Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मनोरंजन

जिया खान सुसाइड केस:जिया खान की मौत के सिलसिले में 8 साल से चल रहे मामले की सुनवाई अब CBI कोर्ट करेगी

जिया खान सुसाइड केस:जिया खान की मौत के सिलसिले में 8 साल से चल रहे मामले की सुनवाई अब CBI कोर्ट करेगी

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
एक्ट्रेस जिया खान की आत्महत्या के आठ साल बाद इस मामले की सुनवाई अब CBI की विशेष अदालत करेगी। सेशन कोर्ट, जो कथित तौर पर सुसाइड के लिए उकसाने के आरोप में जिया के प्रेमी सूरज पंचोली के खिलाफ मुकदमा चला रही थी, उसने कहा है कि मुकदमे को CBI की स्पेशल कोर्ट में ट्रांसफर किया जाना चाहिए। सेशन कोर्ट CBI द्वारा दायर एक आवेदन पर सुनवाई कर रही थी, जिसके बाद उसने आदेश पारित किया क्योंकि सेन्ट्रल एजेंसी के पास अपने मामलों के लिए अलग कोर्ट हैं। कोर्ट के प्रिंसिपल जज मामले को CBI कोर्ट को सौंपेंगे। स्पेशल कोर्ट में होती हैं सुनवाई मेरे पास शक्तियां नहींमौजूदा मामले में CBI/SCB ने एक सप्लिमेंट्री चार्जशीट दायर की है। सेशन कोर्ट जज ने आदेश में कहा है- CBI के विशेष रूप से जांच किए गए मामलों के परीक्षण के लिए विशेष कोर्ट होते हैं और उन मामलों से निपटने के लिए एक स्पेशल जज की नियुक्ति की जाती है। मेरे ...
हैप्पी बर्थडे सोनू निगम:अजान, राधे मां से लेकर म्यूजिक इंडस्ट्री के माफियाओं तक, इन नाजुक मुद्दों पर बयान देकर विवादों से घिर चुके हैं सिंगर सोनू निगम

हैप्पी बर्थडे सोनू निगम:अजान, राधे मां से लेकर म्यूजिक इंडस्ट्री के माफियाओं तक, इन नाजुक मुद्दों पर बयान देकर विवादों से घिर चुके हैं सिंगर सोनू निगम

मनोरंजन
बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी सुरीली आवाज से जादू बिखेरने वाले सिंगर सोनू निगम आज पूरे 48 साल के हो चुके हैं। सिंगर ने महज 4 साल की उम्र से अपने पिता के साथ शादियों और स्टेज पर गाना शुरू किया था जिसके बाद वो म्यूजिक करियर बनाने के लिए 19 साल की उम्र में गाजियाबाद से मुंबई पहुंच गए थे। आज सोनू इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर सिंगर्स में से एक हैं जिनके गाने लोगों के दिल और दिमाग में बसे हुए हैं। लेकिन कई बार ऐसा भी हुआ है जब सोनू अपने गानों की बजाए अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। आज सिंगर के जन्मदिन पर आइए जानते हैं कैसे हैं उनके विवादित बयान- अजान के खिलाफ बयान देकर फंसे थे सोनू सोनू निगम ने पांच वक्त की अजान के खिलाफ देते हुए अपने एक ट्वीट में लिखा, भगवान सबका भला करे लेकिन मैं एक नॉन मुस्लिम हूं और मुझे रोज सुबह इस आवाज से उठना पड़ता है। कब ये जबरदस्ती वाला धर्म खत्म होगा...
यादों के झरोखे से:33 की उम्र में 7 साल बड़ी हेमा मालिनी के पिता बने थे अनुपम खेर, कभी कॉलेज में ऑटोग्राफ पाने घंटों किया था इंतजार

यादों के झरोखे से:33 की उम्र में 7 साल बड़ी हेमा मालिनी के पिता बने थे अनुपम खेर, कभी कॉलेज में ऑटोग्राफ पाने घंटों किया था इंतजार

