Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मनोरंजन

इंडियन आइडल 12:करण जौहर ने बताई लता मंगेशकर से जुड़ी दिलचस्प बात, बोले – मैं उनके सामने आने को लेकर बहुत डरा-घबराया हुआ था

इंडियन आइडल 12:करण जौहर ने बताई लता मंगेशकर से जुड़ी दिलचस्प बात, बोले – मैं उनके सामने आने को लेकर बहुत डरा-घबराया हुआ था

मनोरंजन
म्यूजिक रियलिटी शो - इंडियन आइडल सीजन 12 का आने वाले वीकेंड में सेमी-फाइनल एपिसोड होगा। हाल ही में फिल्म निर्माता करण जौहर ने इस स्पेशल एपिसोड के लिए शूट किया। शूटिंग के दौरान करण की फिल्में 'कभी खुशी कभी गम', 'कुछ कुछ होता है' और 'कलंक' जैसे तीन मशहूर गानों पर कंटेस्टेंट अरुणिता कांजीलाल ने परफॉर्म किया, जिसके बाद करण जौहर भी गुजरी यादों में लौटकर लता जी और उनके टैलेंट के बारे में एक दिलचस्प किस्सा सुनाया। 1 दिन में ही रिकॉर्ड किये थे K3G के सरे वर्जनलता जी के साथ टाइटल ट्रैक की रिकॉर्डिंग याद करते हुए करण ने बताया, "मुझे अब भी याद है, जब लता जी कभी खुशी कभी गम का टाइटल ट्रैक गाने आई थीं। इस गाने के चार वर्जन थे। एक मेन और तीन से चार सैड वर्जन, जो पूरी फिल्म भर चलते हैं। हमारा प्लान था कि लता जी आकर मेन वर्जन गाएंगी और फिर अगले दिन आकर बाकी के वर्जन गाएंगी। मैं आपको बता नहीं सकता कि लत...
राजकुमार हिरानी की अपकमिंग फिल्म के लिए काजोल को नहीं मिला है ऑफर, जान्हवी कपूर ने मलयालम फिल्म ‘हेलेन’ के हिंदी रीमेक की मुंबई में शुरू की शूटिंग

राजकुमार हिरानी की अपकमिंग फिल्म के लिए काजोल को नहीं मिला है ऑफर, जान्हवी कपूर ने मलयालम फिल्म ‘हेलेन’ के हिंदी रीमेक की मुंबई में शुरू की शूटिंग

मनोरंजन
फिल्ममेकर राजकुमार हिरानी की अपकमिंग अनटाइटल्ड फिल्म पिछले कई दिनों से में है। इस फिल्म में शाहरुख खान मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। कुछ दिनों पहले खबरें आई थीं कि एक बार फिर इस सोशल कॉमेडी फिल्म के जरिए शाहरुख के साथ काजोल की जोड़ी पर्दे पर नजर आएगी। यह भी बताया गया था कि काजोल फिल्म में शाहरुख की पत्नी के किरदार निभाने वाली हैं। लेकिन अब काजोल ने इन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने साफ कर दिया है कि वे राजकुमार हिरानी की इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, काजोल ने कहा है कि अब तक मुझसे ऐसी कोई भी फिल्म के लिए संपर्क नहीं किया गया है। मैं ऑनलाइन स्क्रिप्ट पढ़ रही हूं और मीटिंग भी वर्चुअल कर रही हूं। अभी तक मैंने किसी भी कहानी के लिए हां नहीं कहा है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, इस फिल्म में तापसी पन्नू, विद्या बालन और बोमन ईरानी भी लीड रोल में हैं। शाहरुख फ...
कुश्ती में मिली चांदी:टोक्यो ओलिंपिक में रवि दहिया ने सिल्वर जीता, रूसी पहलवान से हारे; मोदी बोले- आपकी दृढ़ता शानदार

कुश्ती में मिली चांदी:टोक्यो ओलिंपिक में रवि दहिया ने सिल्वर जीता, रूसी पहलवान से हारे; मोदी बोले- आपकी दृढ़ता शानदार

