Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मनोरंजन

राज कुंद्रा पोर्न केस:शिल्पा शेट्टी के बचाव में उतरे ‘हंगामा 2’ के प्रोड्यूसर रतन जैन, बोले-‘वो ऐसा कोई काम नहीं कर सकती हैं’

राज कुंद्रा पोर्न केस:शिल्पा शेट्टी के बचाव में उतरे ‘हंगामा 2’ के प्रोड्यूसर रतन जैन, बोले-‘वो ऐसा कोई काम नहीं कर सकती हैं’

मनोरंजन
शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा इन दिनों पोर्न फिल्मों के कारोबार होने के आरोपों के चलते मुसीबत में फंसे हुए हैं। 19 जुलाई को मुंबई में गिरफ्तार हुए राज को अब तक राहत नहीं मिल सकी है और उनकी न्यायिक हिरासत 14 दिन तक और बढ़ा दी गई है। मामले में शिल्पा शेट्टी का नाम काफी खराब हुआ है क्योंकि वह राज की कंपनियों से जुड़ी हुई हैं। इस बीच शिल्पा के साथ कई फिल्में बना चुके प्रोड्यूसर रतन जैन उनके सपोर्ट में उतरे हैं। शिल्पा ने रतन जैन की फिल्म 'हंगामा 2' में काम किया है जो कि 23 जुलाई को रिलीज हुई थी। इसके अलावा वह रतन जैन की बनाई धड़कन और हथियार में भी काम कर चुकी हैं। रतन जैन बोले, 'वो कभी ऐसा नहीं कर सकती' रतन जैन ने कहा, जहां तक मैं शिल्पा को जानता हूं, वो कभी भी ऐसा काम नहीं कर सकती है, मैं नहीं कह सकता हूं कि वो पति के बिजनेस के बारे में कितना जानती थी लेकिन मुझे नहीं लगता कि वो इस...
शिल्पा शेट्टी की मां से धोखाधड़ी:सुनंदा शेट्टी ने दर्ज कराया पुलिस केस, फर्जी कागजातों के जरिए एक शख्स ने 1.6 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी बेच दी

शिल्पा शेट्टी की मां से धोखाधड़ी:सुनंदा शेट्टी ने दर्ज कराया पुलिस केस, फर्जी कागजातों के जरिए एक शख्स ने 1.6 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी बेच दी

मनोरंजन
शिल्पा शेट्टी की मां सुनंदा शेट्टी ने 1.6 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के संबंध में एक पुलिस कम्प्लेन दर्ज कराई है। मुंबई पुलिस के मुताबिक, सुनंदा शेट्टी ने सुधाकर घारे नाम के एक शख्स पर जाली कागजात के जरिए उन्हें प्रॉपर्टी बेचने के आरोप लगाए हैं। सुनंदा शेट्टी ने पुलिस को बताया कि उन्होंने 2019-2020 के बीच सुधाकर से करजत की एक जमीन का सौदा किया। सुधाकर ने सुनंदा को ये बताया कि उक्त जमीन उसी की है। सुधाकर ने फर्जी दस्तावेज बनाकर सुनंदा को 1.60 करोड़ में वो जमीन बेच दी। बाद में मामला खुला तो सुधाकर ने पैसे लौटाने से मना किया और अपनी रसूख का हवाला देकर कहा कि चाहें तो कोर्ट केस कर दें। इसके बाद सुनंदा कोर्ट गईं। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में आइपीसी की धारा 406, 409, 420, 462, 467, 468, 471 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। शिल्पा ...
राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस:मॉडल जोया राठौर ने लगाए राज और उमेश पर चौंकाने वाले आरोप- उन्होंने व्हाट्सएप पर न्यूड ऑडिशन मांगा था

राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस:मॉडल जोया राठौर ने लगाए राज और उमेश पर चौंकाने वाले आरोप- उन्होंने व्हाट्सएप पर न्यूड ऑडिशन मांगा था

