022 के आखिर तक या 2023 की शुरुआत मे...
खुलासा:प्रोड्यूसर आनंद पंडित ने बताया-अमिताभ बच्चन ने ‘चेहरे’ के लिए नहीं ली फीस, फिल्म की शूटिंग के लिए अपने इंटरनेशनल ट्रैवल एक्सपेंस भी बिग बी ने खुद ही दिए

खुलासा:प्रोड्यूसर आनंद पंडित ने बताया-अमिताभ बच्चन ने ‘चेहरे’ के लिए नहीं ली फीस, फिल्म की शूटिंग के लिए अपने इंटरनेशनल ट्रैवल एक्सपेंस भी बिग बी ने खुद ही दिए

मनोरंजन
अमिताभ बच्चन, इमरान हाशमी, रिया चक्रवर्ती और क्रिस्टल डिसूजा स्टारर फिल्म 'चेहरे' 27 अगस्त (शुक्रवार) को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। अब हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में प्रोड्यूसर आनंद पंडित ने खुलासा किया है कि अमिताभ बच्चन ने 'चेहरे' के लिए कोई फीस नहीं ली है। इतना ही नहीं उन्होंने फिल्म की शूटिंग के लिए अपने इंटरनेशनल ट्रैवल एक्सपेंस भी खुद ही दिए हैं। आनंद ने यह भी बताया कि टैक्स कारणों के चलते अमिताभ को इस मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म में 'फ्रेंडली अपिरियंस' का श्रेय दिया गया है। अमिताभ बच्चन द्वारा 'चेहरे' के लिए फीस नहीं लेने के बारे में एक सवाल के जवाब में आनंद पंडित ने कहा, "टैक्स बुक दाखिल करते समय किसी भी परेशानी से बचने के लिए हमने अमित जी को 'फ्रेंडली अपिरियंस' का क्रेडिट देने का फैसला किया।" उन्होंने आगे कहा, "अमित सर इतने प्रोफेशनल और कमिटिड थे कि उन्होंने फिल्म की शूटिंग के ल...
कोरोना वैक्सीन पर डायरेक्टर:रूमी जाफरी ने कहा-दोनों डोज लगवाने के बावजूद मुझे कोरोना हुआ, पर वैक्सीन के कारण जल्द ठीक हो गया

कोरोना वैक्सीन पर डायरेक्टर:रूमी जाफरी ने कहा-दोनों डोज लगवाने के बावजूद मुझे कोरोना हुआ, पर वैक्सीन के कारण जल्द ठीक हो गया

मनोरंजन
मुंबई वैक्सीन के फायदे आम और खास जिंदगी से ताल्लुक रखने वाले तबकों से सामने नजर आ रहे हैं। ताजा उदाहरण फिल्म राइटर और डायरेक्टर रूमी जाफरी का है। मीडिया के गलियारों में रूमी जाफरी के कोविड पॉजिटिव होने की खबरें चल रही थीं। रूमी जाफरी ने बताया, "मैं जब कोविड से ठीक हो गया हूं, तब मीडिया में मेरे संक्रमित होने की खबरें आ रही हैं। मैंने वैक्सीन की दोनों डोज ली हुई थीं, उसके बाद मुझे 11 अगस्त को कोविड हुआ था।" वैक्सीन का फायदा हुआ कि जल्द रिकवर हो गयारूमी जाफरी ने आगे कहा, "वैक्सीन के लिए यह कहा जाता है ना कि वह 70 से 80 फीसदी तक किसी की सुरक्षा करती है। पर फायदा यह हुआ कि मैं जल्द ही कोविड से रिकवर हो गया। हिंदुस्तानी लोग मुसीबत में भी हंसते रहते हैं। डटकर मुकाबला करते हैं। ऐसे में हम लोग सरवाइव कर जाते हैं। बाकी हम लोग तो राइटर बिरादरी के लोग हैं। सारा दिन खाते हैं और आराम ही करते हैं।...
सेलेब लाइफ:बिग बॉस 12 फेम शिवाशीष मिश्रा को डेट कर रही हैं जरीन खान, गोवा में वेकेशन मना रहे कपल की तस्वीरें आईं सामने

सेलेब लाइफ:बिग बॉस 12 फेम शिवाशीष मिश्रा को डेट कर रही हैं जरीन खान, गोवा में वेकेशन मना रहे कपल की तस्वीरें आईं सामने

मनोरंजन
बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान का नाम कई दिनों से बिग बॉस 12 फेम शिवाशीष मिश्रा से जुड़ रहा है। हाल ही में शिवाशीष ने अपना जन्मदिन मनाया था जिस दौरान जरीन खान ने उन्हें बधाई देते हुए साथ में तस्वीरें शेयर की थीं। अब दोनों की गोवा में वेकेशन मनाते हुए तस्वीरें सामने आई हैं जो दोनों के रूमर्ड रिलेशन पर मुहर लगा रही हैं। शिवाशीष ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट से गोवा वेकेशन की तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें जरीन खान को उनके साथ देखा गया है। अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो शेयर करते हुए शिवाशीष, जरीन को स्वीटी कहकर बुला रहे हैं। दोनों ने ये गोवा ट्रिप, शिवाशीष के पोस्ट बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए प्लान की है। जरीन खान ने शेयर की तस्वीरें हाल ही में शिवाशीष के जन्मदिन के खास मौके पर जरीन ने उन्हें खूबसूरत अंदाज में बधाई दी है। एक्ट्रेस से उनके साथ क्यूट तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर लिखा है,...