मनोरंजन
अनुपम खेर ने यश चोपड़ा की फिल्म 'विजय' का एक वीडियो शेयर किया है। शूटिंग के बारे में उन्होंने खुलासा किया कि वह केवल 33 साल के थे और उन्होंने फिल्म में हेमा मालिनी के पिता की भूमिका निभाई थी, जो उनसे सात साल बड़ी हैं। उन्होंने राजेश खन्ना के ससुर का भी किरदार निभाया था। डेब्यू फिल्म में भी किया था उम्रदराज टीचर का रोलहालांकि 'विजय' पहली फिल्म नहीं थी जब अनुपम ने अपनी असली उम्र से ज्यादा का रोल निभाया था। अपनी पहली फिल्म सारांश में, उन्होंने एक सेवानिवृत्त स्कूल टीचर की भूमिका निभाई थी। उस समय वह केवल 28 साल के थे। अनुपम ने लिखा - “मैं 33 साल का था जब मैंने 'विजय' में हेमा जी के पिता और राजेश खन्ना जी के ससुर का किरदार निभाया था। एक घटिया डायलॉग, कुछ भी हो सकता है।' ऑटोग्राफ लेने घंटों इंतजार किया थाअनुपम खेर ने याद करते हुए लिखा कि कैसे उन्होंने हेमा मालिनी और राजेश खन्ना का ऑटोग्राफ...
एक्टर का रिएक्शन:ओलंपियन मीराबाई चानू को जमीन पर बैठकर खाना खाते देख बोले आर माधवन- ये सच नहीं हो सकता!

एक्टर का रिएक्शन:ओलंपियन मीराबाई चानू को जमीन पर बैठकर खाना खाते देख बोले आर माधवन- ये सच नहीं हो सकता!

मनोरंजन
ओलंपियन मेडलिस्ट वेटलिफ्टर मीराबाई चानू की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें वे अपने घर के फर्श पर बैठकर खाना खा रही हैं। सोशल मीडिया पर उस तस्वीर को देखने वाले आर माधवन के पास शब्दों की कमी है क्योंकि उन्होंने यह मानने से इनकार कर दिया कि यह सच है। सोशल मीडिया पर मीराबाई की फोटो पर रियेक्ट करते हुए माधवन ने लिखा- 'अरे यह सच नहीं हो सकता। मेरे पास कहने को शब्दों नहीं हैं। वायरल हो गई थी मीराबाई की फोटोफोटो में मीराबाई दो लोगों के साथ किचन के फर्श पर बैठकर चावल खाती नजर आ रही हैं। उन्होंने खाना खाते हुए भी फोटो के लिए कैमरे की तरफ देखा। वहीं मीराबाई ने एक और फोटो भी पोस्ट की हैं जिसमें उन्होंने लिखा है- "वह मुस्कान जब आप आखिरकार 2 साल बाद घर का खाना खाते हैं। अनुष्का को पसंद आये ईयर रिंग्सउनकी बड़ी जीत के बाद हर तरफ से बधाई संदेश आने लगे। यहां तक कि बॉलीवुड सेलेब्स भी उन्ह...
एक्टर का करारा जवाब:सुनील पाल ने कहा था गिरा हुआ इंसान, अब मनोज बाजपेयी बोले- मैं समझता हूं कि लोगों के पास काम नहीं है

एक्टर का करारा जवाब:सुनील पाल ने कहा था गिरा हुआ इंसान, अब मनोज बाजपेयी बोले- मैं समझता हूं कि लोगों के पास काम नहीं है

मनोरंजन
'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' फेम सुनील पाल ने कुछ दिनों पहले मनोज बाजपेयी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करके चौंका दिया था। उन्होंने वेबसीरीज द फैमिली मैन को पोर्न बताते हुए मनोज को गिरा हुआ इंसान कहा था। अब मनोज बाजपेयी ने सुनील पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि मैं समझता हूं कि लोगों के पास काम नहीं है। मैं पूरी तरह से समझ गया। मैं भी इस स्थिति में रहा हूं। लेकिन ऐसी स्थिति में लोगों को मेडिटेशन करना चाहिए। यह था पूरा मामलासुनील ने राज कुंद्रा पोर्न फिल्म मामले पर टिप्पणी करते हुए मनोज को फटकार लगाई थी। उन्होंने कहा था कि इंडस्ट्री हमेशा से ऐसा करती रही है यानी अनुचित सामग्री बनाना और एक बड़ा एक्टर होने के बावजूद, मनोज बेशर्मी से द फैमिली मैन जैसे शो कर रहे हैं और अश्लीलता को बढ़ावा दे रहे हैं। एक बातचीत के दौरान पाल ने राज कुंद्रा के अरेस्ट होने के बाद कहा था- “जो हुआ वह होना...
मुसीबत में परिवार:5 साल पहले सुसाइड करने वाली प्रत्यूषा बनर्जी के माता-पिता पाई-पाई को मोहताज हुए, कहा-केस लड़ते-लड़ते हमने सबकुछ गंवा दिया है