मनोरंजन
शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद से हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। अब मॉडल जोया राठौर ने पोर्न रैकेट को लेकर कुछ चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। जोया कहा कि उन्हें राज कुंद्रा से पोर्न फिल्म का ऑफर मिला था। इतना ही नहीं उमेश कामत ने उन्हें हॉटशॉट्स ऐप के लिए काम करने कई बार फोन किया था। व्हाट्सऐप पर मांगा था न्यूड ऑडिशनजोया ने कहा कि फरवरी में उमेश की गिरफ्तारी से पहले उसने उसे एडल्ट फिल्मों में अभिनय करने के लिए राजी कर लिया था। उमेश ने जोया को ऑफिस के बजाय व्हाट्सएप पर न्यूड ऑडिशन देने के लिए कहा था। हालांकि जोया के ऑफर ठुकराने के बाद भी उमेश ने उसे फोन करना जारी रखा। उसने एडल्ट फिल्मों के लिए उन्हें हर दिन 20 हजार रुपये की पेशकश की। 70 हजार देने का ऑफर दिया थाएक चैनल को दिए इंटरव्यू में जोया बोलीं- गिरफ्तारी होने से पहले तक उमेश के फोन आते रहे। हॉटशॉट्स ऐप के लिए का...
कंगना की मुश्किलें बढ़ीं:कंगना रनोट के खिलाफ राइटर आशीष कौल ने दायर की अवमानना याचिका

कंगना की मुश्किलें बढ़ीं:कंगना रनोट के खिलाफ राइटर आशीष कौल ने दायर की अवमानना याचिका

मनोरंजन
एक्ट्रेस कंगना रनोट के खिलाफ कुछ महीनों पहले राइटर आशीष कौल ने कॉपी राइट के उल्लंघन का आरोप लगाया था। अब इस मामले में आशीष कौल ने कंगना के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में अवमानना याचिका दायर की है। इस मामले में आशी कौल के एडवोकेट अदनान शेख और योगिता जोशी ने कहा, "हमने जावेद अख्तर को एक पत्र दिया और उनके जवाब से पता चला कि पासपोर्ट आवेदन के दौरान कंगना ने जो फैक्ट्स बताए हैं, वह गलत हैं और यह एक गंभीर अपराध है। हम ये बात हाई कोर्ट में पेश करेंगे और अगर अदालत में यह धोखाधड़ी साबित हो जाती है, तो इसका रिजल्ट जरूर निकलेगा।" आशीष कौल ने कंगना रनोट के खिलाफ फिल्म 'मणिकर्णिका रिटर्न्स द लीजेंड ऑफ दिद्दा' के लिए कॉपीराइट उल्लंघन का मामला दर्ज कराया था। राइटर ने अब स्पष्ट कर दिया है कि वह कॉपीराइट मामले में कंगना को किसी भी तरह की राहत दिए जाने का विरोध करेंगे। वहीं कंगना और उनके भाई अक्षत रनोट ने इस...
बिग अनाउंसमेंट:नेटफ्लिक्स ने की अपकमिंग प्रोजेक्ट ‘मोनिका, ओ माय डार्लिंग’ की अनाउंसमेंट, राजुकमार राव, राधिका आप्टे, हुमा कुरैशी और सिकंदर खेर का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज

बिग अनाउंसमेंट:नेटफ्लिक्स ने की अपकमिंग प्रोजेक्ट ‘मोनिका, ओ माय डार्लिंग’ की अनाउंसमेंट, राजुकमार राव, राधिका आप्टे, हुमा कुरैशी और सिकंदर खेर का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
नेटफ्लिक्स ने हाल ही में अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट मोनिका ओह माय डार्लिंग की अनाउंसमेंट की है जिसके बाद इस प्रोजेक्ट के लीड किरदारों का फर्स्ट लुक भी अब सामने आ चुका है। इस अपकमिंग प्रोजेक्ट में राजकुमार राव, राधिका आप्टे, हुमा कुरैशी और सिकंदर खेर लीड रोल में नजर आने वाले है जिसे मर्द को दर्द नहीं होता फिल्म के डायरेक्टर वासन बाला द्वारा डायरेक्ट किया जा रहा है। बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव ने मंगलवार को अपने हाथों में रोबोट पकड़े हुए लिखा था, ओह माय डार्लिंग आप के लिए कल एक बेहद एक्साइटिंग न्यूज आने वाली है। जिसके बाद आज नेटफ्लिक्स द्वारा मोनिका, ओ माय डार्लिंग फिल्म की अनाउंसमेंट के साथ सभी लीड एक्टर्स के लुक रिवील किए गए हैं। फिल्म में अहम किरदार निभाते नजर आने वालीं हुमा कुरैशी ने इंस्टाग्राम पर अपने किरदार की एक झलक दिखाते हुए लिखा है, इतना ज्यादा अच्छा दिखना जुर्म है, लेकिन आपको वो...
पोर्नोग्राफी केस:राज कुंद्रा को राहत नहीं, मुंबई की एस्प्लेनेड कोर्ट ने भी जमानत याचिका खारिज की

