Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मनोरंजन

कार्तिक आर्यन की नई फिल्‍म ‘कैप्‍टन इंडिया’ का पहला पोस्टर हुआ रिलीज, अनुपम खेर की 519वीं फिल्म ‘शिव शास्त्री बाल्बोआ’ का फर्स्ट लुक आउट

कार्तिक आर्यन की नई फिल्‍म ‘कैप्‍टन इंडिया’ का पहला पोस्टर हुआ रिलीज, अनुपम खेर की 519वीं फिल्म ‘शिव शास्त्री बाल्बोआ’ का फर्स्ट लुक आउट

मनोरंजन
एक्टर कार्तिक आर्यन की नई फिल्‍म 'कैप्‍टन इंडिया' की घोषणा कर दी गई है। इस बात की जानकारी कार्तिक आर्यन ने खुद सोशल मीडिया पर 'कैप्‍टन इंडिया' का पहला पोस्टर शेयर कर दी। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "जब एक आदमी कॉल ऑफ ड्यूटी (कर्तव्य की पुकार) से आगे बढ़ जाए। बड़े गर्व और सम्मान के साथ हम आपके लिए लाए हैं 'कैप्‍टन इंडिया'।" हंसल मेहता के निर्देशन में बन रही इस एक्शन ड्रामा फिल्‍म में कार्तिक एक पायलट के किरदार में नजर आएंगे। रॉनी स्क्रूवाला और हरमन बावेजा इसके प्रड्यूसर हैं। बताया जा रहा है कि फिल्‍म में हरमन एक्‍ट‍िंग भी करने वाले हैं। फिल्म की कहानी एक युद्ध में घ‍िरे देश से भारत के सबसे बड़े और सबसे सफल बचाव मिशन पर बेस्ड है। अनुपम खेर की 519वीं फिल्म 'शिव शास्त्री बाल्बोआ' का फर्स्ट लुक आउटदिग्गज एक्टर अनुपम खेर ने अपने करियर की 519वीं फिल्म की घोषणा कर दी है। अनुपम और एक्ट्रेस नी...
बाहुबली की बड़ी उपलब्धि:एशिया के सबसे हैंडसम मैन बने सुपरस्टार प्रभास, पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान और कोरियन स्टार किम ह्यून जूंग को भी किया पीछे

बाहुबली की बड़ी उपलब्धि:एशिया के सबसे हैंडसम मैन बने सुपरस्टार प्रभास, पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान और कोरियन स्टार किम ह्यून जूंग को भी किया पीछे

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
हाल ही में 'टॉप टेन मोस्ट हैंडसम एशियन मैन 2021' की सूची जारी कर दी गई है, जिसमें बाहुबली एक्टर प्रभास ने पहला स्थान पर रहकर एशिया के सबसे हैंडसम मैन का खिताब हासिल कर लिया है। प्रभास के अलावा शक्ति- अस्तित्व के एहसास की शो के टीवी एक्टर विवियन डिसेना और पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान भी टॉप 10 मोस्ट हैंडसम एशियन मैन की लिस्ट में शामिल हैं। इन एशियाई पुरुषों ने बनाई टॉप-10 में जगह- प्रभास- भारतइमरान अब्बास नक्वी- पाकिस्तानजिन अकानिशी- जापानकिम ह्यून जूंग- साउथ कोरियान्हान पुक वून- वियतनामहोंग जाओमिंग- चाइनाविवियन डिसेना- भारतफवाद खान- पाकिस्तानथानावत वत्तानुपुति- थाइलैंडवलाक ह्यू- ताइवान प्रभास ने अपनी मेगाहिट फिल्म बाहुबली: द बिगिनिंग (2015) और इसके कन्क्लूजन बाहुबली: द कन्क्लूजन (2017) से दुनिया भर के प्रशंसकों को आकर्षित कर लिया है। पैन-इंडिया फिल्मों का चलन शुरू करने वाले सुपरस्टार...
बबीता जी छोड़ेंगी शो?:मुनमुन दत्ता छोड़ सकती हैं तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो, जातिवाद टिप्पणी से विवादों में आने के बाद से ही नहीं पहुंची सेट पर

बबीता जी छोड़ेंगी शो?:मुनमुन दत्ता छोड़ सकती हैं तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो, जातिवाद टिप्पणी से विवादों में आने के बाद से ही नहीं पहुंची सेट पर

