हैप्पी बर्थडे तापसी:इंजीनियरिंग की नौकरी छोड़कर तापसी पन्नू ने रखा था ग्लैमर इंडस्ट्री में कदम, चैनल V को दिए एक ऑडीशन से बदल गया था एक्ट्रेस करियर
पिंक, मुल्क, थप्पड़ और हसीना दिलरुबा जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में नजर आ चुकीं तापसी पन्नू आज पूरे 34 सालों की हो चुकी है। इन दिनों लगातार हिट फिल्में दे रहीं तापसी का जन्म 1 अगस्त 1987 में नई दिल्ली में हुआ था। स्कूली शिक्षा लेने के बाद तापसी ने गुरु तेग बहादुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की थी। पढ़ाई के बाद एक्ट्रेस ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनकर नौकरी शुरू कर दी, हालांकि उनकी किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। आज एक्ट्रेस के जन्मदिन पर आइए जानते हैं उनके करियर से जुड़ी कुछ खास बातें-
इंजीनियरिंग की नौकरी करते हुए ही तापसी पन्नू को एहसास हो गया था कि वो किसी आम नौकरी के लिए नहीं बनी हैं। तापसी ने कुछ महीनों बाद ही नौकरी छोड़कर फुल-टाइम मॉडलिंग करने का फैसला किया। काम के लिए एक्ट्रेस ने चैनल वी के टैलेंट शो गेट गॉर्जस को अपनी ऑडीशन वीडियो भेजा। एक्ट्रेस का ये ऑडीशन वीडि...








