टीवी इंडस्ट्री पर कोरोना की मार:भारती सिंह की फीस में भारी कटौती, कॉमेडियन ने कहा-‘मुझे 70 से 50 परसेंट कम फीस में काम करना पड़ रहा है’
कोरोनाकाल ने फिल्म और टीवी इंडस्ट्री की कमर तोड़ दी है। फिल्में रिलीज नहीं हो पाईं और टीवी सीरियलों की शूटिंग थम गई। ऐसे में एक्टर्स पर आर्थिक संकट आ खड़ा हुआ। कई एक्टर्स के पास काम नहीं है और जिनके पास है उन्हें फीस में भारी कटौती कर काम करना पड़ रहा है। कॉमेडियन भारती सिंह के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। भारती ने अपनी फीस में भारी कटौती की बात स्वीकार की है।
70-50 परसेंट तक कम हुई फीस
एक मीडिया रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि भारती को डांस दीवाने होस्ट करने के लिए अपनी फीस 70 परसेंट तक कम करनी पड़ी है। वहीं, द कपिल शर्मा शो के लिए भारती को 50 परसेंट कम फीस मिली है। इस बारे में भारती ने कहा, सबको पे-कट झेलना पड़ा है और मैं भी इसकी अपवाद नहीं हूं। मैंने काफी नेगोशिएशन किया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। फिर मुझे महसूस हुआ कि पिछले एक साल में इतना काम बंद हो गया है। टीवी और शोज को स्पांसर नहीं म...