पोर्नोग्राफी केस:राज कुंद्रा को राहत नहीं, मुंबई की एस्प्लेनेड कोर्ट ने भी जमानत याचिका खारिज की

मनोरंजन
पोर्नोग्राफी मामले में राज कुंद्रा को मुंबई की एस्प्लेनेड कोर्ट ने राहत देने से इनकार कर दिया है। राज कुंद्रा और रयान थोर्प की जमानत याचिका अदालत ने खारिज कर दी गई है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने रोज हो रहे नए खुलासों के कारण राज कुंद्रा से पूछताछ के लिए और ज्यादा समय की मांग की थी। एक दिन पहले ही उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। इसलिए राज ने दी थी गिरफ़्तारी को चुनौतीपरिणाम लॉ एसोसिएट्स के माध्यम से दायर की गई कुंद्रा की याचिका में कहा गया था कि अश्लील सामग्री बनाने और पब्लिश करने की घटना सामने आने के बाद कई लोगों को गिरफ्तार किया गया और बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया। याचिका में कहा गया था कि क्राइम ब्रांच ने 19 जुलाई को राज के ऑफिस में तलाशी लेने के बाद बयान दर्ज कराने के बहाने उन्हें भायखला ऑफिस बुलाया। हालांकि वहां पहुंचने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। चार्जशीट में ...
एक्ट्रेस को राहत:श्वेता तिवारी को सेशन कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत, पति अभिनव कोहली ने लगाए थे बेटे रेयांश के पासपोर्ट में फर्जी हस्ताक्षर करवाने के आरोप

एक्ट्रेस को राहत:श्वेता तिवारी को सेशन कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत, पति अभिनव कोहली ने लगाए थे बेटे रेयांश के पासपोर्ट में फर्जी हस्ताक्षर करवाने के आरोप

मनोरंजन
TV एक्ट्रेस श्वेता तिवारी इन दिनों पति अभिनव कोहली के लगाए गए आरोपों के चलते सुर्खियों में बनी हुई हैं। कुछ समय पहले श्वेता तिवारी खतरों के खिलाड़ी 11 की शूटिंग के लिए केपटाउन गई थीं, इस दौरान अभिनव ने वीडियो जारी कर आरोप लगाए थे कि एक्ट्रेस, बेटे रेयांश को अकेले किसी होटल में छोड़कर चली गई हैं। साथ अभिनव ने कहा था कि जब उन पर फर्जी हस्ताक्षर का केस चल रहा है तो वो विदेश कैसे जा सकती हैं। कई विवादों के बाद अब खबरें हैं कि श्वेता को फर्जी हस्ताक्षर मामले में कोर्ट से राहत मिल गई है। हाल ही में इंडिया फोरम ने सूत्रों के हवाले से लिखा है, ये बात सही है कि साल 2021 में श्वेता के खिलाफ साल 2017 में नाबालिग बेटे रेयांश को UK ले जाने के लिए बनवाए गए वीसा के NOC में फर्जी हस्ताक्षर करवाने का केस दर्ज करवाया गया था। सेशन कोर्ट को ये थोड़ा अजीब लगा, क्योंकि साल 2017 में ही अभिनव ने श्वेता को बेटे...
अक्षय का नेक काम:अक्षय कुमार ने कश्मीर के गांव में जर्जर स्कूल के पुनर्निर्माण के लिए दान किए थे एक करोड़, अब एक्टर के पिता के नाम पर रखी गई आधारशिला

अक्षय का नेक काम:अक्षय कुमार ने कश्मीर के गांव में जर्जर स्कूल के पुनर्निर्माण के लिए दान किए थे एक करोड़, अब एक्टर के पिता के नाम पर रखी गई आधारशिला

