Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मनोरंजन

एक्ट्रेस की वापसी:स्टेज-3 के कैंसर से जंग जीतने के बाद करण जौहर की फिल्म से कमबैक करेंगी नफीसा अली, बोलीं- सिनेमा ही मेरा जुनून है

एक्ट्रेस की वापसी:स्टेज-3 के कैंसर से जंग जीतने के बाद करण जौहर की फिल्म से कमबैक करेंगी नफीसा अली, बोलीं- सिनेमा ही मेरा जुनून है

मनोरंजन
सीनियर एक्ट्रेस नफीसा उन सेलेब्स में से एक हैं जिन्होंने कैंसर से जंग जीतकर एक उदाहरण कायम किया है। नफीसा को साल 2018 में स्टेज 3 का कैंसर डिटेक्ट हुआ था जिसके बाद से ही उन्होंने फिल्मों मे काम करना छोड़ दिया है। इस दौरान एक्ट्रेस को कई बड़ी फिल्मों के ऑफर भी मिले, हालांकि स्वास्थ के चलते उन्होंने सभी फिल्में ठुकरा दी थीं। अब तीन सालों बाद एक्ट्रेस दोबारा करण जौहर की अपकमिंग लव स्टोरी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी से एक्टिंग में कमबैक करने को तैयार हैं। नफीसा अली ने अपने कमबैक पर बातचीत करते हुए बताया है कि उनकी इम्यूनिटी काफी कम हो गई थी, जिसके चलते उनके परिवार ने उन्हें मुंबई जाने से मना कर दिया था। इस कारण उन्हें कई ऑफर छोड़न पड़े थे। एक्ट्रेस ने कहा, 'मैंने कई फिल्में ठुकराईं, लेकिन अब क्योंकि मैं पूरी वैक्सीनेटेड हूं तो मुझे बाहर निकलना है। मुझे जिंदगी, लोग, दुलार, क्रिएटिविटी ...
विवादों में हनी सिंह:पत्नी शालिनी के आरोपों पर हनी सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बेहद आहत हूं लेकिन कानून पर पूरा भरोसा है कि सच की ही जीत होगी’

विवादों में हनी सिंह:पत्नी शालिनी के आरोपों पर हनी सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बेहद आहत हूं लेकिन कानून पर पूरा भरोसा है कि सच की ही जीत होगी’

मनोरंजन
रैपर हनी सिंह पर पिछले दिनों उनकी पत्नी शालिनी तलवार ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में 120 पन्नों की दायर याचिका में शालिनी ने कई आरोप लगाए हैं। शालिनी ने हनी ही नहीं बल्कि अपनी याचिका में सास भूपिंदर कौर, ससुर सरबजीत सिंह और भाभी स्नेहा सिंह का भी नाम लिया है। इस बारे में हनी सिंह ने पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है। हनी ने सोशल मीडिया पर एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया जिसमें उन्होंने शालिनी द्वारा लगाए सभी आरोपों को झूठा और बेबुनियाद बताया। इस बार चुप नहीं रहा गया- हनी सिंह हनी ने लिखा, पिछले 20 सालों से मेरी साथी और पत्नी रहीं मिसेज शालिनी तलवार के मेरे और मेरी फैमिली पर लगाए गए सभी झूठे और अपमानजनक आरोपों से मैं बेहद आहत हूं। यह सारे आरोप बेबुनियाद हैं। चाहे मेरे गानों की लिरिक्स पर आलोचना हो, मेरी हेल्थ पर कयास लगाए गए हों या आम...
रक्षाबंधन:भूमि पेडनेकर ने कहा-‘रक्षाबंधन’ से मुझे अपनी जिंदगी के सबसे खास लोग अक्षय कुमार और आनंद एल राय के साथ रीयूनियन का मौका मिला

रक्षाबंधन:भूमि पेडनेकर ने कहा-‘रक्षाबंधन’ से मुझे अपनी जिंदगी के सबसे खास लोग अक्षय कुमार और आनंद एल राय के साथ रीयूनियन का मौका मिला

