कंगना को पसंद आई ‘शेरशाह’:करण जौहर की प्रोड्यूस की गई फिल्म ‘शेरशाह’ की कंगना रनोट ने की तारीफ, बोलीं, ‘ये विक्रम बत्रा को बेहतरीन ट्रिब्यूट है’
फिल्ममेकर करण जौहर के साथ अपने विवादों के लिए मशहूर कंगना रनोट ने सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ करके सबको चौंका दिया है। दरअसल, कंगना ने करण की प्रोड्यूस की हुई फिल्म शेरशाह देखने के बाद पूरी टीम के लिए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखी है।
कंगना ने कहा, 'शेरशाह की टीम ने अच्छा काम किया'
कंगना ने लिखा, नेशनल हीरो विक्रम बत्रा पालमपुर के एक हिमाचली लड़के थे जो कि बेहद पॉपुलर जवान थे। जब ये ट्रेजेडी हुई तो खबर हिमाचल में आग की तरह फैल गई और सबका दिल बैठ गया। मुझे याद है बचपन में ये खबर सुनकर कई दिनों तक मन उदास था। इसके अलावा एक और पोस्ट में कंगना ने शेरशाह से सिद्धार्थ मल्होत्रा की फोटो शेयर कर लिखा, क्या शानदार ट्रिब्यूट है सिद्धार्थ मल्होत्रा। पूरी टीम को बधाई। ये बहुत बड़ी जिम्मेदारी थी और आप सबने बेहतरीन काम किया।
सोशल मीडिया पर लिखी कंगना की पोस्ट।
धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बन...