मुसीबत में परिवार:5 साल पहले सुसाइड करने वाली प्रत्यूषा बनर्जी के माता-पिता पाई-पाई को मोहताज हुए, कहा-केस लड़ते-लड़ते हमने सबकुछ गंवा दिया है

मनोरंजन
टेलीविजन एक्ट्रेस प्रत्यूषा बनर्जी का परिवार इन दिनों संकट के दौर से गुजर रहा है। इस बात का खुलासा प्रत्यूषा के पेरेंट्स ने एक इंटरव्यू में किया है। प्रत्यूषा के पिता ने कहा, उस एक्सीडेंट के बाद, ऐसा लगता है जैसे कोई तूफ़ान आया और हमारा सबकुछ लेकर चला गया। हमारे पास फूटी-कौड़ी तक नहीं बची। प्रत्यूषा बनर्जी के माता-पिता। केस लड़ते-लड़ते हमने सबकुछ गंवा दिया। हम एक कमरे के मकान में रह रहे हैं। इस केस ने हमसे सबकुछ छीन लिया। कई बार ऐसी परिस्थिति आई कि हमें लोन तक लेना पड़ गया। मेरी पत्नी चाइल्ड केयर सेंटर में काम करती है, मैं स्टोरीज लिखता हूं। प्रत्यूषा के माता-पिता ने जोर दिया कि वह बेटी को न्याय दिलाने के लिए उसका केस लड़ते रहेंगे। 2016 में हुई थी प्रत्यूषा की मौत टीवी शो 'बालिका वधू' की आनंदी उर्फ प्रत्यूषा बनर्जी ने 1 अप्रैल 2016 को अपने घर पर फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया थ...
ब्लैक विडो OTT रिलीज:स्कारलेट जोहानसन ने डिज्नी के खिलाफ किया केस, दावा किया उन्हें 50 मिलियन डॉलर का नुकसान हुआ

ब्लैक विडो OTT रिलीज:स्कारलेट जोहानसन ने डिज्नी के खिलाफ किया केस, दावा किया उन्हें 50 मिलियन डॉलर का नुकसान हुआ

मनोरंजन
मार्वल सुपरहीरो फिल्म 'ब्लैक विडो' की एक्ट्रेस स्कारलेट जोहानसन ने वॉल्ट डिज्नी कंपनी पर केस कर दिया। जिसमें आरोप लगाया गया कि कंपनी ने उनके साथ किये गए कॉन्ट्रैक्ट को तोड़ा है। लॉस एंजिल्स सुपीरियर कोर्ट में दायर शिकायत में कहा गया है कि ब्लैक विडो की दोहरी रिलीज रणनीति ने स्कारलेट के कम्पनसेशन को कम कर दिया था, जो कि आंशिक रूप से बॉक्स ऑफिस रिसीविंग्स पर आधारित था। उन्हें इस बात की गारंटी दी गई थी कि फिल्म विशेष रूप से थिएटर रिलीज होगी। लेकिन ब्लैक विडो की 9 जुलाई को थिएटर और डिज्नी प्लस पर एक साथ स्ट्रीमिंग हुई थी। डिज्नी ने महामारी के दौरान कुछ फिल्मों के लिए हाइब्रिड पैटर्न की टेस्टिंग की क्योंकि कंपनी अपनी स्ट्रीमिंग सेवा को बढ़ावा देने की कोशिश कर रही थी, जबकि दुनिया भर के कई मूवी थिएटर बंद थे। सबसे ज्यादा कमाने वाली एक्ट्रेस हैं स्कारलेटजोहानसन ने कहा है कि उनके प्रतिनिधियों ...
बॉलीवुड में रीमेक का ट्रेंड:तमिल हिट फिल्म थड़म के हिंदी रीमेक में नजर आएंगे आदित्य रॉय कपूर, थ्रिलर फिल्म में दिखेगा एक्टर का डबल रोल

बॉलीवुड में रीमेक का ट्रेंड:तमिल हिट फिल्म थड़म के हिंदी रीमेक में नजर आएंगे आदित्य रॉय कपूर, थ्रिलर फिल्म में दिखेगा एक्टर का डबल रोल