मनोरंजन
मुंबई एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'रक्षाबंधन' के मुंबई शेड्यूल का शूट पूरा कर लिया है। 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' के बाद भूमि एक बार फिर 'रक्षाबंधन' में अक्षय कुमार के अपोजिट नजर आने वाली हैं। दिलचस्प बात यह है कि भूमि अपनी हिट फिल्म 'शुभ मंगल सावधान' के प्रोड्यूसर आनंद एल. राय के साथ काम कर रही हैं, जो 'रक्षाबंधन' के डायरेक्टर भी हैं। आनंद एल राय सर को मैं अपना गुरु मानती हूंभूमि पेडनेकर कहती हैं, "रक्षाबंधन के जरिए मुझे अपनी जिंदगी के सबसे खास लोगों के साथ रीयूनियन का मौका मिला है। आनंद एल राय सर को मैं अपना गुरु मानती हूं। उन्होंने एक एक्टर के रूप में उस वक्त मेरी काबिलियत पर भरोसा किया, जब मैंने अपने करियर की शुरुआत ही की थी। और 'शुभ मंगल सावधान' में उन्होंने मुझे जो मौका दिया, उसके लिए मैं हमेशा उनकी एहसानमंद रहूंगी। इसलिए, मुझे खुशी है कि मुझे उनके साथ दोबारा काम कर...
करन जौहर की ‘तख्‍त’ फिर से हो रही शुरू, प्री-प्रोडक्‍शन का काम चालू; 150 करोड़ के बजट में बनेगी फिल्म

करन जौहर की ‘तख्‍त’ फिर से हो रही शुरू, प्री-प्रोडक्‍शन का काम चालू; 150 करोड़ के बजट में बनेगी फिल्म

मनोरंजन
फिल्ममेकर करन जौहर की ड्रीम प्रोजेक्‍ट फिल्‍म 'तख्‍त' फिर से शुरू हो रही है। ट्रेड एनालिस्टों के मुताबिक, "फिल्‍म का प्री-प्रोडक्‍शन फिर से शुरू हो चुका है। पहले इस फिल्म का प्रोड्यूसर पार्टनर स्‍टार इंडिया था, मगर उसे फिल्‍म का 150 करोड़ का बजट भारी भरकम लग रहा था। ऐसे में उसने प्रोजेक्‍ट से अपने हाथ खींच लिए थे। अब स्‍टार इंडिया की जगह लायका के प्रोड्यूसर पार्टनर होने की खबरें सामने आई हैं। लायका इस फिल्‍म को बजट मुहैया करवा रहा है। इन डेवलपमेंट पर हालांकि आधिकारिक पुष्टि होनी बाकी है।" फिल्म की कहानी में किए जा रहे हैं जरूरी बदलावफिल्‍म से जुड़े सूत्रों ने कहा, "कहानी में जरूरी बदलाव किया जा रहा है। अब यह दारा शिकोह और औरंगजेब की आपसी लड़ाइयों के साथ-साथ उनके प्रेम संबंधों पर केंद्रित रहेगी। उनकी हिंदु राजाओं के साथ जंग के प्‍लॉट को भी हटाने पर विचार किया जा रहा है। फिल्‍म का प्री-प्...
भुज: प्राइड ऑफ इंडिया:डायरेक्‍टर अभिषेक दुधइया ने बताया- अजय देवगन ने छह फुट ऊंचे लैंप पोस्‍ट के फानूस को एक ही बार में पत्‍थर से मार बुझा डाला

भुज: प्राइड ऑफ इंडिया:डायरेक्‍टर अभिषेक दुधइया ने बताया- अजय देवगन ने छह फुट ऊंचे लैंप पोस्‍ट के फानूस को एक ही बार में पत्‍थर से मार बुझा डाला

मनोरंजन
'भुज: प्राइड ऑफ इंडिया' से अजय देवगन फिर से अपने पुराने एक्‍शन अवतार में वापसी कर चुके हैं। डायरेक्‍टर अभिषेक दुधइया ने बताया, "फिल्‍म के एक सीन है। उसमें पाकिस्‍तानी फाइटर प्‍लेन जमीन पर भुज एयरबेस पर हमला करते हैं। उससे बचने के लिए भार्तीय सेना को इमारतों और लैंप पोस्‍ट पर जल रहे फानूस को बुझाना था। उसे पैर से ठोकर मार कर बुझाना था। वैसा करने में हमारे फाइट मास्‍टर पीटर ने दर्जनों बार प्रयास किया, मगर वो असफल रहे। खुद मैंने भी अजय सर के आने से पहले 20 से 30 बार इसे अटेम्‍प्‍ट किया, मगर मैं भी ऐसा नहीं कर सका। आखिरकार जब अजय सर आए। उन्‍हें वो शॉट समझाया गया, तो उन्‍होंने एक ही बार में पत्‍थर मार फानूस को बुझा दिया। वो देख कर सेट पर सब क्‍लैप कर उठे।" फिल्म में 70 के दशक में पाए जाने वाले शक्तिमान के ट्रक यूज हुए हैं अभिषेक आगे बताते हैं, "फिल्‍म एक्‍शन से भरी हुई है। फिल्म 50 फीसदी ...
यो यो हनी सिंह की पत्नी शालिनी ने किया खुलासा, ‘अक्सर कमरे में घुस जाया करते थे ससुर, एक बार कपड़े बदलते हुए गलत तरीके से छुआ था’