मनोरंजन
सब टीवी के पॉपुलर ड्रामा शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता जी की किरदार निभाने वालीं मुनमुन दत्ता एक लंबे समय से सुर्खियों में हैं। हाल ही में एक्ट्रेस का नाम जातिसूचक शब्द इस्तेमाल करने से खूब विवादों में आ गया था, कई जगहों में उनके खिलाफ शिकायत भी दर्ज हुई थी जिसका असर अब उनकी प्रोफेशनल लाइफ में पड़ता नजर आ रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो मुनमुन इस विवाद के बाद से ही शो की शूटिंग में नहीं पहुंची हैं। वहीं अब खबरें हैं कि एक्ट्रेस ये शो छोड़ रही हैं। हाल ही में स्पॉटबॉय ने सूत्रों के हवाले से लिखा है, मुनमुन दत्ता ने जातिसूचक शब्द से हुई कंट्रोवर्सी के बाद से ही तारक मेहता का उल्टा चश्मा के सेट पर रिपोर्ट नहीं किया है। इस बात का खूब बज है कि अब एक्ट्रेस ने शो छोड़ने क फैसला कर लिया है। शो की पूरी टीम पिछले एक महीने से मुंबई में शूटिंग कर रही है, लेकिन मुनमुन की नामौजूदगी के चलते अब ...
पोर्न फिल्म केस:पूनम पांडे ने कहा, ‘राज कुंद्रा फ्रॉड है, उनके साथ काम करके मैंने जिंदगी की सबसे बड़ी गलती की’

पोर्न फिल्म केस:पूनम पांडे ने कहा, ‘राज कुंद्रा फ्रॉड है, उनके साथ काम करके मैंने जिंदगी की सबसे बड़ी गलती की’

मनोरंजन
शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के पोर्न मूवीज बनाने के केस में अरेस्ट किये जाने के बाद पूनम पांडे भी लाइमलाइट में हैं। पूनम और राज का विवाद 2019 का है, जब पूनम पांडे ने आर्म्सप्राइम मीडिया नाम की उनकी एक फर्म के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। पूनम ने यह कॉन्ट्रैक्ट अपने नाम से एक ऐप पाने के लिए साइन किया था, जिसके लिए उन्हें रेवेन्यू में उचित हिस्सा मिलने वाला था। पूनम की मानें तो फर्म में शेयर को लेकर भेदभाव हो रहा था, जिसके चलते उन्होंने कॉन्ट्रैक्ट वापस ले लिया। लेकिन इसके तुरंत बाद उनके पास प्राइवेट नंबरों से कई तरह के अनुरोध के कॉल आने लगे। उनके मुताबिक, इन सब से परेशान होकर उन्होंने तीन महीने के लिए देश छोड़ दिया था। अब पूनम ने राज के साथ काम करने के बारे में खुलकर बात की है। उन्होंने कहा है कि राज के साथ काम करके उन्होंने जिंदगी की सबसे बड़ी गलती की। ‘मैंने अलग ही लेवल का...
मॉडल की खतरे में जान:सागरिका सुमन को मौत और रेप की धमकियां मिल रहीं, इंटरव्यू में कहा था- राज ने न्यूड ऑडिशन की डिमांड की थी

मॉडल की खतरे में जान:सागरिका सुमन को मौत और रेप की धमकियां मिल रहीं, इंटरव्यू में कहा था- राज ने न्यूड ऑडिशन की डिमांड की थी

मनोरंजन
राज कुंद्रा पहले तो कभी फंसे नहीं, लेकिन अब ऐसे फंसे हैं कि रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। मॉडल और एक्ट्रेस सागरिका शोना सुमन का कहना है कि राज कुंद्रा को बेनकाब करने के बाद उनको धमकियां दी जा रही हैं। सागरिका ने कुछ दिन पहले शिल्पा शेट्‌टी के पति राज कुंद्रा पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि राज कुंद्रा ने उनसे न्यूड ऑडिशन की डिमांड की थी। सुमन ने खुलासा किया था कि उमेश कामत नाम के एक व्यक्ति ने राज के प्रोडक्शन वाली वेब सीरीज में एक्टिंग के ऑफर के साथ उनसे संपर्क किया था। इस आरोप के बाद से उन्हें जान से मारने की धमकी और अश्लील मैसेज मिल रहे हैं। जान से मारने और रेप की धमकी मिल रहीसागरिका ने बताया कि उन्हें अब जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं और भद्दे मैसेज भेजे जा रहे हैं। एक न्यूज वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में सागरिका ने कहा- मैं हताश और परेशान हूं। मुझे अलग-अलग ऑनलाइन प्...
पोर्नोग्राफी केस:राज कुंद्रा के केस में शिल्पा शेट्‌टी को बड़ी राहत, एक्ट्रेस को समन नहीं भेजेगी मुंबई पुलिस