मनोरंजन
टोक्यो कुश्ती के अखाड़े में रवि दहिया से गोल्ड मेडल की उम्मीद खत्म हो गई है। 57 किलोग्राम वेट कैटेगरी के फाइनल में रवि 2 बार के वर्ल्ड चैंपियन रूस के जावुर युगुऐव से हार गए हैं। हालांकि रवि सिल्वर मेडल लेकर ही भारत लौटेंगे। युगुऐव ने उन्हें 3 पॉइंट से मात दी। रवि ने कुश्ती के सेमीफाइनल में कजाकिस्तान के सनायेव नूरीस्लाम को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। रवि को ये जीत विक्ट्री बाय फॉल नियम से मिली थी यानी उन्होंने नूरीस्लाम को मुकाबले से ही बाहर कर दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रवि दहिया को ट्वीट कर बधाई दी। उन्होंने कहा- रवि की लड़ने की भावना और दृढ़ता शानदार है। सिल्वर मेडल जीतने पर उन्हें बधाई। उनकी इस उपलब्धि पर पूरा भारत गौरवान्वित है। रवि और युगुऐव दोनों शानदार फॉर्म मेंरवि और युगुऐव दोनों इस वक्त शानदार फॉर्म में हैं। दोनों इससे पहले 2019 वर्ल्ड चैंपियनशिप म...
विवादों में हनी सिंह:घरेलू हिंसा लगाने वाली पत्नी शालिनी तलवार ने मांगा यो यो हनी सिंह से 10 करोड़ का हर्जाना, बोलीं-मेरे साथ जानवरों जैसा सलूक करते थे

विवादों में हनी सिंह:घरेलू हिंसा लगाने वाली पत्नी शालिनी तलवार ने मांगा यो यो हनी सिंह से 10 करोड़ का हर्जाना, बोलीं-मेरे साथ जानवरों जैसा सलूक करते थे

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
रैपर हनी सिंह की पर्सनल लाइफ इन दिनों सुर्खियों में है। यो यो हनी सिंह पर उनकी पत्नी शालिनी तलवार ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। रैपर की पत्नी ने यह भी दावा किया कि हनी सिंह के कई महिलाओं के साथ संबंध थे। उन्होंने कहा कि जब उसने 'ब्राउन रंग दे' की शूटिंग के दौरान एक लड़की के साथ हनी की सेक्सुअल रिलेशनशिप को रंगे हाथ पकड़ा था तब सिंगर ने उस पर शराब की बोतल फेंकी थी। उन्होंने अपनी याचिका में सास भूपिंदर कौर, ससुर सरबजीत सिंह और भाभी स्नेहा सिंह का भी नाम लिया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि शालिनी ने अपने ससुराल वालों द्वारा किए गए अत्याचारों के खिलाफ सुरक्षा आदेश और अन्य राहत की मांग की है। 10 करोड़ का मांगा हर्जाना मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शालिनी ने 'घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण अधिनियम' के तहत हनी सिंह से 10 करोड़ रुपए के हर्जाने की मांग की है। ...
अपनी बायोपिक बनाऊंगी, जिसमें भोपाल से लेकर जेल तक की जर्नी होगी- गहना वशिष्ठ

अपनी बायोपिक बनाऊंगी, जिसमें भोपाल से लेकर जेल तक की जर्नी होगी- गहना वशिष्ठ

मनोरंजन
मैं बहुत टफ टाइम से गुजर रही हूं, क्योंकि बैंक अकाउंट, फोन, लैपटॉप सीज कर दिया गया है। जब से बाहर निकली हूं, एक रुपए का एक्सेस नहीं दिया गया है। मेरे घर से जूलरी भी गायब है। जेल में थी, तब मेरे घर की चाबी भी पुलिस के पास थी। जेल से निकलकर अपने घर की चाबी लेने गई, तब मैंने पूछा कि अकाउंट, मोबाइल, लैपटॉप कब देंगे? जवाब मिला कि इसमें टाइम जाएगा- यह कहना है एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ उर्फ वंदना तिवारी का। गहना खुद पर लगे एलिगेशन, जेल जाने और वहां लगभग पांच माह का वक्त गुजारने की कथा-व्यथा का पूरा वृतांत बताती हैं। पढ़िए उनकी जेल की कहानी, उन्हीं की जुबानी: मैं ऑलमोस्ट पांच महीने जेल में रही। बीच में 17 दिन तक कोविड सेंटर में भी रही। जेल में कैदियों के साथ रहना, जो एक्चुअली क्रिमिनल हैं। उनका दिमाग भी क्रिमिनल की तरह ही चलता है, क्योंकि कोई किसी को मारकर आया है, कोई ड्रग्स-हीरोइन बेचकर तो कोई किडन...
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ओलिंपिक में 41 साल बाद जीता मेडल, शाहरुख खान, अक्षय कुमार समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स ने दी बधाई