यो यो हनी सिंह की पत्नी शालिनी ने किया खुलासा, ‘अक्सर कमरे में घुस जाया करते थे ससुर, एक बार कपड़े बदलते हुए गलत तरीके से छुआ था’

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
रैपर हनी सिंह पर पिछले दिनों उनकी पत्नी शालिनी तलवार ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में 120 पन्नों की दायर याचिका में शालिनी ने कई खुलासे किए हैं। शालिनी ने हनी ही नहीं बल्कि अपनी याचिका में सास भूपिंदर कौर, ससुर सरबजीत सिंह और भाभी स्नेहा सिंह का भी नाम लिया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि शालिनी ने अपने ससुराल वालों द्वारा किए गए अत्याचारों के खिलाफ सुरक्षा आदेश और अन्य राहत की मांग की है। शालिनी ने याचिका में एक घटना का जिक्र करते हुए ससुर को लेकर भी कुछ बातें कही हैं और उनके खिलाफ बदसलूकी का आरोप लगाया है। शालिनी ने कहा है कि उनके ससुर अक्सर उनके कमरे में घुस जाया करते थे और एक बार उन्हें उन्होंने गलत तरीके से भी छुआ था जब वह कपड़े बदल रही थीं। कई महिलाओं के साथ संबंध के लगाए आरोप रैपर की पत्नी ने यह भी दावा किया कि हनी सिंह ...
जब सारा अली खान पहुंची थीं वैष्णो देवी, तब एक व्यक्ति ने उनसे कहा- अगर उन्होंने पाप किया है, तो वो मंदिर में एंटर नहीं कर पाएंगी

जब सारा अली खान पहुंची थीं वैष्णो देवी, तब एक व्यक्ति ने उनसे कहा- अगर उन्होंने पाप किया है, तो वो मंदिर में एंटर नहीं कर पाएंगी

मनोरंजन
बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान ने गुरुवार (6 अगस्त) को सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। सारा ने जिन भी जगहों पर अभी भी तक ट्रैवल किया है, उसे वीडियो में कंपाइल करके दिखाया है। उन्होंने दिल्ली, बिहार, गोवा और जयपुर सभी जगह के अपने एक्‍सपीरियंस की वेराइटी की झलक फैन्स को दिखाई। वीडियो की शुरुआत इंडिया गेट पर सारा से होती है, जिसे वो 'भारतीय दरवाजा' कहती हैं। फिर बिहार में, उन्होंने अपने सिर पर घास का एक बड़ा बंडल लेकर कैमरे के लिए पोज दिया है। उन्होंने सांगला में अपने फॉलोअर्स को बर्फ से ढके पहाड़ दिखाए और जयपुर से भी एक वीडियो शेयर किया है। सारा ने शेयर की वैष्णो देवी की एक वीडियो वैष्णो देवी में, एक व्यक्ति जो सारा के घोड़े की देखभाल करता हुआ दिखाई दे रहा था, उसने वीडियो में बताया कि अगर उन्होंने पाप किया है, तो वो मंदिर में एंटर नहीं कर पाएंगी। "तो अगर मैंने पाप किए हैं, तो मैं...
पोर्न फिल्म केस:रेप के आरोपों पर बोलीं गहना वशिष्ठ, ‘मैंने राज कुंद्रा का सपोर्ट किया इसलिए मेरे खिलाफ साजिश रची जा रही है’

पोर्न फिल्म केस:रेप के आरोपों पर बोलीं गहना वशिष्ठ, ‘मैंने राज कुंद्रा का सपोर्ट किया इसलिए मेरे खिलाफ साजिश रची जा रही है’