पोर्नोग्राफी केस:राज कुंद्रा के केस में शिल्पा शेट्‌टी को बड़ी राहत, एक्ट्रेस को समन नहीं भेजेगी मुंबई पुलिस

मनोरंजन
पोर्नोग्राफी केस में आज (23 जुलाई) राज कुंद्रा की कोर्ट में पेशी होनी है। राज कुंद्रा को पुलिस ने पोर्न फिल्में बना कर उन्हें मोबाइल एप्स पर अपलोड करने के आरोप में अरेस्ट किया था। उनकी गिरफ्तारी के बाद से अटकलें लगाई जा रही थीं कि मुंबई पुलिस इस मामले में पूछताछ के लिए शिल्पा शेट्‌टी को भी समन भेज सकती है, क्योंकि वे पति राज कुंद्रा के ज्यादातर बिजनस में उनकी पार्टनर हैं। अब हाल ही में मुंबई पुलिस के एक करीबी सूत्र ने एक न्यूज वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में बताया है कि राज कुंद्रा के पोर्नोग्राफी केस में मुंबई पुलिस शिल्पा शेट्टी को समन नहीं भेजेगी। सूत्र ने बताया कि एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी 'वियान इंडस्ट्रीज' के निदेशकों में से एक हैं। मुंबई पुलिस फिलहाल केनरिन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की ही जांच कर रही है। 'केनरिन' ब्रिटेन बेस्ड एक कंपनी है और हॉटशॉट्स एप की मालिक भी है। केनरिन के जरिए पोर्न...
पोर्न फिल्म केस:गहना वशिष्ठ का दावा, बॉलीफेम नाम का ऐप लॉन्च करने वाले थे राज कुंद्रा, शिल्पा की बहन शमिता को देने वाले थे रोल

पोर्न फिल्म केस:गहना वशिष्ठ का दावा, बॉलीफेम नाम का ऐप लॉन्च करने वाले थे राज कुंद्रा, शिल्पा की बहन शमिता को देने वाले थे रोल

मनोरंजन
राज कुंद्रा के पोर्न दिखाने वाले ऐप पर कई प्रोजेक्ट्स में काम कर चुकीं गहना वशिष्ठ उनके समर्थन में उतर आई हैं। गहना पोर्न फिल्म केस में राज कुंद्रा से पहले गिरफ्तार की जा चुकी हैं और इन दिनों जमानत पर हैं। राज की गिरफ्तारी के बाद गहना ने एक इंटरव्यू में राज का बचाव करते हुए पूनम पांडे पर निशाना साधा था। अब एक नए इंटरव्यू में गहना ने कई अन्य खुलासे भी किए हैं। गहना वशिष्ठ पर भी अश्लील फिल्में बनाने का आरोप है। हाल ही में उन्हें इस मामले में जमानत मिली है। शमिता को देने वाले थे रोल गहना ने एक इंटरव्यू में कहा, राज की गिरफ्तारी से कुछ दिन पहले मैं उनसे उनके ऑफिस में मिलने गई थी। वहां मुझे पता चला कि वह बॉलीफेम नाम का एक ऐप लॉन्च करने की तैयारी कर रहे हैं। इस ऐप पर वह चैट शोम रियलटी शो, म्यूजिक वीडियो, फीचर फिल्में आदि दिखाना चाहते थे। इस ऐप के कंटेंट पर बोल्ड सीन्स की कोई प्लानिं...
खास बातचीत:परेश रावल ने बताया-लोगों को क्यों देखनी चाहिए ‘हंगामा-2’, बोले-मीजान जाफरी लंबी रेस का घोड़ा है

खास बातचीत:परेश रावल ने बताया-लोगों को क्यों देखनी चाहिए ‘हंगामा-2’, बोले-मीजान जाफरी लंबी रेस का घोड़ा है