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ओलिंपिक में 41 साल बाद जीता मेडल, शाहरुख खान, अक्षय कुमार समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स ने दी बधाई

मनोरंजन
टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया है। टीम ने 41 साल के सूखे को खत्म करते हुए भारत को हॉकी में ब्रॉन्ज मेडल दिलाया है। ओलिंपिक में भारत की हॉकी टीम को आखिरी पदक 1980 में मॉस्को में मिला था, जब वासुदेवन भास्करन की कप्तानी में टीम ने गोल्ड जीता था। टीम इंडिया ने ब्रॉन्ज मेडल मैच में जर्मनी को 5-4 से हराया। भारतीय टीम की इस जीत से देश भर में खुशी की लहर है। इस खास मौके पर शाहरुख खान, अक्षय कुमार समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर भारतीय पुरुष हॉकी टीम को इस ऐतिहासिक जीत की बधाई दी है। शाहरुख खान ने पोस्ट शेयर कर लिखा, "बहुत खूब। भारतीय पुरुष हॉकी टीम को इस जीत की ढेर सारी बधाई। लचीलापन और कौशल अपने चरम पर है। क्या रोमांचक मैच था।" अक्षय कुमार ने लिखा, "भारतीय पुरुष हॉकी टीम को इतिहास रचने पर ढ़ेर सारी बधाई। 41 साल बाद ओलंपिक में पदक। क्या...
ओलिंपिक में बॉलीवुड का तड़का:आर्टिस्टिक स्विमिंग में इजरायली महिला स्विमर्स ने माधुरी के सॉन्ग आजा नच ले पर परफॉर्म किया, वीडियो वायरल

ओलिंपिक में बॉलीवुड का तड़का:आर्टिस्टिक स्विमिंग में इजरायली महिला स्विमर्स ने माधुरी के सॉन्ग आजा नच ले पर परफॉर्म किया, वीडियो वायरल

मनोरंजन
ओलिंपिक से भारत के लिए आज अच्छी खबर आई है। पुरुष हॉकी टीम ने 41 साल बाद कोई मेडल जीता है। टीम ने बेल्जियम को हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया। इसका पूरे देश में जश्न मनाया जा रहा है। बॉलीवुड भी इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर कर रहा है। इस बीच बॉलीवुड के लिए भी एक सुखद तस्वीर ओलिंपिक से सामने आई है। इजरायल की आर्टिस्टिक स्विमर्स ने माधुरी दीक्षित के सॉन्ग 'आ जा नच ले' पर परफॉर्म किया है। टोक्यो में इजरायली स्विमर्स इडेन ब्लेचर और शैली बॉबरिस्की डुएट टेक्निकल रूटीन के फाइनल इवेंट के क्वालीफाइंग राउंड के दौरान कम्पीट कर रही थीं। इस दौरान दोनों ने माधुरी दीक्षित के सॉन्ग पर जबरदस्त तरीके से लयबद्ध तैराकी की। अब ये वीडियो वायरल हो गया है। माधुरी का रिएक्शन बाकीहालांकि, अभी माधुरी दीक्षित तक शायद ये वीडियो नहीं पहुंचा है। लेकिन, ये तय है कि जब वे इन स्विमर्स को अपने सॉन्ग पर परफॉर्म करता देखेंगी त...
हैप्पी बर्थ-डे जेनेलिया:पहली मुलाकात में जेनेलिया को पसंद नहीं आए थे रितेश देशमुख, ‘तुझे मेरी कसम’ की शूटिंग के दौरान बढ़ी नजदीकियां और कर ली थी शादी

हैप्पी बर्थ-डे जेनेलिया:पहली मुलाकात में जेनेलिया को पसंद नहीं आए थे रितेश देशमुख, ‘तुझे मेरी कसम’ की शूटिंग के दौरान बढ़ी नजदीकियां और कर ली थी शादी