मनोरंजन
पोर्न फिल्म केस मामले से चर्चा में आई गहना वशिष्ठ का कहना है कि उनपर लगे रेप के आरोप झूठे हैं। गहना का कहना है कि उन्हें रेप केस में फंसाने वाली लड़की के इरादे ठीक नहीं है और उसने जान-बूझकर उन्हें इन आरोपों में फंसाया है। गहना ने एक इंटरव्यू में अपना पक्ष रखते हुए कहा, 'मैं 4 फरवरी 2021 को गिरफ्तार हुई थी, मेरा फोन और लैपटॉप पुलिस के पास जप्त है। उन डिवाइस में मेरी उस लड़की के साथ सारी चैट मौजूद हैं जिसमें वह मुझे काम देने के बदले थैंक यू बोल रही है और काम के बदले पैसे मांग रही है जो मैंने उसे दे दिए बिना ये जाने कि उसके इरादे क्या थे। मैं बस ये चाहती हूं कि पुलिस मेरी वो चैट देखे और कोर्ट में भी दिखाए।' ‘राज कुंद्रा का सपोर्ट करने पर मेरे खिलाफ षड़यंत्र रचा गया’ गहना ने आगे कहा, 'मैं फरवरी में अरेस्ट हुई थी, तब वो लड़की आगे क्यों नहीं आई और उसने केस तब दर्ज क्यों नहीं करवाया? मेर...
फिल्ममेकर पर यौन उत्पीड़न का केस:एडल्ट ऐप के CEO विभु अग्रवाल पर 28 साल की महिला से छेड़छाड़ का आरोप, मुंबई में मामला दर्ज

फिल्ममेकर पर यौन उत्पीड़न का केस:एडल्ट ऐप के CEO विभु अग्रवाल पर 28 साल की महिला से छेड़छाड़ का आरोप, मुंबई में मामला दर्ज

मनोरंजन
मुंबई फिल्ममेकर विभु अग्रवाल के खिलाफ मुंबई पुलिस ने यौन उत्पीड़न का केस दर्ज किया है। एक महिला की शिकायत पर विभु पर IPC की धारा 354 के तहत मामला दर्ज किया है। विभु के अलावा उनकी कंपनी की कंट्री हेड अंजलि रैना को भी आरोपी बनाया गया है। दोनों के खिलाफ अंबोली थाने में 4 अगस्त को आपराधिक केस दर्ज किया गया था। 28 साल की पीड़ित महिला का आरोप है कि विभु की कंपनी ULLU डिजिटल के ऑफिस में बने स्टोर रूम में उससे छेड़छाड़ की गई थी। विभु की फिल्म निर्माण कंपनी ULLU डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड एडल्ट कंटेंट बनाती है। हालांकि, कुछ दिन पहले एक इंटरव्यू के दौरान विभु अग्रवाल ने ULLU प्लेटफॉर्म के कंटेंट को फैमिली कंटेंट में बदलने की बात कही थी। 2013 में विभु अग्रवाल ने 'बात बन गई' फिल्म बनाई थी। उन्होंने ULLU ऐप 2018 में लॉन्च किया था। इस ऐप पर हिंदी और अंग्रेजी के अलावा भोजपुरी, बंगाली, पंजाबी, मराठी, त...
लारा का इंदिरा से कनेक्शन:इंदिरा गांधी के निजी पायलट थे लारा दत्ता के पिता, बेलबॉटम में उनका रोल निभाने से पहले ही कनेक्शन महसूस किया

लारा का इंदिरा से कनेक्शन:इंदिरा गांधी के निजी पायलट थे लारा दत्ता के पिता, बेलबॉटम में उनका रोल निभाने से पहले ही कनेक्शन महसूस किया

मनोरंजन
लारा दत्ता जबरदस्त सुर्ख़ियों में हैं। वजह बेल बॉटम में उनका निभाया पूर्व PM इंदिरा गांधी का रोल और उनका लुक है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि लारा का इंदिरा गांधी से इनडायरेक्ट कनेक्शन था। उनके पिता, विंग कमांडर एल.के. दत्ता, इंदिरा गांधी के निजी पायलट थे। इसलिए लारा अपने बचपन में उनकी कहानियां सुनकर ही बड़ी हुई हैं। 3 घंटों में होता था मेकअपलारा ने एक इंटरव्यू में बताया कि मेकअप करने में सुबह तीन घंटे लगते थे। हर दिन शिफ्ट ख़त्म होने के बाद एक घंटे उसे हटाने में। लारा ने कहा कि उन्हें सुबह इतनी जल्दी उठने से कोई समस्या नहीं थी, क्योंकि वह पहले ही 13 फिल्मों में अक्षय कुमार के साथ काम कर चुकी हैं। लारा ने मेकअप का एक टाइम-लैप्स वीडियो भी शेयर किया, जिसमें उनके लुक ट्रांसफॉर्मेशन की झलक दिखाई गई है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं एक ...