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
साउथ की पॉपुलर फिल्म अला वैकुंठपुमरलो के अलावा अब तमिल की हिट फिल्म थड़म की भी रीमेक फिल्म बनने जा रही है जिसमें कलंक एक्टर आदित्य रॉय कपूर लीड रोल निभाते नजर आएंगे। आदित्य के एक्टिंग करियर में ये पहली बार है जब एक्टर एक ही फिल्म में दो पूरी तरह अलग किरदारों में साथ नजर आएगे। हाल ही में अपकमिंग फिल्म थड़म में डबल रोल निभाने के चैलेंज पर बात करते हुए आदित्य रॉय कपूर ने कहा, मैं ये दिलचस्प स्टोरी सुनाने के लिए बेहद प्रेरित और एक्साइटेड हूं। इसकी ऑरिजिनल फिल्म काफी ज्यादा एंटरटेनिंग और दिलचस्प थी जिसने दर्शकों पर अपना बेहतरीन असर छोड़ा था। इस अपकमिंग रीमेक थ्रिलर फिल्म को डेब्यूटेंट वर्धन केटकर निर्देशित करने वाले हैं जिसकी शूटिंग इसी साल सितम्बर से शुरू की जाने वाली है। कबीर सिंह की कामयाबी के बाद भूषण कुमार और मुराद खैतानी ने कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 2 और संदीप वांगा के निर्देश...
द स्‍ट्रेंजर इन द मिरर:डायरेक्टर राकेश ओमप्रकाश मेहरा का खुलासा, ‘रंग दे बसंती’ के लिए आमिर खान ने रखी थी 8 करोड़ रुपए की शर्त

द स्‍ट्रेंजर इन द मिरर:डायरेक्टर राकेश ओमप्रकाश मेहरा का खुलासा, ‘रंग दे बसंती’ के लिए आमिर खान ने रखी थी 8 करोड़ रुपए की शर्त

मनोरंजन
डायरेक्टर राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने हाल ही में अपनी ऑटोबायोग्राफी 'द स्‍ट्रेंजर इन द मिरर' लॉन्च की है। इस बुक में उन्होंने अपनी लाइफ और करियर से जुड़े कई बड़े खुलासे किए हैं। राकेश ने बुक में आमिर खान को लेकर भी एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया है। उन्होंने किताब में बताया है कि फिल्म 'रंग दे बसंती' के लिए आमिर ने उनके सामने 8 करोड़ रुपए की शर्त रखी थी। राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने अपनी ऑटोबायोग्राफी में 'रंग दे बसंती' को समय पर पूरा करने का श्रेय आमिर खान को दिया। राकेश ने लिखा, "'रंग दे बसंती' की शूटिंग के दौरान आमिर ने कहा था कि अगर फिल्म समय पर पूरी नहीं होगी, तो वे अपनी फीस दोगुनी कर देंगे और आमिर ने मेरे सामने 8 करोड़ की शर्त रख दी थी।" राकेश ओमप्रकाश मेहरा की ऑटोबायोग्राफी रीता राममूर्ति गुप्ता द्वारा सह-लिखित है। आमिर के कारण ही फिल्म टाइम पर पूरी कर पाए थेओमप्रकाश मेहरा ने आमिर की तारी...
खास बातचीत:ईशा देओल बोलीं-ऐसी फिल्में बनाउंगी, जिससे व्यूअर्स के माइंड पर पॉजिटिव असर पड़े

खास बातचीत:ईशा देओल बोलीं-ऐसी फिल्में बनाउंगी, जिससे व्यूअर्स के माइंड पर पॉजिटिव असर पड़े

मनोरंजन
मुंबई एक्ट्रेस ईशा देओल दस साल बाद बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं। वापसी में ईशा ने एक्टिंग के अलावा प्रोड्यूसर के तौर पर डेब्यू भी किया है। 26 जुलाई को उनकी अभिनीत और निर्मित फिल्म 'एक दुआ' ओटीटी पर रिलीज हुई, जबकि आगामी फिल्म अजय देवगन के साथ 'रुद्र' कर रही हैं। इसके अलावा और भी प्रोजेक्ट उनके हाथ में हैं, लेकिन वे चाहती हैं कि उसकी अनाउंसमेंट प्रोडक्शन हाउस करे। दैनिक भास्कर के साथ खास बातचीत में ईशा ने अपनी फिल्म और वापसी के बारे में कई बातें शेयर की हैं। फिल्म एक दुआ में किसके लिए दुआ कर रही हैं?फिल्म में अबीदा का किरदार निभा रही हूं। मेरा एक डायलॉग है, जहां पर बोलती हूं कि तू अल्लाह की देन है। इसके बारे में फैसले करने वाले हम कौन होते हैं। फिल्म में दुआ एक चीज के लिए मांगा जा रहा है। बेसिकली, जेंडर भेदभाव एक बड़ा इश्यू है। इसके अलावा फिल्म में बहुत कुछ इश्यू है। मेरा दावा है कि फ...