मनोरंजन
बॉलीवुड अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा 34 साल की हो गई हैं। जेनेलिया ने फिल्म 'तुझे मेरी कसम' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसी फिल्म की सेट पर उनकी मुलाकात रितेश देशमुख से हुई और फिर दोनों हमसफर बन गए। दोनों ने 3 फरवरी, 2012 को शादी की थी। एक नजर डालते हैं रितेश-जेनेलिया की क्यूट लव स्टोरी पर... ऐसे हुई पहली मुलाकात रितेश-जेनेलिया ने एक इंटरव्यू में अपनी लव स्टोरी बताई थी। रितेश ने कहा था, 'मैं 'तुझे मेरी कसम' के टेस्ट शूट के लिए हैदराबाद गया था। मुझे कहा गया कि वो लड़की भी वहां होगी जिसके साथ तुम्हें काम करना है। जब मैं एयरपोर्ट से बाहर आया तो जेनेलिया की मां से मुलाकात हुई। फिर मेरी नजर एक लंबी लड़की पर पड़ी जो कि दूसरी दिशा में देखकर मुझे इग्नोर कर रही थी। मैंने सोचा, ये ऐसा क्यों कर रही है।' जेनेलिया को थी गलतफहमी जेनेलिया ने आगे की कहानी बताते हुए कहा, 'मुझे दो दिन पहले ही पत...
काजोल का 47वां जन्मदिन:अजय देवगन ने स्पेशल नोट शेयर कर पत्नी काजोल को किया बर्थडे विश, बोले-आप लंबे समय से मेरे चेहरे पर मुस्कान लाने में कामयाब रही हो

काजोल का 47वां जन्मदिन:अजय देवगन ने स्पेशल नोट शेयर कर पत्नी काजोल को किया बर्थडे विश, बोले-आप लंबे समय से मेरे चेहरे पर मुस्कान लाने में कामयाब रही हो

मनोरंजन
बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल गुरुवार को (5 अगस्त) अपना 47वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर उनके फैंस, फ्रेंड्स और फैमिली मेंबर्स सोशल मीडिया पर पोस्ट शयेर कर काजोल को बधाईयां दे रहे हैं। इस बीच काजोल के पति अजय देवगन ने भी एक स्पेशल नोट शेयर कर उन्हें बर्थडे विश किया है। अजय देवगन ने पत्नी काजोल के साथ की एक फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "आप सबसे लंबे समय से मेरे चेहरे पर मुस्कान लाने में कामयाब रही हैं। जन्मदिन मुबारक हो प्रिय काजोल। जितनी स्पेशल आप हो, हम आपके जन्मदिन को उतना स्पेशल बनाने की कोशिश करेंगे।" काजोल और अजय की 22 साल पहले शादी हुई थी। दोनों की जोड़ी को बॉलीवुड की बेस्ट जोड़ियों में से एक माना जाता है। बता दें कि, काजोल के बर्थडे की तैयारियां और पार्टी एक दिन पहले से ही शुरू हो गई थी। बुधवार को काजोल को अपनी बहन तनीषा और मां तनुजा के साथ लंच डेट पर स्पॉट कि...
नीना के मन की बात:नीना गुप्ता ने कहा, ‘पैसों के लिए फिल्मों में घटिया रोल किए, वो फिल्में जब टीवी पर आती हैं तो मेरा दिमाग खराब हो जाता है’

नीना के मन की बात:नीना गुप्ता ने कहा, ‘पैसों के लिए फिल्मों में घटिया रोल किए, वो फिल्में जब टीवी पर आती हैं तो मेरा दिमाग खराब हो जाता है’

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
नीना गुप्ता बॉलीवुड में अपनी दूसरी सफल पारी एन्जॉय कर रही हैं। 2018 में 'बधाई हो' के बाद उन्होंने 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान','पंगा' और 'सरदार की ग्रैंडसन' जैसी फिल्मों में काम किया है। एक इंटरव्यू में नीना ने अपने फ़िल्मी करियर पर बात की है। उन्होंने कहा, मैं पहले जो फिल्में किया करती थी, उनमें काम करने के बाद ये प्रार्थना करती थी कि वो कभी रिलीज ही ना हों। मैंने कई ख़राब लिखे किरदारों को निभाया क्योंकि मेर पास काम नहीं हुआ करता था। टेलीविजन पर 'खानदान', 'सांस' और 'सिसकी' जैसे शोज में नज़र आ चुकीं नीना ने कहा, 'मैंने टेलीविजन पर कभी ऐसा काम नहीं किया जो मुझे पसंद ना हो लेकिन फिल्मों में ऐसा नहीं था। मुझे पैसों की जरूरत थी इसलिए मुझे घटिया स्तर की फिल्में करनी पड़ीं जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते हैं। टीवी पर एक फिल्म बार-बार आती है और जब मैं उसमें अपने आपको देखती हूं तो मेरा दिमाग...