मनोरंजन
एक्टर अक्षय कुमार पिछले महीने 17 जून को कश्मीर में बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) के जवानों से मुलाकात करने पहुंचे थे। अपने इस दौरे के दौरान अक्षय ने कश्मीर के नीरू गांव में एक स्कूल को जर्जर हालत में देखा था और इसके पुनर्निर्माण के लिए एक करोड़ रुपए दान किए थे। अब हाल ही में BSF ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर बताया है कि स्कूल के लिए 27 जुलाई को आधारशिला रख दी गई है। इस स्कूल का नाम अक्षय के पिता स्वर्गीय हरिओम भाटिया के नाम पर रखा गया है। आधारशिला की फोटोज शेयर कर BSF ने लिखा, "DG BSF राकेश अस्थाना ने पद्मश्री से सम्मानित अक्षय कुमार के साथ BWWA की अध्यक्षा अनु अस्थाना और SDG वेस्टर्न कमांड BSF सुरेंद्र पंवार की उपस्थिति में आज कश्मिर में 'हरिओम भाटिया एजुकेशन ब्लॉक गवर्नमेंट मिडिल स्कूल नीरू' की वर्चुअली आधारशिला रखी। जय हिंद।" अक्षय कुमार ने BSF से मुलाकात के बाद सोशल मीडिया प...
खुलासा:ईशा देओल ने पिता धर्मेंद्र को बताया पजेसिव और ऑरथोडॉक्स, बोलीं- वो नहीं चाहते थे कि मैं फिल्मों में काम करूं

खुलासा:ईशा देओल ने पिता धर्मेंद्र को बताया पजेसिव और ऑरथोडॉक्स, बोलीं- वो नहीं चाहते थे कि मैं फिल्मों में काम करूं

मनोरंजन
एक्ट्रेस ईशा देओल ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि उनके पिता, एक्टर धर्मेंद्र नहीं चाहते थे कि वो बॉलीवुड में एंटर करें क्योंकि वो पजेसिव और ऑरथोडॉक्स हैं। उन्होंने यह भी बताया कि धर्मेंद्र ने महसूस किया कि लड़कियों को सुरक्षित तरीके से दुनिया से दूर रखा जाना चाहिए। ईशा ने कहा, "मैं यह नहीं कहूंगी कि उनके लिए यह कठिन है। हां, यह एक अलग लेवल की चुनौती है और लड़कों का भी अपना सेट होता है। जहां तक ​​मेरे पिता का सवाल है, वो पजेसिव और ऑरथोडॉक्स हैं, और उनके लिए लड़कियों को सुरक्षित तरीके से दुनिया से दूर रखा जाना चाहिए। उन्होंने यही महसूस किया होगा, यह भी जानते हुए कि हमारी इंडस्ट्री कैसे काम करती है। सब कुछ कहा और किया, हम कामयाब रहे और कैसे।" धर्मेंद्र को नहीं था ईशा का बॉलीवुड में डेब्यू करना पसंद ईशा की मां, एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने पिछले साल 'द कपिल शर्मा शो' में, खुलासा किया ...
गलती से मिस्टेक:अक्षय कुमार ने मनोज मुंतशिर की लिखी कविता का क्रेडिट अजय देवगन को दिया, बाद में सुधारी गलती

गलती से मिस्टेक:अक्षय कुमार ने मनोज मुंतशिर की लिखी कविता का क्रेडिट अजय देवगन को दिया, बाद में सुधारी गलती

मनोरंजन
कारगिल दिवस के मौके पर अजय देवगन ने अपने सोशल मीडिया पर सिपाही कविता शेयर की है, जिसे फैंस समेत सभी सेलेब्स का खूब प्यार मिल रहा है। ऐसे में बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय ने भी कविता से इंप्रेस होकर इसे ट्विटर पर रीट्वीट कर अजय की खूब तारीफ करते हुए उन्हें क्रेडिट दिया। लेकिन ये कविता अजय नहीं बल्कि मनोज मुंतशिर ने लिखी थी। अक्षय ने सिपाही कविता शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा, असल जिंदगी के इमोशन्स के लिए मैं ज्यादा एक्सप्रेसिव नहीं हूं, लेकिन ये सुनकर मुझे आंसू आ गए। अजय देवगन मुझे नहीं पता था कि तुम्हारे अंदर एक कवि भी है। किस-किस बात पर दिल जीतोगे। कुछ समय बाद अपनी गलती का एहसास होने पर अक्षय कुमार ने सफाई देते हुए लिखा, अभी-अभी जानकारी मिली है कि ये खूबसूरत कविता अमेजिंग और टैलेंटेड मनोज मुंतशिर ने लिखी है जिसे अजय देवगन ने सुनाया है। अजय देवगन ने अक्षय की तारीफों पर लिखा, मेरे...