मनोरंजन
मुंबई 18 साल पहले अक्षय खन्‍ना, आफताब शिवदसानी और रीमि सेन के साथ परेश रावल की 'हंगामा' आई थी। आज (शुक्रवार) परेश रावल की 'हंगामा-2' आ रही है। इस बार फिल्म में आफताब और रिमि सेन की जगह मीजान जाफरी और प्रणीता सुभाष हैं। वहीं परेश रावल की वाइफ के रोल में शिल्‍पा शेट्टी हैं। अब हाल ही में दैनिक भास्कर से खास बातचीत में परेश रावल ने फिल्म से जुड़ी कई बातें शेयर की हैं। पेश हैं बातचीत के प्रमुख अंश - 'हंगामा-2' क्‍यों देखें लोग? क्‍या नया है इसमें?इस बार कहानी, किरदार सब अलग है। एक सफल फ्रेंचाइजी है। यह बोलते ही लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। ऐसे कोविड के टाइम में ऐसी फिल्‍में बनना और आना बहुत जरूरी है। शिल्‍पा जी हैं। मीजान जाफरी का काम कमाल का है। मीजान तो लंबी रेस का घोड़ा बनने वाला है। आशुतोष राणा जी के साथ मैं पहली बार काम कर रहा हूं। टीकू तल्‍सानिया जैसे बड़े जोरदार एक्‍टर भी ...
मुकेश की बर्थ एनिवर्सरी:दर्द भरे नगमों के बेताज बादशाह मुकेश ने 10 वीं के बाद छोड़ दी थी पढ़ाई, बतौर अभिनेता बनाना चाहते थे मुकाम लेकिन सिंगिंग ने दिलाई पहचान

मुकेश की बर्थ एनिवर्सरी:दर्द भरे नगमों के बेताज बादशाह मुकेश ने 10 वीं के बाद छोड़ दी थी पढ़ाई, बतौर अभिनेता बनाना चाहते थे मुकाम लेकिन सिंगिंग ने दिलाई पहचान

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
दर्द भरे नगमों के बेताज बादशाह मुकेश के गाए गीतों में जहां संवेदनशीलता दिखाई देती है, वहीं निजी जिंदगी में भी वह बेहद संवेदनशील इंसान थे। दूसरों के दर्द को अपना समझकर उसे दूर करने का प्रयास करते थे। एक बार का किस्सा है- एक लड़की बीमार हो गई। उसने अपनी मां से कहा कि अगर मुकेश उन्हें कोई गाना गाकर सुनाएं तो वह ठीक हो सकती है। मां ने जवाब दिया कि वह इतने बड़े गायक हैं, भला उनके पास तुम्हारे लिए कहां समय है। डॉक्टर ने मुकेश को उस लड़की की बीमारी के बारे में बताया। मुकेश तुरंत लड़की से मिलने अस्पताल गए और उसे गाना गाकर सुनाया। लड़की को खुश देखकर मुकेश ने कहा, यह लड़की जितनी खुश है उससे ज्यादा खुशी मुझे मिली है। 22 जुलाई 1923 को दिल्ली में जन्मे मुकेश चंद माथुर गायक अभिनेता कुंदनलाल सहगल के प्रशंसक थे। 10वीं के बाद छोड़ दी पढ़ाई संगीत के प्रति अधिक रूझान होने के कारण मुकेश ने दसवीं ...
हंगामा 2:राज कुंद्रा की कंट्रोवर्सी से पोस्टपोन नहीं होगी शिल्पा की कमबैक फिल्म, प्रोड्यूसर बोले- ‘बुरा लगा देखकर कि लोग शिल्पा का नाम घसीट रहे हैं’

हंगामा 2:राज कुंद्रा की कंट्रोवर्सी से पोस्टपोन नहीं होगी शिल्पा की कमबैक फिल्म, प्रोड्यूसर बोले- ‘बुरा लगा देखकर कि लोग शिल्पा का नाम घसीट रहे हैं’

मनोरंजन
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी 14 सालों बाद हंगामा 2 फिल्म से फिल्मों में बतौर एक्टर कमबैक कर रही हैं। ये फिल्म 23 जुलाई को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज की जाने वाली है। कमबैक फिल्म की रिलीज के महज कुछ दिनों पहले ही शिल्पा के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा पोर्न फिल्में प्रोड्यूस करने के मामले में बुरी तरह फंस गए हैं जिसके चलते उन्हे क्राइम ब्रांच द्वारा गिरफ्तार भी कर लिया गया है। इसी बीच खबरें थीं कि राज के विवादों से घिरने के बाद अब शिल्पा की कमबैक फिल्म को पोस्टपोन कर दिया जाएगा, हालांकि प्रोड्यूसर रतन जैन ने इससे साफ इनकार कर दिया है। हाल ही में न्यूज 18 से बातचीत के दौरान हंगामा 2 के प्रोड्यूसर रतन जैन ने कहा, 'इन सब बातों का हंगामा 2 से क्या लेना-देना? शिल्पा के पति पर मामला दर्ज हुआ है शिल्पा पर नहीं। वो फिल्म की एक आर्टिस्ट हैं और उन्होंने प्रमोशन के अलावा अपना सारा काम पूरा कर ...